Prayagraj News - Sach Kahoon Hindi
संसद में साबित हो गया, कांग्रेस-सपा हैं महिला विरोधी: सिद्धार्थनाथ
प्रयागराज (एजेंसी)। Prayagraj News: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्हें महिला आरक्षण का विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का रवैया हमेशा से महिला विरोधी रहा है। पहले लोकसभा में मुलायम सिंह यादव, लालू प्रसाद यादव और शरद यादव की त्रिमूर्ति महिला आरक्षण का विरोध करती थी, जबकि कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर कभी सार्थक समर्थन नहीं दिया। सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम किसी एक दल का विधेयक नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी यानी महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई है। विपक्षी दलों ने महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से रोका। उन्होंने आरोप लगाया कि इस विषय पर सबसे अधिक आपत्तिजनक टिप्पणियां राहुल गांधी और अखिलेश यादव की ओर से की गईं। Prayagraj News
उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने हैं और प्रदेश की महिलाएं कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी को इसका जवाब देंगी। राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता के मुद्दे पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ द्वारा मुकदमा दर्ज करने के आदेश के संदर्भ में श्री सिंह ने कहा कि यह गंभीर और संवेदनशील विषय है। अदालत के आदेश के बाद अब प्राथमिकी दर्ज होगी और राहुल गांधी को यह बताना होगा कि उन्होंने अपनी ब्रिटिश नागरिकता की बात क्यों छिपाई। उन्होंने कहा कि यदि दोहरी नागरिकता से संबंधित कानून देश के आम नागरिकों पर लागू होते हैं तो वही कानून राहुल गांधी पर भी लागू होना चाहिए।
इस मामले में उन्हें अदालत के समक्ष जवाब देना होगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के संबंध में श्री सिंह ने दावा किया कि वहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जमीन खिसक चुकी है और उनकी प्रतिक्रियाएं घबराहट का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैलियों, रोड शो और जनसभाओं से भाजपा के पक्ष में माहौल बना है, जो मतदान परिणामों में दिखाई देगा। Prayagraj News
यह भी पढ़ें:– नरवाना की कनक मोर ने किया कमाल, जींद में किया टॉप
Prayagraj encounter: प्रयागराज में एसटीएफ मुठभेड़ में धनबाद का कुख्यात अपराधी आशीष रंजन सिंह उर्फ छोटू सिंह ढेर
Ashish Ranjan Singh encounter: प्रयागराज / धनबाद। झारखंड के धनबाद निवासी और कुख्यात अपराधी आशीष रंजन सिंह उर्फ छोटू सिंह को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने एक मुठभेड़ में मार गिराया। यह मुठभेड़ बुधवार की देर रात शंकरगढ़ क्षेत्र में हुई। पुलिस की गोली लगने से घायल आशीष को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। झारखंड पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी उसकी मौत की पुष्टि की है। Prayagraj encounter
उत्तर प्रदेश एसटीएफ को खुफिया सूचना मिली थी कि आशीष प्रयागराज में अपने एक साथी के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना के अनुसार, वह शिवराजपुर चौराहा (थाना शंकरगढ़ क्षेत्र) के रास्ते शहर में प्रवेश करने वाला था। सूचना मिलते ही एसटीएफ ने क्षेत्र में सघन घेराबंदी की। जैसे ही आशीष वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय एके-47 राइफल और 9 एमएम पिस्टल से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में एसटीएफ के तीन जवान बाल-बाल बच गए।
जवाबी कार्रवाई में अपराधी ढेर | Prayagraj encounter
पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। मौके से पुलिस ने एक एके-47 राइफल, 9 एमएम पिस्टल, बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस, खोखे और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद हथियारों की फॉरेंसिक जांच प्रारंभ कर दी गई है।
आशीष रंजन सिंह, धनबाद के जेसी मल्लिक रोड का निवासी था। वह झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था। उसका नाम धनबाद मंडल कारा में 3 दिसंबर 2023 को हुए कुख्यात गैंगस्टर अमन सिंह हत्याकांड में भी सामने आया था। सीआईडी जांच में यह स्पष्ट हुआ था कि अमन सिंह की हत्या सुंदर यादव उर्फ रितेश यादव द्वारा जेल के भीतर की गई थी, और इसके पीछे की पूरी साजिश आशीष रंजन के इशारे पर रची गई थी। पुलिस अब आशीष से जुड़ी अन्य आपराधिक गतिविधियों की भी गहनता से जांच कर रही है, ताकि उसके नेटवर्क का पूरी तरह से भंडाफोड़ किया जा सके। Prayagraj encounter
Sitapur Encounter: राघवेंद्र हत्याकांड के दो वांछित बदमाश मुठभेड़ में ढेर
Lightning Strikes: आकाशीय बिजली गिरने से गांव में पसरा मातम, एक ही परिवार के चार सदस्य बने ग्रास
Prayagraj lightning strike: प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। यह हादसा बारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोनबरसा गांव में आधी रात के समय हुआ, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। Lightning Strikes News
सहायक पुलिस आयुक्त कुंजलता ने बताया कि रविवार रात लगभग एक बजे सोनबरसा गांव में एक मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में मकान के भीतर सो रहे पति-पत्नी और उनकी दो पुत्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
यह अकेली घटना नहीं है। बीते कुछ सप्ताहों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की जान जा चुकी है। 22 मई को फतेहपुर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। Lightning Strikes News
नंदापुर गांव में 16 वर्षीय अंशिका शुक्ला चपेट में आ गई | lightning struck News
फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र स्थित नंदापुर गांव में 16 वर्षीय अंशिका शुक्ला उस समय चपेट में आ गई जब वह बारिश में भीगते कपड़े उठाने बाहर गई थी। तभी पेड़ पर बिजली गिरी और वह टूटकर अंशिका पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसी दिन बकेवर थाना क्षेत्र के मोहीउद्दीनपुर आलमपुर गांव में 57 वर्षीय राम बाबू अपने मकान की दूसरी मंजिल पर लेटे हुए थे, तभी उन पर आकाशीय बिजली आ गिरी और उनकी भी मृत्यु हो गई।
एक अन्य घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के पाइने गांव में घटी, जहाँ 85 वर्षीय मौजी लाल अपने नाती के घर आए हुए थे और नीम के पेड़ के नीचे विश्राम कर रहे थे। अचानक बिजली गिरने से पेड़ चपेट में आ गया और मौजी लाल की भी जान चली गई। इस हादसे में दो अन्य लोग — मैकू (50) और राजेश (24) — गंभीर रूप से झुलस गए।
इसके पूर्व, 2 मई को फिरोजाबाद जिले के थाना नसीरपुर क्षेत्र में भी कुतकपुर गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो मनरेगा मजदूरों की मृत्यु हो गई थी। बारिश और तेज़ आंधी के दौरान बिजली गिरने से मजदूरों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उत्तर प्रदेश में इन घटनाओं ने राज्य में आपदा प्रबंधन व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मौसम विभाग की चेतावनियों के बावजूद जनसुरक्षा के उपायों का अभाव कई जानों के लिए घातक सिद्ध हो रहा है। Lightning Strikes News
Delhi NCR Weather: आरके पुरम में आंधी-तूफान ये गया दो ढाबा कर्मचारियों की जान
Prayagraj News: प्रयागराज में मिला अधजला शव, क्षेत्र में फ़ैली सनसनी
प्रयागराज। Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक युवक का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। करछना के एसीपी वरुण कुमार से मिली जानकारी के अनुसार जिले के थाना करछना में सुबह सूचना मिली कि गांव लौहंगपुर असोटा में एक बगिया में अधजला शव पड़ा है। सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की पहचान देवीशंकर पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है, जोकि इसी गांव का रहने वाला है। घटनास्थल से 400 मीटर की दूरी पर ही मृतक का घर है। Prayagraj News
मृतक के पिता ने तहरीर दी है कि अभियुक्त दिलीप सिंह ने उसे रात में गेहूं ढोने के लिए बुलाया था। वहीं दूसरी ओर मृतक के रिश्तेदार मुनीम ने बताया कि शाम को फोन आया था कि गेहूं ढुलाना है। उसी काम में देवीशंकर भी गया था। वहीं, पीना-खाना भी हुआ था। उसके बाद क्या हुआ, पता नहीं चला। पुलिस ने इस सम्बन्ध में 7 लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है और 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है।शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है। Prayagraj News
Punjab Police: पंजाब पुलिस ने की आईएसआई की आतंकी साजिश नाकाम!
Maha Kumbh Stampede Case: महाकुंभ भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की हुई मौत, प्रशासन ने की पुष्टि
इसमें से 25 मृतकों की हुई पहचान, 5 लोगों की शिनाख्त बाकी
अब तक करीब 20 करोड़ लोग लगा चुके हैं डुबकी
महाकुंभनगर/प्रयागराज (सच कहूँ/विकास पालीवाल)। Maha Kumbh Stampede Case: मौनी अमावस्या के दिन आज बुधवार को संगम पर स्नान के दौरान तड़के भगदड़ मच गई। हादसा रात करीब 2 बजे हुआ, जब लाखों श्रद्धालु संगम पर डुबकी लगाने पहुंचे थे। अचानक बढ़ी भीड़ के चलते बैरिकेड्स टूट गए, जिससे लोग गिर गए और कुचलने से कई लोग घायल हो गए। मौनी अमावस्या के मौके पर संगम तट पर भगदड़ मच गई। हादसे में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। सुबह के समय तक कॉल्विन अस्पताल स्थित मोर्चरी में 17 लाशें पहुंचाई जा चुकी थीं। सुबह साढ़े सात बजे तक 31 कॉल्विन अस्पताल स्थित मर्चरी में 25 लाशें पहुंचाई जा चुकी थीं, लेकिन प्रशासन की ओर से मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। Mahakumbh Mela
मेले प्रशासन के अनुसार बुधवार दोपहर 2 बजे तक 5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु गंगा और संगम में स्नान कर चुके थे, जिनमें 10 लाख कल्पवासी शामिल हैं। अब तक कुल 19.94 करोड़ लोग गंगा में स्नान कर चुके हैं। प्रशासन का अनुमान है कि इस बार कुल 40 करोड़ श्रद्धालु मेले में शामिल होंगे।
मौनी अमावस्या पर साधुओं का हुआ शाही स्नान | Mahakumbh Mela
भगदड़ के कारण तय समय से दस घंटे बाद पहुंचे संगम
महाकुम्भनगर। महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर नागा साधुओं का शाही स्नान हुआ है। देर रात हुई भगदड़ के कारण तय समय से करीब दस घंटे बाद नागा साधुओं का जत्था संगम पर पहुंचा है। सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़ा के साधु संतों और नागा साथुओं का दल स्नान करने संगम पहुंचा।
स्नान के दौरान हेलीकाफ्टर से फूलो की बारिश भी कराई गई। भगदड़ के कारण सुबह शाही स्नान को रद्द करने की घोषणा अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र गिरि ने की थी। लेकिन सीएम योगी से बातचीत और व्यवस्थाओं के ठीक होने पर शाही स्नान करने का फैसला हुआ। इसके बाद प्रशासन से मिले शेड्यूल के अनुसार अखाड़ों का जत्था स्नान के लिए पहुंच गए। Mahakumbh Mela
यह भी पढ़ें:– Delhi Building Collapse: दिल्ली में बहुमंजिला बिल्डिंग में दबे लोगों के लिए मददगार साबित हुए ‘ग्रीन एस’ के सेवादार
अतीक के आंतक से मुक्त इलाहाबाद के लोग करेंगे बेखौफ मतदान
प्रयागराज (एजेंसी)। Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय सीट के लिए मतदाता लगभग तीन दशक बाद बेखौफ होकर 25 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पिछले तीन दशकों से प्रयागराज में माफिया डॉन अतीक अहमद का दबदबा था जिसकी पिछले साल हत्या कर दी गयी थी। माफिया से नेता बना अतीक सियासत में अपने दखल से हारी हुई बाजी को जीत में बदलने का माद्दा रखता था। Prayagraj News
15 अप्रैल 2023 की रात प्रयागराज के काल्विन अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में अतीक और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ को तीन युवकों ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। पहली बार ऐसा होगा जब फूलपुर और इलाहाबाद में छठवें चरण में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ का चुनाव में मतदाताओं पर कोई खौफ नहीं होगा। Prayagraj News
इस बार अशरफ का भी दखल नहीं | Prayagraj News
वर्ष 2024 में 18वीं लोकसभा चुनाव में अतीक और उसके भाई अशरफ का कोई दखल नहीं रहेगा। जबकि इससे पहले वह सभी चुनाव में घूम-घूमकर किसी न किसी प्रत्याशी के नाम का प्रचार करता था। अतीक की तरफ से जारी फरमान और उसके समर्थन से उम्मीदवार चुनाव जीतने में कामयाब हुए हैं। उसका छोटा भाई अशरफ 2005 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक राजू पाल की हत्या के बाद हुए उपचुनाव में शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से ही विधायक चुना गया था।
माफियाओं और डकैतों की भूमिका खत्म!
राजनीति में लंबे समय से पार्टी के नेताओं को चुनाव जीताने में माफियाओं और डकैतों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में मतदाता उनके अनुसार ही अपना मतदान करता था। उत्तर प्रदेश से अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, खान मुबारक, मुन्ना बजरंगी, संजीव जीवा माहेश्वरी जैसे माफियाओं का खात्मा के साथ ही जंगलों से ददुआ, ठोकिया और गौरी यादव जैसे डकैतो का खात्मा होने के बाद भले ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में यह पहला चुनाव हो जिसमें डकैतों और माफियाओं का दखल निचले पायदान पर पहुंच गया, बावजूद इसके प्रदेश की जेलों में बंद कई ऐसे माफिया और बाहुबली अपने करीबियों को जिताने की हर संभव प्रयास करेंगे और उनके रसूख को कुछ राजनीतिक दल भी भुनाना चाहेंगे।
अतीक मुस्लिम समुदाय की गद्दी बिरादरी का नेता रहा। उसका प्रभाव इलाहाबाद और फूलपुर के आसपास रहने वालों के साथ ही पूर्वांचल में अल्पसंख्यक वोटों पर पकड़ मजबूत थी। माफियागिरी के दम पर पांच बार विधायक और एक बार सांसद रहा अतीक 1989 में शहर पश्चिमी से निर्दलीय के रूप में पहली बार विधायक बना। वर्ष 1996 तक वह निर्दलीय ही लड़ा और जीतता रहा। इसके बाद समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थामा और 1996 में चौथी बार विधायक बना। पांचवी बार अपना दल से 2002 में शहर पश्चिमी से ही चुनाव जीता। इसके बाद सपा के टिकट पर 2004 में फूलपुर लोकसभा सीट पर विजय हासिल किया। अतीक के आतंक के अंत के साथ ही उसके प्रभाव वाले क्षेत्रों में मतदाताओं के रुख पर सभी राजनीतिक दलों की नजर है। Prayagraj News
यह भी पढ़ें:– Roadways Bus Accident: लोक परिवहन बस ने कुचला किसान, गुस्साई भीड़ ने बस फूंकी
दावा: विशेष किस्म के ‘मोती’ से होगा असाध्य रोगों का इलाज
प्रयागराज (एजेंसी)। Prayagraj News: सीपों में उम्दा किस्म के मोती उत्पन्न कर दुनिया को अचम्भित करने वाले वैज्ञानिक डॉ. अजय सोनकर का दावा है कि मोती में पाए जाने वाले अद्भुत पोषक तत्व से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के उपचार में मदद मिलेगी। ‘पद्मश्री’ से सम्मानित डॉ. सोनकर ने नैनी में सोमवार को यूनीवार्ता से बातचीत में कहा कि तिरूअनंतपुरम स्थित आयुष मंत्रालय के शोध संस्थान ‘सिद्ध’ क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान के प्रभारी निदेशक डॉ. कंगाराजन ने मोती से निर्मित तमाम रोगों की औषधि तैयार करने के लिए किए जा रहे शोध के लिये उनके द्वारा तैयार किए गये विशेष किस्म के मोती देने में सहयोग के लिए पत्र लिखा था। Prayagraj News
चीन के मोती शोध के लिए उपयुक्त नहीं | Prayagraj News
उन्होंने बताया कि भारत का मोती बाजार चीन के मीठे पानी के मोती से पटा पड़ा है, जो डॉ. कंगाराजन के शोध के लिए उपयुक्त नहीं हैं। संस्थान को मोती औषधि के मानकीकरण पर शोध के लिए ऐसे मोतियों की आवश्यकता है, जो हानिकारक तत्व रहित हो। अनुसंधान केंद्र ने दुनिया के अनेक अग्रदूतो से उम्दा मोती के लिये सम्पर्क किया, उन्हें हर श्रोत से डॉ. सोनकर के पास ही औषधीय मोती होने की जानकारी मिली।
उन्होंने बताया कि संस्थान के शोध में सहयोग एवं जनहित के लिए करीब 3500 से अधिक मोतियों से न्युक्लिुस पृथक करने के बाद 100 ग्राम शुद्ध मोती बिना किसी अवरोध उपलब्ध कराया है। उन्होंने बताया कि मोती के निर्माण की प्रक्रिया में शेल से बने न्युक्लियस को शैल्य क्रिया द्वारा सीप के शरीर में प्रत्यारोपित किया जाता है जिसके ऊपर मोती की परतें जमा होती हैं।
शोध की विधि | Prayagraj News
करीब एक वर्ष सीपों को नियंत्रित वातावरण में पाला जाता है, और पर्याप्त परत जमा हो जाने के बाद सर्जरी करके उस मोती को सीप के शरीर से निकाल लिया जाता है। तत्पश्चात् मोती की परतों को प्रत्यारोपित न्युक्लियस (वाह्य कण) से विशेष प्रक्रिया के द्वारा बहुत सावधानी पूर्वक अलग किया जाता है, जिससे उपचार के लिए उपयोग में लाए जाने वाला अद्भुत पोषक तत्व किसी भी प्रकार वाह्य तत्व से रहित रहें।
डॉ. सोनकर ने बताया कि समुद्र में मिलने वाली सीप की कुछ प्रजातियों में बने मोती में कई ऐसे तत्व पाये गये हैं जो गंभीर बीमारियों के उपचार के लिये उपयुक्त होते हैं। इन मोतियों में जिंक तांबा, मैग्नीशियम, लोहा, कैल्शियम, सोड़ियम और पोटेशियम जैसे तमाम धातुओं और खनिजों के निशान होते हैं, जो उपचार में कारगर हैं। Prayagraj News
यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम: माउथ फ्रेशनर के नाम पर ड्राई आईस देने वाले रेस्टोरेंट की लाइसेंस रद्द
फरार नफीस बिरयानी पर 50 हजार का इनाम घोषित
प्रयागराज (सच कहूँ न्यूज)। बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड मामले (Murder Cases) में वांछित चल रहे नफीस बिरयानी पर 50 हजार रूपए का इनाम घोषित कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि धूमनगंज थाने में दर्ज मुकदमें में आरोपित नफीस का नाम बढ़ाने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने शनिवार शाम उसके खिलाफ 50 हजार का इनाम घोषित किया। Prayagraj News
उन्होंने बताया कि माफिया से नेता बने अतीक अहमद का भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ का मित्र खुल्दाबाद गुलाबबाड़ी निवासी नफीस की क्रेटा कार उमेश पाल और उसके दो सरकारी सुरक्षाकर्मियों की हत्या में इस्तेमाल की गयी थी। हत्या के दूसरे दिन 25 फरवरी को पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के मकान के पास से बरामद किया था। इसी कार पर अतीक का बेटा असद अपने साथियों के साथ सवार होकर धूमनगंज के सुलेमसराय में हत्याकांड को अंजाम देने पहुंचा था। उन्होने बताया कि शुरूआती छानबीन में कार नफीस के रिश्तेदार रूखसार नामक व्यक्ति को बेचा गयी है लेकिन बाद में ज्ञात हुआ कि वास्तव में इसका मालिक नफीस है।
क्या है मामला | Prayagraj News
गौरतलब है कि 25 जनवरी 2005 को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की पिछली 24 फरवरी को हुई हत्या के मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। अतीक अहमद, अशरफ, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और बेटो समेत गुड्डु मुस्लिम, अरमान, गुलाम, और साबिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल की रात करीब 10.30 बजे कॉल्विन अस्पताल में गलियों से छलनी कर दिया। दोनो की मौके पर मौत हो गयी। पुलिस ने लवलेश तिवारी, अरूण मौर्य और मोहित उर्फ सनी सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
फरार चल रहे अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता पर 50 हजार, बेटा असद, गुड्डु मुस्लिम, अरमान, गुलाम, और साबिर पर पांच-पांच लाख का इनाम घोषित किया है। पुलिस और एसटीएफ के साथ एक मुठभेड में असद को झांसी में 13 अप्रैल को मार दिया गया था। Prayagraj News
यह भी पढ़ें:– Team India: क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर चाट विक्रेता खिलायेंगे फ्री चाट
कैराना (सच कहूँ/संदीप इन्सां)। प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) व उसके भाई अशरफ (Ashraf) की हत्या के बाद से जिगाना पिस्टल भी मीडिया की सुर्खियों में है। करीब दो वर्ष पूर्व प्रदेश की चित्रकूट जेल में गैंगवार के दौरान मुकीम काला व मेराज की हत्या में भी टर्की निर्मित जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल हुआ था। हालांकि यह पिस्टल भारत में पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
यह भी पढ़ें:– रामपुर मनिहारान में भाजपा ने भी खेला दलित पर दांव
विगत शनिवार रात्रि प्रयागराज में चिकित्सा परीक्षण के लिए ले जाए जा रहे माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ को तीन हमलावरों ने पुलिस कस्टडी में गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया था। (Kairana) दोनों माफिया भाइयों की हत्या के बाद से प्रदेश भर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हत्याकांड को लेकर प्रदेश में पुलिस-प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। अतीक व अशरफ की हत्या में तुर्किए निर्मित जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल किये जाने की बात सामने आ
रही है। मीडिया में जिगाना पिस्टल का जिक्र होते ही विगत 14 मई 2021 को चित्रकूट जेल में हुई गैंगवार का वाकया उबर कर सामने आ जाता है। यहां गैंगवार के दौरान बंदी अंशुल दीक्षित ने जिगाना पिस्टल से ही कुख्यात (Mukim Kala) मुकीम काला व मुख्तार अंसारी के करीबी रहे मेराज की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में भी जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल होने की बात सामने आई थी। अतीक व अशरफ की हत्या के बाद से जिगाना पिस्टल एक बार फिर से चर्चाओं में है।
पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत आती है जिगाना पिस्टल
जिगाना पिस्टल भारत में बैन है। इस पिस्टल को बॉर्डर क्रॉस करके भारत लाया जाता है। दरअसल, पंजाब में पिछले कई सालों से कई गैंग एक्टिव हैं, जो सीमा पार से ड्रग्स और अवैध हथियारों की सप्लाई के काम को अंजाम देने में लगे हैं। इनमें से अधिकतर गैंग्स को पाकिस्तान पैसों के अलावा हथियार और गोला-बारूद देकर भी मदद करता है। खुफिया एजेंसियों के अनुसार, भारत में जिगाना पिस्टल पाकिस्तान से ही आती है। जिगाना से एक बार में 15 राउंड फायरिंग की जा सकती है। वही, इसकी कीमत पांच से सात लाख रुपये तक बताई गई है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
अतीक के हत्यारों का भी न हो जाए एनकाउंटर, मुख्तार के भाई ने जताई आशंका
अतीक, अशरफ की हत्या के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा
प्रयागराज (एजेंसी) माफिया से नेता बने अतीक अहमद  (Atiq Ahmad) और पूर्व विधायक भाई अशरफ की शनिवार की रात हुई हत्या के मामले में शाहगंज थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। अतीक अहमद और अशरफ को उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए पुलिस ने 13 अप्रैल से 17 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर लिया गया था। कल रात नियमित जांच के लिए पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में उन्हें काल्विन अस्पताल ले जाया गया था।
यह भी पढ़ें:– Viral Video: बच्चे की युद्धवीर ‘ममता’: बच्चा बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ी माँ
वहीं पर कुछ मीडियाकर्मियों ने ‘असद’ के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल नहीं होने को लेकर सवाल पूछ रहे थे। अतीक अहमद के पुत्र असद को 13 अप्रैल को एसटीएफ के साथ झांसी में हुई मुठभेड़ में मार गिराया गया था। शनिवार को उसे पुश्तैनी कब्रिस्तान कसारी मसारी में दफनाया गया था। वहीं मुख्तार अंसारी के भाई ने आशंका जताई है कि कहीं अतीक के हत्यारों का भी न हो जाए एनकाउंटर जिससे राज छुपा रहे।
कैसे हुआ घटनाक्रम
सूत्रों ने बताया कि तीन अन्य लोग भी मीडियाकर्मियों के रूप में वहां पहुंचे थे। उन्होंने दोनों भाइयों के बिल्कुल करीब पहुंच कर कई गोलियां दागी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। इस दौरान एक हमलावर लवनीश तिवारी, एक सिपाही और एक मीडियाकर्मी भी घायल हुए। तीनों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने तीनों हमलावरों को मौके से गिरफ्तार कर सघन पूछताछ कर रही है। हमलावरों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उत्तर प्रदेश में बड़ा नाम कमाने के लिए उन्होंने यह अतीक और अशरद की हत्या को अंजाम दिया है। वे मीडियाकर्मी बनकर वहां पहुंचे थे। मौके पर पुलिस की सतर्कता के कारण हम वहां से भाग नहीं सके और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिए गए।
6 दिन पहले बांदा आया था
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमलावरोंं में लवनीश तिवारी बांदा जिले के केवतरा क्रासिंग थाना कोतवाली (नगर) का रहने वाला है। अरूण मौर्य कासगंज का रहने वाला बताया गया है जबकि मोहित उर्फ सनी मौर्य हमीरपुर (Hamirpur) के कुरारा थाना क्षेत्र का निवासी है। इसके खिलाफ कुरारा थाने में गुण्डा एक्ट, आर्मस एक्ट, एनडीपीएस, गैंगस्टर और सीआरपीसी और अन्य के 14 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी लवनीश के पिता का कहना है कि वह नशा करता है। कभी कभी घर आता था। उन्होंने बताया कि पांच-छह दिन पहले बांदा आया था। इससे पहले वह एक बार किसी मामले में जेल भी जा चुका है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।