Indira Rasoi - Sach Kahoon Hindi
Indira Rasoi Yojana: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान में ‘कोई भूखा ना सोए’ की संकल्पना को साकार करने के लिए राज्य सरकार ने एक कदम और बढ़ाया है। अब शहरों की तरह इन्दिरा रसोई योजना-ग्रामीण (Indira Rasoi Yojana-Rural) की शुरूआत की जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 10 सितम्बर को दोपहर 12 बजे टोंक के निवाई स्थित झिलाय से योजना का शुभारम्भ करेंगे। साथ ही, विभिन्न जिलों में संचालित इन्दिरा रसोइयों के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। Indira Rasoi Yojana
मुख्यमंत्री ने टोंक के झिलाय से किया इन्दिरा रसोई योजना-ग्रामीण का शुभारम्भ
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नगरीय निकायों में करीब 1000 इन्दिरा रसोइयां के सफल संचालन के बाद उपयोगिता को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र में भी 1000 रसोइयां प्रारम्भ करने की बजट 2023-24 में घोषणा की थी। इस योजना में वर्षभर में 1000 रसोइयों से ग्रामीण क्षेत्र में जरूरतमंदों को करीब 7 करोड़ 30 लाख भोजन थालियां परोसने का लक्ष्य रखा गया है। Indira Rasoi Yojana
राजीविका से होगा संचालन
गहलोत ने जयपुर में 18 अगस्त, 2023 को सखी सम्मेलन के दौरान ग्रामीण कस्बों में 1000 इन्दिरा रसोइयों का संचालन राजीविका के माध्यम से कराने की घोषणा की थी। अब 5 हजार से अधिक आबादी वाले ग्रामीण कस्बों में रविवार से योजना को प्रारम्भ किया गया। इससे ग्रामीण महिलाओं के आजीविका उपार्जन के अवसर बढ़ेंगे।
स्थापना के लिए एकमुश्त राशि और अनुदान
इन्दिरा रसोई योजना-ग्रामीण में राज्य सरकार द्वारा नवीन रसोइयों की स्थापना के लिए 5 लाख रुपए की एकमुश्त राशि तथा 17 रुपए प्रति थाली अनुदान दिया जा रहा है। इनके माध्यम से राजीविका की 10000 से भी अधिक महिलाओं को रोजगार मिलेगा। राज्य स्तर पर इन्दिरा रसोई योजना ग्रामीण का कन्ट्रोल रूम पंचायती राज विभाग में स्थापित किया गया है।
शहरों में परोसी गई 13 करोड़ थालियां
शहरी क्षेत्रों की करीब 1000 इन्दिरा रसोइयों से अब तक 13 करोड़ से अधिक पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन की थालियां आमजन को परोसी जा चुकी हैं। इन्दिरा रसोई योजना में भामाशाहों द्वारा भी भोजन प्रायोजित किया जा सकता है।
8 रुपए में सम्मानपूर्वक पौष्टिक भोजन
नगरीय क्षेत्रों में संचालित इन्दिरा रसोई योजना से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को मात्र 8 रुपए में सुविधापूर्ण वातावरण में सम्मानपूर्वक पौष्टिक भोजन मिल रहा है। इस योजना का लाभ विद्यार्थियों एवं श्रमिकों सहित सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है। यह महंगाई के दौर में बाहर से आने वाले विद्यार्थियों एवं कार्मिकों एवं हर जरूरतमंद के लिए एक वरदान साबित हो रही है।
इन्दिरा रसोई ग्रामीण में उपलब्ध प्रमुख सुविधाएं
– दोपहर एवं रात्रि में पोषक, स्वादिष्ट एवं मात्र 8 रुपए में किफायती भोजन उपलब्ध
– साफ-सुथरा, स्वस्थ, हवादार आधुनिक सुविधायुक्त वातावरण, सुसज्जित भवन, पर्याप्त कार्मिक
– स्वच्छ एवं स्मार्ट यथासंभव यंत्रीकृत किचन
– सब्जी वार्मर, चपाती वार्मर की मदद से गर्म खाना परोसा जाएगा
– पेयजल, इंटरनेट, विद्युत एवं घरेलू गैस कनेक्शन, वाटर कूलर-आरओ सिस्टम
– सम्मानपूर्वक बिठाकर खिलाने के लिए टेबिल कुर्सी एवं अन्य फर्नीचर
– उपयुक्त सूचना संकेतक
– असंतुष्टि होने पर शिकायत की सुविधा
– दान व सहभागिता के लिए लागत मूल्य पर भोजन प्रायोजित करने की सुविधा
– प्रायोजक के नाम का प्रदर्शन, अभिनन्दन पत्र एवं प्रशस्ति पत्र
– कार्मिकों की समय-समय पर स्वास्थ्य जांच
– भोजन हेतु लाभार्थी की पहचान के लिए कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा
– मेन्यू का साप्ताहिक आधार पर निर्धारण एवं प्रदर्शन
– भोजन नकद राशि के अलावा पेटीएम, फोन-पे से भुगतान कर प्राप्त करने की सुविधा
– प्रत्येक रसोई पर प्राथमिक उपचार, अग्नि सुरक्षा उपकरण एवं सेनेटाइजर की सुविधा
यह भी पढ़ें:– G20 Summit: जी-20 तो एक बहाना है, दुनिया को सनातन जो दिखाना है?
अब राजस्थान के ग्रामीण भी कर सकेंगे 8 रुपए में भरपेट भोजन
जिले के 31 गांवों में जल्द शुरू होगी इंदिरा रसोई
भरतपुर। (सच कहूँ न्यूज) अब गांवों में भी लोगों को 8 रुपए में सस्ता और पौष्टिक (Indira Rasoi) खाना उपलब्ध होगा। राज्य सरकार की शहर-कस्बों की तरह गांवों में भी इंदिरा रसोई शुरू करने की घोषणा के तहत भरतपुर जिले के 31 गांवों में यह सुविधा जल्द मिल सकेगी। इंदिरा रसोई योजना के तहत ग्रामीणों को दिन और रात 8 रुपए में पेटभर भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अब तक यह योजना राजस्थान के शहरों में संचालित की गई थी। योजना की सफलता को देखते हुए अब इसे गांवों में भी शुरू किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:– हिसार में ट्रक-स्कूल बस की टक्कर, बस पलटी, 5 बच्चे घायल
एक दिन में 200 लोगों की व्यवस्था
इस रसोई में एक दिन में करीब 200 लोगों के खाने की व्यवस्था की जाती है। योजना की शुरूआत राजस्थान सरकार ने कोरोना काल के समय कोई भूखा न सोए अभियान के तहत की थी। जिसका धीरे-धीरे विस्तार किया जा रहा है। सरकार का प्लान है कि वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 5 से 10 हजार की जनसंख्या वाले छोटे कस्बों व गांवों में एक रसोई और 10 से 20 हजार की जनसंख्या वाले क्षेत्रों में 2, वहीं 20 हजार से अधिक जनसंख्या वाले कस्बों और गांवों में 3 रसोई खोली जाएगी।
इंदिरा रसोई के लिए 31 स्थान चिन्हित
भरतपुर जिले में प्रशासन ने 31 इन्दिरा रसोई स्वीकृत की है। इसके तहत स्वीकृत इंदिरा रसोइयों (Indira Rasoi) के भवन व जगह को चिह्नित किया गया है। अब जल्द ही ग्रामीण क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को भरपेट भोजन मिल सकेगा। बजट घोषणा की पालना में ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन इंदिरा रसोई संचालन के लिए निदेशालय स्थानीय निकाय राजस्थान सरकार के निदेशक ने सभी जिला कलक्टर को जल्द शुरूआत करने के निर्देश दिए थे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।