Atiq-Ashraf Murder - Sach Kahoon Hindi
अब यूपी में माफिया किसी को डरा-धमका नहीं सकते: योगी आदित्यनाथ
लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का बड़ा बयान आया है। उन्होंने यूपी की पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा है कि 2017 से पहले यूपी में सैकड़ों दंगे होते थे, लेकिन 2017 के बाद यूपी में कोई दंगा नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी में अब माफिया डरा नहीं सकते। उन्होंने कहा कि पहले यूपी में कानून व्यवस्था खराब थी। आज यूपी में कानून का राज है। अब यूपी में विकास का माहौल है। बता दें कि अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड के बाद सीएम योगी का ये बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सीएम योगी ने मंगलवार को पीएम मेगा एकीकृत वस्त्र एवं परिधान (पीएम मित्र) योजना के अंतर्गत लखनऊ-हरदोई में एक हजार एकड़ में विस्तृत टेक्सटाइल पार्क की स्थापना को लेकर लेक भवन में आयोजित एमओयू कार्यक्रम को संबोधित किया।
जिनकी वजह से यूपी की पहचान पर संकट था, आज वो खुद संकट में
उन्होंने कहा कि आज किसी जनपद के नाम से यूपी में डरने की आवश्यकता नहीं है। यूपी की पहचान के जो लोग संकट का रूप हुआ करते थे आज वह स्वयं संकट में हैं। आज कोई भी अपराधी व्यापारी को धमका नहीं सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार सभी निवेशकों की पूंजी को सुरक्षित रखने में सक्षम है। सीएम योगी ने कहा कि पहले कहा जाता था, जहां से अंधेरा शुरू हो, वहां से उत्तर प्रदेश शुरू हो जाता है।
75 में से 71 जनपद अंधेरे में होते थे। आज ये दूर हो चुका है। आज यूपी के गांवों में स्ट्रीट लाइट्स जगमगा रही हैं। सीएम योगी ने कहा कि यूपी जैसा कृषि प्रधान राज्य जहां पर एक बड़ी आबादी अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर रहती है, रोजगार के दृश्य से अगर हम देखें तो वस्त्र उद्योग ही सर्वाधिक रोजगार सृजन करने वाला क्षेत्र है। यूपी में वस्त्र उद्योग की एक समृद्ध परम्परा रही है। यहां का हैंडलूम, पावरलूम, वाराणसी और आजमगढ़ की सिल्क साड़ियां, भदोही का कारपेट, लखनऊ की चिकनकारी और सहारनपुर का क्राफ्ट यह सब विश्वविख्यात रहा है। उन्होंने कहा कि कानपुर कभी वस्त्र उद्योग का केंद्र रहा है उसकी गिनती 4-5 महानगरों में होती थी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
अतीक, अशरफ की हत्या के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा
प्रयागराज (एजेंसी)। माफिया से नेता बने अतीक अहमद (lovelesh) और पूर्व विधायक भाई अशरफ की शनिवार की रात हुई हत्या के मामले में शाहगंज थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। अतीक अहमद और अशरफ को उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए पुलिस ने 13 अप्रैल से 17 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर लिया गया था। कल रात नियमित जांच के लिए पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में उन्हें काल्विन अस्पताल ले जाया गया था। वहीं पर कुछ मीडियाकर्मियों ने ह्लअसदह्व के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल नहीं होने को लेकर सवाल पूछ रहे थे।
अतीक अहमद के पुत्र असद को 13 अप्रैल को एसटीएफ के (lovelesh)  साथ झांसी में हुई मुठभेड़ में मार गिराया गया था। शनिवार को उसे पुश्तैनी कब्रिस्तान कसारी मसारी में दफनाया गया था। वहीं अतीक-अशरफ के शूटर लवलेश की मां का बयान आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उसकी मां ने कहा कि वो तो भगवान का भक्त था पता नहीं उसने ऐसा क्यों किया। उधर लवलेश के पड़ोसियों का भी कहना है कि उम्मीद नहीं थी कि ये इतना बड़ा कांड कर जाएगा।
सूत्रों ने बताया कि तीन अन्य लोग भी मीडियाकर्मियों के रूप (lovelesh) में वहां पहुंचे थे। उन्होंने दोनों भाइयों के बिल्कुल करीब पहुंच कर कई गोलियां दागी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। इस दौरान एक हमलावर लवनीश तिवारी, एक सिपाही और एक मीडियाकर्मी भी घायल हुए। तीनों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने तीनों हमलावरों को मौके से गिरफ्तार कर सघन पूछताछ कर रही है। हमलावरों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उत्तर प्रदेश में बड़ा नाम कमाने के लिए उन्होंने यह अतीक और अशरद की हत्या को अंजाम दिया है।
वे मीडियाकर्मी बनकर वहां पहुंचे थे। मौके पर पुलिस की (lovelesh)  सतर्कता के कारण हम वहां से भाग नहीं सके और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमलावरोंं में लवनीश तिवारी बांदा जिले के केवतरा क्रासिंग थाना कोतवाली (नगर) का रहने वाला है। अरूण मौर्य कासगंज का रहने वाला बताया गया है जबकि मोहित उर्फ सनी मौर्य हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र का निवासी है। इसके खिलाफ कुरारा थाने में गुण्डा एक्ट, आर्मस एक्ट, एनडीपीएस, गैंगस्टर और सीआरपीसी और अन्य के 14 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी लवनीश के पिता का कहना है कि वह नशा करता है। कभी कभी घर आता था। उन्होंने बताया कि पांच-छह दिन पहले बांदा आया था। इससे पहले वह एक बार किसी मामले में जेल भी जा चुका है।
अतीक-अशरफ हत्याकाण्ड के बाद बस्ती परिक्षेत्र मे पुलिस बल सर्तक
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया डॉन से राजनेता (lovelesh) बने अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद से बस्ती परिक्षेत्र के तीनों जिलों में पुलिस बल पूरी तरह से सर्तक हो गयी है। रविवार को पुलिस सूत्रो ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार की रात मीडियाकर्मी के रूप में आये तीन हत्यारों ने करीब से गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद से पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।
पुलिस महानिरीक्षक आरके भारद्वाज के निदेर्शानुसार बस्ती परिक्षेत्र के बस्ती, सिद्वार्थनगर तथा संतकबीरनगर जिलों में पुलिस बल पूरी तरह से सर्तक है। जगह-जगह पर फ्लैंग मार्च भी किया जा रहा है। तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों, अपर पुलिस अधीक्षकों द्वारा जनपद का भ्रमण किया जा रहा है तथा थाना प्रभारियों से गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया है। बीट सिपाहियों को अपने-अपने हल्के में रहने के लिए निर्देश दिया गया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।