Etawah News - Sach Kahoon Hindi
Etawah: छेड़खानी से आहत छात्रा ने खाया ज़हर, ऊसराहार प्रभारी को निलंबित करने की मांग
छेड़खानी से आहत छात्रा ने खाया ज़हर, इलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों में रोष
इटावा (उत्तर प्रदेश)। इटावा जनपद के ऊसराहार थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय बीएससी की छात्रा ने कथित तौर पर एक युवक द्वारा बार-बार की जा रही छेड़खानी और धमकियों से परेशान होकर ज़हरीला पदार्थ खा लिया। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज के दौरान शुक्रवार को छात्रा की मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पहले ही थाना पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन समय पर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए शव को घर में रखकर थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग की। Etawah News
क्या है मामला?
छात्रा की मां के अनुसार, पड़ोस में रहने वाला युवक मोबाइल पर अशोभनीय संदेश भेजता था और मिलने का दबाव डालता था। छात्रा के भाई ने बताया कि 24 अप्रैल को आरोपी ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद 26 अप्रैल को थाने में आरोपी और उसके दो साथियों के खिलाफ तहरीर दी गई, लेकिन कथित रूप से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। रात में आरोपी फिर घर पहुंचा, जिसके बाद आहत होकर छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे तुरंत सैफई ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
प्रशासन की कार्रवाई | Etawah News
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामला संवेदनशील होने के कारण सीओ और एसडीएम स्तर के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
पोस्टमार्टम को लेकर नाराज़गी
परिजनों ने आरोप लगाया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में एक असक्रिय डीप फ्रीजर में रखने की कोशिश की गई, जिससे शरीर की स्थिति और बिगड़ गई। इसके बाद हंगामे के बाद शव को सही फ्रीजर में रखा गया। परिजनों का यह भी कहना है कि मौत के लगभग दस घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया गया, जिससे उनका दुख और बढ़ गया। Etawah News
Sambhal Transfers: संभल में पुलिस विभाग में भारी फेरबदल, संभल सीओ समेत तीन सर्किलों में नए चेहरों को…
Etawah News: इटावा शहर के करीब पहुँचा तेंदुआ, दहशत
इटावा (एजेंसी)। Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा शहर के करीब तेंदुआ पहुंचने से दहशत का आलम व्याप्त हो गया। सबूत के तौर पर राह चलते लोगों ने सड़क पार कर रहे तेंदुए का फोटो मोबाइल फोन में कैद किया गया है, जो अब वायरल हो रहा है। तेंदुए के भ्रमण का फोटो अपने मोबाइल फोन में कैद करने वाले इटावा सफारी पार्क के एजुकेशन अफसर कार्तिक द्विवेदी बताते हैं कि वो देर रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास अपने एक साथी रोहित के साथ नुमाइश चौराहे से लायन सफारी जा रहा था अचानक कुछ आहट होने पर मोबाइल फोन में फोटो लिया, जब जूम करके देखा तो तेंदुआ दिखाई दिया। Etawah News
यह भी पढ़ें:– Cyber Fraud: ऑटो मार्केट व्यापारी ने कोरियर के चक्कर में गवाएं 99,224
Etawah Murder: सर्राफा कारोबारी ने की तीन बच्चों सहित पत्नी की हत्या
Etawah Murder News: इटावा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के कोतवाली इलाके के लालपुरा में एक सर्राफा कारोबारी ने पत्नी और तीन बच्चों की निर्ममता पूर्वक हत्या का मामला सामने आया है। कारोबारी आत्महत्या की कोशिश करने के लिए रेलवे स्टेशन गया, जहां पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। Etawah Murder
चार लोगों की सामूहिक हत्या की सूचना मिलने के बाद इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पुलिस उपाधीक्षक, एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, एसडीएम इटावा विक्रम सिंह राघव, अमित कुमार सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुँचे। इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने सामूहिक हत्याकांड की पुष्टि करते हुए बताया कि सर्राफा कारोबारी मुकेश वर्मा ने अपनी पत्नी और अपने तीन बच्चों की जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी।
मृतकों की पहचान रेखा (42), बड़ी बेटी भव्या (15), बेटी नव्या 13, बेटा अभीष्ट (11) के रूप में हुई है। आरोपी मुकेश वर्मा की पहली बीवी की मौत के बाद उसने रेखा वर्मा से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से बड़ी बेटी भव्या है जबकि दूसरी पत्नी से एक बेटी ओर एक बेटा था। स्थानीय लोगों की ओर से ऐसा कहा जा रहा है कि मुकेश वर्मा का घर सुबह 9 बजे के आसपास से बंद था।
ऐसा आशंका जताई जा रही है कि जहर देकर के परिवार के एक साथ चार सदस्यों को मारने की घटना दिन में किसी वक्त घटित हुई है, लेकिन देर शाम जब मुकेश वर्मा इटावा रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने के लिए पहुंचे, जिसके बाद सामूहिक हत्याकांड की पुष्टि हुई है। मुकेश वर्मा का बड़ा भाई रत्नेश वर्मा इटावा में वरिष्ठ अधिवक्ता है। Etawah Murder
Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी कमी! इतने सस्ते हुए सोना-चांदी!
बीज गोदाम में लगी भीषण आग, एक करोड़ रुपए के नुकसान की आशंका
इटावा (एजेंसी)। Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में कोतवाली इलाके के बस स्टैंड चौराहे पर स्थित एक बीज और दवा गोदाम में भीषण आग लगने से करीब 1 करोड़ रुपए का नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। अग्निशमन विभाग के प्रभारी अधिकारी सनत पटेल ने शनिवार को यहां बताया कि तड़के करीब 4 बजे के आसपास दमकल विभाग को जानकारी मिली कि बस स्टैंड के पास स्थित बीज गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसके आधार पर तत्काल मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग की ओर से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग की विभीषिका इतनी व्यापक थी कि आग बुझाने के लिए करीब 20 से अधिक फायर टेंडर का इस्तेमाल करना पड़ा। हालांकि गनीमत रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। Etawah News
सबसे बड़ी बात यह है कि बीज गोदाम के ऊपरी हिस्से पर बीज गोदाम मालिक का 9 सदस्य परिवार भी रहता है, जो कहीं ना कहीं आग की चपेट में आ गया था, लेकिन सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग लगने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और समय रहते सभी लोग बाहर निकल आए। वहीं गोदाम में लगी भीषण आग के बारे में दमकल विभाग की टीम को जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि बीज गोदाम में शॉर्ट सर्किट की चलते आग लगी।
देहाती बीज गोदाम के मालिक सतीश चंद्र कुशवाहा ने बताया कि उनके गोदाम में न केवल बड़ी तादात में विभिन्न प्रकार के बीज रखे हुए थे बल्कि फसलों में इस्तेमाल करने वाली दवाइयां भी थी, जो भीषण आग की चपेट में आने के बाद पूरी तरह से नष्ट हो गई। उन्होंने बताया है कि आज सुबह तकरीबन 4 बजे अचानक से कुछ आग की लपटे और धुंआ दिखाई दिया। जब तक हम लोग कुछ कर पाते तब तक आग में विकराल रूप धारण कर लिया था। देखते-देखते ही देखते दुकान में रखा सामान जलकर राख के देर में तब्दील हो गया तो वही जरूरी कागजात भी आग लगने के बाद जल गए। इसमें तकरीबन एक करोड़ के करीब नुकसान हुआ है। Etawah News
यह भी पढ़ें:– Jammu Kashmir Encounter: अनंतनाग में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो संदिग्ध आतंकवादी ढेर
Agra Lucknow Expressway Accident: यूपी में दर्दनाक हादसा: 7 की मौत
Agra Lucknow Expressway Accident : इटावा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के इटावा में रविवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra Lucknow Expressway) पर डबल डेकर बस एवं कार में भीषण टक्कर हो गई जिसमें 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 12:30 बजे हुआ। Etawah Road Accident
डबल डेकर बस-कार में भीषण टक्कर | Etawah Road Accident
रायबरेली से दिल्ली जा रही 60 सवारियों से भरी डबल डेकर बस और कार की आपस में टक्कर में 4 बस में बैठी सवारियों एवं 3 कार में बैठे यात्रियों की मौत हो गई। इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 25-30 यात्री घायल हुए हैं, जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।
‘रात के लगभग 12:30 बजे रायबरेली से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस की एक कार के साथ भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार 60 लोगों में से 4 लोगों की मौत हो गई और 20-25 के करीब लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में कार में सवार 3 लोगों की भी मौत हो गई। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में कुल 7 लोग काल का ग्रास बन गए। Etawah Road Accident
Himachal Cloudburst : इस प्रदेश में बादल फटने से गांव का गांव हो गया तबाह! बह गए सभी घर!
एशियाई शेरो के करने हैं दर्शन तो इटावा सफारी में लायें तशरीफ
इटावा (एजेंसी)। Etawah Safari Park: चंबल के बीहड़ों में स्थित इटावा सफारी पार्क में आने वाले पर्यटकों को हर हाल में एशियाई शेर देखने को मिलेगे। एशियाई शेरो को देखने आने वाले पर्यटकों को एक भालू, 16 लेपर्ड, 160 काले हिरण, 60 स्पाटेड डियर भी आनंदित करेंगे। सफारी पार्क के निदेशक डॉ.अनिल कुमार पटेल ने शुक्रवार को यूनीवार्ता को बताया कि इटावा सफारी पार्क का मुख्य आकर्षण पार्क में पाए जाने वाले एशियाई शेर ही है और इन्हीं शेरों का दीदार करने के लिये देश दुनिया से पर्यटक इटावा सफारी पार्क पहुंचते हैं। इटावा सफारी की इन्ही खासियतों के चलते देश दुनिया का इकलौता एशियाई शेरो का आशियाना कहा जाने लगा है। Etawah News
पटेल ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली से करीब 300 किलीमीटर, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मात्र ढाई सौ किलोमीटर जब की विश्व प्रसिद्ध आगरा से मात्र 100 किलोमीटर की दूरी पर इटावा सफारी पार्क स्थापित है। इटावा सफारी में जहां प्रति साल हजारों देशी पर्यटक आते है वही सैकड़ो सख्या में जर्मनी,अमरीकी, स्पेन और जापान के विदेशी नागरिक सफारी के वन्य जीवो का दीदार कर चुके है। पर्यटकों की सुविधा के लिए सफारी प्रबंधन में एक नहीं बल्कि छह नए पुराने शेरों को लायन सफारी में छोड़ करके रखा गया है। जो भी पर्यटक यहां पहुंचेंगे उनको शेर समेत अन्य वन्य जीवो को दिखाने के लिए बंद गाड़ी का इंतजाम किया गया है। पर्यटकों की गाड़ी के आगे पीछे ना केवल शेर घूमते मिलेगे बल्कि पर्यटकों को आनंदित करते हुए भी नजर आएंगे। Etawah News
2019 में इटावा सफारी को चालू किया गया तब शेरो के दीदार पर्यटकों को नहीं कराए जा रहे थे जिससे पर्यटकों में खासा गुस्सा देखा जा रहा था इसके बाद सफारी प्रबंधन ने यह तय किया कि एक इलाके विशेष में पर्यटकों को शेर दिखाने शुरू किए जाए जिसके बाद करीब 500 मीटर के एक दायरे में तीन शेरो को छोड़ कर पर्यटकों को शेर दिखाने शुरू किए गए लेकिन यह व्यवस्था भी पर्यटकों को रास नहीं आई । इसके बाद पर्यटकों की मांग पर लायन सफारी को चालू किया गया तो पर्यटक फूले नहीं समाए। इटावा सफारी पार्क प्रबंधन ने देश विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुविधा के मद्देनजर लायन सफारी में छह शेर शेरनियों को छोड़ा हुआ है। शेरनी जेसिका,हीर,गार्गी ओर सोना, शेर गीगो,कान्हा के करतब सफारी में पर्यटकों को देखने को मिलेगे।
50 हेक्टेयर इलाके में निर्मित लायन सफारी में वैसे तो सफारी प्रबंधन ने पांच शेर शेरनियों को छोड़ रखा था लेकिन रूपा और नीरजा के गर्भवती हो जाने कें कारण दोनों को फिलहाल हटा दिया गया है इस कारण पर्यटक शेर और शेरनियों को कायदे से देख नहीं पा रहे थे और उनकी तरफ से ऐसी शिकायतें सफारी प्रबंधन से की जा रही थी कि शेर और शेरनी कायदे से देखने में कठिनाई आ रही है इसी के चलते यह कदम उठाया गया। वैसे तो इटावा सफारी पार्क में बड़ी तादाद में अन्य वन्य जीव भी है लेकिन सबसे बड़ा आकर्षण एशियाटिक शेरों का ही है जिनको देखने के लिए देशी विदेशी पर्यटक बड़ी तादात में साल भर पहुंचते रहते। Etawah News
सफारी का मुख्य आकर्षण एशियाटिक लायन को देखने का पर्यटको का रहता है। इटावा सफारी पहुंच रहे पर्यटक बेहद गदगद नजर आ रहे हैं। पहले से एक बाड़े में बंद रहा करते थे लेकिन अब उनको खुले में छोड़ दिया गया है अब पर्यटक बंद गाड़ी से जाएंगे और शेर खुले में छूटे हुए नजर आ रहे है। इटावा सफारी पार्क पहुंच रहे पर्यटक ऐसा मानकर के चलते हैं जिस तरह से उन्हें इटावा सफारी में शेर देखने को मिल रहे हैं इस तरह से शेर देश के दूसरे किसी भी हिस्से में देखने को नहीं मिल पा रहे हैं। विश्व प्रसिद्ध आगरा के ताजमहल को देखने आने वाले पर्यटक इटावा सफारी पार्क आ कर एशियाई शेरों को देखना नहीं भूलते है। प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव, संजय श्रीवास्तव बताते है कि इटावा सफारी में पर्यटकों को बेहतर ढंग से वन्य जीव दिखाए जाए,इसके लिए सफारी प्रबंधन पूरी तरह से तत्पर बना हुआ है। सफारी में आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो इसके लिए पूर्ण बंदोबस्त करके रखे गए हैं।
यह भी पढ़ें:– कचरा प्लांट में लगी भीषण आग! आग बुझाने में जुटे चार जेसीबी, पांच दमकल व दो टैंकर
Indian Railways: इटावा में हमसफर एक्सप्रेस के कोच में लगी भीषण आग, कोच पूरा जला
दिल्ली से दरभंगा जा रही थी ट्रेन, यात्रियों का सामान जला | Indian Railways
इटावा/फिरोजाबाद (सच कहूँ/विकास पालीवाल)। इटावा जिले के अंतर्गत में बुधवार को नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस (Clone Express) के एक कोच में आग लग गई। ट्रेन नंबर 02570 के एस 1 कोच में आग लग गई। यह ट्रेन सरायभूपत स्टेशन पर रुकी थी, तभी आग लग गई। साढ़े पांच बजे इस ट्रेन में आग लग गई थी, उस समय यह ट्रेन रुकी हुई खड़ी थी। ट्रेन में आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेन में लगी आग को बुझाया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक एस एक और एस दो कोच में आग लगी। आग लगने के बाद कोच में भगदड़ मच गई। इंजन समेत अन्य कोचों को अलग कर दिया गया है। सूचना पर एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसपी सिटी कपिल देव सिंह, एसडीएम सदर विक्रम राघव समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई है। आग की चपेट में आने से छह लोग झुलस गए हैं। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक छठ पूजा के चलते कोचों में यात्रियों की भारी भीड़ थी। Indian Railways
आग लगने की वजह से सैकड़ों यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया। वहीं शताब्दी एक्सप्रेस, कामांख्या एक्सप्रसे समेत कई ट्रेनें लूप पर खड़ी रही, जिनको सात बजे के बाद आगे के लिए रवाना किया गया हैं। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जब ट्रेन संख्या 02570 दरभंगा क्लोन स्पेशल इटावा जिले के सराय भूपत रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी, तभी एस – एक कोच से धुआं उठने लगा। जिसे देखकर स्टेशन मास्टर ने तुरंत ट्रेन रोक दी। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया । कोई चोट या हताहत नहीं है। Indian Railways
यह भी पढ़ें:– दहेज हत्या में वांछित सास-ससुर गिरफ्तार, भेजा जेल
इटावा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के इटावा (Etawah) में बेटों के जुल्म ओ सितम से आजिज एक बुजुर्ग दंपत्ति ने न्याय के लिये जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। जसवंतनगर क्षेत्र के निवासी दंपत्ति का दर्द है कि उनके दो पुत्रों ने उनकी संपत्ति में कब्जा जमा लिया है और उन्हे दाने दाने का मोहताज बनाकर घर से बेदखल कर दिया है। एसडीएम ने नोटिस जारी कर कलियुगी बेटों से जवाब तलब किया है। समाधान दिवस के अवसर पर बुजुर्ग दंपति अपने पुत्रों की शिकायत लेकर अधिकारियों के समक्ष पेश हुए थे। (Etawah News)
थाना समाधान दिवस (Solution Day) के मौके पर पहुंचे शांति स्वरूप गुप्ता (80) और सरोज गुप्ता (75) ने रूंधे हुये गले से कहा, ‘साहब मेरे बेटे मुझे जान से मारने की धमकी देते हैं, खाने मांगने पर गाली गलौज करते हैं। मुझे न्याय दिला दो साहब। पीड़ित दम्पति ने बताया कि उनके तीन बेटे और एक बेटी है। उसके एक बेटे ने अपना सामान लेकर घर त्याग दिया है । पुत्री का विवाह हो चुका है। दो पुत्र संदीप गुप्ता व शैलेन्द्र गुप्ता माता पिता के साथ भद्दी भद्दी गाली-गलौज करते हैं।
दोनों बेटे उन्हे अपने साथ नहीं रखना चाहते हैं। बीमार रहने पर इलाज भी नहीं कराते व आये दिन हम लोगों को परेशान करते रहते हैं। बोलते हैं कि दुकान और मकान का बंटवारा करके हम दोनों को दे दो, तभी हम दोनों तुम दोनों को रोटी पानी खिलाएंगे।एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि दम्पति ने अपने जिन दो बेटों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, उन्हें नोटिस जारी कर मां बाप का भरण पोषण करने के निर्देश दिए जाएंगे और ऐसा न करने पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्यवाही की जाएगी।
क्या है मामला | (Etawah News)
गौरतलब है कि वृद्ध व्यक्तियों की देखरेख और सुरक्षा के उद्देश्य से माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 बनाया गया है। कोई भी वरिष्ठ नागरिक, जिसकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है, इसमें वे माता-पिता भी आते हैं, जो खुद कमाने में असमर्थ हैं, वे अपने बालिग बेटा, बेटी, पौत्र, पौत्री से भरण-पोषण खर्च पाने की पात्रता रखते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए वरिष्ठ नागरिक अपने क्षेत्र के एसडीएम कार्यालय में आवेदन कर सकते हैंं। अधिकतम दस हजार रुपए प्रति महीने भरण-पोषण खर्च दिलाया जा सकता है।
‘वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवा योजना 2016 शुरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को प्रत्येक स्तर पर विधिक सहायता, सलाह, परामर्श को सुदृढ करना, उन्हें विभिन्न विधिक प्रावधानों के लाभ प्राप्त करने में सक्षम बनाना, सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों तक पहुंच सुनिश्चित करना और पुलिस, स्वास्थ्य देखभाल प्राधिकरणों एवं जिला प्रशासन आदि के साथ सहयोग कर तुरंत स्वास्थ्य सुविधाएं एवं शारीरिक एवं सामाजिक सुरक्षा उपाय करने के लिए तरीके खोजना है।
यह भी पढ़ें:– Kharif Crop season: सोयाबीन की ये किस्में हैं विशेष, समय आया बुवाई का, कमाई करें सर्वश्रेष्ठ
अतीक की ही तरह उसके बचे हुए बेटे भी मारे जा सकते है: प्रो़ रामगोपाल यादव
इटावा (एजेंसी)। समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रो़ रामगोपाल यादव ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस हिरासत में मारे गए अतीक (Atiq Ahmed) और अशरफ को लेकर दावा करते हुए इसे सुनियोजित हत्या बताया। यहां सैफई में पत्रकारों से बात करते हुए प्रो़ यादव ने आज कहा कि पुलिस के हाथ में अतीक और उनके भाई अशरफ की हथकड़ी थी। यह सुनियोजित हत्या की गई है। जांच करने वाली एजेंसी सही होगी तो बड़े-बड़े लोग इसमें फसेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि सीएम सदन में बोले थे कि मिट्टी में मिला देंगे इसलिए अतीक को मारने वाले लोगों का कुछ होने वाला नहीं है।
यह भी पढ़ें:– कलयुगी पुत्र ने की पिता, माता और बहन की हत्या
ऐसा पहले कभी हिस्ट्री में नहीं हुआ
उन्होंने कहा कि जो कुछ उत्तर प्रदेश में हो रहा है, ऐसा पहले कभी हिस्ट्री में नहीं हुआ है। लोकतंत्र के खात्मे वाला रास्ता है। पहले राजशाही में ऐसा होता था। मीडिया ट्रायल की वजह से अतीक मारा गया। किसी भी केस में अतीक पर दोष सिद्ध नहीं हुआ है। ऐसे लोग भी बड़े-बड़े पदों पर बैठे हैं, जिन्होंने बम फेंककर लोगों को मरवा दिया था। उनको कोई नहीं कहता है कि गैंगस्टर है। प्रो़ यादव ने कहा कि इलाहाबाद के लोगों का कहना है कि अतीक के पांच बच्चे हैं। इसमें एक मार दिया गया है, जो शेष चार बचे लड़के हैं। उनको भी किसी न किसी बहाने से मार दिया जाएगा।
चाहे देश बर्बाद हो जाए चुनाव जीतने के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। (Etawah) सपा प्रमुख महासचिव ने कहा कि उन्होंने पहले भी कहा था कि अतीक के लड़के की हत्या हो सकती है। यह बात सच निकली। उसका फर्जी एनकाउंटर कर दिया गया। अतीक ने सुप्रीम कोर्ट में स्वयं रिट की थी कि मुझे सुरक्षा दी जाए। लोकतंत्र के इतिहास में किसी भी देश में पुलिस अभिरक्षा में इस तरह हत्या नहीं की गई है। यह लोकतंत्र की हत्या है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।