UN Report - Sach Kahoon Hindi

Pakistan: अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव! 34 मौतें, 89 घायल संयुक्त राष्ट्र चिंतित
Afghanistan-Pakistan Conflict: काबुल। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी सीमा तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र ने चार दिनों में हुई हिंसक घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। 26 फरवरी से 1 मार्च के मध्य हुई झड़पों और हवाई हमलों में 34 लोगों के मारे जाने तथा 89 अन्य के घायल होने की पुष्टि की गई है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने प्रेस वार्ता में बताया कि United Nations Assistance Mission in Afghanistan (यूएनएएमए) घटनाओं का दस्तावेजीकरण कर रहा है और विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने संकेत दिया कि आंकड़े प्रारंभिक हैं तथा जांच के बाद इनमें परिवर्तन संभव है। Pakistan News

अफगान शरणार्थियों की स्थिति चिंताजनक

दुजारिक के अनुसार संघर्ष के कारण मानवीय सहायता एजेंसियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में राहत पहुंचाने में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से पाकिस्तान से लौटाए गए अफगान शरणार्थियों की स्थिति चिंताजनक बताई गई है। संयुक्त राष्ट्र ने आशंका जताई है कि आगामी दिनों में शरण लेने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। डूरंड रेखा पर पिछले कुछ दिनों से दोनों देशों की सेनाओं के बीच गोलीबारी और जवाबी कार्रवाई की घटनाएँ सामने आई हैं। अफगान रक्षा मंत्रालय का दावा है कि उसने सीमा के निकट स्थित कुछ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। वहीं पाकिस्तान की ओर से भी हवाई हमलों और सैन्य अभियान की सूचना है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दोनों पक्ष एक-दूसरे पर सीमा पार से हमले और उग्रवादी समूहों को समर्थन देने के आरोप लगा रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह तनाव लंबा खिंचता है तो इसका प्रभाव न केवल सीमावर्ती आबादी, बल्कि व्यापक क्षेत्रीय स्थिरता पर भी पड़ सकता है। संयुक्त राष्ट्र ने सभी पक्षों से संयम बरतने और संवाद के माध्यम से समाधान खोजने का आग्रह किया है। Pakistan News

भारत ने जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ा: यूएन रिपोर्ट
देश की आबादी करीब तीन दशकों तक बढ़ते रहने की उम्मीद है। यह 165 करोड़ पर पहुंचने के बाद ही घटना शुरू होगी।

नई दिल्ली (एजेंसी)। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार भारत की आबादी (UN Report) बढ़कर 142.86 करोड़ हो गई है और वह चीन को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र के विश्व जनसंख्या ‘डैशबोर्ड’ (मंच) के अनुसार, चीन की आबादी 142.57 करोड़ है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) की नई रिपोर्ट के अनसार, भारत की 25 प्रतिशत जनसंख्या 0-14 (वर्ष) आयु वर्ग की, 18 प्रतिशत 10 से 19 आयु वर्ग, 26 प्रतिशत 10 से 24 आयु वर्ग, 68 प्रतिशत 15 से 64 आयु वर्ग की और सात प्रतिशत आबादी 65 वर्ष से अधिक आयु की है।

यह भी पढ़ें:– हरियाणा के गृहमंत्री ने जताई सरकार के खिलाफ ‘नाराजगी’

विभिन्न एजेंसियों के अनुमानों के अनुसार, भारत की आबादी करीब तीन दशकों तक बढ़ते रहने की उम्मीद है। यह 165 करोड़ पर पहुंचने के बाद ही घटना शुरू होगी। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत की जनसांख्यिकी एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न है। केरल और पंजाब में बुजुर्ग आबादी अधिक है, जबकि बिहार और उत्तर प्रदेश में युवा आबादी अधिक है।

भारत के 1.4 अरब लोगों को 1.4 अवसरों के रूप में देखें

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) की भारत की प्रतिनिधि और भूटान की ‘कंट्री डायरेक्ट’ एंड्रिया वोज्नार ने कहा, ‘‘भारत के 1.4 अरब लोगों को 1.4 अरब अवसरों के रूप में देखा (UN Report) जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश की सबसे अधिक 25.4 करोड़ आबादी युवा (15 से 24 वर्ष के आयुवर्ग) है… यह नवाचार, नई सोच और स्थायी समाधान का स्रोत हो सकती है।’’ वोज्नार ने कहा कि सतत भविष्य के लिए लैंगिक समानता, सशक्तिकरण और महिलाओं तथा लड़कियों के लिए अपने शरीर पर उनका महत्ती अधिकार सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत अधिकारों तथा विकल्पों का सम्मान किया जाना चाहिए और सभी को यह फैसला करने में सक्षम होना चाहिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।