Hospital fire - Sach Kahoon Hindi

अस्पताल में लगी भीषण आग, 27 लोगों की मौत, देखिये कैसे बिल्डिंग से कूदकर मरीजों ने बचाई जान
बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग के अस्पताल में आग लग गई। इसके बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए बेडशीट के सहारे खिड़की से कूद गए। कुछ लोग एयरकंडीशनिंग यूनिट के ऊपर भी खड़े हो गए। हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने बताया कि कूदने की वजह से किसी की जान नहीं गई। कई लोग घायल हुए। इस घटना के वीडियो सामने आए हैं। फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि आग मंगलवार दोपहर चेन्फेंग गवर्नमेंट केयर सेंटर नाम के हॉस्पिटल में लगी। घटना के फौरन बाद रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद 71 लोगों को बचाया गया।

उन्होंने कहा- आग लगने के बाद कई लोग खिड़कियों से कूद गए। उन्हें काफी चोट आई है। कई लोगों को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि एक महिला 7वीं मंजिल से बेडशीट को रस्सी की तरह इस्तेमाल करते हुए खिड़की के बाहर लटक जाती है। फिर धीरे-धीरे बेडशीट के सहार नीचे आती है। नीचे आते ही वो दूसरी बिल्डिंग की छत पर उतर जाती है। छत पर उसके साथ कई अन्य लोगों को भी देखा जा सकता है वहीं दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल में लगे अउ यूनिट पर कई लोग खड़े हैं।

वो मदद के लिए चिल्ला रहे थे। कुछ लोग तो बिना किसी मदद या सहारे के वहां से कूद गए। अब तक यह साफ नहीं कि आग किस वजह से लगी। पुलिस ने एक बयान में कहा- इसकी वजह शॉर्ट सर्किट भी हो सकती है। हम जांच कर रहे हैं। फिलहाल, ये कहना मुश्किल है कि आग किस वजह से लगी। अब तक सर्च आॅपरेशन के दो राउंड हो चुके हैं। आधें घंटे में ही आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।