Acrobat - Sach Kahoon Hindi

Video: 30 फीट ऊपर कलाबाजी दिखा रही महिला का हाथ फिसला, मौत
कलाबाजी दिखा रही महिला 30 फीट ऊपर से नीचे गिरी, मौत

जिमनास्टिक शो में पति के साथ परफॉर्म कर रही थी

बीजिंग। चीन में जिमनास्टिक करते समय एक एक्रोबैट के 30 फीट नीचे स्टेज पर गिरने का एक विडियो वायरल हुआ है। घटना 15 अप्रैल की है। इसमें महिला एक्रोबैट अपने पति के साथ हवा में कलाबाजी कर रही है। उसने अपने पति को पकड़ रखा था, लेकिन अचानक उसका हाथ छूटता है और वो 30 फीट नीचे स्टेज पर गिर जाती है।

सीएनएन के मुताबिक, 37 वर्षीय सन मौमौ अपने पति झांग मौमौ के साथ चीन के सेंट्रल अनहुई प्रांत के होउगाओ गांव में जिमनास्टिक परफॉर्मेंस दे रही थी। दोनों एक केबल के सहारे स्टेज से 30 फीट की ऊंचाई पर गए। परफॉर्म करते हुए सन पति झांग के पैरों पर अपने पैर रखकर खड़ी हो जाती है। तत्पश्चात उसने झांग की गर्दन पकड़ी और हवा में लटक गई। इसी बीच उसका हाथ छूट गया। झांग ने उसे पैरों से पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहा और सन नीचे गिर गई।

पति-पत्नी की पहले हो चुकी थी लड़ाई

सन को गिरने के फौरन बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों बिना किसी सेफ्टी गियर के कलाबाजी कर रहे थे। लोकल मीडिया के मुताबिक, कलाबाजी करने से पहले पति-पत्नी के बीच सेफ्टी लाइन को लेकर बहस हुई थी। परफॉर्मेंस के दौरान अच्छा दिखने के लिए सन ने सेफ्टी लाइन पहनने से मना कर दिया था। वहीं, झांग ने किसी तरह की बहस से इनकार किया है। उनका कहना है कि पत्नी सन के साथ उनके रिश्ते काफी अच्छे थे और उनकी कभी लड़ाई नहीं हुई।

A female acrobat fell on the stage during a performance and eventually died from the sustained injuries in E China's Anhui on April 15, according to the local government statement released on April 16. #acrobat pic.twitter.com/o3oJUQJJJi

— 江南颜如玉 (@JiangnanYanRuyu) April 17, 2023

कंपनी पर 2021 में लग चुका है जुर्माना

चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, इस मामले की जांच की जा रही है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हम हादसे के पीछे कारणों का पता लगा रहे हैं। वहीं, जो कंपनी ये शो करवा रही थी, उस पर 2021 में बिना इजाजत प्रोग्राम आॅगेर्नाइज कराने के लिए 5 लाख 74 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था। शो के दौरान लापरवाही को लेकर पहले भी कंपनी पर सवाल उठ चुके हैं।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सेफ्टी नेट भी नहीं थी

शो देखने पहुंचे एक चश्मदीद ने बताया कि इतनी खतरनाक कलाबाजी के दौरान शो के आॅगेर्नाइजर ने सेफ्टी नेट भी नहीं लगाई थी। वहीं, गांव की सड़कें सकरी होने के कारण एंबुलेंस को मौके पर पहुंचने में काफी समय लग गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।