Shah Satnam Ji Hospital Shri Gurusarmodia - Sach Kahoon Hindi

शाह सतनाम जी सार्वजनिक हस्पताल के 30वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में फ्री होगी चिकित्सा जांच!
विशाल नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर 21 जुलाई को

गोलूवाला (सच कहूँ न्यूज)। ग्रामीण अंचल श्रीगुरूसरमोडिया (Sri Gurusar Modia) में गत वर्षों से चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे शाह सतनाम जी सार्वजनिक अस्पताल के 30वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विशाल नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन 21 जुलाई, रविवार को किया जाएगा। अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस शिविर में विभिन्न बीमारियों के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। इस जांच शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, यूरोलॉजी विशेषज्ञ, दन्त रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, ईएनटी स्पेशलिस्ट, मानसिक रोग विशेषज्ञ, नेत्ररोग विशेषज्ञ, एमडी फिजिशियन, जनरल सर्जन, फिजियोथैरेपी विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की नि:शुल्क जांच कर उन्हें उचित परामर्श देंगे। Shah Satnam Ji Hospital

जांच पर 30 प्रतिशत की विशेष छूट | Shah Satnam Ji Hospital

इस शिविर में सभी प्रकार के ऑपरेशनों, कान की मशीनों व खून आदि की लैब जांच पर 30 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जाएगी। वहीं स्क्रू द्वारा फिक्स जाड़ व दांत (इम्प्लांट) लगवाने पर भी 30 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। इस दौरान शिविर में चयनित मरीजों के आंखों में सफेद मोतिया के ऑपरेशन भी नि:शुल्क किए जाएंगे। वहीं आंखों में फेको विधि द्वारा विदेशी लैंस डलवाने पर मरीज को 50 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। इस शिविर में हड्डियों की कमजोरी की जांच (बीएमडी), शुगर के कारण कमजोर नसों की जांच (डायबिटिक न्यूरोपैथी), सुनने की क्षमता की जांच (ऑडियोमीटरी), खून में कोलेस्ट्रोल व वसा की जांच (लिपिड प्रोफाइल), खून में शुगर की मात्रा (ब्लड शुगर), हार्ट में दबाव व खिंचाव (एनटी प्रो बीएनपी) की जांच, छाती में गांठ (मैमोग्राफी) आदि की जांच भी नि:शुल्क की जाएगी।

इस शिविर के दौरान मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के लाभार्थी मरीजों के ऑपरेशन नि:शुल्क किए जाएंगे। इस नि:शुल्क जांच शिविर का समय रविवार को सुबह 9 बजे से अपराह्न तीन बजे तक का होगा। किसी भी परेशानी से बचने के लिए मरीज अपना आधार कार्ड व पुराना रिकॉर्ड साथ लेकर आए। रजिस्ट्रेशन पर्ची बनवाने के लिए 96028-32100 व 94162-12038 मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं। Shah Satnam Ji Hospital

Bikaner Road Accident : भीषण सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे, 2 बच्चों सहित 6 की मौत

शाह सतनाम जी जनरल अस्पताल में इस दिन लगाया जा रहा नि:शुल्क नेत्र-दंत रोग जांच शिविर
Shri Gurusar Modia: गोलूवाला (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। शाह सतनाम जी जनरल अस्पताल श्री गुरुसर मोडिया में डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों के तहत नि:शुल्क नेत्र रोग व दंत रोग मेडिकल चैकअप कैम्प का आयोजन 12 अप्रैल, शुक्रवार को किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कैम्प में अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ मरीजों की आंखों की समस्त बीमारियों से सम्बन्धित जांच कर उन्हें उचित परामर्श देंगे। Shri Gurusar Modia News

कैम्प में सफेद मोतिया के ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों के ऑपरेशन भी नि:शुल्क किए जाएंगे। मरीज द्वारा फेको विधि द्वारा विदेशी लैंस डलवाने पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। कैम्प में सफेद मोतिया के नि:शुल्क ऑपरेशन करवाने वाले मरीज अपना आधार कार्ड व वोटर कार्ड अवश्य साथ लेकर आएं। इधर दंत रोग विशेषज्ञ द्वारा दांतों की समस्त बीमारियों जैसे दांत-जाड़ का दर्द, दांतों की नसों का इलाज (आरसीटी), कैप लगाना, डेन्टल इम्प्लांट (स्क्रू द्वारा फिक्स दांत लगाना), टेढ़े-मेढ़े दांतों को ब्रेस्स द्वारा ठीक करना इत्यादि से सम्बन्धित परामर्श नि:शुल्क दिया जाएगा।

Eid-ul-Fitr 2024 Feast: इस ईद पर इस स्वादिष्ट व्यंजन की दें अपने दोस्तों को दावत, उंगली चाटते रह जाए…

शाह सतनाम जी अस्पताल में अब हड्डी व जोड़ रोगों का भी इलाज!
गोलूवाला। गत 29 वर्षों से ग्रामीण अंचल में अपनी निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा रहे शाह सतनाम जी जनरल अस्पताल श्रीगुरूसरमोडिया में अब एमडी फिजिशियन की सेवाएं रोजाना उपलब्ध हो गयी हैं। वीएमएमसी सफदरजंग व राममनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली से सुप्रशिक्षित एमडी फिजिशियन डॉ. धीर सिंह मीणा अस्पताल में रोजाना हार्ट, शुगर, बीपी, लीवर, पेट, किडनी, गठिया, थायराइड, उल्टी, दस्त, कब्ज, पुराना व नया बुखार (पीयूओ), सिरदर्द, खून की कमी, शरीर की कमजोरी, सांस के रोग, खांसी, जुकाम, अस्थमा, निमोनिया, हाथों-पैरों में दर्द व थकान रहना इत्यादि बीमारियों से सम्बन्धित जांच कर मरीज को उचित परामर्श देकर इलाज करेंगे। Shah Satnam Ji Hospital

सप्ताह में तीन दिन सेवाएं देंगे हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ | Shah Satnam Ji Hospital

अस्पताल में इमरजेंसी व आईसीयू केयर के तहत जहर खाए मरीज, सांप काटे मरीज, शुगर के मरीजों का अचानक से शुगर का कम हो जाना या बढ़ जाना और मरीज का बेहोश हो जाना, बुजुर्गों का अचानक से बेहोश हो जाना व हाथ-पैरों का रुक जाना, छाती में दर्द (हार्ट अटैक), सांस में तकलीफ (ऑक्सीजन व वेंटीलेटर) आदि का मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के अंतर्गत नि:शुल्क इलाज की सुविधा भी चौबीस घंटे उपलब्ध रहेंगी।

वहीं अस्पताल में हर मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. रविश कुमार (एमबीबीएस, एमएस आर्थोपेडिक) द्वारा हड्डी में फ्रैक्चर ट्रॉमा (दुर्घटनाग्रस्त फ्रैक्चर), घुटने, कुल्हे व अन्य जोड़ों का दर्द, कुल्हे एवं घुटने की हड्डी का प्रत्यारोपण, रीढ़ की हड्डी का दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव, ऑर्थोस्कोपी, ऑर्थराईटिस, गठिया आदि रोगों से सम्बन्धित जांच कर मरीज को उचित परामर्श दिया जाएगा। वहीं हड्डी व जोड़ रोग से सम्बन्धित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के अंतर्गत नि:शुल्क ऑप्रेशन की सुविधा भी अस्पताल में रोजाना उपलब्ध रहेगी। इसकी अधिक जानकारी के लिए अस्पताल के फोन नम्बरों 01509-260002, 96028-32100 पर सम्पर्क किया जा सकता है। Shah Satnam Ji Hospital

ब्लड प्रेशर नियंत्रण में कैसे रखे ? | Saint dr Msg

शाह सतनाम जी सार्वजनिक अस्पताल के चिकित्सकों को हासिल हुई बड़ी सफलता
महिला का आॅप्रेशन कर निकाली कैंसर की 5 किलो की गांठ

चिकित्सकों ने पूज्य गुरु जी को दिया सफलता का श्रेय

गोलूवाला (सुरेन्द्र गुम्बर)। ग्रामीण अंचल श्रीगुरूसरमोडिया की पावन सरजमीं पर (Shah Satnam Ji Hospital ) पिछले लगभग 28 वर्षों से चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी बेहतरीन सेवाएं दे रहे शाह सतनाम जी सार्वजनिक अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने एक महिला मरीज के पेट का आॅप्रेशन कर पांच किलो की कैंसर की गांठ निकालने में सफलता हासिल की हैं। गौरतलब है कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने महानगरों जैसी बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं के मद्देनजर ग्रामीण आँचल में इस अस्पताल की स्थापना की थी जो आज अपने उद्देश्य में सफल हो रहा है। अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव मोहनपुरा (श्रीगंगानगर) निवासी कुलजीत कौर धर्मपत्नी लखविन्द्र सिंह के शरीर के एक हिस्से में जन्म से ही पोलियो था। वहीं लगभग छह वर्ष पहले इनके पित्त की पथरी का आॅपरेशन भी हुआ था।

आॅपरेशन के लगभग एक वर्ष बाद कुलजीत कौर को (Shah Satnam Ji Hospital ) पेट के अन्दर कुछ भारीपन महसूस होने लगा, जिससे धीरे-धीरे कुलजीत कौर का पेट बढ़ने लगा। इन्हें कभी कोई दिक्कत नहीं हुई। दिक्कत ना होने की वजह से इन्होंने कभी कोई जाँच भी नहीं करवाई और पेट के भारीपन को अनदेखा करती रही। जिसके चलते 10 दिन पहले कुलजीत कौर को साँस लेने में दिक्कत होने लगी व पेट में हल्का दर्द भी महसूस होने लगा।

इस पर कुलजीत कौर के परिजनों ने उनको डॉक्टरों (Shah Satnam Ji Hospital ) को दिखाया व कुछ जाँच भी करवाई तो पता लगा कि कुलजीत कौर के पेट में 5 किलो कि कैंसर की गाँठ है। जिसे देखते हुए कुलजीत कौर के परिजन मरीज को शाह सतनाम जी जनरल अस्पताल श्रीगुरूसरमोडिया में लेकर आए और जनरल सर्जन डॉ. एमपी सिंह से चेकअप करवाया। जिस पर डॉ. एमपी सिंह ने कुलजीत कौर की सभी जांच करवाई और बुधवार सुबह लगभग 8 बजे कुलजीत कौर का आॅपरेशन शुरू किया।

इस दौरान डॉ. एमपी सिंह, डॉ. कुलभूषण व नर्सिंग (Shah Satnam Ji Hospital ) स्टाफ की टीम ने लगभग 5 से 6 घंटे तक चली सर्जरी में महिला के पेट से लगभग पांच किलो की कैंसर की गांठ निकालने में सफलता हासिल की। अस्पताल के चिकित्सकों ने इस सफलता का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा और आशीर्वाद को दिया। इससे पूर्व में भी अस्पताल में कई जटिल आॅप्रेशन विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सफलतापूर्वक किये जा चुके हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।