Bharat Gaurav Tourist Train - Sach Kahoon Hindi

Bharat Gaurav Tourist Train : अब करें दक्षिण भारत की यात्रा इस स्पेशल ट्रेन से! इंडियन रेलवे इस दिन से कर रहा शुरू!
Bharat Gaurav Tourist Train : भारतीय रेलवे के उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने श्रद्धालुओं की अपार मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह यात्रा 15 अगस्त को श्रीगंगानगर से रवाना होकर वाया हनुमानगढ़ सादुलपुर जंक्शन चूरू सीकर जंक्शन रिंगस जंक्शन जयपुर जंक्शन सवाई माधोपुर जंक्शन और कोटा जंक्शन से सवारियां लेती हुई जाएगी । इस यात्रा की अवधि 12 दिन की है जिसमे रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, मल्लिकार्जुन तथा तिरुपति बालाजी दर्शन का मौका मिलेगा। Indian Railways

IRCTC के संयुक्त महाप्रबंधक/ पर्यटन श्री योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि यह भारत गौरव टूरिस्ट ट्रैन कई प्रकार की सुविधाओं जैसे वातानुकूलित थर्ड ए /सी कोच, आधुनिक किचन-कार से सुसज्जित होगी। यात्रा को दो श्रेणियों स्टैण्डर्ड केटेगरी व कंफर्ट केटेगरी में विभाजित किया गया है। स्टैण्डर्ड केटेगरी का मूल्य 32,565/- रखा गया है जिसमे ए सी ट्रैन, नॉन- ए सी आवास तथा नॉन- ए सी बसों की व्यवस्था रहेगी । कंफर्ट केटेगरी का मूल्य 41,670/- रखा गया है जिसके अंतर्गत ए/ सी ट्रैन के साथ ए/ सी आवास एवं ए सी बसों की सुविधा मिलेगी।

15 अगस्त को श्रीगंगानगर से रवाना होगी यात्रा | Indian Railways

यह यात्रा 15 अगस्त को श्रीगंगानगर से रवाना होकर दिनांक 17.08.24 को ट्रैन तिरुपति बालाजी पहुंचेगी जहां यात्रियों को तिरुपति बालाजी के दर्शन कराए जाएंगे । 17.08.24 एवं 18.08.24 को रात्रि विश्राम तिरुपति में रहेगा । ट्रैन 19.08.24 को तिरुपति से रवाना होकर 20.08.24 को रामेश्वरम पहुँच जाएगी जंहा रामनाथ स्वामी मंदिर के दर्शन करवाए जायेंगे एवं रात्रि विश्राम रामेश्वरम में रहेगा । दिनांक 21.08.24 को रामेश्वरम से मदुरै के लिए रवाना होगी तथा शाम को मदुरै में मिनाक्षी मंदिर के दर्शन करवाए जायेंगे तथा रात को ट्रैन कन्याकुमारी के लिए रवाना होगी ।

दिनांक 22.08.24 को सुबह ट्रैन कन्याकुमारी पहुंचेगी जंहा दिन में कन्याकुमारी भ्रमण करवाया जायेगा एवं रात को ट्रैन मल्लिकार्जुन के लिए रवाना होगी । ट्रैन दिनांक 24.08.24 को मल्लिकार्जुन पहुंचेगी जहां यात्रियों को मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे दर्शन के बाद ट्रेन रात्रि में रवाना होकर दर्शन के बाद ट्रेन रात्रि में दिनांक 24.08.24 को ट्रैन वापसी श्रीगंगानगर के लिए रवाना होगी एवं दिनांक 26.08.24 को श्रीगंगानगर पहुंचेगी।

कन्फर्म बर्थ के साथ-साथ, होटल-आवास, ट्रांसपोर्टेशन व मन्दिर दर्शन की सुविधा भी प्रदान करवाई जाएगी क इंस्युरेन्स के साथ सरकार/पीएसयू के कर्मचारी इस यात्रा पर वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर पात्रता के अनुसार एलटीसी सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं। Bharat Gaurav Tourist Train

यात्री इस पैकेज की विस्तृत जानकारी व्हाट्सएप्प नंबर 9001094705, 8595930998 से भी प्राप्त कर सकते हैं क इन पैकेज की बुकिंग सुविधा आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट ६६६.्र१ू३ू३ङ्म४१्र२े.ूङ्मे पर भी उपलब्ध है क इसके अलावा आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय: 708, 7 वी मंजिल क्रिस्टल मॉल, बनीपार्क, कलेक्ट्रेट सर्किल के पास जयपुर, (राजस्थान) में आकर भी करवा सकते है क सम्बंधित विवरण फ़ोन न. 9001094705, 8595930998 से भी लिया जा सकता है क Indian Railways

Attacked French Rail Network : पेरिस ओलंपिक उद्घाटन समारोह से पहले फ्रांस के हाई-स्पीड ट्रेन नेटवर्क…

श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ होते हुए 20 मई को चलेगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन
शिर्डी, त्रंबकेश्वर,घृष्‍णेश्‍वर की यात्रा करेंगे यात्री, श्रीगंगानगर क्षेत्र में पहली बार चलेगी भारत गौरव ट्यूरिस्ट ट्रेन

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज) शिर्डी,त्रंबकेश्वर घृष्‍णेश्‍वर गोवा यात्रा के इच्छुक श्रद्धालुओ की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (Bharat Gaurav Tourist Train) भारत गौरव ट्यूरिस्ट ट्रेन के जरिए यात्रा की तैयारी करवाने में जुटा है। इस बार भी निगम के चंडीगढ़ रीजन को मेजबानी का अवसर मिला है। श्री गंगानगर क्षेत्र की यह पहली भारत गौरव ट्यूरिस्ट ट्रेन होगी।

यह भी पढ़ें:– रोड शो के दौरान आप कार्यकर्ताओं में जमकर चले लात घूंसे, पुलिस तमाशबीन बनी रही

आईआरसीटीसी के चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अनिल गुप्ता ने बताया कि बठिंडा से 20 मई को रवाना होकर यह भारत गौरव ट्यूरिस्ट ट्रेन शिर्डी गोवा की यात्रा पर रवाना होगी। सभी सुख सुविधाओ से लैस इस ट्रेन में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, जयपुर, स्वाई माधोपुर व सोगरिया से श्रद्धालु अपनी यात्रा प्रारंभ कर सकेंगे। आईआरसीटीसी की ओर से 9 दिन व 10 रात्रि की यात्रा के खर्च की शुरुआत 35 हजार 150  रुपए से होती है व सुविधाओं के हिसाब से किराये का निर्धारण किया गया है। यह ट्यूरिस्ट ट्रेन अपने यात्रियों को ओरंगाबाद में घृष्‍णेश्‍वर व एलोरा गुफा, शिर्डी में साई बाबा मंदिर, नासिक में त्रंभकेश्वेर ज्योतिर्लिंग तथा गोवा के धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाएगी

श्री गुप्ता के अनुसार इस पूर्णतया वातानुकूलित पर्यटक ट्रेन में ऐसी तृतीय श्रेणी के कोच होंगे। साथ ही आधुनिक किचन कार से यात्रियों को उनकी बर्थ पर ही शाकाहारी स्वादिष्ट भोजन परोसा जाएगा। ट्रेन में यात्रियों के मनोरंजन व यात्रा की जानकारी आदि प्रदान करने हेतु इन्फोटेन्मेंट सिस्टम भी लगाया गया है। स्वच्छ शौचालय के साथ ही सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड एवं सीसीटीवी कैमरे भी प्रत्येक कोच में उपलब्ध रहेंगे। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, भारत सरकार की पहल ‘‘देखो अपना देश’’ के अनुरूप, घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही है।

आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज की कीमत में यात्रियों को रेल यात्रा के अतिरिक्त स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन, बसों द्वारा पर्यटक स्थलों का भ्रमण, होटलों में ठहरने की व्यवस्था, गाइड व इंश्योरेंस आदि कि सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार/पीएसयू के कर्मचारी इस यात्रा पर वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर पात्रता के अनुसार एलटीसी सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं।

आईआरसीटीसी चंडीगढ़ के पर्यटन प्रवक्ता शुभम आर्य ने बताया कि इस टूर की बुकिंग प्रक्रिया को सुगम बनाने व ग्राहकों के लिए इसे और अधिक आकर्षक बनाने के लिए पेटीएम व रेज़रपे जैसी पेमेंट गेटवे संस्थाओं से करार किया है  जिससे टूर की राशि का भुगतान आसान किश्तों में भी किया जा सके।  भुगतान के लिए कुल राशि को 3, 6, 9, 12, 18 व 24 महीनों की किश्तों मे पूरा किया जा सकेगा। (Bharat Gaurav Tourist Train) किश्तों मे भुगतान की यह सुविधा डेबिट व क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बुकिंग करने पर उपलब्ध रहेगी।

उन्होने बताया कि यात्रा की पूरी अवधि के दौरान आईआरसीटीसी की टीम स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी सभी प्रोटोकॉल का ध्यान रखेगी एवं यात्रियों को सुरक्षित व चिंता मुक्त अनुभव देने का प्रयास करेगी और प्रत्येक भोजन सेवा के बाद रसोई और रेस्तरां को साफ व सेनिटाइज  किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जा सकते हैं और ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं। बुकिंग की सुविधा आधिकारिक वेबसाइट पर, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8595930980, 8595930962 8595930955 पर संपर्क किया जा सकता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बाबा साहब अम्बेडकर यात्रा’भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन की शुरूआत
बाबासाहेब ने जीवनभर सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए संघर्ष किया: डॉ. वीरेंद्र सिंह

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। ‘बाबा साहब अम्बेडकर यात्रा’ (Bharat Gaurav Tourist Train) भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को शुक्रवार हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर विकास मंत्री और जी. किशन रेड्डी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी, आईआरसीटीसी की मुख्य प्रबंध निदेशक, रजनी हसीजा, दिल्ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक डिम्पी गर्ग और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– बठिंडा के लिए ट्रेन को सांसद निहालचंद ने झण्डी दिखाकर रवाना किया

बाबासाहेब ने जीवन…

ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद यात्रियों को सबसे पहले बस द्वारा सिविल लाइन्स दिल्ली स्थित महापरिनिर्वाण स्थल पर ले जाया गया। जहां केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार और जी. किशन रेड्डी ने बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर को पुष्पांजलि देकर अपनी श्रद्धांजलि दी।

ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पूर्व कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर के द्वारा दलितों तथा पिछड़े वर्ग के लोगों के अधिकारों तथा उनके सामाजिक उत्थान मे बाबा साहब के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होने इस रेलगाड़ी को चलाने के लिए रेलवे की सराहना भी  की।

श्री रेड्डी ने कहा कि इस रेलगाड़ी से पर्यटक 8 दिनों की अपनी यात्रा में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन और बुद्ध की विरासत से जुड़े स्थलों का भ्रमण करेंगे। यह रेलगाड़ी भारत की ‘देखो अपना देश’ अवधारणा को पूरा करती है। उन्होंने बताया कि सात से आठ दिनों की ट्रेन यात्रा (Train) के इस टूर का मुख्य उद्देश्य बी.आर. अम्बेडकर   के जीवन से जुड़े स्थलों को रेखांकित करना है। यह रेलगाड़ी बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन और बुद्ध की विरासत से जुड़े स्थलों, नई दिल्ली, महू, नागपुर तथा बुद्ध की विरासत से जुड़े स्थलों सांची, वाराणसी, सारनाथ, बोधगया, राजगीर और नालंदा का भ्रमण कराएगी।

ये होंगी इस टूरिस्ट ट्रेन में सुविधाएं :-

10 वातानुकूलित 3 टीयर के डिब्बों वाली इस ‘बाबा साहब अम्बेडकर यात्रा’ पर्यटक रेलगाड़ी में 600 पर्यटक यात्रा कर सकेंगे। इस पर्यटक ट्रेन में पैंट्री कोच की सुविधा होगी जो यात्रियों को शाकाहारी भोजन परोसेगी। इसके साथ ही पर्यटकों को यात्रा बीमा, रेलगाड़ी (Bharat Gaurav Tourist Train) में सुरक्षा की सुविधा उपलब्ध होगी। इस रेलगाड़ी में प्रति व्यक्ति किराये की शुरूआत 21,650 रुपए से होगी। इस किराये में वातानुकूलित 3 टीयर में यात्रा सुविधा, होटलों में रात्रिकालीन ठहराव, शाकाहारी भोजन शामिल होगा। पर्यटकों के लिए बसों द्वारा दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के साथ-साथ गाइड की सेवाएं तथा यात्रा बीमा की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।