inquiry - Sach Kahoon Hindi

छात्राओं की पिटाई मामला : कमलनाथ ने दिए जांच के आदेश
जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी | Beating of Girl

भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश में सागर जिले के एक स्कूल में छात्राओं की पिटाई (Beating of girl) का मामला तूल पकड़ गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जांच के आदेश दिए हैं। बीना के भानगढ़ के शासकीय कस्तूरबा गांधी माध्यमिक स्कूल की 29 छात्राओं ने होमवर्क नहीं किया था। होमवर्क न होने पर शिक्षक ने उन्हें बुरी तरह पीटा था। मामले के तूल पकड़ते ही यह सीएम के संज्ञान में आ गया। सीएम कमलनाथ ने ट्विट के माध्यम से बताया कि छात्राओं की पिटाई मामला मेरे संज्ञान में आया है। इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस मामले के लेकर छात्राओं के परिजनों में भी भारी रोष पाया जा रहा है।

बीना के भानगढ़ के शासकीय कस्तूरबा गांधी माध्यमिक स्कूल की 29 छात्राओं ने होमवर्क नहीं किया था।

होमवर्क न होने पर शिक्षक ने उन्हें बुरी तरह पीटा था।

मामले के तूल पकड़ते ही यह सीएम के संज्ञान में आ गया।

इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

‘ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की जांच ‘शर्मनाक अंत’ की ओर पहुंची’
अमेरिकी सदन न्यायपालिका समिति ने महाभियोग के दो आरोपों को मंजूरी दी |  Trump

राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग मामले में गवाहों के बयान दर्ज किए गए

वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Trump) के खिलाफ महाभियोग की जांच ‘शर्मनाक अंत’ की ओर पहुंच गयी है। हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह बात कही। अमेरिकी सदन न्यायपालिका समिति ने महाभियोग के दो आरोपों को मंजूरी दे दी है। ट्रम्प को अब सीनेट से स्वयं का बचाव करने के लिए एक उचित प्रक्रिया प्रदान करने की अपेक्षा है।

अब बढ़ेंगी अमेरिकी राष्ट्रपति की मुश्किलें |  Trump

अमेरिकी सदन न्यायपालिका समिति ने ट्रंप के खिलाफ महाभियोग के दो आरोपों को मंजूरी देने के लिए मतदान हुआ।

आरोपों को मंजूरी देने के पक्ष में 23, विरोध में 17 मत पड़े।

इस मतदान के बाद सीनेट में ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग लाए जाने के लिए मतदान का रास्ता साफ हो गया है।

अब आगे क्या होगा

पिछले कई हफ्तों से अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग मामले में गवाहों के बयान दर्ज किए गए और सार्वजनिक सुनवाई हुई। हाउस आफ रिप्रेजेंटिव्स में न्यायिक समिति के सामने सुनवाई पूरी होने के बाद सदन में वोटिंग हुई। अब इसमें ट्रम्प के खिलाफ दो मामलों में बहुमत आने पर मामला सीनेट में जाएगा। सीनेट में इस पर वोटिंग होगी। चूंकि सीनेट में रिपब्लिकन बहुमत में हैं। ऐसे में ट्रम्प पर महाभियोग चलाने की प्रक्रिया संभव नहीं लग रही।

अमेरिका राष्ट्रपति पर पद के दुरुपयोग का है आरोप ।

जो बिडेन और उनके बेटे के खिलाफ गैस कंपनी में भ्रष्टाचार के मामले की जांच के लिए यूक्रेन पर दबाव डाला।

अमेरिकी सदन न्यायपालिका ने महाभियोग के दो आरोपों को दी मंजूरी।

आरोपों को मंजूरी के पक्ष में 23 और विरोध में पड़े 17 मत।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Impeachment, Inquiry, Against, Trump, Embarrassing

क्रिश्चियन मिशेल से CBI की सख्त पूछताछ, घबराहट में पड़ा दौरा
रात में सिर्फ दो घंटे सोने दिया गया।

नई दिल्ली (एजेंसी) । अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे में बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल (CBI inquiry to Christian Mitchell) (57) के दिल्ली पहुंचने के बाद सीबीआइ ने उससे सघन पूछताछ की। उसे रात में सिर्फ दो घंटे सोने दिया गया। बता दें कि ब्रिटिश नागरिक मिशेल को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से प्रत्यर्पित करके मंगलवार रात दिल्ली लाया गया था।सूत्रों ने बताया, सीबीआइ मुख्यालय पहुंचने पर उसे बेचैनी का दौरा पड़ा, लिहाजा उसके लिए वहां डॉक्टर बुलाना पड़ा।

भूतल के लॉकअप में रखा

इससे पहले सीबीआइ के संयुक्त निदेशक साई मनोहर के नेतृत्व में सीबीआइ की एक टीम मंगलवार रात करीब 10.35 बजे उसे यूएई से दिल्ली लेकर आई। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ही सीबीआइ ने हिरासत में ले लिया था। वहां से उसे पुलिस की कारों और बाइक के छोटे से काफिले में सीबीआइ मुख्यालय लाया गया। देर रात करीब 1.20 बजे सीबीआइ मुख्यालय पहुंचने पर उसे 11 मंजिला इमारत के भूतल पर स्थित लॉकअप में रखा गया।

रिश्वत के बंटवारे की पूछताछ

इलाज के बाद उससे रिश्वत की रकम के बंटवारे और सौदे से जुड़े दस्तावेजों की पहचान को लेकर सघन पूछताछ की गई। नाश्ते से पहले उसे सुबह चार से छह बजे तक ही सोने दिया गया। छह बजे के बाद सीबीआइ के विशेष जांच दल के अधिकारियों ने उससे फिर पूछताछ की। बुधवार शाम करीब चार बजे उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की सीबीआइ हिरासत में भेज दिया गया। सीबीआइ मिशेल से जानना चाहती है कि फिनमैक्केनिका और अगस्ता वेस्टलैंड से उसकी कंपनियों को मिली 283 करोड़ रपये (4.22 करोड़ यूरो) की रकम को उसने आगे किस तरह वितरित किया ताकि रिश्वत की रकम के वितरण की श्रृंखला (मनी ट्रेल) स्थापित की जा सके।

दुबई में गिरफ्तारी के बाद से था बंदी

सीबीआइ का आरोप है कि मिशेल ने इस मामले में जांच से बचने की कोशिश की इसलिए उसका मामला अन्य बिचौलिए गुइडो हश्के से अलग है। हश्के इटली में मुकदमे का सामना कर रहा है। उसके अलावा सौदे में एक और बिचौलिए कार्लो गेरोसा का नाम भी आया था। सीबीआइ ने मिशेल के खिलाफ पिछले साल सितंबर में आरोप पत्र दाखिल किया था। एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया, ‘नई दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में विशेष सीबीआइ जज ने 24 सितंबर, 2015 को खुला गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके आधार पर इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया और फरवरी, 2017 में उसे दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया।’ तभी से मिशेल कैद में था।

रिश्वत बांटकर उड़ान सीमा घटवाने का आरोप

आरोप है कि उसने सह–आरोपितों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची और वीवीआईपी हेलिकॉप्टरों की उड़ान सीमा को 6,000 मीटर से घटाकर 4,500 मीटर करवा लिया। सह–आरोपितों में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी, उनके परिवार के सदस्य और कई नौकरशाह शामिल हैं। उड़ान सीमा घटने की वजह से ही अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टरों का कांट्रेक्ट पाने की दौड़ में आ सकी थी।

3600 करोड़ का था सौदा

आठ फरवरी, 2010 को रक्षा मंत्रालय ने अगस्ता वेस्टलैंड के साथ 3,600 करोड़ रुपये में 12 वीवीआईपी हेलिकॉप्टरों की खरीद का सौदा किया था।

लेकिन अनुबंध शर्तो के उल्लंघन और कांट्रेक्ट पाने के लिए रिश्वत बांटने के आरोप लगने के बाद भारत सरकार ने एक जनवरी, 2014 को यह सौदा रद्द कर दिया था।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि रिश्वत की रकम लाने के लिए भारत और विदेश में मुखौटा कंपनियां बनाने को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मिशेल से पूछताछ करेगा।

इसके लिए ईडी मिशेल की अलग से हिरासत की मांग कर सकता है या सीबीआइ के साथ ही पूछताछ कर सकता है।

एजेंसी इस मामले में पूरक आरोप पत्र भी दायर कर सकती है जिसमें अन्य आरोपितों की भूमिका का विवरण होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

फ्रांस में भी गरमाया राफेल मुद्दा, NGO ने की जांच की मांग
नई दिल्ली(एजेंसी, Edited By Vijay Sharma)।   राफेल डील को लेकर देश की राजधानी में भूचाल आ गया है। सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक राफेल डील का मामला ​छाया हुआ है। केवल भारत ही नहीं, फ्रांस में भी यह मुद्दा गरमा चुका है। फ्रांस के एक एंटी-करप्शन एनजीओ ने इस डील पर सवाल उठाते हुए फ्रांसीसी राष्ट्रीय वित्तीय अभियोजक के कार्यालय में एक शिकायत दर्ज कराई है।

खबरों के अनुसार, सितंबर 2016 में भारत और फ्रांस के बीच हस्ताक्षर की गई 59,000 करोड़ रुपए की राफेल डील की जांच की मांग की गई है। शेरपा नामक एनजीओ ने अपनी शिकयत में राफेल लड़ाकू विमान के निर्माता दसॉ एविएशन द्वारा भ्रष्टाचार के संभावित कृत्यों, अनुचित फायदे और मनी लॉंन्डरिंग जैसे मामलों की जांच के लिए अनुरोध किया गया है।

एनजीओ शेरपा के संस्‍थापक विलियम बोर्डन के अनुसार इस डील में जो कुछ भी हुआ, वह गंभीर है। यह शिकायत पूर्व मंत्री और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले एक वकील की ओर से सीबीआई में दायर शिकायत के आधार पर की गई है। यह शिकायत अक्टूबर के अंत में राष्ट्रीय वित्तीय अभियोजक के कार्यालय के साथ दर्ज की गई थी, जिसमें परिस्थितियों की जांच की मांग की गई है।

क्या है मामला

बता दें कि इस डील के तहत दसॉ द्वारा उत्पादित 36 लड़ाकू विमान भारत को बेचे जाने हैं। पिछले कई महीनों से कांग्रेस और राहुल गांधी राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर सवाल खड़े करते आए हैं। उनका आरोप है कि संप्रग सरकार के समय विमान की तय कीमत के मुकाबले मोदी सरकार ज्यादा कीमत अदा कर रही है। इस सौदे में ऑफसेट साझेदार के तौर पर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स को उपेक्षित रखा गया और रिलायंस डिफेंस को फायदा पहुंचाया गया है। सरकार की तरफ से कांग्रेस और राहुल गांधी के इन आरोपों को सिरे से खारिज किया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

भ्रूण जांच की सूचना दो, 2 लाख का ईनाम पाओ
सच कहूँ/ विनोद शर्मा

फतेहाबाद। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे भ्रूण हत्या के मामलों पर रोक लगाने के लिए एक सामाजिक संस्था ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में कहीं भी भ्रूण हत्या हो रही है तो आप उसकी जानकारी इस संस्था तक पहुंचाएंगे तो संस्था आपको 2 लाख रूपए इनाम के तौर पर देगी। और सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा। रविवार को हिसार रोड स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में आयोजित राह क्लब भूना की महत्वपूर्ण बैठक मेंं कन्या भ्रूण हत्या रोकने, किसानों को पशुपालन व कृषि की आधुनिक तकनीकों से रुबरु करवाने व होनहार विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने सहित विभिन्न मामलों में फैसले लिए गए।

राह क्लब जागरुकता अभियान चलाएगा

इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष डा. परमजीत सिंह व महिला अध्यक्षा सुशीला कस्वां ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जहां राह क्लब जागरुकता अभियान चलाएगा, वहीं इसे रोकने में मददगार लोगों को दो लाख का नकद ईनाम (कन्या भ्रूण हत्या बारे में सूचना देकर मदद करने वालों को) भी दिया जाएगा। यह ईनाम हरियाणा सरकार की ओर से घोषित एक लाख की रकम के अलावा दिया जाएगा।

सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा होगी फोन नंबरों की सूची

लिंग जांच की सूचना के लिए बाकायदा राह क्लब भूना के पदाधिकारियों व सदस्यों के फोन नंबर की सूचि जारी की गई है। जल्द ही यह फोन नंबरों की सूचि विभिन्न स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों व दूसरे सार्वजनिक व अन्य संस्थानों में चस्पा की जाएगी जिससे कि जरुरत पड़ने पर इस संबंध में जरुरी सूचना क्लब के पदाधिकारियों तक पहुंच सके।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

CMO अफिस के पीछे कुत्ते नोचते मिले मरीज का शव, मंत्री विज ने दिए जांच के आदेश
अम्बाला। भिवानी के चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में बुधवार को मिले मरीज के शव के मामले में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जांच के आदेश दे दिए हैं। बता दें कि यहां के बंसीलाल अस्पताल में 6 दिन से लापता एक मरीज का शव सीएमओ अॉफिस के पीछे मिला था, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने डीजी हेल्थ को मामले की जांच करने के आदेश दे दिए हैं। उनका कहना है कि सभी जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मामले में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी

पढ़िए क्या था पूरा मामला- जानकारी के अनुसार झज्जर जिले के गोरिया गांव के 75 वर्षिय श्योताज को शुगर की बीमारी के चलते 28 मई को चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान 30 मई की शाम श्योताज ने खाना खाया और खाना खाकर वह बैड से उठ कर घूमने के लिए बाहर गया। काफी देर तक जब श्योताज वापस अपने बैड पर नहीं आए तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की, कापफी तलाशने के बाद भी श्योताज का कुछ पता नहीं चला।

इसके चलते परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। छह दिन बाद मिला शव- बुधवार को मृतक श्योताज का शव अस्पताल परिसर में मिला। जिसे कुत्ते नौच रहे थे। शव काफी दिनों तक पडा रहने के कारण शव से बदबू उठी तो आनन-फानन में अस्पताल प्रशासन का ध्यान गया जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच की। शव के पास अस्पताल के बैड की चद्दर होने पर आशंका जताई गई कि ये मरीज है। ये कहना था सीएमओ का- सीएमओ डॉ. आदित्य स्वरूप गुप्ता का कहना था कि सुरक्षा गार्ड आउटसोर्सिंग के तहत लगे हैं। उन्हें पूरी जानकारी नहीं है।

शब्बीर शाह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
नई दिल्ली। हवाला आरोप में गिरफ्तार कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को बुधवार को पटियाला हाऊस अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शाह की छह दिन की प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत पूरा होने के बाद उन्हें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सिद्धार्थ शर्मा के समक्ष पेश किया गया।

शाह को कश्मीर से दिल्ली लाया गया

निदेशालय ने आरोपी से आगे और पूछताछ के लिए हिरासत का अनुरोध नहीं किया, इसके बाद शाह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अलगाववादी नेता को 2005 के एक हवाला मामले में 25 जुलाई को श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया था। शाह को कश्मीर से दिल्ली लाया गया था और अदालत ने पहले सात दिन का निदेशालय की रिमांड पर भेजा था। यह अवधि पहले एक दिन और फिर छह दिन बढ़ाई गई थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दिल्ली का फार्म हाउस जब्त करने की तैयारी में ईडी
भारती की मुश्किलें बढ़ीं

नई दिल्ली। लालू यादव की बेटी मीसा भारती के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि अब प्रवर्तन निदेशालय मीसा और उनके पति शैलेश के दिल्ली के बिजवासन स्थित फार्म हाउस को जब्त करने की तैयारी में है। मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत फार्म हाउस जब्त किया जाएगा. साथ ही शैलेश से फिर पूछताछ की तैयारी है।

गौरतलब है कि ईडी मीसा और शैलेश के जवाबों से संतुष्ट नहीं है। यह फार्म हाउस शैल कंपनियों के जरिए आए धन से खरीदा गया था। चार शैल कंपनियों के जरिए एक करोड़ 20 लाख रुपये आए थे. इसी पैसे से यह खरीद हुई। ईडी ने मीसा और शैलेश के ठिकानों पर 8 जुलाई को भी छापेमारी की थी और दोनों से पूछताछ हुई थी। वहीं मीसा के सीए राजेश अग्रवाल के खिलाफ ईडी आरोपपत्र दायर कर चुका है। राजेश फिलहाल तिहाड़ जेल में है।

उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालयन (ईडी) ने शुक्रवार को लालू यादव की बेटी और राजद सांसद मीसा भारती के सीए राजेश अग्रवाल के खिलाफ धन शोधन मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में चाजर्शीट दाखिल किया है। सूत्रों के अनुसार, आरोप-पत्र विशेष अदालत के न्यायाधीश नरेश कुमार मल्होत्रा की अदालत में दाखिल किए गए हैं। मामले की अगली सुनवाई 9 अगस्त को होगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बदला वित्त मंत्री का सुर: किसी व्यक्ति विशेष खिलाफ नहीं होगी कोई जांच
प्रैस कान्फ्रैंस में विधान सभा चुनावों की तरह बादल परिवार को नहीं लगाए रगड़े

भटिंडा (अशोक गर्ग)। पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल का बादल परिवार खिलाफ जांच के मामले में रूख नर्म हुआ प्रतीत होता है। आज उन्होंने विधान सभा चुनावों की तरह बादल परिवार को रगड़े नहीं लगाए। इस मुद्दे पर उनका सुर पूरी तरह शांत दिखा। वित्त मंत्री ने आज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की तरह बादलों के खिलाफ अपने व्यवहार में नर्मी दिखाई।

भटिंडा से युवा कांग्रेसी नेता पवन मानी की रिहायश पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि शरीके की तर्ज पर लड़ाई नहीं लड़ी जाएगी और ना ही किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ किसी किस्म की जांच करवाने पर जोर देंगे।

उल्लेख्नीय है कि पंजाब में विधान सभा चुनाव के समय मनप्रीत बादल अपने ताया पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के परिवार की कुछ वर्षों में बढ़ी संपत्ति की हर स्टेज से बात करते थे और उनके ट्रांसपोर्ट कारोबार को काफी उछाला था।

जबकि अब वित्तमंत्री ने कहा कि वह कानून अनुसार चलेंगे और किसी के साथ रियायत व न ही बदलाखोरी की राजनीति करेंगे। आज जब पत्रकारों ने बादल परिवार की जांच संबंधी सवाल किए तो वित्त मंत्री ने इतना ही कहा कि किसी व्यक्ति विशेष खिलाफ जांच नहीं होगी। उन्होंने आरोप लगाए कि एक हजार करोड़ की सरकारी जायदाद बेचकर सारा पैसा लंबी व जलालाबाद में खर्च कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री पंजाब को विकास की पटरी पर लाने में व्यस्त

सरकार ने 428 वायदों में से 240 पूरे कर दिए हैं, जबकि पांच वर्ष का समय अभी शेष है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा लोगों में सक्रिय न रहने संबंधी सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब को विकास की पटरी पर लाने में व्यस्त हैं। कर्ज माफी संबंधी केन्द्र के रवैये को वित्तमंत्री ने पूरी तरह गैर जिम्मेदाराना करार दिया।

उन्होंने बताया कि तेल कीमतों में आई गिरावट के कारण 5-6 लाख करोड़ के फंड केन्द्र के पास पड़े हैं, जिनसे देश के किसानों को निहाल किया जा सकता है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार कर्ज माफी के लिए रोड मैप तैयार कर रही है और जल्दी ही स्टेट स्तरीय बैंकर्स कमेटी से बैठक की जाएगी।

सरकार बड़े स्तर पर प्रयास करके आर्थिक स्थिति में सुधार लाई है: मनप्रीत बादल

सरकार पांच एकड़ तक के किसानों का दो लाख रुपये का कर्ज माफ कर चुकी है और अब बैंकों व सरकार के बीच मामला रह गया है। राज्य की वित्तीय हालत कमजोर होने की बात प्रवान करते हुए मनप्रीत बादल ने कहा कि सरकार बड़े स्तर पर प्रयास करके आर्थिक स्थिति में सुधार लाई है, जिस कारण गत 4 माह दौरान सिर्फ दो-तीन बार ही ओवरड्राफ्ट हुआ है, जबकि अकाली-भाजपा सरकार दौरान एक साल में 300 दिन तक ओवरड्राफ्ट होता था।

उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार 13 हजार करोड़ रुपये की देनदारिया छोड़ गई है। फिर भी बजट में उद्योग व कृषि सेक्टर को बचाने के अतिरिक्त रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए पहले से अधिक फंड रखे गए हैं। लाईनोपार व पुराने शहर में जालंधर के बरलटन पार्क की तर्ज पर दो पार्क बनाए जाएंगे और किले का नवीनीकरण भी किया जा रहा है।

नाराजगी की चर्चा, वित्त मंत्री ने कांग्रेसी नेताओं के घरों में लगाया चक्कर

वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने हल्के की कमान आज अपने हाथ में ले ली है। वित्त मंत्री के रिश्तेदार जयजीत सिंह जौहल द्वारा क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण भटिंडा के कांग्रेसियों में नाराजगी की चर्चा चल रही थी।

मनप्रीत बादल ने कांग्रेसी नेताओं को शांत करने के लिए उनके घरों में चक्कर लगाया। आज मनप्रीत बादल ने पूर्व चेयरमैन जगरूप गिल, पूर्व शहरी अध्यक्ष अशोक कुमार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पवन माणी, यूथ नेता बलराज सिंह पक्का, बलजिन्द्र सिंह ठेकेदार, संजय बिशवाल पार्षद, राजू भट्ठे वाला आदि के घर गए। वित्त मंत्री ने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी बड़े ही शांत ढंग से दिए और जरा भी जल्दबाजी नहीं दिखाई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ब्लैक से व्हाइट का खेल, लालू की बेटी-दामाद से ED की पूछताछ जारी
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और उनके परिवार के लिए मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं । लालू यादव के 12 ठिकानों पर सीबीआई के छापे के एक दिन बाद शनिवार को इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट ( ईडी) ने उनकी बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेष से जुड़े तीन ठिकानों पर छापे डाले।

ED के अधिकारी 5 घंटे से ज्यादा समय से मीसा और उनके पति से पूछताछ भी कर रहे हैं। आरोप है कि मीसा और उनके पति शैलेश ने मनी लॉन्ड्रिंग की है। मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत ED की छापेमारी की गई है।

ईडी ने शनिवार सुबह मीसा भारती और शैलेश के तीन ठिकानों पर छापे डाले जिसमे दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के नजदीक बिजवासन का फार्महाउस भी शामिल था तथा इसके अलावा सैनिक फार्म और घिटोरनी के ठिकाने भी हैं।

8000 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग

8000 करोड़ के ब्लैकमनी से व्हाइट करने के मामले मे जांच चल रही है जिसके अंतर्गत दिल्ली के बिजवासन और सैनिक फार्म इलाके में मीसा के फार्म हाउसों पर छापेमारी हो रही है। ED को शक है कि कारोबारी बीरेंद्र जैन और सुरेंद्र कुमार जैन ने करीब 8000 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग की है।

मीसा भारती और उनके पति से आयकर विभाग ने पहले भी पूछताछ की है तथा  इससे पहले 16 मई को इनकम टैक्स ने लालू प्रसाद यादव के 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह छापे बेनामी संपत्ति के मामले में मारे गए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

धोखाधड़ी के आरोप मे दो गिरफ्तार
पूछताछ के लिए दो दिन का रिमांड मंजूर

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। झूठे दस्तावेजों के आधार पर फाइनेंस कंपनी से ऋण लेने व वाहनों की डिलीवरी नहीं देकर धोखाधड़ी करने के प्रकरण में जक्शन पुलिस ने एक फाइनेंस कंपनी के दो पूर्व प्रतिनिधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन का रिमांड मजूर करवाया है। मामले की जांच कर रहे जक्शन थाने के उप निरीक्षक चन्द्रभान ने बताया कि प्रकरण में आरोपी गुरुप्रीत सिंह पुत्र प्यारासिंह निवासी वार्ड 43, करणी चौक, जक्शन व जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। रिमांड अवधि में इनसे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में गत 25 मई को थाने में कोर्ट के आदेशों पर मामला दर्ज हुआ था। एन एण्ड टी फाइनेंस कंपनी के राकेश कुमार बिश्नोई पुत्र दलीप कुमार बिश्नोई निवासी मोहनमगरिया ने रिपोर्ट में बताया था कि कंपनी के पूर्व प्रतिनिधि गुरुप्रीत सिंह व जसप्रीत सिंह सहित दस जनों ने झूठे दस्तावेज व हस्ताक्षर कर उनकी फाइनेंस कम्पनी से ऋण उठा लिया। आवेदकों को वाहन की डिलीवरी भी नहीं की। कम्पनी को धोखा देकर नुकसान पहुंचाया। इस संबंध में थाने में भादस की धारा 406, 408, 418, 420, 464, 468, 470, 473 व 474 के तहत मामला दर्ज किया था। दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।