Sriganganagar News - Sach Kahoon Hindi

Sriganganagar Bomb Threat: श्रीगंगानगर पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज़)। Sriganganagar Bomb Threat: राजस्थान में पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद श्रीगंगानगर में पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। सुरक्षा के मद्देनज़र श्रीगंगानगर स्थित पासपोर्ट कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर पासपोर्ट कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों को छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल किसी भी व्यक्ति को कार्यालय के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। Sri Ganganagar Bomb Threat

सूचना मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। खुफिया एजेंसियां भी पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी भरा ईमेल किसने और कहां से भेजा है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूरे परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि का समय रहते पता लगाया जा सके।प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। Sri Ganganagar Bomb Threat

यह भी पढ़ें:– Cricket News: क्रिकेट टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने कई रिकॉर्ड बनाये

कार में सिलेंडर फटने से युवक की जलकर मौत
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। जस्सासिंह मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप न्यू चावला कॉलोनी की रोड पर में आज दोपहर कार में एलपीजी गैस सिलेंडर फटने (Cylinder Explosion) से एक युवक की जलकर मृत्यु हो गई। थाना कोतवाली प्रभारी सीआई देवेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि मृतक की पहचान संकेत बंसल (30) निवासी वासुदेव नगर के रूप में हुई है। बुरी तरह जुलूस जाने से वह मौके पर ही दम तोड़ गया। सिलेंडर के धमाके में कार के पर परखच्चे उड़ गए।घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी (शहर)प्रशांत कौशिक और कोतवाली प्रभारी सीआई देवेंद्रसिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे। आग को बुझाने के लिए दमकल गर्मी फायर टेंडर लेकर आए। Cylinder Explosion

कोतवाल ने बताया कि संकेत बंसल आज सुबह कहीं से घर में उपयोग के लिए भरा हुआ एलपीजी सिलेंडर लेकर लाया था। घर आने के बाद वह गेहूं के दो कट्टे पावन धाम मंदिर रोड पर आटा चक्की जाने के लिए रवाना हुआ। वह जस्सासिंह मार्ग पर पेट्रोल पंप के साथ न्यू चावला कॉलोनी से होकर पवन धाम मंदिर रोड पर कार लेकर जा रहा था। करीब 11 बजे अचानक जोरदार धमाका हुआ और सिलेंडर फट गया। कार की छत उड़कर काफी दूर एक खाली भूखंड में जा गिरी। कार में आग लग गई। साकेत बंसल को अपने बचाव के लिए बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। वह बुरी तरह से जल गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया गया। कार में इतनी विकराल आग लगी कि आसपास के पेड़ पौधे जल गये।पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का गहनता से निरीक्षण किया। कर और उसमें फटे सिलेंडर की दमकल कर्मियों द्वारा जांच की गई। अभी तक सिलेंडर में विस्फोट होने के कारणों का पता नहीं चला। Cylinder Explosion

थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के संबंध में फिलहाल एक परिजन द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मर्ग दर्ज की जा रही है। दोपहर बाद पुलिस ने साकेत का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया।इस घटना से जहां साकेत के परिवारजनों में मातम छा गया, वहीं घटनास्थल के आसपास के लोगों में धमाके की आवाज से दहशत फैल गई। Cylinder Explosion

यह भी पढ़ें:– बुजुर्ग माता का आंखों का ऑपरेशन करवा कर निभाया मानवता का फर्ज

भाजपा ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस सरकार को घेरा
पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर बनायेंगे कानून :- डॉ सतीश पूनिया

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। श्रीगंगानगर जिला भाजपा द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में आज भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उपनेता प्रतिपक्ष डॉ सतीश पूनिया ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति के कारण आज राजस्थान में आमजन ही नहीं अपितु पुलिस और पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है। कल श्रीगंगानगर में ही एक पत्रकार के परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी मैं निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने पर पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कानून बनाया जाएगा और उन्हें सुरक्षा दी जाएगी। Sri Ganganagar News

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का तो गठन ही विग्रह के साथ हुआ था जब इस सरकार के शपथ ग्रहण के दिन दो-दो मुख्यमंत्रियों के नारे लगे थे। राजस्थान के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब पूरी सरकार ही 52 दिनों तक बाड़े में बंद रही थी। यह वह काल था जब पूरा प्रदेश और देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा था तब कांग्रेस सरकार के रहनुमा अपनी सरकार बचाने के लिए होटलों में बैठे थे। Sri Ganganagar News

उन्होंने कहा कि सूरज उगे न उगे, चाहे चंद्रमा छिप जाए, हम किसानों का पूरा कर्ज माफ करेंगे, इस प्रकार की घोषणा करने वाले राहुल गांधी जी को आज याद दिलाना चाहता हूं कि उनकी सरकार को बने 17 सौ से अधिक दिन हो चुके हैं और आज राजस्थान में 20 हजार के लगभग किसानों की जमीन कर्ज के कारण नीलाम हो चुकी है और सवा लाख से भी अधिक किसानों की जमीन आज नीलामी के कगार पर खड़ी है। श्रीगंगानगर जिले की बात करें तो यहां का किसान सिंचाई पानी के लिए तड़प रहा है। पिछले 5 महीने से गंगनहर क्षेत्र का किसान सिंचाई पानी के लिए सड़कों पर खड़ा है। खेतों में उनके फसले सूख गई है।

सिंचाई पानी की कमी और सरकार की निष्क्रियता के कारण श्रीगंगानगर जिले के किसानों के बाग, गन्ने की फसल और मूंग पूरी तरह बर्बाद हो गया है। बीटी नरमा में गुलाबी सुंडी ने कहर बरपा दिया है। पेस्टिसाइड के अत्यधिक उपयोग के बाद भी गुलाबी सुंडी कंट्रोल नहीं हो रही है जिससे जिले के किसानों को दोहरा नुकसान हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया की एक तरफ जहां किसान सिंचाई पानी के कारण त्राहिमाम कर रहा है।

वहीं दूसरी दूसरी तरफ श्रीगंगानगर जिले के एक भी कांग्रेस के जनप्रतिनिधि ने किसानों को पानी दिलाना तो दूर की बात है, राजस्थान के सिंचाई मंत्री राजस्थान की हिस्से की जमीन पंजाब सरकार को बेचने का षड़यंत्र करने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की सही मॉनेटरिंग नहीं होने से यहां के किसानों को इस योजना का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाया है। डॉ पूनिया ने आरोप लगाया कि आज प्रदेश 11 लाख मुकदमों के साथ क्राइम रेट के मामले में प्रदेश में सबसे अव्वल है। 78% लोगों को राजस्थान में काम करवाने के बदले सरकारी कार्यालयों में रिश्वत देनी पड़ती है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सपनों के सौदागर :- राजेंद्र सिंह राठौड़

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सपनों के सौदागर हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान की जनता को सपने दिखाते हैं पर उन्हें पूरे नहीं करते हैं । एक दिन में ही 14 करोड़ के विज्ञापन देकर जनता की खून पसीने की कमाई को व्यर्थ खर्च करने का काम करने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत झूठ बोलने में माहिर हैं। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 20 लाख पशुपालकों को बीमा करने का आश्वासन दिया, लंम्पी में मृत सभी गायों के मालिकों को मुआवजा देने की घोषणा की पर मात्र 42000 पशुपालकों को राशि देकर अतिश्री कर ली।

2019-20 के बजट घोषणा पत्र में नंदी शाला के निर्माण की घोषणा कर राजस्थान में केवल 17 नंदी शालाओं का निर्माण कर जनता के साथ धोखा किया। आज श्रीगंगानगर जिले में केवल 1600 जॉब कार्ड है। निशुल्क अन्नपूर्णा किट योजना के अब तक 22 सैंपल फेल हो चुके हैं‌। 73 लाख उज्जवला कनेक्शन की बहनों से वादा करने के बाद भी गहलोत झूठ बोलने का काम कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी जी ने उज्जवला गैस कनेक्शन योजना के लाभार्थियों को 400 रुपये प्रति सिलेंडर की छूट प्रदान की है परंतु मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 100 रुपये की छूट देकर ऐसा ढोल पीट रहे हैं कि मानो सब कुछ फ्री उन्होंने ही दिया है। Sri Ganganagar News

दोनों भाजपा नेताओं ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि 2023 में भाजपा की सरकार बनना तय है। जिस प्रकार का स्वागत गोगामेड़ी से लेकर श्रीगंगानगर तक परिवर्तन संकल्प यात्रा का हुआ है उससे साफ पता चलता है कि अब जनता कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प बना चुकी हैं। उन्होंने कहा की 2023 में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी और 2024 में नरेंद्र मोदी जी पुनः देश के प्रधानमंत्री पद पर सुशोभित होंगे। इससे पहले प्रेस वार्ता में मंचासीन नेताओं का परिचय करवाते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी ने आगंतुक सभी पत्रकारों और नेताओं का स्वागत किया।

आज की इस प्रेस वार्ता में सुरेंद्र सिंह राठौड़ और डॉ सतीश पूनिया के साथ जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष सीआर चौधरी व श्रवण बगड़ी सांसद निहालचंद प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला व विजेंद्र पूनियां जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़ एडवोकेट मीडिया जिला सह संयोजक हनुमान भार्गव श्रीगंगानगर विधानसभा मीडिया संयोजक अनिल बंसल व सह संयोजक मितेश्वर पटवा तथा परिवर्तन संकल्प यात्रा के मीडिया संयोजक श्याम सोनी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:– Yoga to Reduce Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल को तेजी से खत्म करने में ये योग+आसान

एसपी के निर्देश पर एरिया डोमिनेंस अभियान में 100 बदमाशों की धरपकड़
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। आईपीएस परिस देशमुख अनिल का पुलिस अधीक्षक पद से साढे 5 महीने में ही तबादला हो जाने के बाद नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही एरिया डोमिनेंस अभियान को निरंतर जारी रखा गया है। इस अभियान की शुरूआत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने की थी। नए पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने कल देर शाम कार्यभार संभाला। आज सुबह 4 बजे जिले में एक साथ एरिया डोमिनेंस अभियान शुरू किया गया। Shri Ganga Nagar News

पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि 308 पुलिसकर्मियों की गठित 63 टीमों ने आज सुबह 4 बजे जिले भर में 238 स्थानों पर छापे मारे। लगभग 4 घंटे चली इस कार्रवाई में 94 अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों की धरपकड़ की गई। इनमें एक दर्जन हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर तथा इनामी अपराधी पकड़ में आए हैं। उन्होंने बताया कि सादुलशहर थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर जवाहरलाल अलीपुरा, शिवा सहारण सादुलशहर, कुलदीपसिंह हाथियांवाली, हरिराम उर्फ हरिया सादुलशहर, चुन्नीलाल निवासी सादुलशहर को धारा 151 में गिरफ्तार किया गया। सदर थाना क्षेत्र से चक 3-एम एल निवासी हिस्ट्रीशीटर तेजपाल उर्फ तेजू की गिरफ्तारी की गई। Shri Ganga Nagar News

इसी प्रकार सीमावर्ती केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर कृष्ण कुमार उर्फ किच्छू निवासी वार्ड नंबर 5 तथा काली उर्फ कुलदीप निवासी वार्ड नंबर 7 केसरीसिंहपुर को किया गया। सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र के चक 3- एसएचपीडी निवासी हिस्ट्रीशीटर रांझे खां और चूनावढ थाना क्षेत्र के गांव नेतेवाला के विनोद, ढींगावाली निवासी कुलदीप उर्फ राणा उर्फ बाबा तथा ठाकरांवाली के देवेंद्रसिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। यह भी हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान 21 स्थाई वारंटी, भगोड़े और वांछित व्यक्तियों की भी गिरफ्तारी की गई।

इस दौरान अवैध रूप से नशीले पदार्थों के साथ ही तस्करों को गिरफ्तार किया गया। कुल 4 मुकदमे दर्ज किए गए।उन्होंने बताया कि सादुलशहर में लगभग 22 किलो डोडा पोस्त सहित अशोक नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। अनूपगढ़ में थाना प्रभारी सीआई ईश्वरप्रसाद ने कल रात को रामलीला मैदान के पास मोटरसाइकिल पर जा रहे रवि जाखड़ निवासी नाहरांवाली और शीशपाल निवासी चक 15 एमएल करीब 53 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कल पांच नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। आबकारी अधिनियम के तहत भी तीन तथा जुआ अधिनियम में एक मुकदमा दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में कुल 48 व्यक्तियों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें:– Fake Currency: सावधान! कहीं 200 का नकली नोट आपके पास तो नहीं आ गया!

पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने वाले तस्कर के ठिकाने पर पुलिस का छापा
दंपति से हेरोइन बरामद होने का मामला | Shri Ganga Nagar News

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय मीरा चौक पुलिस चौकी के समीप एसएसबी रोड पर कार में जाते दंपति से 35 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले की जांच कर रही सदर थाना पुलिस ने पंजाब के तरणताल जिले में एक बड़े तस्कर के ठिकाने पर छापा मारा। यह तस्कर अपने घर पर नहीं मिला। उसकी अन्य ठिकानों पर भी तलाश की गई। तस्कर का कोई अता पता नहीं चला। सदर थाना पुलिस अब खाली हाथ वापस आ रही है। इस बड़े तस्कर की पहचान देवेंद्रसिंह के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक देवेंद्र सिंह के संपर्क पाकिस्तानी तस्करों से है। Shri Ganga Nagar News

वह पाकिस्तानी तस्करों से हेरोइन की बड़ी खेप मंगाता है, जिसे बाद में दूसरे तस्करों को तथा नशा बेचने वालों को सप्लाई करता है।परसों बुधवार देर शाम को एसएसबी रोड पर कार में जाते हुए लखविंदरसिंह निवासी चक 28 एमडी, घडसाना तथा उसकी पत्नी दीपिका को गिरफ्तार किया गया था। इनके कब्जे से 35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जवाहरनगर थाना में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जिसकी आगे जांच सदर थाना में सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार के सुपुर्द कर दी गई। Shri Ganga Nagar News

पुलिस सूत्रों के अनुसार अदालत में पेश करने पर दीपिका को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि लखविंदरसिंह का रिमांड मंजूर करवाया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि लखविंदरसिंह और दीपिका काफी समय से पंजाब के तस्करों से हीरोइन लाकर श्रीगंगानगर जिले में सप्लाई कर रहे थे। यह दंपति एक-दो दिन पहले ही देवेंद्रसिंह से 50 ग्राम हेरोइन लेकर आया था। इसमें से 15 ग्राम हेरोइन उसने सूरतगढ़ में रजनी नामक युवती को सप्लाई की। रजनी को सूरतगढ़ सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पूर्व में 4 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि लखविंदरसिंह को कुछ अरसा पहले राजियासर पुलिस ने नशीले पदार्थ की सप्लाई करने के आरोप में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/29 के तहत गिरफ्तार किया था,जिसमें बाद में उसकी जमानत हो गई। हेरोइन लाने और सप्लाई करने के दौरान लखविंदरसिंह पत्नी तथा बच्चे को साथ रखता था ताकि पुलिस उसे पर शक नहीं करें। परसों पकड़े जाने के समय दंपति के साथ दो-तीन वर्ष का बच्चा भी था, जिसे पुलिस ने इनके परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि लखविंदरसिंह दीपिका पंजाब जाकर कई बार देवेंद्रसिंह से हेरोइन लेकर आए हैं।

देवेंद्रसिंह पंजाब में तरनतारन जिले का निवासी है। उसके संबंध पाकिस्तानी तस्करों से हैं।वह पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर सप्लाई करता है। सूत्रों का कहना है कि देवेंद्रसिंह की पंजाब पुलिस को भी तलाश है।वह अपने घर ठिकानों से गायब रहता है। रिमांड पर चल रहे लखविंदर सिंह को साथ लेकर सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम ने देवेंद्रसिंह के घर पर तथा अन्य ठिकानों पर छापा मारा लेकिन वह नहीं मिला। लखविंदरसिंह ने बताया कि हेरोइन की खरीद बाबत देवेंद्रसिंह से उसकी व्हाट्सएप कल के जरिए ही बात होती थी।

यह भी पढ़ें:– राशन डीलरों ने विभिन्न मांगों को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

राज्य सरकार प्रदूषण मुक्त राजस्थान के लिए कृतसंकल्पित
क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्राधिकारों में किया गया विस्तार | Jaipur News

जयपुर/श्रीगंगानगर। राज्य में नए जिलों की स्थापना के साथ राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (Rajasthan State Pollution Control Board) द्वारा नए जिलों पर भी प्रदूषण नियंत्रण के लिए सतत् निगरानी की जाएगी। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष शिखर अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्बन्ध में मंडल के क्षेत्रीय अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र में विस्तार किया गया है, ताकि नए जिलों में भी प्रदूषण नियंत्रण पर सतत् निगरानी रखी जा सके। Jaipur News

उन्होंने बताया कि राज्य में प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है एवं क्षेत्रीय अधिकारियों के अधिकार क्षेत्रों में विस्तार किया जा रहा है, ताकि हितधारकों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। राज्य में प्रदूषण नियंत्रण एवं ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किये जा सके। Sriganganagar News

अब इन क्षेत्रीय कार्यालयों में शामिल होंगे नए जिले

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव विजय एन द्वारा जारी आदेशानुसार बीकानेर के अंतर्गत अनूपगढ़ एवं बीकानेर, हनुमानगढ़ के अंतर्गत हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर जिला शामिल होगा। उल्लेखीनय है कि वर्तमान में राज्य में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के 25 क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित है, जिनके क्षेत्राधिकार में विस्तार कर अब नए जिलों सहित सम्पूर्ण राज्य में प्रदूषण निंयत्रण पर सतत, निगरानी रखी जाकर कार्यवाही की जाएगी। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– Har Ghar Tiranga : 13 से 15 अगस्त के मध्य आवासों, कार्यालयों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्…

जन-जन तक पहुंचाई जाएं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं : गोविंद डोटासरा
युवाओं को शहरी ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता से जोड़ा जाए | Sriganganagar news

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने कहा है कि कांग्रेसजन संगठन के माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा महंगाई से राहत देने के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ही नहीं बल्कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इसे लाभान्वित किया जाए। श्रीगंगानगर के दौरे पर आए डोटासरा ने आज सुबह सर्किट हाउस में, बीकानेर संभाग के प्रभारी एवं सादुलशहर से विधायक जगदीशचंद्र जांगिड़, प्रदेश महासचिव और श्रीगंगानगर जिले के प्रभारी जिया उर रहमान, जिलाध्यक्ष अंकुर मिगलानी, जिला प्रमुख कुलदीप इंदौरा, सेवादल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय चड्ढा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ बैठक करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों, मंडल अध्यक्षों और बूथ समितियों के अध्यक्षों को जमीनी स्तर पर और ज्यादा सक्रिय किया जाए। राज्य सरकार द्वारा महंगाई से राहत देने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों से अपार संख्या में लोग लाभान्वित हुए हैं। वंचित रहे लोगों को शिविरों में लाकर राज्य सरकार द्वारा दी जा रही 10 प्रकार की राहतों से लाभान्वित किया जाए। डोटासरा ने कहा कि शहरी ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिताएं आरंभ हो चुकी हैं। शहरी क्षेत्र के युवाओं को इन प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाए। इससे युवाओं के सर्वांगीण विकास में ही मदद नहीं मिलेगी बल्कि वह इन खेलों के माध्यम से अपने करियर को भी बना सकेंगे।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आज वक्त की जरूरत है कि युवा पीढ़ी को नशों तथा अपराधों से दूर करने के लिए उनको खेलों के लिए प्रेरित किया जाए।राज्य सरकार की मंशा भी यही है। उन्होंने जिलाध्यक्ष अंकुर मिगलानी से कहा कि वे जिला कार्यकारिणी का जल्द से जल्द गठन करें। कार्यकारिणी में सभी वर्गों के कर्मठ और सक्रिय कांग्रेसजनों को प्रतिनिधित्व दें। उन्होंने फिर दोहराया कि विधानसभा चुनाव के लिए अब समय काफी कम बचा है। सभी को एकजुट होकर दिन-रात मेहनत करनी होगी। इसी से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने का सपना साकार होगा। जिलाध्यक्ष अंकुर मिगलानी ने कहा कि जिले में संगठन अब पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है।

जिला कार्यकारिणी का गठन शीघ्र ही कर दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार की नीतियों तथा रीतियों के प्रचार प्रसार तथा सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लाभ दिलाने में कोई कसर नहीं रखी जाएगी। सर्किट हाउस में आज सुबह रवाना होने से पहले जिले के अनेक कांग्रेसी नेताओं तथा कार्यकतार्ओं से प्रदेशाध्यक्ष ने बड़ी आत्मीयता से मुलाकात की। उनके साथ अनेक मुद्दों पर चर्चा की। उनकी बातों तथा सुझावों को बड़े ध्यान से सुना। साथ ही उन्हें निरंतर संगठन के लिए काम करने के लिए कहा। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष ज्योति कुमार कांडा, पूर्व सभापति स्व. जगदीश जांदू के परिवार के सदस्य, साहिल बंगाली, अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेत्री प्रीति मेघवाल आदि कांग्रेस जनों ने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की। Sriganganagar news

यह भी पढ़ें:– Saint MSG की शिक्षाओं का कमाल, बिहार के इन्सानों ने किया कार्य ये बेमिसाल

Tobacco Free Youth Campaign : सावन में हुआ होलिका दहन !
स्कूल के सामने तंबाकू उत्पाद बेचने पर काटा चालान , जलाई सामग्री

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। Tobacco Free Youth Campaign : तंबाकू फ्री यूथ कैंपेन के तहत स्वास्थ्य विभाग (Health Department) लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को सूरतगढ़ इलाके में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के चालान काटे। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. करन आर्य, कोटपा प्रभारी अजय सिंह शेखावत, सीओआईईसी विनोद बिश्नोई एवं हेमंत शर्मा ने कार्रवाई को अंजाम दिया। Tobacco Free Youth Campaign

इस दौरान भगवानसर स्थित राजकीय स्कूल के मुख्य गेट के सामने एक दुकान पर तंबाकू उत्पाद बेचान करने वालों की सूचना मिली। जिस पर टीम मौके पर पहुंची एवं जांच में सूचना सही मिली। जिस पर दुकानदार कलवंत राज पुत्र कश्मीर लाल अरोड़ा तंबाकू निषेध क्षेत्र में तंबाकू उत्पाद बेचते मिला। Health Department

जिस पर तंबाकू अधिनियम के तहत चालान काटा गया एवं भविष्य में तंबाकू उत्पाद सामग्री न बेचने के लिए पाबंद किया गया। इस दौरान दुकानदार ने जागरूकता दिखाते हुए तंबाकू उत्पादों की होली जलाते हुए शपथ ली कि भविष्य में तंबाकू उत्पाद सामग्री नहीं बेचूंगा और दूसरे नागरिकों को भी जागरूक करूंगा। Tobacco Free Youth Campaign

यह भी पढ़ें:– राजस्थान में अपराधिओं में भय समाप्त: सीपी जोशी

पीएम फसल बीमा योजना से जुड़ें अधिक से अधिक किसान, कलक्टर ने दिए निर्देश
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग जयपुर के निदेर्शानुसार डीसीसी बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने जिले के घोषित 336 अभावग्रस्त गांवों की स्थिति समीक्षा करते हुए विभागीय स्तर से प्राप्त दिशा-निदेर्शों की पालना में बैंकों को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। Sriganganagar News

जिला कलक्टर ने बैठक में बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऋण स्वीकृति तय समय-सीमा में हो और पीएम फसल बीमा योजना में ज्यादा से ज्यादा कृषक जुड़े तथा लाभ प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जन कल्याण्कारी योजनाएं जैसे पीएमईजीपी, एमएलयूपीवाई, एनयूएलएम, आईजीयूसीसीएस, एसएचजी अकांउट, एससी-एसटी विभाग योजना व अन्य के तहत ज्यादा से ज्यादा बैंक शाखा स्तर स्वीकृत ऋण और लम्बित आवेदन पत्रों पर आवश्यक कार्यवाही की जाये। इस अवसर पर कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ.जी.आर मोटोरिया, एलडीएम नरेश चन्द जैन, एलडीओ अखिलेश तिवारी, आरबीआई जयपुर, डीजीएम सुधीर कुमार, नाबार्ड डीडीएम अमरजीत सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। Sriganganagar News

यह भी पढ़ें:– Rajasthan Weather: झमाझम बारिश, भाखड़ा क्षेत्र की फसलों को जीवनदान

परिवार पर तलवार से जानलेवा हमला
श्रीगंगानगर। श्रीबाजयनगर थाना क्षेत्र में एक शख्स ने रात को घर में प्रवेश कर तलवार से हमला कर दिया, जिससे एक परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने हमला करने वाले पर हत्या का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। Sriganganagar News

पुलिस के अनुसार अस्पताल में उपचार दिन गुरमीत कौर रामगढ़िया (45) निवासी चक 17-जीबी द्वारा दिए गए बयान के आधार पर मिट्ठूसिंह मजहबी सिख (50) निवासी चक 17 जीबी पर तलवार से उसकी, उसके पति और पुत्र की हत्या का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। Sriganganagar News

गुरमीतकौर ने बताया कि परसों शनिवार रात को उसका परिवार खाना खाकर सोया हुआ था। रात्रि लगभग 11 बजे दरवाजा खटखटाए जाने की आवाज सुनकर उसका पति गुरमेलसिंह उठा। गुरमेलसिंह ने जैसे ही दरवाजा खोला, मिट्ठूसिंह ने तलवार से उसे पर हमला कर दिया। उसका पति भाग कर अंदर घर की तरफ आया तो मिट्ठूसिंह ने पीछे जाकर उसे पर और वार किये। उसने तथा उसके पुत्र वकीलसिंह ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उनको भी मिट्ठूसिंह ने तलवार से वार कर घायल कर दिया। Rajasthan News

यह भी पढ़ें:– IMD Weather Update:‘जलप्रलय’ को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें, अपने राज्य की भविष्यवाणी

राज्य के 51 निजी स्कूलों में हॉस्टल के साथ मुफ्त पढ़ाई, कक्षा-6 में मिलेगा दाखिला
श्रीगंगानगर। आधुनिक समय में अभिभावकों के सामने निजी स्कूलों की फीस व पढ़ाई का खर्च वहन करना गंभीर समस्या बनी हुई है। ऐसे में राज्य सरकार की विशेष पूर्व मैट्रिक छात्रवृति योजना अनुसूचित जाति और जनजाति के मेधावी विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शिक्षा विभागीय योजना के तहत पांचवी उतीर्ण विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन शाला दर्पण पोर्टल पर आमंत्रित किए हैं। इसमें चयनित विद्यार्थियों को विभाग की ओर से निर्धारित प्रतिष्ठित निजी विद्यालयों में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक नि:शुल्क पढ़ाई का मौका दिया जाएगा। विद्यार्थियों का चयन एक प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा जिसकी मेरिट में आने वाली विद्यार्थी राज्य भर के किसी भी विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ रहने,खाने तथा किताबों की मुफ्त सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

50 हजार से कम हो वार्षिक आय

योजना में चयन होने पर छात्र-छात्रा को नियमानुसार गुणात्मक शिक्षा,स्वच्छ आवास, बिस्तर,भोजन, पोषाक, पाठ्य पुस्तकें,लेखन सामग्री आदि की सुविधाएं मुफ्त में मिलेगी। इसके लिए निजी विद्यालय को अधिकतम 50,000 रुपए वार्षिक अर्थात सात साल में साढ़े तीन लाख रुपए विद्यालय की ओर से व्यय की गई वास्तविक राशि में से जो भी कम हो,का पुनर्भरण विभाग की ओर से किया जाएगा। छठी से बारहवीं तक की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को किसी भी तरह की राशि का भुगतान विद्यालय को नहीं करना है।

चयन के लिए यह रहेगी पात्रता

परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी का राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है। साथ ही स्वयं का जाति प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। बच्चे ने पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदक के माता-पिता की दो से अधिक संतान नहीं होनी चाहिए। आवेदन करने वाले विद्यार्थी को माता पिता का आयकर दाता नहीं होना चाहिए। चयन होने बाद भी बारहवीं कक्षा तक सुविधा का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी को प्रत्येक कक्षा में कम से कम सी ग्रेड से उत्तीर्ण होना जरूरी है।

गंगानगर-हनुमानगढ़ से एक-एक स्कूल

चयनित विद्यार्थियों को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व अजमेर बोर्ड दोंनो से सम्बद्धता वाले विद्यालयों में पढऩे का अवसर मिलेगा। राज्य भर में 51 विद्यालयों में से 47 आरबीएसइ और 4 सीबीएसइ से संबद्ध हैं। इनमें से सात स्कूल केवल छात्रों,चार स्कूल केवल छात्राओं और 40 स्कूल छात्र-छात्राओं दोनों के लिए है। श्रीगंगानगर जिले से दयानंद एंग्लो वैदिक उच्च माध्यमिक को तथा हनुमानगढ़ से केआर आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय संगरिया को योजना में शामिल किया गया है।

राज्य में आवंटित कुल सीटें

वर्ग छात्र छात्रा कुल

अनुसूचित जाति 172 114 286

अनुसूचित जनजाति 128 86 214

कुल रिकितयां- 300 200 500

चयनित विद्यालय-51

आवेदन की अंतिम तिथि- 5 जुलाई,2023

“विशेष पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना प्रवेश पूर्व परीक्षा का पेपर 5 वीं कक्षा के पाठ्यक्रम के समकक्ष होगा। इसमें हिंदी,विज्ञान,गणित,सामाजिक व अंग्रेजी विषयों में से 20-20 अंको के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके शाला दर्पण पोर्टल पर वीपीएमएस टैब द्वारा नि:शुल्क आवेदन किया जा सकता है। परीक्षा का आयोजन 23 जुलाई को किया जाएगा।”

भूपेश शर्मा,जिला समन्वयक,विद्यार्थी परामर्श केंद्र,श्रीगंगानगर

यह भी पढ़ें:– School Summer Vacation: स्कूल और कॉलेजों की फिर बढ़ाई छुट्टियां! जानें कब खुलेंगे स्कूल, कॉलेज

‘आसमानी आफत’ से गई 65 जिंदगियां’, तूफानी आफत का विडियो देखकर आपकी रूह कांप जाएगी
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में नई मंडी घड़साना थाना क्षेत्र में चक 2-आरकेएम (कुंडल) में तेज अंधड़ और बारिश के दौरान आसमानी बिजली (Sky Lightning) गिरने से एक चरवाहे के बारे में सभी 65 भेड़ों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज तड़के लगभग 4 बजे चरवाहा शौकत अली लघुशंका से निवृत्त होने के लिए उठा तो उसके बाडे में सभी 65 बड़े मृत पड़ी थीं। कल रात को इस इलाके में तेज अंधड़ और बारिश आई थी। गरज चमक के साथ वर्षा हुई। संभवत: इसी दौरान बिजली गिरने से सभी भेडों की मौत हो गई। चरवाहे शौकत अली के सूचना देने पर सरपंच महावीर बिरट मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें:– Weather Update: राजस्थान में मौसम का नया सिस्टम हो रहा सक्रिय

उन्होंने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को सूचना दी। आरएलपी के प्रदेश मंत्री अशोक गोदारा, जिला परिषद के डायरेक्टर दिलीप मेघवाल, किसान नेता राजू जाट और विक्रम सिंह आदि शौकत अली के बारे में पहुंचे। लोगों ने निरीक्षण किया तो कुछ भेड़ों के चोटें भी लगी हुई पाई गईं। भेड़ों (Sheep) के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए रावला पशु चिकित्सालय से वेटरनरी डॉक्टर हेमंत गुप्ता को बुलाया गया। वेटरनरी डॉक्टर की टीम ने दोपहर को कुछ भेड़ों के शवों का पोस्टमार्टम किया।

storm pic.twitter.com/KDG5aag3BF

— Sach Kahoon (@Sachkahoon) May 18, 2023