Tosham News - Sach Kahoon Hindi

एसडीएम ने विभागीय कार्यालयों में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
तोशाम (सच कहूँ न्यूज)। Tosham News: एसडीएम संदीप कुमार ने वीरवार को बिजली निगम, बीडीपीओ सहित अन्य विभागीय कार्यालयों में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। साफ सफाई के साथ -साथ अन्य विभागीय कामों कार्य प्रणाली की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं सुविधा स्तर की विभागवार जनकल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी विस्तार से ली। जहां अधिकारियों और कर्मचारियों में हडकंप देखने को मिला।

एसडीएम ने अधिकारियो और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालयों में सफाई कार्य प्रतिदिन करने से ही कार्यालय परिसर साफ सुथरा रहेगा, इसमें किसी प्रकार कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि दक्षिण हरियाणा बिजली निगम, खण्ड विकास एवं पंचायत विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में आने वाले प्रत्येक नागरिक को बिना किसी परेशानी के निर्धारित समय सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

एसडीएम ने कार्यालयों में प्रतीक्षा कक्ष, काम आने वाले लोगों के बैठने की सुविधा, साफ-सफाई, संबंधित काउंटर पर सूचना पट्ट लगाने तथा कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का भी बारीकी से निरीक्षण किया। एसडीएम ने कहा कि सभी विभाग उनसे संबंधित जनकल्याणकारी नीतियों को धरातल पर उतारने का आॅन लाइन प्लेटफार्म प्रणाली महत्वपूर्ण माध्यम है। सरकार की अंत्योदय योजना की कार्यप्रणाली जितनी प्रभावी होगी, उतना ही आमजन का प्रशासन पर विश्वास मजबूत होगा। एसडीएम ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी तय समय पर अपने कार्यालय पहुंचकर अपना कार्य शुरू करें। कार्यालयों में किसी प्रकार अनुशासनहीनता सहन नहीं होगी। एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि हर सप्ताह तोशाम और कैरू ब्लॉक के सभी विभागों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाएगा, अधिकारियों और कर्मचारियों के कामों समीक्षा की जाएगी।

Tosham News: विभागों का निरीक्षण कर जायजा लेते एसडीएम।

तोशाम में बदहाल सड़कें बनीं परेशानी, कांग्रेस ने किया विरोध
तोशाम (सच कहूँ/वीरेंद्र)। Tosham News: कस्बे की बदहाल सड़कों और गलियों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधा है। कांग्रेस ब्लाक प्रधान दिलबाग बेडवाल दरियापुर और युवा हल्का प्रधान मंदीप दुहन ढाणीमाहू ने शुक्रवार को तोशाम की विभिन्न गलियों का दौरा कर दुकानदारों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि तोशाम की विधायक प्रदेश सरकार में मंत्री और सांसद होने के बावजूद कस्बे के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों की अनदेखी के कारण लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने विशेष रूप से डाकघर वाली गली का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की स्थिति बेहद खराब है। हल्की वर्षा होते ही पूरी गली में पानी और कीचड़ भर जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। दुकानदारों को ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। गली में फैली गंदगी और बदबू के कारण आसपास के लोगों का जीना भी दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि कई बार स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष यह समस्या उठाई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। उन्होंने मांग की कि कस्बे की जर्जर गलियों की तत्काल मरम्मत कर जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों और दुकानदारों को राहत मिल सके। इस अवसर पर दिनेश धनखड़, हरिश सरपंच तोशामिया, अनिल लेघा, अनिल नलोई सहित अनेक कार्यकर्ता व दुकानदार मौजूद थे।

Tosham News:  तोशाम में डाकखाना वाली गली में भरा किचड़ दिखाते कांग्रेस कार्यकर्ता।

Water Crisis: आठ महीनों से पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन
तोशाम (सच कहूँ/विरेंद्र सिंह)। Tosham News: गांव अलखपुरा में पिछले करीब आठ महीनों से पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने तोशाम-हांसी रोड पर गांव के बस अड्डे के पास जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। लगभग दो घंटे जाम रहने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के जलघर में भूरटाना माइनर से पानी आता है, लेकिन माइनर की लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण जलघर के टैंक तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा। इसके चलते गांव में पेयजल का गंभीर संकट बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले आठ महीनों से उन्हें पीने के पानी की भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। मजबूरी में कई परिवार एक हजार रुपये तक खर्च कर पानी के टैंकर खरीदकर अपनी जरूरत पूरी कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि जलघर के टैंक की भी नियमित सफाई नहीं हो रही और गांव में पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि तोशाम विधानसभा क्षेत्र से सिंचाई मंत्री होने के बावजूद लोगों को पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है, जो व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के एसडीओ राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर आश्वासन दिया कि अगले दो दिनों में जलघर के टैंक को भरवा दिया जाएगा तथा गांव में पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया और यातायात सामान्य हो गया।

Tosham News: रोष जताते ग्रामीण।

तोशाम में एसडीएम संदीप कुमार ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण
तोशाम (सच कहूँ/विरेंद्र सिंह )। Tosham News: उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) संदीप कुमार ने बुधवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई, आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं की गुणवत्ता, समयबद्धता तथा नागरिक सुविधाओं की विभागवार समीक्षा की। एसडीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालयों में प्रतिदिन नियमित रूप से सफाई कार्य किया जाए, ताकि पूरा उपमंडल कार्यालय परिसर स्वच्छ एवं व्यवस्थित बना रहे।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन को बिना किसी परेशानी के तय समय सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पेपर लैस रजिस्ट्रेशन, जमाबंदी कार्य, प्रतीक्षा कक्ष, कार्यालयों में आने वाले लोगों के बैठने की व्यवस्था, सूचना पट्ट, साफ-सफाई तथा कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को नागरिकों के साथ शालीनता एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने तथा समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रार्थी को सरकारी कार्यप्रणाली की पूरी जानकारी दी जानी चाहिए।

एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म प्रणाली की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचकर अनुशासन के साथ कार्य करने के लिए कहा। इसके अलावा एसडीएम संदीप कुमार ने तोशाम कस्बे को जाम मुक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्य बाजार का दौरा किया। एसडीएम ने चौधरी सुरेंद्र सिंह चौक से चौधरी बंसीलाल चौक तक मुख्य सडक पर लगने वाली रेहड़ियों को हटवाया तथा इस मार्ग को रोल मॉडल के रूप में जाम मुक्त बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

Tosham News: विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते एसडीएम।

जनगणना के पहले चरण को रिकॉर्ड समय में पूरा करने वाले प्रगणक व सुपरवाइजर को किया सम्मानित
तोशाम (सच कहूँ/विरेंद्र सिंह)। Tosham News: तहसील तोशाम क्षेत्र में चल रहे जनगणना 2027 महाअभियान के पहले चरण को रिकार्ड समय में पूरा कर लिया गया है। रिकॉर्ड समय में कार्य पूरा करने वाले प्रगणक और सुपरवाइजर को नायब तहसीलदार व तहसील जनगणना के इंचार्ज अशोक कुमार ने सम्मानित किया। नायब तहसीलदार ने जनगणना के प्रति कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा की जमकर तारीफ की। नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने बताया कि तोशाम तहसील क्षेत्र में जनगणना अभियान के अंतर्गत मकान सूचीकरण और मैपिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

इसके लिए सुपरवाइजर व प्रगणक बधाई के पात्र हैं। प्रथम चरण के लिए 30 मई  तक की समय सीमा निर्धारित की गई थी लेकिन कर्मचारियों ने तय समय से पहले ही अपना कार्य पूरा कर राष्ट्र के विकास के इस कार्य में प्रशंसनीय कार्य किया है। उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र में जनगणना कार्य मे  सुपरवाइजर 53 और 322  प्रगणक कार्य कर रहे थे। जिन्होंने क्षेत्र का सत्यापन और गणना कार्य 24 मई को ही पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी। इन  कर्मचारियों की कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा से प्रभावित होकर तहसील कार्यालय में सम्मानित किया गया।

इस दौरान नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने कहा कि ऐसे कर्मचारी प्रशासन की कार्यप्रणाली को मजबूत करते हैं और अन्य कार्मिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्य में दिव्यांग कर्मचारियों ने भी उत्कृट कार्य किया जिनको आज सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि कुछ ब्लॉक ऐसे रहे जिनमें हाउस संख्या 5 सौ से ऊपर थे बावजूद इसके सम्बंधित कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य किया।

Tosham News: रिकॉर्ड समय में कार्य पूरा करने वाले प्रगणक और सुपरवाइजर को सम्मानित करते नायब तहसीलदार।

जानलेवा हमले और छीना-झपटी मामले में एक महिला सहित 6 आरोपी गिरफ्तार
तोशाम (सच कहूँ/विरेंद्र सिंह)। Tosham News: ढाणी दरियापुर के पास 13 मई को बैंक कर्मचारी पर हुए जानलेवा हमले और छीना-झपटी मामले में तोशाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार स्याहड़वा निवासी बैंक कर्मचारी कृष्ण कुमार की माता की कुछ समय पहले गांव की एक महिला के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश को लेकर महिला ने अपने परिचित युवकों को बुलाकर 13 मई को ढाणी दरियापुर के पास कृष्ण कुमार पर लाठी-डंडों से हमला करवा दिया।

हमले में कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने उसके पास से 64 हजार रुपये की नकदी और सोने की चेन भी छीन ली। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने स्याहड़वा निवासी महिला के अलावा पानीपत निवासी प्रवीण उर्फ भिंडी, अमन उर्फ भोला, अरमान, पवन और हर्ष उर्फ टपका को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने सभी आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

सांकेतिक फोटो

Aandhi ka Kahar: पेड़ टूटकर रास्तों पर गिरे, पोल टूटे, बिजली आपूर्ति रही बाधित
भिवानी (सच कहूँ /इन्द्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी में रविवार रात को तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। आंधी के कारण जिले भर में अनेक पेड़ टूटकर गिर गए। इसके अलावा बिजली के पोल भी टूट गए। आंधी के कारण बिजली के पोल टूटने व क्षतिग्रस्त होने के चलते जिले के 30 पावर हाउस भी ब्रेक डाउन हो गए। जिसके कारण जिले के विभिन्न गांवों व एरिया में बिजली भी गुल रही। हालांकि पोल टूटने व बिजली बाधित होने के चलते मौसम साफ होते ही बिजली निगम के कर्मचारी भी इसे दुरुस्त करने में जुट गए। भिवानी जिले की बात करें तो दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर भी आंधी के कारण काफी पेड़ टूटकर गिर गए। जिसके कारण यह रास्ता बांधित हो गया।

इसके अलावा भिवानी से हांसी व भिवानी से रोहतक रोड पर भी पेड़ टूटकर सडकों पर गिर गए। वहीं जिले के अन्य मार्गों के बात करें तो वहां भी यही स्थिति थी। पेड़ टूटकर सड़क पर गिरने के कारण वाहन चालकों को निकलने तक का रास्ता नहीं मिल पाया। इसलिए यातायात भी प्रभावित रहा और वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं आमजन प्रमोद सैनी व पुरूषोत्तम का कहना है कि बिजली दुरुस्त होने में ,कम से कम 3-4 घण्टे जरूर लगेंगे तब तक बिजली गुल रहने की वजह से पानी सप्लाई न होने की वजह से काफी परेशानी का सामना जरूर करना पड़ेगा।

तोशाम क्षेत्र में 350 बिजली पोल टूटे, 60 गांवों में बिजली आपूर्ति रही बाधित

तोशाम। तेज अंधड़ ने तोशाम  क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के चलते सड़कों पर सैकड़ों पेड़ व पोल गिर गए, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मार्गों पर देर रात तक जाम की स्थिति बनी रही, जबकि कुछ संपर्क मार्ग सोमवार दोपहर बाद तक भी पूरी तरह से सुचारु नहीं हो पाए थे। अंधड़ के कारण कई स्थानों पर बिजली के पोल टूटकर गिर गए, जिससे खड़ी गाडिय़ों को भी नुकसान पहुंचा। वहीं कई गौशालाओं और ग्रामीणों के शेड तथा सोलर प्लेट्स को भी नुकसान हुआ है। बिजली निगम को इस प्राकृतिक आपदा से बड़ा नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार करीब 350 बिजली पोल टूट गए, जिससे निगम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पोल और तार टूटने के कारण लगभग 60 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। तेज हवाओं के चलते पेड़ बिजली लाइनों पर गिर गए, जिससे बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। बिजली निगम के कर्मचारी रात से ही आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए हैं। बिजली निगम के एसडीओ चेतन ने बताया कि अंधड़ के कारण निगम के कई पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एक नंबर डिवीजन में करीब 150 पोल और दूसरे डिवीजन में लगभग 200 से अधिक पोल टूटे हैं। बिजली कर्मचारियों द्वारा युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल की जा सकें।

Theft News: घर का ताला तोडकर चोरों ने लाखों की कीमत के आभूषण व नगदी पर किया हाथ साफ
तोशाम (सच कहूँ/विरेंद्र सिंह)। Tosham News: मंगलवार रात चोरों ने तोशाम में टेलीफोन एक्सचेंज के नजदीक स्थित एक मकान के ताले तोडकर लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण तथा नगदी चोरी कर ली। इसकी सूचना पीड़ित मकान मालिक ने पुलिस को दी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए पीड़ित मकान मालिक से पूछताछ की। मकान मालिक विकास जैन तथा मुकेश जैन ने बताया कि मंगलवार को वह किसी शादी में हांसी गए हुए थे और घर पर कोई नहीं था तो मकान पर ताला लगा हुआ था।

बुधवार सुबह पड़ोसी का फोन आया कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है। जब उन्होंने आकर देखा तो मकान के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था तथा अंदर के दरवाजे का ताला तथा कुंडा टूटा हुआ था और मकान के अंदर अलमारी, बेड आदि सब जगह सामान बिखरा हुआ था। इस दौरान पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो सीसीटीवी फुटेज में रात्रि करीबन एक बजे के पश्चात तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और घर का ताला तोडकर घर के अंदर करीबन 45 मिनट तक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान चोरों ने घर का प्रत्येक कोना छान मारा और अलमारी, मंदिर, बेड आदि सहित सब जगह सामान बिखेर दिया और घर में रखी करीबन 2 लाख रुपए की नगदी, एक सोने का मंगलसूत्र, सोने की दो अंगूठी, सोने की दो जोड़ी कानों की बालियां, सोने की एक चैन,

सोने की दो जोड़ी छोटी कानों की बालियां आदि सोने के आभूषण तथा आधा दर्जन से अधिक चांदी की पायल, करीबन 15 चांदी के सिक्के, चांदी का गिलास आदि सहित करीबन डेढ़ किलो चांदी के आभूषण आदि कुल करीबन 15 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित मकान मालिक ने घटना की शिकायत पुलिस को देकर पुलिस से चोरों का पता लगाने तथा चोरी हुआ सामान बरामद करवाने की गुहार लगाई है। इस संबंध में तोशाम थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ मामले में छानबीन जारी है।

Haryana Gramin Bank: गांव पटौदी में हरियाणा ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ
तोशाम (सच कहूँ/विरेंद्र सिंह)। Tosham News: ग्रामीणों को बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली ऋण सहायता राशि व बैंक से जुड़ी अन्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर गांव पटौदी में हरियाणा ग्रामीण बैंक की नई शाखा शुरू की गई है, जिसका शुभारंभ हरियाणा ग्रामीण बैंक के चेयरमैन सुमंत कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि नई शाखा खोलने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाना है। इस दौरान ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम में बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं, डिजिटल सेवाओं एवं साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने विकसित भारत 2047 के अनुरूप एक डिजिटल एवं ग्राहक-प्रथम बैंक के निर्माण की प्रतिबद्धता दोहराई। इसके साथ ही बेहतर क्रियान्वयन, ग्राहक सेवा पर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद सिंगल ने भी बैंक की सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पटौदी खुर्द के सरपंच प्रतिनिधि सिंटू, संडवा से सरपंच कृष्ण, पटौदी के पूर्व सरपंच अतर सिंह सहित गांव के अनेक गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे। Tosham News

यह भी पढ़ें:– चोर गिरोह के दो आरोपी काबू, चोरी की 39 वारदातें स्वीकारी

सचिव सुदेश कुमारी ने मंडी में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
तोशाम (सच कहूँ न्यूज)। Tosham News: तोशाम अनाज मंडी व पटौदी खरीद केंद्र पर गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। मंडी सचिव सुदेश कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडियों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में आसानी हो सके। इस दौरान उनके साथ मार्केट कमेटी चेयरमैन चरणदेव व वाइस चेयरमैन सचिन जटासरा, खाद्य आपूर्ति विभाग एएफएसओ नरेन्द्र कुमार, निरिक्षक सुखबीर सिंह भी मौजूद रहे। सभी ने मंडी में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित नियमों के अनुसार अपनी फसल मंडी में लाएं, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रह सके। Tosham News

यह भी पढ़ें:– खराब ड्राइविंग का विरोध किया तो दंपत्ति पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

Bullet Bike Challan: ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने पर बुलेट बाइक का किया 34 हजार का चालान
तोशाम (सच कहूँ/विरेंद्र सिंह)। Traffic Challan: तोशाम शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। सुरेंद्र चौक पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ऩे पर एक बुलेट बाइक सवार पर 34 हजार रुपये का चालान काटते हुए बाइक को जब्त कर लिया। चेकिंग के दौरान एक बुलेट बाइक को रोका गया, जिससे तेज धमाके जैसी आवाजें निकल रही थीं। Tosham News

जांच में सामने आया कि बाइक में अवैध रूप से पटाखेनुमा साइलेंसर लगाए गए थे, जिससे अत्यधिक शोर फैल रहा था और आमजन को परेशानी हो रही थी। इसके अलावा चालक कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए बाइक को इंपाउंड कर दिया। इसी अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने दो स्कूल बसों की भी जांच की। एक बस में चालक द्वारा वर्दी न पहनने, सीट बेल्ट न लगाने सहित कई खामियां पाई गईं, जिस पर 7,500 रुपये का चालान किया गया।

वहीं दूसरी बस में चालक के पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही जरूरी कागजात, जिस पर 24 हजार रुपये का चालान काटा गया। ट्रैफिक इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि सुरेंद्र चौक सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में नियमित रूप से वाहनों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि बुलेट से पटाखे छोडऩे, काली फिल्म लगाकर वाहन चलाने और बिना दस्तावेज वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। Tosham News

यह भी पढ़ें:– Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगीं 125 नई बसें, एचआरईसी को मिला ऑर्डर

खानक व खरकड़ी सोहान की पहाड़ियों में ग्रैप की पाबंदी हटी, खनन कार्य फिर शुरू
तोशाम (सच कहूँ न्यूज)। Tosham News: खानक व खरकड़ी सोहान की पहाड़ियों में ग्रैप की पाबंदी हटते ही खनन कार्य दोबारा शुरू हो गया। करीब 21 दिनों से बंद पड़े खनन कार्य के शुरू होते ही एचएसआईआईडीसी द्वारा पत्थरों की लोडिंग भी प्रारंभ कर दी गई है। इससे पहले 11 नवम्बर से 27 नवंबर तक ग्रैप लगने के कारण पहाड़ बंद था। क्रेशर मालिकों व ट्रक मालिकों ने दो माह की किस्तों में छूट देने की मांग की है। खनन कार्य शुरू होने से भवन निर्माण सामग्री के दामों में तुरंत गिरावट दर्ज की गई है। पहले दिन ही रेट करीब 450 से 500 रुपये प्रति टन कम हो गए हैं।

जहां खनन बंद रहने के दौरान भवन सामग्री के भाव लगभग 1300 रुपये प्रति टन थे, वहीं अब यह घटकर 800 रुपये प्रति टन हो गए हैं। उम्मीद है कि एक-दो दिन में भाव और गिर जाएंगे। खनन दोबारा शुरू होने से आमजन को राहत मिलने के साथ-साथ सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों में भी तेजी आने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि 14 दिसंबर को ग्रैप लागू होने के बाद क्षेत्र में खनन व क्रेशर संचालन बंद कर दिए गए थे। एनजीटी के आदेशों के बाद शनिवार से खनन कार्य औपचारिक रूप से शुरू कर दिया गया। इससे खानक क्षेत्र में रोजगार के अवसर फिर से बढ़ेंगे। खानक पहाड़ में लगभग दस हजार लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलता है। एचएसआईआईडीसी के मैनेजर रविंद्र जाखड़ ने बताया कि ग्रैप हटने के बाद खनन कार्य शुरू कर दिया गया है। Tosham News

यह भी पढ़ें:– ऋषिकेश के मैदानी इलाकों में भालू, हाथी से दहशत