Miss India 2023 - Sach Kahoon Hindi

Miss India 2023: राजस्थान के किसान की बेटी के सिर मिस इंडिया-2023 का ताज
मुंबई में बिजनेस मैनेजमेंट की स्टूडेंट हैं, मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन में इंडिया को करेंगी रिप्रजेंट

राजस्थान के कोटा की 19 वर्षीय नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया वर्ल्ड-2023 का ताज पहना है। शनिवार देर रात मुंबई में हुए इवेंट में पिछले साल की मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने Nandini को ताज पहनाया। अब नंदिनी मिस वर्ल्ड-2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं, दूसरी ओर मिस इंडिया 2023 में स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग को सेकेंड रनर-अप और श्रेया पूंजा को फर्स्ट रनर-अप घोषित किया गया। नंदिनी कोटा के पुरानी सब्जी मंडी की रहने वाली हैं। उनके पिता सुमित गुप्ता पेशे से किसान हैं। नंदिनी ने आॅगेर्नाइजेशन स्किल्स के बारे में बताया कि बिजनेस मैनेजमेंट के पढ़ाई के साथ प्रतियोगिता की भी तैयारी की है।

असफलता से कभी घबराएं नहीं | Miss India 2023

मिस इंडिया का क्राउन पहनने के बाद Nandini ने अपनी फैमिली के साथ अपने एक्सपीरियंस भी शेयर किए। नंदिनी का मानना है कि पहचान बनाने के लिए कई बार असफलता भी जरूरी होती है। जब करियर या जीवन के बारे में सोचे तो तमाम कठिनाइयों और विपरीत परिस्थितियों को भी ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ें। लक्ष्य हासिल करने और चुनौतियों पर विजय पाने के लिए आगे बढ़ें। असफलता मिलती है तो उनसे सीखते हुए आगे बढ़ते जाएं। नंदिनी रतन टाटा को इंस्पिरेशन मानती है। वे प्रिंयका चौपड़ा से भी इंस्पायर हैं। मिस इंडिया के फाइल इवेंट में एक्टर कार्तिक आर्यन भी शामिल हुए। फेमिना मिस इंडिया का ताज पहनने के बाद नंदिनी ने अपने शहर, अपने देश को थैंक्यू कहा।

4 साल की उम्र से ही कैटवाक करती थी | Miss India 2023

नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता ने बताया- नंदिनी की बचपन से ही मॉडलिंग की इच्छा थी। टीवी में कभी शो देखती थी तो वैसे ही मॉडल्स की तरह व्यवहार करती थी। घर पर कैटवॉक करना, मेकअप करना तो उसने चार साल की उम्र से ही शुरू कर दिया था। इसके बाद जब 9वीं क्लास मॉडलिंग में जाने को लेकर उसने इच्छा जताई। पिता के अनुसार मॉडलिंग को लेकर अलग से कोई ट्रेनिंग नहीं करवाई। उसकी इच्छा थी तो कभी उसे रोका भी नहीं। घर पर ही वह प्रैक्टिस किया करती थी।

देशभर की 30 कंटेस्टेंट को छोड़ा पीछे Nandini

देशभर की 30 कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ते हुए कोटा की नंदिनी ने यह खिताब हासिल किया। देशभर की 30 कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ते हुए कोटा की नंदिनी ने यह खिताब हासिल किया। 11 फरवरी को हुए मिस राजस्थान में वह चुनी गई। इसके बाद अलग अलग राउंड हुए। नंदिनी की पढ़ाई कोटा के माला रोड स्थित एक निजी स्कूल में हुई है। इसके बाद बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए वह मुंबई शिफ्ट हो गई। अभी वह मुंबई में सेकेंड ईयर में पढ़ाई कर रही है।

नंदिनी मुंबई में अपने मॉडलिंग करियर को लेकर लगातार एक्टिव रही हैं। इस पेजेंट की तैयारी वे लंबे समय से कर रही थीं। नंदिनी मुंबई में अपने मॉडलिंग करियर को लेकर लगातार एक्टिव रही हैं। इस पेजेंट की तैयारी वे लंबे समय से कर रही थीं। प्रतियोगिता के लिए अलग अलग राउंड हुए। अब नंदिनी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए उत्साहित हैं।

पिता हैं किसान, बेटी ने पहना ताज | Miss India 2023

नंदिनी के पिता किसान हैं। सुमित गुप्ता की कोटा के सांगोद के पास भांडाहेडा में खेती करते हैं। परिवार कोटा के पुरानी सब्जी मंडी में रहता है। नंदिनी की मां गृहिणी हैं और छोटी बहन अभी नौंवी की स्टूडेंट है। पिता सुमित के अनुसार आगे क्या होता है, क्या उसे सूट करेगा उसके हिसाब से तय होगा। अभी तो परिवार में खुशियों का माहौल है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।