Jhansi News - Sach Kahoon Hindi
Jhansi Hospital Accident: अस्पताल में आग, 10 नवजात जिंदा जले! राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
Jhansi Hospital Fire: प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ने की अनुग्रह राशि की घोषणा
झांसी (एजेंसी)। शनिवार उत्तर प्रदेश के झांसी पर बड़ा भारी रहा। झांसी के मेडिकल कॉलेज में भीषण आग लगने से उसमें 10 नवजात बच्चे जिंदा जल गए, जिसमें उनकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। पीड़ित सभी परिवार सदमे में डूबे हैं। इस दर्दनाक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Modi), राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu), कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गहरा दुख व्यक्त किया है। Jhansi Hospital Accident
एक मीडिया रिपोर्ट में इस दुखद घटना का कारण ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार अत्यधिक ऑक्सीजन युक्त वातावरण के कारण आग नवजात गहन चिकित्सा इकाई में तेजी से फैल गई, जिससे मासूमों की जान चली गई।
पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक | Jhansi Hospital Accident
रिपोर्ट में झांसी की इस दुखद घटना के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने की घटना बड़ी हृदय विदारक है। मैं इस दुख की घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शोकाकुल परिवारों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
दर्दनाक घटना पर राष्ट्रपति मुर्मू ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में हुए हादसे में कई नवजात शिशुओं की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। ईश्वर उन शोक संतप्त माता-पिता और परिवारों को इस गहरे आघात को सहने की शक्ति प्रदान करें। मैं घायल शिशुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करती हूं।
”दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है और आग लगने के कारणों की गहन जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि झांसी स्थित मेडिकल कॉलेज में हुआ हादसा बड़ा ही दर्दनाक है, उसमें मासूम बच्चों की मौत की खबर बेहद दुखद है। इस हृदय विदारक हादसे में मरने वाले सभी बच्चों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। भगवान उनके परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति दे।” खड़गे ने आगे कहा कि जो भी इस घटना का दोषी है, उसके खिलाफ सख्त से सखत कार्रवाई की जानी चाहिए।”
इस दर्दनाक घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुआवजे की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। वहीं घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के तौर पर मृतक नवजात शिशुओं के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने झांसी के संभागीय आयुक्त और डीआईजी को अगले 12 घंटे में घटना की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का आदेश भी दिया है। Jhansi Hospital Accident
UPPSC PCS Exam Date: दिसंबर में एक ही दिन में होगी यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा
Road Accident: तेज रफ्तार का कहर, तीन की मौत
मृतकों में पुलिस परीक्षा देकर लौट रही युवती भी शामिल | Jhansi News
झांसी (एजेंसी)। Road Accident: उत्तर प्रदेश में झांसी जनपद के बबीना थानाक्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के कारण उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए लोगों में पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर लौट रही एक युवती भी शामिल है। युवती जालौन जनपद के एट निवासी है। युवती अपने रिश्तेदार और उनके एक मित्र के साथ कार से वापस लौट रही थी। Jhansi News
इनकी कार बबीना थानाक्षेत्र में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने एक आशीष तिवारी (34) को मृत घोषित कर दिया जबकि आशीष के दोस्त विवेक यादव (24) और विवेक की रिश्तेदार ऋतु (26) की इलाज के दौरान मौत हो गई। एसएसपी ने बताया कि घटना के बारे में परिजनों को सूचित कर दिया गया। दुर्घटना की जांच की जा रही है। Jhansi News
यह भी पढ़ें:– Cyclonic Storm: आज हो सकती है रेयर मौसमी घटना, चक्रवाती तूफान मचा सकता है तबाही
झांसी (एजेंसी)। Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी-कानपुर हाईवे के पारीछा ओवर ब्रिज पर एक तेज रफ्तार डीसीएम ने आगे चल रही कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार में आग लग गयी और उसमें सवार दूल्हे समेत चार लोगों को जलकर मौत हो गयी। यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात झांसी बड़ागांव थाना क्षेत्र में कानपुर हाईवे पर पारीछा ओवर ब्रिज पर हुई । कार से बारात एरच थानाक्षेत्र के बिलाटी गांव से बडागांव थानाक्षेत्र के छपार जा रही थी। दूसरी कार में अन्य बाराती सवार थे। Accident
दूल्हे को ले जा रही कार जैसे ही पारीछा ओवर ब्रिज पर आयी उसके पीछे चल रही डीसीएम गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार और डीसीएम में आग लग गई। हादसे को देख राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। इधर में कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गयी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक कार में सवार 04 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया गया इस दौरान दो कार में सवार दो लोगों को कांच तोड़कर बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया।
मृतकों में दूल्हा आकाश अहिवार (25), दूल्हे का भाई आशीष, करीब 04 वर्षीय भतीजा मयंक और चालक भगत शामिल हैं जबकि घायलों में रवि और रमेश शामिल हैं। घायलों को मेडिकल कालेज में उपचार दिया जा रहा है। मृतक की बहन ने बताया कि आकाश की शादी थी, जिसके लिए वह बारात लेकर अपने गांव बिलाटी गांव से बड़ागांव थानान्तर्गत छपार जा रहा था। कार में आकाश अपने भाई, भतीजे और रिश्तेदारों के साथ बैठा हुआ था। वह और अन्य रिश्तेदार पीछे से दूसरी गाड़ी से आ रहे थे। तभी डीसीएम ने उसके भाई की गाड़ी पर पीछे से टक्कर मारते हुए चढ़ा दी। इसके बाद कार में आग लग गयी उसके दोनों भाई और भतीजे व ड्राईवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती में कराया। Accident
यह भी पढ़ें:– Coaching Centre: कैथल जिले के कोचिंग सेंटर और स्कूलो में पढने वाले बच्चो की सुरक्षा से खिलवाड़
भीषण अग्निकांड में पांच लोगों की मौत, करोडों की संपत्ति स्वाहा
झांसी (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में झांसी के सीपरी बाजार थानाक्षेत्र में दुकान में लगी आग (Fire)ने ऐसा विकराल रूप धारण किया कि इसकी चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गयी और करोड़ों की संपत्ति जल कर स्वाहा हो गयी। लगभग 12 घंटे तक चला रेस्क्यू आॅपरेशन मंगलवार सुबह चार बजे खत्म हुआ। इस दौरान इस भीषण आग की चपेट में आकर पांच लोगों के मारे जाने की सूचना है। मृतकों में एक महिला रागिनी राजपूत (58) शामिल है बाकी मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पायी है। Jhansi News
35 दमकल की गाड़ियों को काम पर लगाया गया, फिर आग पर पाया काबू
अग्निकांड की सूचना मिलने पर सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और दमकल की गाडियों ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया लेकिन आग तब तक काफी फैल चुकी थी। आग इतनी भयानक थी कि जालौन, ललितपुर, के साथ साथ मध्य प्रदेश के दतिया और ओरछा से आयी कुल 35 गाड़ियों को काम पर लगाया गया। स्थिति इतनी खराब हुई की प्रशासन को सेना की भी मदद लेनी पड़ी। Jhansi Fire News
रेस्क्यू आॅपरेशन खत्म होने के बाद एसएसपी ने पत्रकारों को बताया कि शुरूआत में सात लोगों को रेस्क्यू किया गया था जिसमें से एक महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। इसके बाद चले पूरे रेस्क्यू आॅपरेशन में तीन शवों को और निकाला गया है। महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है जबकि अन्य की पहचान और पोस्टमार्टम की कार्रवाई आगे की जायेगी।
अभी कारणों का नहीं पता चल पाया | Jhansi News
मौके पर मौजूद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक और फर्नीचर की दुकान में आग के कारणों का पता लगाना बेहद जरूरी है। डिप्टी कलेक्टर संजय मिश्रा को इस पूरे मामले की जांच सौंपी गयी है। वह विस्तार से जांच करेंगे कि किन कारणों से ऐसी आग लगी ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। उन्होंने पूरे रेस्क्यू आॅपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पहली प्राथमिकता आग पर काबू पाने की थी।
इस बीच जानकारी मिली कि कुछ लोग अंदर फंसे हैं तो उन्हें बाहर निकाला गया। आस पास की इमारतों को खाली कराया गया और रात में लोगों की रैनबसेरा में ठहरने की व्यवस्था की गयी। पीडितों को सरकार के नियमों के तहत जो संभव हो मदद दी जायेगी। पूरा प्रशासनिक अमला इस दौरान हर तरह से लोगों की मदद में जुटा रहा और आगे भी जो जरूरी होगा वह अवश्य किया जायेगा।
गौरतलब है कि सीपरी बाजार थानाक्षेत्र में एक दुकान में सोमवार शाम चार बजे स्पार्किंग के बाद आग लग गयी थी। दुकान की तीन मंजिलोंं में इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल और बेसमेंट में फर्नीचर की दुकानें थीं और छत पर बड़े जनरेटर लगे थे। आग ने तीनों मंजिलों और बेसमेंट की दुकानों के साथ बगल की दुकान को भी अपनी चपेट में लेते हुए विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान जनरेटर भी जबरदस्त विस्फोट के साथ फट गये।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोई कुछ संभल पाता इससे पहले आग बेहद तेजी से फैल गयी और जब तक दमकल की गाडियां मौके पर पहुंची तब तक तीनों मंजिलों की दुकानों और साथ की दुकान में आग फैल गयी थी। Jhansi News
यह भी पढ़ें:– दिल्ली की कंपनी ने महिला चिकित्सक से की 1.91 लाख रुपये की ठगी
जरायम की दुनिया मैं कोहराम मचाने वाले दो खलनायको को एसटीएफ ने मिट्टी में मिलाया, उमेश पाल की मां बोली धन्यवाद योगी जी
अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम को एसटीएफ ने झांसी में किया ढेर
एडीजी बोले- अतीक और शूटर गुलाम का प्लान, हमला करके अतीक अहमद को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने का था
अतीक अहमद का बेटा असद और गुलाम दोनों उमेश पाल हत्याकांड में मैन शूटर थे: अमिताभ यश
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। आखिर! यूपी एसटीएफ ने जरायम की दुनिया के बादशाह और माफिया अतीक अहमद (Atique Ahmed) के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद को झांसी में हुई मुठभेड़ में ढेर कर दिया। यूपी एसटीएफ के अनुसार, दोनों को झांसी के बड़ागांव में पारीछा डैम के पास दोपहर करीब 12:30 से 1 बजे के बीच मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई के दौरान मार गिराया गया है। पूर्व में असद की लोकेशन दिल्ली में मिली थी। इसके बाद एसटीएफ उसे लगातार ट्रैस कर रही थी। गुरुवार को उसकी लोकेशन झांसी में मिली । माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम दोनों पर ही पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित था।
यह भी पढ़ें:– छात्र-छात्राओं को निःशुल्क वितरित किया पाठ्यक्रम
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने लखनऊ में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि” झांसी में यूपी एसटीएफ ने एक सूचना के आधार पर दोनों को घेरा। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ और बदमाशों के बीच दोनों तरफ से गोलियां चलीं। क्रॉस फायरिंग में असद और गुलाम की मौत हो गई। असद के पास ब्रिटिश बुलडॉग रिवॉल्वर थी। गुलाम के पास वाल्थर पी-88 पिस्टल मिली। यही हथियार उमेश पाल की हत्या में इस्तेमाल हुए थे।”
एडीजी ने कहा, “असद और गुलाम की झांसी में पुलिस काफिले पर हमला करके अतीक को छुड़ाने की साजिश थी। पुलिस की सक्रियता के चलते वह ऐसा नहीं पाए।” बुधवार को यूपी पुलिस अतीक को साबरमती जेल से लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुई थी। गुरुवार सुबह अतीक का काफिला झांसी होकर निकला था।
एडीजी एसटीएफ अमिताश यश ने कहा, “असद और गुलाम, दोनों उमेश पाल की हत्या में मेन शूटर्स थे। हम लगातार इनको ट्रैस कर रहे थे। एनकाउंटर में दोनों मारे गए।” प्रयागराज में 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या हुई थी। तब से अब तक यानी 49 दिन में एसटीएफ इस हत्याकांड के 4 शूटर्स को पूर्व में ढेर कर चुकी है। अतीक के बेटे असद के खिलाफ उमेश हत्याकांड मामले में पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। शूटर गुलाम के खिलाफ 8 मुकदमे दर्ज थे।
डिप्टी एसपी नवेंद्रु कुमार के नेतृत्व में 12 लोगों की एसटीएफ टीम ने इस ऑपरेशन को लीड किया है। एनकाउंटर के बाद दोनों के शवों को एसटीएफ झांसी मेडिकल कॉलेज ले गई। वहां दोनों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। अतीक के परिवार से कोई झांसी नहीं पहुंचा है। पूरे परिवार के लोग या तो जेल में हैं या फरार है। असद की मां शाइस्ता परवीन भी फरार है। उस पर 50 हजार का इनाम है। सूत्रों के मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड के शूटर गुड्‌डु मुस्लिम की भी लोकेशन मेरठ के आसपास एसटीएफ को मिली है। फिलहाल , एसटीएफ ने इसकी पुष्टि अभी नहीं की है।
क्या बोलें एडीजी लॉ एंड ऑर्डर
प्रशांत कुमार एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया- इनपुट थे कि रास्ते में काफिले पर हमला करके अतीक को छुड़ाने की प्लानिंग की जा रही है। इसे देखते हुए स्पेशल फोर्सेस लगाई गई थीं। खास बात यह है कि एसटीएफ की कार्रवाई के दौरान अतीक की प्रयागराज कोर्ट में पेशी चल रही थी। उसे इसी दौरान बेटे के एनकाउंटर की खबर मिली और खबर को सुनकर सुनकर वो रोने लगा। गला सूखा तो पानी मांगा और सिर पकड़कर बैठ गया।
24 फरवरी को उमेश पाल के मर्डर के बाद से ही असद (Asad Ahmad) और गुलाम मोहम्मद (Ghulam Mohammad) फरार चल रहे थे। एसटीएफ 48 दिन से लगातार इन्हें ट्रेस कर रही थी और झांसी में इनकी लोकेशन मिलने पर मार गिराया। एनकाउंटर को डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल ने लीड किया। एसटीएफ के डीआईजी अनंत देव तिवारी ने बताया कि उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य शूटर असद और गुलाम ने पुलिस टीम को देखते ही बाइक से भागने की कोशिश की एसटीएफ टीम के पीछा करने पर विदेशी अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उनकी बाइक गिर गई। जिस पर दोनों ने भागते हुए पुलिस को निशाना बनाया। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। करीब 30 मिनट चली इस मुठभेड़ में 49 राउंड फायरिंग हुई।
क्या बोले,एडीजी यूपी एसटीएफ
अमिताभ यश (एडीजी यूपी एसटीएफ)- हमें जानकारी थी कि इनके पास विदेशी हथियार हैं। हम तैयार थे। जिस तरह इस गैंग ने उमेश पाल और उनके दोनों गनर्स को मारा था, इन आरोपियों को पकड़ना आसान नहीं था। दोनों के पास ब्रिटिश बुलडॉग रिवॉल्वर और वाल्थर पिस्टल मिली है। ये हथियार रेयर हैं। सामान्यत: मिलते नहीं हैं।
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर बोले कि सरकार माफियाओं को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध
उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा- सरकार की अपराध और अपराधियों, माफियाओं को खत्म करने की जो प्रतिबद्धता है, वो आप जानते हैं। सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। 12.30 से 1.00 बजे के बीच सूचना के आधार पर कुछ लोगों को रोका गया तो दोनों तरफ से गोलियां चलीं। उस ऑपरेशन में एसटीएफ ने असद और गुलाम पर फायरिंग की। ये घायल हुए और बाद में दम तोड़ दिया।
एनकाउंटर के बाद क्या बोले नेता जी, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बयान
अखिलेश यादव (सपा प्रमुख)- भाजपाई कोर्ट में विश्वास नहीं रखते। ये फेक एनकाउंटर है। इसकी गहनता से जांच होनी चाहिए।
एनकाउंटर पर ओवैसी बोले
असदुद्दीन ओवैसी (एआईएमआईएम प्रमुख)- हरियाणा में जुनैद और नासिर के मारने वालों को भी गोली मरोगे क्या बीजेपी वालों, नहीं करोगे क्योंकि मजहब के नाम पर एनकाउंटर करते हो तुम। ये संविधान का एनकाउंटर है, अगर एनकाउंटर ही करना है है तो अदालतों पर ताला लगा दीजिए।
क्या बोली बसपा सुप्रीमो
मायावती (बसपा प्रमुख)- अतीक अहमद के बेटे और एक अन्य की आज पुलिस मुठभेड़ में हुई हत्या पर अनेक प्रकार की चर्चाएं गर्म हैं। लोगों को लगता है कि विकास दुबे कांड के दोहराए जाने की उनकी आशंका सच साबित हुई है। इसकी उच्च स्तरीय जांच जरूरी है।
एनकाउंटर के बाद उमेश पाल की मां बोली
उमेश पाल की मां बोलीं- मेरे बेटे को सरेआम गोली मार दी गई थी। आज की कार्रवाई से हम लोगों को थोड़ी सी शांति मिली है। मेरे बेटे के हत्यारे मारे गए। ये जो 2 एनकाउंटर हुए हैं, उन्हें पाप की सजा मिली। देर है अंधेर नहीं है। योगीजी को धन्यवाद।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।