Child Stolen - Sach Kahoon Hindi

लुधियाना के सरकारी अस्पताल से बच्चा चोरी
मरीज देखने के बहाने वार्ड में घुसी महिला, बच्चे को खिलाने के बहाने उठाकर ले गई

लुधियाना। (रघबीर सिंह/जसवीर गहल) महानगर में स्थित सिविल अस्पताल से तीन दिन का बच्चा चोरी का मामला सामने आया है। यहां के जच्चा-बच्चा अस्पताल (Ludhiana News) के वार्ड से एक महिला तीन दिन पहले जन्मे बच्चे को चोरी कर फरार हो गई। बच्चा चोरी करने आई महिला सुबह करीब साढ़े तीन बजे अस्पताल के वार्ड में घुसी। स्टाफ को गुमराह कर अंदर गई और अंदर दाखिल महिला के पास बैठ गई। वहां बात करते-करते बच्चे को खिलाने लग गई और जब महिला की नींद लगी तो आरोपी महिला बच्चा लेकर फरार हो गई।

यह भी पढ़ें:– मंत्री से परेशान युवक ने किया सुसाइड, वीडियो बनाकर बेटे-बेटियों को भेजा

काराबारा रोड की रहने वाली शबनम की जब नींद खुली तो बच्चा गायब था। उसने शोर मचाया। जब तक उसका पति मोहम्मद शारिफ बाहर आया तो महिला गायब हो चुकी थी। उसने तुरंत अस्पताल के स्टाफ को बताया। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित परिवार पर चिल्लाना शुरू कर दिया और उनके साथ दुर्व्यहार करने लगे। (Ludhiana News)

अस्पताल से बच्चा चोरी की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारियों के साथ-साथ सिविल अस्पताल के अधिकारी भी पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे में महिला बच्चा ले जाते दिख रही है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ अस्पताल में एक व्यक्ति और एक नाबालिग बच्ची भी आई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शबनम की ननद अफसाना ने बताया कि वीरवार को उनकी भाभी अस्पताल में दाखिल हुई थी। शुक्रवार को उसने ऑपरेशन के बाद एक बेटे को जन्म दिया। सारा परिवार खुश था और एक-दो दिन बाद शबनम को छुट्टी मिलनी थी।

सोमवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे एक महिला वार्ड के अंदर दाखिल हो गई। वह पहले तो शबनम के पास बैठी रही और बातें करती रहीं। अफसाना ने आरोप लगाया कि आरोपी महिला ने शबनम को कुछ सुंघा दिया और वह बेहोश हो गई। इसके बाद बच्चे को लेकर आरोपी महिला फरार हो गई। जब शबनम की नींद खुली तो पूरे मामले का पता चला।परिवार वालों ने आरोप लगाया कि वैसे तो स्टाफ वाले बिना पूछताछ के किसी को अंदर दिन में नहीं जाने देते और रात को महिला अंदर घुस गई और बच्चा चोरी कर फरार हो गई। किसी स्टाफ वाले ने उससे पूछा तक नहीं कि वह बच्चे को कहां लेकर जा रही है। उल्टा उनके साथ दुर्व्यहार करने में सिविल अस्पताल के स्टाफ ने कोई कमी नहीं छोड़ी।

क्या कहते हैं सिविल अस्पताल के अधिकारी

एसएमओ दीपिका गोयल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से पता चला है कि तीन लोग अस्पताल में आए थे। महिला साढ़े तीन बजे अंदर वार्ड में घुसी। इसकी जांच की जा रही है कि स्टाफ की गलती कहां है। जिसकी गलती होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

थाना डिविजन दो के एसएचओ अमृतपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उम्मीद है जल्द बच्चे को सकुशल उसकी मां के सुपुर्द कर दिया जाएगा। वहीं आरोपियों को सलाखों के पीछे धकेला जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।