Barnala - Sach Kahoon Hindi

जनता फैसला करेगी; धर्म के नाम पर फर्जी वीडियो और झूठा प्रचार मुझे पंजाब के लिए काम करने से नहीं रोक सकता : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान*
बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ये तीनों पार्टियां पंजाब की बेमिसाल तरक्की के खिलाफ एकजुट हो गई हैं, क्योंकि वे 'आप' के नेतृत्व वाली सरकार को मिल रहे भरपूर जनता के समर्थन को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। बरनाला में 'लोक मिलनी' (जनता दरबार) के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक पार्टियां अपना मानसिक संतुलन खो चुकी हैं क्योंकि वे सूबे की तेजी से हो रहे विकास को हजम नहीं कर पा रही हैं और उन्होंने मुझे बदनाम करने और लोगों को गुमराह करने के लिए धर्म के नाम पर फर्जी वीडियो और झूठे प्रचार का सहारा लिया है।

पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए जन-पक्षीय फैसलों की सूची साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार को पटरी से उतारने की बार-बार कोशिशों के बावजूद उनका पूरा ध्यान विकास और लोक कल्याण के कार्यों पर केंद्रित है। उन्होंने ऐलान किया कि पंजाभर की महिलाओं को पहली जुलाई से ' मांवां-धीयां सत्कार योजना' के तहत वित्तीय सहायता मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने गांवों में हाई-टेंशन बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के देश के पहले प्रोजेक्ट की शुरुआत के बारे में बताया और जोर देकर कहा कि कोई भी साजिश या बदनामी की मुहिम उन्हें लोगों के लिए काम करने और पंजाब के हितों की रक्षा करने से नहीं रोक सकती।

लोक मिलनी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार ने आम लोगों की भलाई और सूबे की तरक्की के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा, "पारंपरिक सियासी पार्टियां, जिन्होंने कभी आम लोगों की परवाह नहीं की, इन उपलब्धियों को हजम नहीं कर पा रही हैं। वे पंजाब सरकार और मेरे खिलाफ लगातार जहर उगल रही हैं। उनके पास लोगों के लिए कोई एजेंडा नहीं है और उनका एकमात्र मकसद बेबुनियाद बयानबाजी करके सरकार को बदनाम करना है।"

एक बड़ा ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पांच दिनों बाद यानी पहली जुलाई से पंजाभर की महिलाओं को 'मांवां-धीयां सत्कार योजना' के तहत वित्तीय सहायता मिलनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा, "18 साल से अधिक उम्र की महिला लाभार्थियों को वित्तीय सहायता संबंधी उनके मोबाइल फोन पर मैसेज मिलेंगे। पंजाब की हर महिला को 1,000 रुपए, जबकि अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपए मिलेंगे। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। जो महिलाएं पहले से ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन ले रही हैं, वे भी इस योजना के योग्य होंगी।" उन्होंने कहा कि पंजाब की लगभग 97 फीसदी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है और पंजाब सरकार ने इसे लागू करने के लिए बजट में 9,300 करोड़ रुपए रखे हैं।

इस योजना के व्यापक सामाजिक महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "यह वित्तीय सहायता शायद महिलाओं को अमीर न बनाए, लेकिन यह उन्हें मान-सम्मान जरूर देगी। महिलाएं सबसे अधिक सम्मान की हकदार हैं क्योंकि वे खुद जीवन का स्रोत हैं। माओं और बहनों का आशीर्वाद हर चुनौती को पार करने में मदद करता है। महिलाओं की घरेलू स्थिति सुधारने, लिंग समानता को बढ़ावा देने और सामाजिक व आर्थिक फैसलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए महिलाओं की वित्तीय खुदमुख्तारी (आत्मनिर्भरता) को मजबूत करना बहुत जरूरी है।"

एक और बड़े उपक्रम का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि 'आप' सरकार ने हाई-टेंशन बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने का देश का पहला महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसकी शुरुआत उनके अपने गांव से एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की गई है। उन्होंने कहा, "यह ऐतिहासिक प्रोजेक्ट गांवों को सिरों के ऊपर से गुजरने वाली बिजली की तारों और फालतू खंभों के जाल से मुक्त करेगा। बिजली के खंभे और ऊपर की तारें लोगों, पशुओं और खासकर बच्चों के लिए करंट लगने का लगातार खतरा बनी रहती हैं। जब ट्रैक्टर, कंबाइन और अन्य वाहन इन तारों की चपेट में आते हैं तो अक्सर हादसे होते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "फसलों को लगने वाली आग के कारण भी किसानों का भारी नुकसान होता है, जबकि बारिश, आंधी और तेज हवाओं के कारण खंभे और तारें टूट जाती हैं, जिससे बिजली सप्लाई प्रभावित होती है और पावर कॉरपोरेशन को वित्तीय नुकसान होता है। यह प्रोजेक्ट इन सभी समस्याओं से स्थायी राहत देगा और गांवों में जीवन स्तर को बेहतर बनाएगा। सरकारी खजाने की एक-एक पाई लोगों की भलाई के लिए समझदारी से खर्च की जा रही है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के 90 फीसदी से अधिक घरों को बिजली मुफ्त मिल रही है। उन्होंने कहा, "पहली बार किसानों को दिन में बिजली मिल रही है। जहां केंद्र सरकार राष्ट्रीय संपत्तियों को अपने चहेते दोस्तों को कोड़ियों के भाव बेच रही है, वहीं हमारी सरकार ने एक निजी थर्मल प्लांट खरीदकर इतिहास रचा है।"

उन्होंने दोहराया कि उनकी सरकार ने सूबे भर में 14,000 किलोमीटर पाइपलाइन और खालें बनाए हैं ताकि पंजाब के हर कोने में किसानों तक सिंचाई की सुविधाएं पहुंच सकें। उन्होंने आगे कहा, "इन पाइपलाइनों और नहरों के जरिए लगभग 21,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे किसानों की सिंचाई जरूरतें पूरी करके उन्हें बड़ा फायदा होगा। नहरों और नदियों में रिचार्ज प्वाइंट बनाए गए हैं, जिसके नतीजे के रूप में जमीन के नीचे पानी का स्तर दो से चार मीटर तक बढ़ा है।"

विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “अपने ही खराब कर्मों के कारण पारंपरिक राजनीतिक दलों के नेता लोगों के बीच जाने से कतराते हैं, जिसके चलते उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अकाली दल अब जेठानीयों -देवरानीयों की पार्टी बनकर रह गया है, जहां एक सांसद है और दूसरी विधायक है। सुखबीर बादल 2022 के चुनाव में मिली हार के सदमे से अभी तक उबर नहीं पाए हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “जब मेरे विरोधी राजनीतिक रूप से मेरा मुकाबला करने में असफल रहते हैं, तो वे मुझे धार्मिक आधार पर बदनाम करने की कोशिश करते हैं। क्योंकि मैं उनके लिए एक डरावना सपना बन गया हूं, इसलिए उन्होंने अब मुझे धार्मिक रूप से निशाना बनाना चुना है। वे रोजाना फर्जी वीडियो बनाते हैं और उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल करते हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जहां भी जाते हैं, लोग बड़ी संख्या में एकत्र होते हैं। उन्होंने कहा, “जब मैं गांवों, सार्वजनिक सभाओं और रैलियों में जाता हूं तो भारी भीड़ उमड़ती है। विपक्ष इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता क्योंकि वे स्वयं ऐसा जनसमर्थन हासिल नहीं कर सकते। इसलिए तीनों पार्टियों ने मुझे धार्मिक आधार पर बदनाम करने के एकमात्र उद्देश्य से हाथ मिला लिया है। लेकिन अंत में जनता ही अंतिम फैसला सुनाएगी।”

उन्होंने दोहराया, “मैं पंजाब और उसके हितों के लिए मजबूती से खड़ा रहूंगा। वे जो भी करना चाहें करें, लेकिन जनता फैसला करेगी कि क्या कोई व्यक्ति इस स्तर तक गिर सकता है।”

वायरल हो रही वीडियो को पूरी तरह मनगढ़ंत बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों से विपक्ष पर विश्वास न करने की अपील की। उन्होंने कहा, “ये वीडियो पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत हैं। क्योंकि विपक्ष राजनीतिक रूप से मेरा मुकाबला नहीं कर सकता, इसलिए वह झूठे धार्मिक प्रचार के माध्यम से मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। वे पंजाब की प्रगति को बर्दाश्त नहीं कर सकते, इसलिए ऐसी साजिशें रचते रहते हैं। पंजाब की जनता ही फैसला करेगी। मैं जनता का हूं और उनके बीच ही रहूंगा।”

बरनाला में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, डेरा श्रद्धालुओं ने बुझाने में निभाई अहम भूमिका
बरनाला सच कहूँ/जसवीर गहल। स्थानीय शहर के तर्कशील चौक के पास रिहायशी इलाके में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में सोमवार तड़के अचानक आग लग गई। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ-साथ डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने भी अहम भूमिका निभाई, जिसके चलते कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तर्कशील चौक के नजदीक आजाद नगर में पप्पू नामक व्यक्ति ने घनी आबादी के बीच स्थित एक प्लॉट में कबाड़ का गोदाम बना रखा है।

सोमवार तड़के करीब 3 बजे वहां आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी भयानक थी कि यदि समय रहते काबू न पाया जाता तो रिहायशी इलाका होने के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर हो सकती थी। डेरा श्रद्धालु अमृत इन्सां ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे अचानक नींद खुलने पर जब वह कमरे से बाहर निकले तो आसमान का रंग लाल दिखाई दे रहा था। जैसे ही वह गली में पहुंचे, तो कबाड़ के गोदाम में लगी आग की लपटें आसमान छू रही थीं, जो बिल्कुल उनके घर के पीछे स्थित है। उन्होंने तुरंत आसपास रहने वाले डेरा श्रद्धालुओं को आग लगने की सूचना दी। कुछ ही मिनटों में डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार मौके पर पहुंचे। इसी दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंच गर्इं। डेरा श्रद्धालुओं ने फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने में अहम योगदान दिया।

इस मौके पर शहरी सच्चे प्रेमी सेवक सुरेन्द्र कुमार इन्सां ने बताया कि सूचना मिलते ही वे तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हो गए और अपने साथियों को भी सूचित किया। उन्होंने बताया कि उनके साथ शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार अमृत इन्सां, सेवानिवृत्त सैनिक राजा सिंह इन्सां, पवन इन्सां, जग्गा सिंह इन्सां (करमगढ़), मेजर सिंह इन्सां और बंटी इन्सां मौके पर पहुंचे, जिन्होंने फायर ब्रिगेड कर्मियों के कंधे से कंधा मिलाकर आग बुझाने में मदद की।

‘डेरा श्रद्धालुओं की भूमिका भी काबिल-ए-तारीफ’

फायर ब्रिगेड अधिकारी जसप्रीत सिंह बाठ ने बताया कि उन्हें सुबह करीब साढ़े तीन बजे आग लगने की सूचना मिली। वे तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि तपा फायर स्टेशन की गाड़ियों को भी बुलाना पड़ा। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए 20 से 25 गाड़ियों का इस्तेमाल करना पड़ा। इस दौरान डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं की भूमिका भी काबिले-ए-तारीफ रही। उन्होंने यह भी कहा कि आग लगने के कारणों के बारे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

पंजाब सरकार ने 4727 लोगों का 67.84 करोड़ का कर्ज किया माफ
9 परिवारों को कर्ज माफी के सर्टीफिकेट सौंपे: हरिन्द्र धालीवाल

बरनाला (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने कर्ज लेने वाले अनुसूचित जातियों से संबंधित लोगों को बड़ी राहत देते हुए राज्य के 4727 लोगों का 67.84 करोड़ का कर्ज माफ किया है। उपरोक्त शब्द हलका इंचार्ज हरिन्द्र सिंह धालीवाल ने बुधवार को यहां पंजाब अनुसूचित जातियां, भू विकास व वित्त कार्पोरेशन की कर्ज माफी योजना के लाभपात्रियों को कर्ज माफी सर्टीफिकेट सौंपने दौरान कहे। इस मौके उनके साथ एसडीएम बरनाला हरप्रीत सिंह अटवाल भी मौजूद रहे। Barnala

उन्होंने कहा कि बरनाला में कुल 26 कर्जदार परिवारों का 29.96 लाख का कर्ज माफ हुआ है, जबकि हलका बरनाला में 9 कर्जदारों का 11.08 लाख का कर्ज माफ हुआ है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने पंजाब अनुसूचित जातियां, भू विकास व वित्त कार्पोरेशन की योजना के तहत 31 मार्च 2020 से पहले कर्ज लिया था, पंजाब सरकार ने उन सभी कर्जदार परिवारों का कर्ज माफ कर दिया है। इस मौके जिला मैनेजर लविता गुप्ता ने बताया कि इस स्कीम के तहत एससी भाईचारे से संबंधित लोगों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए कम दरों पर कर्ज दिया जाता है। Barnala

यह भी पढ़ें:– Vegetable Prices: बारिश से आसमान छूने लगे सब्जियों के दाम, पपीते से महंगा हुआ खीरा

Punjab News: बरनाला में मोहल्ला क्लीनिक फर्जीवाड़े में डॉक्टर समेत 3 कर्मचारी सस्पेंड
मरीजों की संख्या दोगुनी दिखाई, इलाके के लोगों ने किया स्टाफ का भरपूर समर्थन

Barnala । जिले के बरनाला में रिकॉर्ड में मरीजों की संख्या (Aam Aadmi Clinic) ज्यादा दिखाकर फजीर्वाड़ा करने के आरोप में मोहल्ला क्लीनिक के डॉ. कंवर नवजोत सिंह, फार्मासिस्ट कुबेर सिंगला और क्लीनिक सहायक मनप्रीत कौर को सस्पेंड किया गया है। यह कार्रवाई विधायक लाभ सिंह के कहने पर हुई है।

वहीं बर्खास्त डॉक्टर एवं उनकी टीम का इलाके के लोगों ने भरपूर समर्थन किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले की कड़ी निंदा करते हुए उन्हें बहाल करने की मांग उठाई है। बरनाला के आप विधायक लाभ सिंह ने बताया कि आम आदमी क्लीनिक में धांधली के बाद यह कार्रवाई की गई है।

24 अप्रैल से सेवाएं खत्म

सिविल सर्जन डॉ. जसबीर सिंह औलख ने बताया कि उपरोक्त सभी लोग क्लीनिक में लगभग दोगुनी संख्या में मरीज दिखा रहे थे। जांच के बाद 24 अप्रैल से उनकी सेवाएं खत्म करने के लिए पत्र जारी कर दिया है। औलख ने बताया कि क्लीनिकों में डॉक्टरों, फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारियों को मरीजों की संख्या के हिसाब से पैसे दिए जाते हैं।

बर्खास्त स्टाफ ने कहा-सभी आरोप झूठे

अपने ऊपर हुई इस कार्रवाई के बाद बर्खास्त स्टाफ और डॉक्टर ने कहा कि उनके साथ धक्केशाही हुई है। लोग उनके पक्ष में है। इस बारे में लोगों ने एक सभा बुलाई है। डॉ. कंवर नवजोत सिंह ने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह झूठे और बेबुनियाद हैं। दिखाए गए मरीजों की संख्या बिल्कुल सही है। एक-एक मरीज के पास जाकर उनकी जानकारी ली जा सकती है, जिस रिपोर्ट के आधार पर उन्हें हटाया जा रहा, वह फर्जी रिपोर्ट है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।