Anurag Sangwan - Sach Kahoon Hindi

NDA Topper: हरियाणा के छोरे नै गाड़े झंडे, अनुराग सांगवान बना एनडीए का टॉपर
पहली बार में ही पहला स्थान, दादा-दादी से हुआ प्रेरित

चरखी दादरी। कहते हैं कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती (NDA Topper Anurag Sangwan) और जिनमें जोश, जज्बा और जुनून होता है उनके सफलता कदम चूमती है। इसी शौर्य को सार्थक करते हुए चरखी दादरी के गांव चंदेनी निवासी अनुराग सांगवान ने अपने रिटायर्ड अध्यापक दादा-दादी से प्रेरणा से यूपीएससी की 2022 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। अनुराग ने देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गांव के इस लाल की इस शानदार उपलब्धि पर जहां एक ओर गांव में मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई वहीं ग्रामीणों द्वारा अनुराग को सम्मानित करने का भी फैसला किया गया है। यह पूरे गांव के लिए गौरव की बात है, इससे पूरे गांव में जश्न का माहौल है। हरियाणा के इस छोरे की सफलता के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फोन कर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

फौजियों का गांव माना जाता है चंदेनी | NDA Topper Anurag Sangwan

गौरतलब है कि चरखी दादरी जिले के अंतिम छोर पर बसे गांव चंदेनी को फौजियों का गांव माना जाता है। अब तक गांव के करीब 35 योद्धा सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए पहुंचे हैं और सेना में उच्च पदों पर हैं। वहीं गांव के दो आईएएस, एक आईपीएस सहित एमबीबीएस के अलावा सिविल में भी उच्च पदों पर गांव का नाम रोशन कर रहे हैं। गांव चंदेनी के बेटे अनुराग सांगवान के दादा-दादी गांव के ही सरकारी स्कूल में अध्यापक रहे हैं और सेवानिवृति के बाद भिवानी चले गए थे।

पहली बार में ही पहला स्थान | NDA Topper Anurag Sangwan

ग्रामीणों के अनुसार बेटे को बड़ा अफसर बनाने का संकल्प लेते हुए अनुराग के पिता जीवक सांगवान गुरुग्राम चले गए थे। पिता ने अनुराग का एनडीए के लिए फार्म भरवाया और प्रथम बार में ही अनुराग ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया है। बेटे की उपलब्धि पर ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की और अनुराग व परिवार को 20 अप्रैल को गांव के सरकारी स्कूल में सम्मानित करने का फैसला किया है।

दादा रतन सिंह की सोच पर दिया पहरा

गांव चंदेनी के सरपंच राज सिंह, पूर्व सरपंच राजबीर सांगवान, राजेश पंच सहित अध्यापकों व ग्रामीणों ने बताया कि अनुराग के दादा रतन सिंह की सोच पोते को बड़ा अफसर बनाने की रही है। इसलिए वे गांव से शहर में गए और बेटे अनुराग ने भी पूरी मेहनत से दादा के सपने को साकार करते हुए एनडीए में टॉपर बनकर गांव का नाम रोशन किया है।

गांव के विकास हेतु एक करोड़ के पैकेज की मांग

एक तरफ जहां गांव वालों ने एक सभा करके अनुराग व उसके परिवार को 20 अप्रैल को सम्मानित करने का निर्णय लिया है, वहीं पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने गांव के बेटे अनुराग व परिवार को बधाई देते हुए हरियाणा सरकार से मांग की कि अनुराग की उपलब्धि पर गांव के विकास के लिए एक करोड़ रुपए का विशेष पैकेज दिया जाए। साथ ही कहा कि मेरे गांव का बेटा एनडीए में देशभर में प्रथम स्थान पर आया है, यह उनके क्षेत्र व हरियाणा के लिए गर्व है। सांगवान ने कहा कि उनके भी पोता-पोती एनडीए के माध्यम से सिलेक्ट हुए थे और वे देश सेवा में कार्य कर रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।