Varanasi News - Sach Kahoon Hindi
जानें क्यों, यूपी दौरे पर आ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। वह 28 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां वे लगभग 6,350 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी सभा को भी संबोधित करेंगे। UP News
पीएम मोदी 29 अप्रैल को सुबह लगभग 8:30 बजे वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद वह हरदोई के लिए रवाना होंगे और लगभग 11:30 बजे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। वे इस अवसर पर सभा को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री महिला सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसमें पूरे क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी। वह 1,050 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 48 पूर्ण परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं में वाराणसी-आजमगढ़ सड़क चौड़ीकरण का पूरा होना, कज्जाकपुरा और कादीपुर में महत्वपूर्ण रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन और भगवानपुर में 55 एमएलडी क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का उद्घाटन शामिल हैं।
साथ ही पीएम मोदी विभिन्न सामुदायिक परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इनमें जल जीवन मिशन के अंतर्गत 30 ग्रामीण पेयजल योजनाएं, चंद्रावती घाट का पुनर्विकास, सारनाथ के पास सारंगनाथ मंदिर का पर्यटन विकास और नागवा स्थित संत रविदास पार्क का सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य शामिल हैं। सार्वजनिक सेवाओं और खेलों में सुधार भी प्रमुखता से किए जा रहे हैं, जिनमें यूपी कॉलेज में सिंथेटिक हॉकी टर्फ, रामनगर में 100 बिस्तरों वाला वृद्धाश्रम और भेलूपुर जल शोधन संयंत्र में 1 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र शामिल हैं। UP News
प्रधानमंत्री तिब्बती अध्ययन केंद्रीय विश्वविद्यालय में सोवा रिग्पा भवन और अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे, जो आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों के साथ पारंपरिक चिकित्सा को एकीकृत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
पीएम मोदी लगभग 5,300 करोड़ रुपए की 112 से अधिक परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें अमृत 2.0 के तहत 13 सीवरेज और जल आपूर्ति योजनाएं, श्री शिव प्रसाद गुप्ता संभागीय जिला अस्पताल में 500 बिस्तरों वाला सुपर-स्पेशलिटी हॉस्पिटल, भोजुवीर और सिगरा में बाजार परिसरों और कार्यालयों का निर्माण, तालाबों का जीर्णोद्धार और पुनर्जीवन, 198 बिस्तरों वाले अस्पताल का पुनर्निर्माण, 100 बिस्तरों वाले गहन चिकित्सा ब्लॉक का निर्माण और अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट और नमो घाट सहित प्रमुख घाटों पर पर्यटन सुविधाओं का विकास शामिल है।
शासन और सामाजिक कल्याण अवसंरचना को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी रामनगर में एकीकृत संभागीय कार्यालय, नगर निगम कार्यालय भवन और एक सरकारी बाल आश्रय गृह और किशोर न्याय बोर्ड की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री बनास डेयरी से जुड़े उत्तर प्रदेश के दूध आपूर्तिकर्ताओं को बोनस के रूप में 105 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भी हस्तांतरित करेंगे।
पीएम मोदी वाराणसी जंक्शन-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तीसरी और चौथी रेलवे लाइन परियोजना की आधारशिला रखेंगे, जिसमें गंगा नदी पर रेल-सह-सड़क पुल का निर्माण भी शामिल है। यह परियोजना रेल यातायात में भीड़ कम करके, रसद दक्षता बढ़ाकर, बहु-मार्गीय संपर्क को मजबूत करके और यातायात को सुगम बनाकर वाराणसी और चंदौली जिलों को लाभ पहुंचाएगी। इससे काशी विश्वनाथ धाम, रामनगर क्षेत्र और राष्ट्रीय राजमार्ग-19 तक पहुंच में सुधार होगा, साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के साथ रेल संपर्क मजबूत होगा। UP News
साथ ही वह दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जिसमें बनारस-पुणे (हडपसर) और अयोध्या-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) शामिल हैं। ये ट्रेनें किफायती और आधुनिक यात्रा विकल्प प्रदान करेंगी और उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच संपर्क बढ़ाएंगी। बनारस-पुणे सेवा से काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंचना आसान होगा, जबकि अयोध्या-मुंबई सेवा से श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र तक संपर्क बेहतर होगा और प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच संबंध मजबूत होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी हरदोई जिले में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जो देश में विश्व स्तरीय अवसंरचना के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा, 6 लेन (जिसे 8 लेन तक बढ़ाया जा सकता है), पहुंच-नियंत्रित ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर है, जिसे लगभग 36,230 रुपए करोड़ की कुल लागत से बनाया गया है।
यह एक्सप्रेसवे 12 जिलों- मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज- से होकर गुजरता है, जिससे उत्तर प्रदेश के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी क्षेत्र एक निर्बाध हाई-स्पीड कॉरिडोर के माध्यम से जुड़ जाते हैं।
इस परियोजना से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय मौजूदा 10-12 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे होने की उम्मीद है, जिससे आवागमन में सुगमता और परिवहन में दक्षता में सुधार होगा।
इस परियोजना की एक प्रमुख विशेषता शाहजहांपुर जिले में 3.5 किलोमीटर लंबी आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (हवाई पट्टी) का निर्माण है। यह दोहरे उपयोग वाली अवसंरचना राष्ट्रीय सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करती है और आर्थिक लाभ के अलावा रणनीतिक महत्व भी प्रदान करती है। UP News
गंगा एक्सप्रेसवे को एक प्रमुख आर्थिक गलियारे के रूप में परिकल्पित किया गया है, जिसके मार्ग में पड़ने वाले 12 जिलों में लगभग 2,635 हेक्टेयर क्षेत्र में एकीकृत विनिर्माण और लॉजिस्टिक गलियारे विकसित किए जाएंगे। यह एक्सप्रेसवे लॉजिस्टिक्स लागत को कम करेगा, आपूर्ति श्रृंखला की दक्षता में सुधार करेगा और विनिर्माण प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगा।
बेहतर संपर्क व्यवस्था से किसानों को शहरी और निर्यात बाजारों तक सीधी पहुंच मिलेगी, जिससे उन्हें बेहतर मूल्य प्राप्त होगा और ग्रामीण आय में वृद्धि होगी। इस परियोजना से पर्यटन को बढ़ावा मिलने, नए आर्थिक अवसर खुलने और पूरे क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की भी उम्मीद है।
गंगा एक्सप्रेसवे राज्य में एक व्यापक एक्सप्रेसवे नेटवर्क की रीढ़ की हड्डी के रूप में भी काम करेगा, जिसमें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, जेवर लिंक एक्सप्रेसवे, फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे और मेरठ से हरिद्वार तक प्रस्तावित विस्तार सहित कई लिंक कॉरिडोर या तो चालू हैं या योजनाबद्ध हैं। यह उभरता हुआ एक्सप्रेसवे नेटवर्क उत्तर प्रदेश में पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक उच्च गति वाली सड़क कनेक्टिविटी का विस्तार करेगा, जिससे संतुलित क्षेत्रीय विकास संभव होगा।
गंगा एक्सप्रेसवे महज एक परिवहन परियोजना नहीं है, बल्कि एक परिवर्तनकारी पहल है जो रसद लागत को कम करेगी, औद्योगिक निवेश को आकर्षित करेगी, कृषि और ग्रामीण आय को बढ़ावा देगी, रोजगार सृजित करेगी और पूरे राज्य में समग्र आर्थिक विकास को गति देगी।
यह भी पढ़ें:– Hardoi Accident: हरदोई में तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक भीड़ में घुसा, महिला की मौत, 11 घायल
Yogi Adityanath: सीएम योगी पहुंचे स्कूल, बच्चों को बांटे गिफ्ट, ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत
वाराणसी (एजेंसी)। School Chalo Abhiyan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ पर बच्चों के बीच पहुंचकर मिड-डे मील परोसा। बाद में उन्होंने बच्चों को स्कूल बैग, किताबें और उपहार दिए। साथ ही, निपुण विद्यालयों व विद्यार्थियों को सम्मानित कर शिक्षा के प्रति जागरुकता का संदेश दिया। Varanasi News
वाराणसी के शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आत्मीय रूप देखने को मिला। उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से मिड-डे मील परोसा, जिससे बच्चे खुशी से खिलखिला उठे। मुख्यमंत्री ने बच्चों से रोज स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की, जिस पर बच्चों ने भी उत्साह के साथ हामी भरी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नए शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें, किट, उपहार और चॉकलेट वितरित किए। बच्चों की मासूम मुस्कान और उत्साह ने पूरे कार्यक्रम को भावनात्मक बना दिया। मुख्यमंत्री ने जनपद के पांच ह्यनिपुण विद्यालयोंह्ण के प्रधानाध्यापकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, वहीं पांच निपुण विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान किए।
कार्यक्रम के दौरान ह्यशैक्षिक नवाचार एवं उपलब्धियां पुस्तिका का विमोचन किया गया और अभियान से जुड़ी लघु फिल्म का प्रदर्शन भी हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। समारोह में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी ने आयोजन को और भव्य बना दिया।
इसके पहले उन्होंने सीएम के हाथों जनपद के पांच निपुण विद्यालयों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्राथमिक विद्यालय नयापुर सेवापुरी के प्रधानाचार्य कपिल देव लाल बहादुर, प्राथमिक विद्यालय शगुनहा बड़ागांव की प्रधानाध्यापिका सुष्मिता भारती, प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर विकास क्षेत्र चिरईगांव के प्रधानाध्यापक शशिकांत सिंह, कंपोजिट विद्यालय भतसार अराजीलाइन की नीतू यादव, कंपोजिट विद्यालय महमूरगंज की प्रीति त्रिवेदी को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। Varanasi News
यह भी पढ़ें:– Vehicle Number Plate: बरनाला में नंबर प्लेट लगाने का काम बंद, वाहन मालिकों की बढ़ी परेशानी
Varanasi: वाराणसी में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए गंगा आरती
वाराणसी (एजेंसी)। Varanasi News: भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें रविवार शाम एक बार फिर मैदान पर आमने-सामने होंगी। भारतीयों की जीत की मंगल कामना के साथ यहां अस्सी घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया जिसमें नमामि गंगे के सदस्यों के साथ-साथ बटुक भी शामिल हुए। आयोजन के संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीरों और बैट के साथ गंगा आरती की गई। Varanasi News
एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। भारतीय टीम के साथ देश के 140 करोड़ लोगों की उम्मीदें जुड़ी हैं। कुछ दिन पहले इसी टूनार्मेंट में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। भारतीय क्रिकेटर पूरे जोश और दमखम के साथ एक बार फिर पाकिस्तान को हराने के लिए तैयार हैं। बाबा विश्वनाथ की नगरी से मां गंगा से भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा गया। Varanasi News
Varanasi encounter: वाराणसी में पुलिस मुठभेड़, असलहा सप्लायर घायल
Colonizer murder case Varanasi: वाराणसी। थाना सारनाथ क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कॉलोनाइजर हत्या कांड से जुड़े असलहा सप्लायर मुकीम को पुलिस ने पकड़ लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Varanasi Encounter News
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कुछ दिन पूर्व सारनाथ क्षेत्र में एक कॉलोनाइजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना की जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हत्या में शामिल शूटर और असलहा सप्लायर के बीच धन लेन-देन होने वाला है। इस सूचना पर एसीपी सारनाथ, थाना पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही मुकीम ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। इस दौरान मौके से अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया।
एसीपी सारनाथ ने बताया कि कॉलोनाइजर हत्या प्रकरण को सुलझाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। विश्वसनीय सूचना के आधार पर दबिश दी गई, जिसमें असलहा सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मुठभेड़ में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से हत्या कांड की जांच में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। फिलहाल अन्य आरोपितों की तलाश जारी है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। Varanasi Encounter News
Etawah: अमृत भारत ट्रेन में आग की सूचना से मची अफरा-तफरी, सभी यात्री घबराकर नीचे उतरे
Varanasi temple accident update: मंदिर में आरती के दौरान लगी आग, मची अफरा-तफरी, 7 झुलसे
Varanasi temple accident update: वाराणसी (उत्तर प्रदेश)। श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार शाम आत्म विश्वेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित आरती के दौरान अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। अधिकारियों ने बताया कि सभी खतरे से बाहर हैं। Varanasi Temple Accident
यह घटना रात करीब 8 बजे सप्तऋषि आरती के समय हुई, जब मंदिर की सजावट में प्रयुक्त रूई में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तेजी से फैलकर मंदिर परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय मंदिर के पुजारी समेत 30 से अधिक श्रद्धालु मौजूद थे। आग लगते ही लोग घबराकर बाहर भागने लगे, जिसके दौरान कई लोग झुलस गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सावन पूर्णिमा पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया जाता है। इस वर्ष अमरनाथ गुफा के प्रतीक के रूप में पूरे परिसर को रूई से सजाया गया था। आरती के दौरान रूई में चिंगारी लगते ही लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने तुरंत जलती हुई रूई पर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस और दमकल विभाग की एक मोटरसाइकिल दमकल इकाई मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। रात करीब 9:40 बजे तक झुलसे श्रद्धालुओं का वाराणसी के कबीर चौराहा स्थित मंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार जारी था। Varanasi Temple Accident
Kishtwar Encounter: किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों के बीच छिड़ी है मुठभेड़!
Ganga river flood warning: गंगा ने धारण किया अपना रौद्र रूप! प्रशासन ने लोगों के लिए जारी की चेतावनी!
Ganga river flood warning: वाराणसी। उत्तर भारत में लगातार हो रही भारी वर्षा का प्रभाव अब गंगा के मैदानों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। पावन नगरी काशी में गंगा नदी उफान पर है, जिसके कारण वाराणसी के प्रसिद्ध 84 घाटों में पानी भर गया है। कई घाट पूर्णतः जलमग्न हो चुके हैं और घाटों के समीप बने प्राचीन मंदिरों में भी गंगा का जल प्रवेश कर गया है। विशेष रूप से अस्सी घाट, जो सदैव पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है, पूरी तरह से डूब चुका है। यहां प्रतिदिन आयोजित होने वाला ‘सुबहे बनारस’ का सांस्कृतिक मंचन भी अब गंगा की लहरों में विलीन हो चुका है। Varanasi News
स्थानीय प्रशासन ने गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। घाटों पर लगातार सावधानी संबंधी घोषणाएं (मुनादी) की जा रही हैं और सभी प्रकार की नावों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। गंगा का जलस्तर वर्तमान में 68.94 मीटर तक पहुंच चुका है, जबकि चेतावनी का स्तर 70.262 मीटर है। यदि वृद्धि की यही गति (प्रति घंटे 1 सेंटीमीटर) बनी रही, तो आगामी दिनों में निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
लोग घाटों तक नहीं आ रहे, दूर से देखकर ही लौट रहे | Varanasi News
Varanasi Ganga water level: स्थानीय निवासी राकेश पांडेय ने बताया कि “गंगा का पानी स्थिर जरूर है, लेकिन यह कह पाना कठिन है कि आगे इसका स्तर घटेगा या और बढ़ेगा। पर्यटन पर भी इसका असर पड़ा है- लोग घाटों तक नहीं आ रहे, बस दूर से ही दर्शन करके लौट रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि पहले जहां प्रति दिन छह बार गंगा आरती होती थी, अब यह घटकर एक या दो बार ही हो रही है। ग्वालियर से आई पर्यटक शिवानी तोमर ने कहा, “हम काशी दर्शन के लिए आए थे, लेकिन घाटों पर पानी का वेग बहुत तेज है। प्रशासन ने हमें पास न जाने की सलाह दी है, जिससे निराशा हुई।”
स्थानीय नागरिक हरिशंकर दुबे ने जानकारी दी कि प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से स्पष्ट सीमा रेखा तय की है, जिसे पार न करने की हिदायत दी गई है। साथ ही स्थल पर पुलिस और सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। विकास सिंह तोमर, जो ग्वालियर से आए हैं, ने कहा, “घाटों की स्थिति ऐसी है कि कई जगहों पर अब कुछ भी स्पष्ट दिखाई नहीं देता। नौका संचालन भी पूर्णतः बंद कर दिया गया है। हम नहीं जानते थे कि यहां इस प्रकार की स्थिति होगी।” Varanasi News
IMD Heavy Rainfall Alert: तमिलनाडु में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट!
“सदियों की साधना का अंत: पद्मश्री बाबा शिवानंद ने ली अंतिम सांस”
Padma Shri Awardee Baba Shivanand death: वाराणसी। योग, संयम और तपस्या का जीवन जीने वाले पद्मश्री बाबा शिवानंद का शनिवार रात्रि लगभग 9 बजे निधन हो गया। 128 वर्ष की आयु में उन्होंने वाराणसी स्थित बीएचयू अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार रविवार को हरिश्चंद्र घाट पर संपन्न किया जाएगा। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। Baba Shivanand death
बाबा शिवानंद वाराणसी के भेलूपुर क्षेत्र के कबीर नगर, दुर्गाकुंड में निवास करते थे। अत्यंत वृद्ध होने के बावजूद वे प्रतिदिन नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करते थे। उनका जीवन पूर्णतः सादगी, संयम और ब्रह्मचर्य से परिपूर्ण था। वर्ष 2022 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया था। इस अवसर पर वे नंगे पांव राष्ट्रपति भवन पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घुटनों के बल बैठकर आभार प्रकट किया था। उनकी विनम्रता से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री भी उन्हें सम्मानित करने हेतु स्वयं खड़े हो गए थे, और तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने श्रद्धापूर्वक झुककर उन्हें उठाया था।
बाबा का जन्म तत्कालीन ब्रिटिश भारत के एक निर्धन ब्राह्मण भिक्षुक परिवार में हुआ था | Baba Shivanand death
बाबा शिवानंद का जन्म 8 अगस्त 1896 को तत्कालीन ब्रिटिश भारत के श्रीहट्टी (जो अब बांग्लादेश में स्थित है) में एक निर्धन ब्राह्मण भिक्षुक परिवार में हुआ था। बाल्यकाल में ही उन्होंने माता-पिता को खो दिया। छह वर्ष की अवस्था में ही उनके माता-पिता और बहन का देहांत भूख से हो गया था। इसके पश्चात वे नवद्वीप निवासी संत ओंकारानंद गोस्वामी के सान्निध्य में रहे। जीवनभर उन्होंने ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए योग, तप, साधना और सेवा को ही अपना मार्ग बनाया।
बाबा शिवानंद न केवल योग में निपुण थे, बल्कि लोकतंत्र में भी उनकी गहरी आस्था थी। वे प्रत्येक चुनाव में मतदान के लिए वाराणसी जाते थे और अपने मताधिकार का उपयोग करते थे। उनके निधन के साथ भारतीय योग परंपरा और साधना के एक युग का अवसान हो गया है। उनका तपस्वी जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। Baba Shivanand death
Singapore General Election 2025: सिंगापुर में लॉरेंस वोंग की पार्टी को भारी बहुमत, पीएम मोदी ने किसे…
राजस्व विभाग में 26 वर्ष की सरकारी सेवा पूरी करने उपरांत सेवानिवृत हुये रामपाल -उपमंडल अधिकारी जसपाल सिंह गिल
व्यासपुर (सच कहूँ/राजेन्द्र कुमार)। Vyaspur News: राजस्व विभाग के प्रवाचक पद से रामपाल 26 साल की सरकारी सेवा पूरी कर सेवानिवृत हुये। सेवानिवृत्त कार्यक्रम एसडीएम कार्यालय व्यासपुर में आयोजित हुआ। इस अवसर पर एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने बताया कि रामपाल 1 फरवरी 1996 को राजस्व विभाग कार्यालय उपायुक्त यमुनानगर में बतौर लिपिक के पद पर सरकारी सेवा में आये थे। बतौर लिपिक के पद पर रहते हुए रामपाल ने कार्यालय उपायुक्त यमुनानगर के अधीनस्थ में अलग-2 शाखाओं/कार्यालयों तथा न्यायालयों में अपनी सरकारी सेवाएं दी। रामपाल ने तहसील सढौरा तहसील बिलासपुर, छछरौली व सरस्वती नगर में बतौर रीडर भी कार्य किया। इसके पश्चात वर्ष 2012 में उपमण्डल कार्यालय बिलासपुर में कार्यरत रहे। Varanasi News
रामपाल ने उपमण्डल अधिकारी (ना0), जगाधरी के कार्यालय व न्यायालय में भी कार्य किया और बतौर लिपिक अपनी सरकारी सेवाएं वर्ष 2018 तक विभाग को दी। इसके पश्चात वर्ष 2018 में रामपाल सहायक के पद पर पदोन्नत होकर उपायुक्त कार्यालय अम्बाला में पदभार संभाला और वर्ष 2019 में उपायुक्त अम्बाला के अधीनस्थ क्षेत्र उपमण्डल अधिकारी (ना0), बराड़ा के न्यायालय में बतौर प्रवाचक कार्य किया। रामपाल ने वर्ष 2022 के लगभग पुन: उपायुक्त कार्यालय यमुनानगर में सहायक के पद पर पदभार संभाला और उपायुक्त यमुनानगर के आदेश से बतौर प्रवाचक उपमण्डल अधिकारी (ना0) व्यासपुर से अपनी 26 वर्ष की सरकारी सेवा राजस्व विभाग में करने उपरांत सेवानिवृत हो रहे है। Varanasi News
रामपाल का अपने कार्यकाल का सरकारी सेवाओं में योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा है। न्यायालय में हर प्रकार के केसों का निपटान हो चाहे कार्यालय का नोटिंग ड्राफ्टिंग सम्बन्धित कार्य हो उसका अनुभव बहुत अच्छा रहा। कार्यालय में रामपाल के अनुभव की कमी रहेगी। हम सब भविष्य में इनके स्वस्थ रहने खुशहाल रहने की कामना करते है और रामपाल को भविष्य में कभी भी विभाग/कार्यालय में अपने किसी भी सरकारी कार्य की आवश्यकता पड़ती है तो बिना संकोच के कार्यालय में आ सकते है। हम नियमानुसार उनका सहयोग करेगें Varanasi News
यह भी पढ़ें:– अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 51 लाख रुपए
Prime Minister Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरा वाराणसी से नामांकन
Lok Sabha Election 2024 : वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा पूजन के बाद 14 मई को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस अवसर पर पीएम मोदी के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 4 अनिवार्य प्रस्तावक भी थे। Narendra Modi
वाराणसी की वो सीट जहां से नरेंद्र मोदी दो बार अपनी जीत दर्ज कर चुके हैं, अंतिम चरण का चुनाव 1 जून को होगा। मोदी वाराणसी से मौजूदा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं। उन्होंने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में यह सीट जीती। Narendra Modi
इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस पार्टी के अजय राय और बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के अतहर अली लारी से है। 2019 के चुनाव में मोदी ने लगभग 4.8 लाख वोटों से सीट जीती, जो 2014 में 3.72 लाख जीत के अंतर से एक बड़ी छलांग है। प्रधानमंत्री मोदी की नकल करने के अपने वीडियो के लिए जाने जाने वाले कॉमेडियन श्याम रंगीला ने भी कहा है कि वह वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री के खिलाफ लोकसभा चुनाव 2024 लड़ेंगे।
हालाँकि, रंगीला ने अभी तक इस सीट के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया है। इससे पहले अपना पर्चा दाखिल करने के दौरान, पीएम मोदी ने वाराणसी के प्रतिष्ठित दशाश्वमेध घाट पर गंगा के तट पर प्रार्थना की, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। उन्होंने काल भैरव मंदिर में भी दर्शन किए। Narendra Modi
Bomb Threat: अब इन अस्पतालों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जारी है सर्च अभियान!
Lok Sabha Election 2024: कौन है ये शख्स, जिसने सरेआम दे डाली पीएम मोदी को चुनौती!
नई दिल्ली। अपनी कॉमेडियन वीडियो से चर्चा में रहने वाले श्याम रंगीला (Shyam Rangeela) वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव 2024 लड़ेंगे, रंगीला मोदी की आवाज की नकल करने वाले शख्स के रूप में प्रसिद्ध हैं। वर्णनीय है कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव 2024, सातवें चरण में होगा जोकि 1 जून को निश्चित है। इस चुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। Shyam Rangeela
इस प्रसिद्ध कॉमेडियन रंगीला ने बुधवार, 1 मई को सोशल मीडिया के माध्यम से लोकसभा 2024 के लिए वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया। 2014 और 2019 में दो बार इस सीट से जीतने वाले मोदी के 13 मई को वाराणसी से अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
श्याम रंगीला कौन हैं? | Shyam Rangeela
वाराणसी मैं आ रहा हूँ…#ShyamRangeelaForVaranasi pic.twitter.com/8BOFx4nnjn
— Shyam Rangeela (@ShyamRangeela) May 1, 2024
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में जन्म लेने वाले और वहीं पले एवं बढ़े हैं, श्याम रंगीला, जिन्होंने एनीमेशन की पढ़ाई की है। रंगीला अपने मिमिक्री कौशल के लिए प्रसिद्ध हैं, खासकर राजनीतिक हस्तियों की मिमिक्री के लिए। और तो और इन्होंने टीवी पर ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में कॉमेडियन की ख्याति प्राप्त की है। 29 वर्षीय श्याम रंगीला पहली बार 2017 में प्रसिद्ध हुए, जब पीएम मोदी की उनकी मिमिक्री सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से चर्चा में आई। तब से रंगीला पीएम के भाषणों और इंटरव्यू की नकल करते हुए वीडियो बना रहे हैं। Shyam Rangeela
इतना ही नहीं रंगीला ने मोदी के अलावा भी राहुल गांधी जैसी अन्य राजनीतिक हस्तियों की मिमिक्री वीडियो बनाई हैं। पिछले कुछ समय से देखने में आया है कि रंगीला पीएम मोदी और उनकी नीतियों के आलोचक रहे हैं, यह उनके वीडियो से पता चलता है। क्योंकि उनकी उम्मीदवारी की घोषणा करने वाले वीडियो में कुछ ऐसे हिस्से थे जहां रंगीला पीएम मोदी की आवाज की नकल करते हुए सुनाई दे रहे हैं।
रंगीला रह चुके हैं मोदी ‘समर्थक’ | Shyam Rangeela
1 मई को जारी अपने चुनावी घोषणा वीडियो में, रंगीला ने सूरत निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की निर्विरोध जीत और चंडीगढ़ मेयर चुनाव में विवाद का हवाला दिया था।
उन्होंने एक्स, पर किए गए पोस्ट के जरिए अपने वीडियो में कहा कि मुझे लगता है कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि वोट देने के लिए कोई अन्य उम्मीदवार नहीं है। यहां तक कि अगर कोई व्यक्ति किसी उम्मीदवार के खिलाफ वोट देना चाहता है, तो भी उसे यह अधिकार है। किसी का नाम ईवीएम पर होना चाहिए ।
रंगीला ने पहली बार राजनीति में कदम रखा, जब वे 2002 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। लेकिन बाद में वे स्वतंत्र रूप से काम करने लगे और कहा कि वे अपनी मर्जी के खुद मालिक हैं। एक इंटरव्यू में रंगीला ने अपने हास्य कार्य पर लगाए गए प्रतिबंधों को एक महत्वपूर्ण मोड़ बताते हुए, पीएम मोदी के समर्थक से लेकर एक निराश आलोचक तक की अपनी यात्रा के बारे में बताया था।
वाराणसी सीट से मोदी के मैदान में आने के बाद मुकाबला प्रतीकात्मक हो गया है। कांग्रेस ने अपनी उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख अजय राय को वाराणसी से मैदान में उतारा है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में राय तीसरे स्थान पर रहे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2014 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट से दूसरे स्थान पर रहे थे। अन्य उम्मीदवारों में ट्रांसजेंडर महामंडलेश्वर हेमांगी सखी भी उत्तर प्रदेश की हाई-प्रोफाइल सीट से उम्मीदवार हैं। Shyam Rangeela
Gold Price Today: सोना फिर उछला, इतनी बढ़ गई कीमतें!
एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत से मचा हाहाकार
वाराणसी (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में वाराणसी (Varanasi) के रामनगर क्षेत्र में बुधवार को अस्पताल से अपने गांव जा रहे बाइक सवार पिता और उसके पुत्र एवं पुत्री की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोदोपुर गांव के पास यह हादसा उस समय हुआ जब डोमरी गांव निवायी अविनाश प्रसाद (65) अपने पुत्र रतनदीप (24) और पुत्री ज्योति (28) के साथ बीएचयू अस्पताल से अपने गांव लौट रहे थे कि एक ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। इइस हादसे में तीनो की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग निकला जिसकी तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें:– Rewari : बेखौफ लड़ते रहे दो पक्ष, पुलिस दिखी बेबस, Video Viral
बाराबंकी में सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत | (Varanasi News)
उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लखनऊ-सुलतानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौबीसी गांव के पास आज सुबह यह हादसा उस समय हुआ जब सुल्तानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मारी। बाइक पर दो पुरुष व एक महिला सवार थी। ट्रक की टक्कर लगते ही तीनों उछलकर सड़क पर गिरे और ट्रक तीनों को रौंदते हुए चला गया। ट्रक से कुचल कर तीनो के शब क्षत विक्षत होकर सड़क पर फैल गये।
उन्होने बताया कि क्षेत्रीय लोगों ने ट्रक (Truck) को रोकने का प्रयास किया मगर चालक तेजी से ट्रक लेकर भाग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस और पुलिस ने शवों को सड़क से हटवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक के नंबर के आधार पर मृतक अमेठी जिले के निवासी बताए जाते हैं जिनकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।
सतरंगी छल्ले में घिरा सूर्य बना चर्चा का विषय
वाराणसी। (सच कहूँ न्यूज) करीब दो घंटे तक आसमान में सतरंगी छल्ले (Rainbow) में घिरा सूर्य लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। सोशल मीडिया पर इसके फोटो और वीडियो भी खूब वायरल हुए। आसमान में सोमवार की दोपहर 12:35 बजे से करीब दो घंटे तक सूर्य सतरंगी छल्ले में घिरा नजर आया। बहुत दिनों बाद दिखा यह नजारा लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। सोशल मीडिया पर इसके फोटो और वीडियो भी खूब वायरल हुए।
विज्ञान की भाषा में ‘सोलर हैलो’
बीएचयू भू भौतिकी विभाग के प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि विज्ञान की भाषा में इसे सोलर हैलो बोलते हैं। बादल जब बहुत ऊपर होते हैं तो वो सूर्य की किरणें आसमान की नमी से टकराती हैं। (Varanasi News) इस वजह से सूर्य के चारों ओर रिंग जैसा नजारा देखने को मिलता है। इससे सतरंगी छवि उभरती है। इस तरह का दृश्य ठंडे प्रदेशों में अधिक देखने को मिलता है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।