LPG Gas Subsidy - Sach Kahoon Hindi

अनोखा विरोध प्रर्दशन: सड़क पर बैठकर मिट्टी के चुल्हे पर महिलाओं ने बनाई रोटी
एलपीजी गैस किल्लत व बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: प्रदेश में एलपीजी गैस की भारी किल्लत व बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने सड़क पर मिट्टी के चुल्हे लेकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी के नेतृत्व में महिलाओं ने सड़क पर बैठकर मिट्टी के चुल्हे पर रोटी बनाते हुए सरकार को खूब खरी खोटी भी सुनाई। पर्ल चौधरी ने कहा कि प्रदेश में एलपीजी गैस की भारी किल्लत बनी हुई है, जिसके चलते प्रदेश की जनता काफी परेशान है और सरकार इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है। वहीं बढ़ती महंगाई ने आमजन की कमर तोड़ कर रख दी है। Rohtak News

उन्होंने कहा कि गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार पर महंगाई का सबसे अधिक असर पड़ रहा है। एलपीजी गैस किल्लत के चलते लोगों के कामकाज ठप हो रहे है और गरीब आदमी के घर चूल्हा तक नहीं जल पा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि आज महंगाई तेजी से बढ़ रही है, जिससे हर वर्ग पूरी तरह से परेशान है और सरकार झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि प्रदेश में एलपीजी की भारी किल्लत बनी हुई है और सरकार दाम पर दाम बढ़ रही है। इस अवसर पर जिला शहरी अध्यक्ष कुलदीप केडी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलवान रंगा, चक्रतर्वी शर्मा, कदम सिंह अहलावत, ममता रानी, निर्मल बल्हारा, गीता भारती, आशा हुड्डा, मुकेश श्योराण, चरणजीत शर्मा, टिंचू सचदेवा, मोनू शर्मा, सुनील बड़क, संगीता सहरावत शामिल रहे। Rohtak News

यह भी पढ़ें:– अनुभव मेमोरियल एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

केंद्र सरकार ने 76 लाख गरीब लोगों का डेटा दिया, सब्सिडी राशि सिर्फ 14 लाख लोगों को ही क्यों भेजी : सीपी जोशी
कांग्रेस का घोषणा पत्र मात्र झूठ का पुलिंदा : सीपी जोशी

कांग्रेस सुशासन देने में पूर्ण रूप से असफल : सीपी जोशी

ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों : सीपी जोशी

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लगाए आरोप कि हमें केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) का डाटा उपलब्ध नहीं कराया है, को लेकर कहा कि केंद्र सरकार ने 76 लाख लोगों का डाटा उपलब्ध कराया है। यह बात समझ से परे है कि मुख्यमंत्री इसके लिए मना क्यों कर रहे हैं, जबकि डाटा पूर्व में भी उपलब्ध कराया जा चुका है। कांग्रेस के 2018 के चुनाव घोषणा पत्र में पृष्ठ संख्या 39 के बिंदु संख्या 54 में गैस सिलेंडर की कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्रयास का वादा किया था, तो वह वादा आप लोगों को साढ़े 4 साल याद क्यों नहीं आया।

वास्तव में इनकी सभी गरीबों को सस्ता सिलेंडर देने की नियत नहीं है। जबकि केंद्र सरकार ने हमेशा प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। केंद्र सरकार ने 76 लाख गरीब लोगों का डेटा दिया, तो आपने सब्सिडी राशि सिर्फ 14 लाख लोगों को ही क्यों भेजी।

प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग की बात करते हैं, ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के पेट में क्यों दर्द हो रहा है। पेपर लीक के कारण कितने लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। आपने बाबू लाल कटारा को आरपीएससी मेंबर बनाया और वही सबसे बड़ा घोटाले बाज निकला। वह इतने दिन से वहां बैठकर पेपर आउट कर रहा था और आपने इतनी विलंब से उसे पकड़ा, पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की। पेपर लीक करने वाले दो आरोपियों के घर तोड़े, लेकिन आरपीएससी मेंबर कटारा का घर क्यों नहीं तोड़ा? आखिर आपकी इसके प्रति सहानुभूति क्यों हैं?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष धर्मपाल जारोली को आपने क्यों बर्खास्त किया था? अगर वह इस मामले में दोषी ,थे तो उन पर आगे कोई कार्रवाई क्यों नहीं की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) ने कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले साढे 4 साल से कांग्रेस क्षेत्र में कहीं नहीं दिखी। कोरोना काल में कांग्रेस के मंत्री कभी बंगलों से बाहर नहीं निकले। आपने चुनावी घोषणा पत्र में जनता से कई वादे किए थे। बिजली की दर नहीं बढ़ाएंगे, लेकिन बढ़ा दी। प्रदेश को सुशासन देने का वादा किया था, लेकिन अपराध का गढ़ बना दिया। अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। आम आदमी प्रदेश में बिल्कुल सुरक्षित नहीं है।

यह भी पढ़ें:– शिक्षा में फिर फिसड्डी रहा म्हारा हरियाणा

LPG Gas Subsidy Update: महंगाई के घाव पे सब्सिडी का लेप
घर बैठे चेक कर सकते हैं सब्सिडी

नई दिल्ली। कमरतोड़ महंगाई के बीच एलपीजी ग्राहकों के (LPG Gas Subsidy Update) लिए एक अच्छी खबर है। एलपीजी सब्सिडी यानी रसोई गैस की सब्सिडी अब ग्राहकों के खाते में आने लगी है। हालांकि, पहले भी एलपीजी सब्सिडी आ रही थी, लेकिन कई ग्राहकों से सब्सिडी नहीं मिलने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। आपको बता दें कि अब फिर से सब्सिडी शुरू होने के बाद ये शिकायतें आनी लगभग बंद हो गई हैं। आइए जानते हैं आप घर बैठे सब्सिडी कैसे चेक कर सकते हैं।

पसोपेश में ग्राहक! | LPG Gas Subsidy Update

ग्राहकों को अलग-अलग सब्सिडी मिल रही है। कई लोगों को 79.26 रुपये की सब्सिडी मिल रही है तो कई लोगों को 158.52 रुपये या 237.78 रुपये की सब्सिडी मिल रही है। ऐसे में, लोग असमंजस में हैं कि आखिर उन्हें कितनी बार की सब्सिडी मिल रही है। एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को 79.26 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी के रूप में दिया जा रहा है। बहरहाल, आपके खाते में सब्सिडी आई है या नहीं इसे आप आसान प्रक्रिया से चेक कर सकते हैं।

घर बैठे चेक करें अपडेट | LPG Gas Subsidy Update

आज आपको बता रहे हैं कि कैसे आप आसानी से मिनटों में ये जान सकते हैं कि आपके खाते में सब्सिडी आती है या नहीं। आप घर बैठे आसानी से अपने खाते में सब्सिडी चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें सब्सिडी | LPG Gas Subsidy Update

1. सबसे पहले www.mylpg.in ओपन करे।

2. अब आपको स्क्रीन के दाईं तरफ गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर की फोटो नजर आएगी।

3. यहां आप अपने सर्विस प्रोवाइडर के गैस सिलेंडर की फोटो पर क्लिक करें।

4. इसके बाद स्क्रीन पर एक नया विंडो ओपन हो जाएगा जो आपके गैस सर्विस प्रोवाइडर का होगा।

5. अब सबसे ऊपर दाईं तरफ साइन-इन और न्यू यूजर के आॅप्शन टैप करें।

6. अगर आप पहले से यहां अपनी आईडी बना रखी है तो साइन-इन करें। अगर आपकी आईडी नहीं है तो आप न्यू यूजर पर टैप कर वेबसाइट पर लॉगइन करें।

7. अब आपके सामने विंडो ओपन होगा उसमें दाईं तरफ व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री पर टैप कर दें।

8. यहां आपको यह जानकारी मिलेगी कि आपको किस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी दी गई है और कब दी गई है।

9. इसके साथ ही, यदि आपने गैस बुक की है और आपको सब्सिडी का पैसा नहीं मिला है तो आप फीडबैक वाले बटन पर क्लिक करें।

10. अब आप सब्सिडी का पैसा न मिलने की शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं.।

11. इसके अलावा आप इस टोल फ्री नंबर 18002333555 पर फ्री में कॉल कर इसकी शिकायत दर्ज करा सकते है।

आखिर क्यों रुकती है सब्सिडी | LPG Gas Subsidy Update

अगर आपकी सब्सिडी नहीं आई है तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आपकी सब्सिडी क्यों रुक गई। एलपीजी पर मिलने वाली सब्सिडी के रुकने की सबसे बड़ी वजह आधार लिंक न होना हो सकती है। आपको बता दें कि जिन लोगों की सालाना इनकम 10 लाख रुपये या इससे ज्यादा है, उन्हें भी सब्सिडी नहीं दी जाती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।