Buchcha Kheri News - Sach Kahoon Hindi

शामली जिले में भी बने विशाल गुर्जर भवन
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Buchakhedi News: गांव बुच्चाखेड़ी में कलस्यान खाप की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। इस दौरान जनपद शामली में गुर्जर समाज का एक विशाल भवन स्थापित किये जाने को लेकर गहन चर्चा की गई। सोमवार को क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी में स्थित एक बैंक्वेट हॉल में कलस्यान खाप की एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिपं सदस्य अनुज चौहान ने की। इस दौरान गुर्जर समाज से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। Kairana News

बैठक में जनपद शामली में गुर्जर समाज का एक विशाल भवन स्थापित किये जाने के विषय पर भी प्रमुखता से मंथन किया गया, जिस पर समस्त वक्ताओं ने अपनी सहमति प्रकट की। खाप के लोगो की अगली बैठक आगामी 4 अगस्त को एडवोकेट शैलेन्द्र चौधरी के फार्म हाउस पर रखी जायेगी। इस अवसर पर राजपाल प्रधान, बाबू ईशम सिंह, परीक्षित मास्टर, मैनपाल चौहान, सुरेन्द्र चौहान, दिनेश राष्ट्रवादी, श्रवण चौहान, रविन्द्र प्रधान, विश्वास मीमला, नेत्रपाल दारोगा, नकली सिंह आदि मौजूद रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– नगर पंचायत अध्यक्षा को मिली बड़ी राहत

बुच्चाखेड़ी में एनसीसी के छात्र की करंट से मौत, कोहराम
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Electric Shock: गांव बुच्चाखेड़ी में अपने निर्माणाधीन मकान के लिंटर की तराई कर रहे एनसीसी के छात्र की करंट की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की मांग की है। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। Kairana News

कोतवाली क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी में ग्रामीण नाथीराम का परिवार मकान निर्माण का कार्य कर रहा है। करीब तीन-चार दिन पूर्व ही ग्रामीण ने अपने मकान का लिंटर लगवाया है। विगत बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नाथीराम का 14 वर्षीय पुत्र विजय लिंटर की तराई करने के लिए छत पर गया था। इसी दौरान लिंटर में करंट फैल गया, जिससे तराई कर रहा किशोर करंट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गया। काफी देर तक किशोर के वापिस न आने पर परिजन छत पर पहुंचे। जहां पर उन्हें किशोर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। किशोर के करंट से झुलसने की जानकारी मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। Kairana News

वह आनन-फानन में किशोर को लेकर कैराना के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे गम्भीर हालत के चलते पानीपत के लिए रेफर कर दिया। बताया गया है कि रास्ते में ही करंट से झुलसे किशोर ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन मृतक किशोर के शव को घर ले आये। मामले की सूचना पर तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई अमरदीप सिंह पुलिस टीम के साथ में गांव में पहुंचे। जहां पर उन्होंने मृतक किशोर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक किशोर चार भाई-बहनों में सबसे छोटा बताया गया है, जो एक विद्यालय में एनसीसी का छात्र भी था।

गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, मृतक के परिजनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर विद्युत विभाग की लापरवाही से किशोर की मौत होने का आरोप लगाया। परिजनों ने गांव में विद्युत सप्लाई के लिए लिंटर के नीचे से जा रहे सर्विस केबिल से हादसा होने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उधर, चौकी प्रभारी ने बताया कि गांव बुच्चाखेड़ी में करंट से एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हुई है, जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: ट्राले ने बाइक को मारी टक्कर, वीएलडीए की मौत

छात्र-छात्राओं को निःशुल्क वितरित किया पाठ्यक्रम
कैराना। (सच कहूँ न्यूज) प्राथमिक विद्यालय बुच्चाखेड़ी-2  (Buchcha Kheri) में अध्ययनरत कक्षा चार व पांच के छात्र-छात्राओं को शासन से प्राप्त पाठ्यक्रम निःशुल्क वितरित किया गया।

गुरुवार को क्षेत्र के गांव बुच्चाखेड़ी में स्थित प्राथमिक विद्यालय संख्या दो में अध्ययनरत कक्षा चार व पांच के छात्र-छात्राओं को प्रदेश के शिक्षा विभाग से प्राप्त पाठ्यक्रम में शामिल सभी विषयों की पुस्तकें वितरित की गई। (Kairana) पाठ्यक्रम की पुस्तकें प्राप्त करके नौनिहालों के चेहरे खुशी से खिल गए। प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार ने बताया कि दोनों कक्षाओं के करीब 60 छात्र-छात्राओं को समस्त विषयों की पुस्तकें निःशुल्क वितरित की गई है। उन्होंने बताया कि शासन से शेष कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए भी पाठ्यक्रम शीघ्र प्राप्त होने की संभावना है, जिसे प्राप्त होते ही वितरित कर दिया जाएगा। इस दौरान सहायक अध्यापक प्रदीप शेरवाल, संगीता देवी, कविता देवी, पूर्व प्रधानाध्यापक ब्रह्मपाल, राजीव, सरोज, महेन्द्री आदि उपस्थित रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।