punjab crime - Sach Kahoon Hindi

Attack on BJP Leader: पंजाब के गुरदासपुर में भाजपा नेता पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई से नाकाम हुआ हमला, पुलिस जांच में जुटी
Attack on BJP Leader: गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले में गुरुवार को एक भाजपा नेता पर हुए हमले ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी। भगवानपुर क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता विजय कुमार सोनी को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। हालांकि उनकी सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया के कारण हमलावर अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए। Gurdaspur News

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब विजय कुमार सोनी अपने पेट्रोल पंप पर मौजूद थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हमले को देखते हुए सोनी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से जवाबी फायरिंग की, जिससे हमलावर घबरा गए और वहां से भाग निकले।

घटना से पहले रंगदारी मांगने का दावा | Gurdaspur News

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमले से पहले भाजपा नेता से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने की बात सामने आई है। जांच एजेंसियां इस दावे की सत्यता और हमले से उसके संभावित संबंधों की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस का मानना है कि यह हमला पूर्व नियोजित हो सकता है।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात

घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड होने की जानकारी मिली है। फुटेज में दो संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आते और फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस तकनीकी विशेषज्ञों की सहायता से वीडियो का विश्लेषण कर रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस ने शुरू की बहुआयामी जांच

गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और आसपास के क्षेत्रों में जांच शुरू कर दी। पुलिस हमले के पीछे के कारणों, संभावित आपराधिक नेटवर्क और कथित रंगदारी कनेक्शन सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। Gurdaspur News

मुख्य बिंदु

गुरदासपुर के भगवानपुर स्थित पेट्रोल पंप पर भाजपा नेता विजय कुमार सोनी पर हमला।

मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने की फायरिंग।

जवाबी कार्रवाई के बाद आरोपी मौके से फरार।

घटना से पहले दो करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मांगने की बात सामने आई।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच जारी।

किसी के घायल होने की सूचना नहीं।

लुधियाना में शिवसेना टकसाली के नेता को मारने का प्रयास!
लुधियाना (ब्यूरो)। पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार दोपहर को शिवसेना टकसाली नेता एवं सुखदेव थापर के वंशज संदीप थापर पर सिविल अस्पताल के बाहर निहंगों के भेष में तीन युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने बीच सड़क उन पर तलवारों से वार किए। हमले के वक्त गनमैन संदीप के साथ मौजूद था। उसके पास रिवॉल्वर थी, लेकिन हमलावरों ने उसे छीन लिया। हमला करने के बाद हमलावर संदीप की ही स्कूटी लेकर फरार हो गए। इसके बाद संदीप को सिविल अस्पताल ले जाया गया। Ludhiana News

भड़के हिंदू नेताओं ने किया रोड जाम | Ludhiana News

जहां गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सीएमसी में भर्ती कराया गया। वहीं इस घटना के बाद हिंदू नेता भड़क गए और सड़क जाम कर दी। इसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। माहौल तनावपूर्ण है। हिंदू नेताओं ने लुधियाना पुलिस को 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर आरोपी नहीं पकड़े नहीं गए तो पूरे पंजाब में प्रदर्शन करेंगे। वहीं इस घटना की केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू ने कड़ी निंदा की। उन्होंने पुलिस को आरोपियों को पकड़ने की हिदायत दी। Ludhiana News

सरसा के युवक का शव राजस्थान में मिला, हत्या की आशंका!

आरएमपी डॉक्टर पर कातिलाना हमला, साथी को भी किया घायल
लूट की तीसरी वारदात के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

हजारों की नकदी भी लूटकर आरोपी हुए फरार

अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) असामाजिक तत्वों के दिलों से पुलिस प्रशासन का भय बिल्कुल समाप्त होता जा रहा है जिसके चलते वे आए दिन अपनी वारदातों को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। इसी के चलते बीती रात करीब 10 बजे करीब आधा दर्जन लुटेरों ने कापों की नोक पर एक डॉक्टर पर कातिलाना हमला करते हुए उसके पास मौजूद हजारों रुपए की नगदी लूट ली और फरार हो गए। उक्त हमलावरों ने उसके साथी को भी मामूली रुप से घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना खुईयां सरवर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उपचाराधीन आरएमपी डॉक्टर मिलखराज पुत्र सुंदर दास आयु करीब 50 साल निवासी गिदड़ांवाली ने बताया कि वह पन्नीवाला माहला में पिछले करीब 32 साल से डाक्टरी का काम करता है और अपने गांव के ही हेयर ड्रैसर दीपक कुमार के साथ रोज की भांति पन्नीवाला से अपने गांव आ रहा था कि जब वे रात्रि करीब 10 बजे कल्लरखेड़ा के निकट स्थित कालेज के निकट पहुंचे तो दो बाईकों पर सवार छह अज्ञात नकाबपोश युवकों ने उसकी एक्टिवा में टक्कर मार दी जिससे वे दोनों नीचे गिर गए इसके बाद उक्त हमलावरों ने कापों से उन पर हमला बोल दिया।

मिलखराज ने बताया कि उक्त लुटेरों ने उससे नगदी से भरा बैग छीनने का प्रयास किया जब उसने इस बात का विरोध किया तो हमलावरों ने उसके हाथ पर कापा मारकर बैग छीन लिया जिसमें उसके करीब 48 हजार रुपए, एक मोबाईल, जरुरी कागजात थे। घटना के बाद किसी राहगीर ने उनके परिजनों को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर थाना खुईयां सरवर के एएसआई मनजीत सिंह और हवलदार सुनील कुमार ने अस्पताल में आकर घायलों के बयान कलमबद्ध कर जांच शुरु कर दी।

इस बारे में थाना प्रभारी संजीव कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि आज सुबह उन्हें अस्पताल से एमएलआर प्राप्त हुई है जिसके आधार पर थानेदार मनजीत सिंह घायलों के बयान दर्ज कर रहे हैं। घायलों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।