HKRN - Sach Kahoon Hindi

स्वास्थ्य विभाग में वेतन न मिलने से नाराज HKRN कर्मचारियों ने हड़ताल की चेतावनी दी
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के सब्र का बांध अब पूरी तरह टूट चुका है। जिला भिवानी के नागरिक अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न केंद्रों में कार्यरत कई कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इस घोर प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ हरियाणा स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ने अब सीधे तौर पर जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हरियाणा स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन की एक गेट मीटिंग बुधवार को स्थानीय नागरिक अस्पताल में संपन्न हुई। गेट मीटिंग की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान दीपक तंवर ने की तथा आगामी रणनीति तैयार की।

इस मौके पर हरियाणा स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन के प्रधान दीपक तंवर ने कहा कि जिला भिवानी में एचकेआरएन के तहत काम करने वाले कई कर्मचारियों को पिछले तीन महीने और 19 दिन से वेतन की एक पाई भी नसीब नहीं हुई है। वहीं, कुछ वरिष्ठ कर्मचारियों की स्थिति तो और भी बदतर है, जिन्हें पिछले 8 से 9 महीने बीत जाने के बाद भी उनका बकाया वेतन नहीं दिया गया है। लंबे समय से बिना मानदेय के काम कर रहे ये कर्मचारी आज गंभीर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना झेलने को मजबूर हैं। मकान का किराया, बच्चों की स्कूल फीस, राशन और बीमार बुजुर्गों की दवाइयों के खर्च ने इन गरीब कर्मचारियों की कमर तोड़ कर रख दी है।

इस गंभीर समस्या के संदर्भ में कई बार उच्च अधिकारियों को मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया। सीनियर अधिकारियों को बार-बार याद दिलाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कर्मचारी आखिर कितना सब्र करे? हमारे सब्र का बांध अब पूरी तरह टूट चुका है। यूनियन ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए साफ कर दिया है कि यदि स्वास्थ्य कर्मचारियों के बकाया वेतन का जल्द से जल्द भुगतान नहीं किया गया, तो सभी कर्मचारी पूर्ण रूप से काम बंद (टूल डाउन हड़ताल) करने पर मजबूर होंगे।

Bhiwani News: गेट मीटिंग में मौजूद कर्मचारी। छाया नितिन।

HKRN: डीसी रेट कर्मचारियों को एचकेआरएन में भेजने के विरोध में बिजली निगम कर्मियों का प्रदर्शन
18 साल से सीधे रोल पर काम कर रहे कर्मचारियों को पोर्ट करने के दबाव का आरोप, 2 घंटे किया रोष प्रदर्शन

घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Karnal News: घरौंडा में बिजली निगम के कर्मचारियों ने केंद्रीय परिषद से संबंधित एचएसईबी वर्कर यूनियन के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन करीब 18 साल से कार्यरत डीसी रेट कर्मचारियों को एचकेआरएन पोर्टल पर स्थानांतरित करने के लिए दबाव बना रहा है। इसी के विरोध में करनाल सर्कल की सभी सब यूनिटों में 2 घंटे का प्रदर्शन किया गया। Gharaunda News

यूनिट प्रधान विनोद जिंदल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 17 फरवरी को पंचकूला में केंद्रीय परिषद की वार्ता समिति की बैठक हुई थी। बैठक में सर्वसम्मति से कर्मचारी विरोधी नीति का विरोध करने का निर्णय लिया गया। निर्णय के अनुसार उत्तर हरियाणा के सभी सर्किलों और दक्षिण हरियाणा में जींद सर्कल सहित 19 फरवरी से 23 फरवरी तक सब यूनिट स्तर पर 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 24 फरवरी को यूनिट स्तर पर भी 2 घंटे का विरोध किया जाएगा। Gharaunda News

कर्मचारियों का कहना है कि अभी डीसी रेट कर्मचारी निगम के सीधे रोल पर कार्यरत हैं। प्रशासन उन्हें अस्थायी आईडी बनाने के नाम पर एचकेआरएन में भेजना चाहता है, ताकि समान काम समान वेतन और भत्तों का लाभ न देना पड़े। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन और भत्ते देने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद सरकार और निगम प्रशासन जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहा है।

धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता सब यूनिट सिटी से इंद्रजीत प्रधान ने की। मंच संचालन सब अर्बन प्रधान प्रदीप कुमार ने किया। सेंट्रल कमेटी से डीसीओ वरिष्ठ नेता श्री देवेंद्र कुमार शर्मा ने कर्मचारियों को विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान नरेश शर्मा कैशियर, राजेश कुमार, गुरदेव, संदीप शर्मा एएफएम, बलकार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– ‘अवैध सम्बन्धों का विरोध करने पर ससुर ने पुत्रवधु को मौत के घाट उतारा’

HKRN Employees: 3 महीने से वेतन न मिलने पर एचकेआरएन कर्मचारियों का हल्ला बोल, जताया रोष
वेतन ना मिलने से परेशान एचकेआरएन कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, काले बिल्ले लगाकर किया कार्य

कर्मचारियों के नाम का अपडेट ना होने के कारण रूका एचकेआरएन कर्मचारियों का वेतन: प्रधान दीपक तंवर

भिवानी (सच कहूँ न्यूज़)। Bhiwani News: नए साल के जश्न के बीच हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के हजारों कर्मचारियों के घरों में दुख जैसा माहौल है। पिछले तीन महीनों से वेतन ना मिलने के कारण प्रदेश भर के करीब 9 हजार कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसी के विरोध में वीरवार को स्थानीय चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रोष प्रदर्शन किया। वेतन रुकने का मुख्य कारण ऑनलाइन पोर्टल पर कर्मचारियों के नाम का अपडेट न होना बताया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि प्रशासन की इस लापरवाही की सजा जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों को भुगतनी पड़ रही है। Bhiwani News

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रधान दीपक तंवर ने कहा कि पिछले तीन माह से एचकेआरएन कर्मचारियों को एक रुपया भी नहीं मिला है। जिसके चलते प्रदेश के करीबन 9 हजार कर्मचारी प्रभावित है तथा उन परिवारों पर आर्थिक संकट के बादल मंडरा रहे हैं। कर्मचारियों के अनुसार आॅनलाइन पोर्टल पर नाम दर्ज ना होने की वजह से उनकी सैलरी रुकी हुई है।प्रधान दीपक तंवर ने सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि चुनाव के समय इन कर्मचारियों ने भाजपा सरकार का समर्थन किया था, लेकिन आज वही सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि आज नए साल पर हमारे पास बच्चों की स्कूल फीस भरने और घर का राशन लाने तक के पैसे नहीं हैं। हम आर्थिक तंगी के उस दौर से गुजर रहे हैं जहां बुनियादी जरूरतें पूरी करना भी दूभर हो गया है। कर्मचारियों ने याद दिलाया कि जब कोरोना महामारी के दौरान लोग घरों से निकलने में डर रहे थे, तब एचकेआरएन के इन्हीं कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा की थी। आज उसी कोरोना वॉरियर सेवा का सिला उन्हें खाली जेब के साथ मिल रहा है। Bhiwani News

प्रदर्शनकारी एचकेआरएन कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 7 जनवरी तक उनके खातों में बकाया वेतन नहीं आता है, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। भिवानी से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन पूरे हरियाणा में एक बड़े जन-आंदोलन का रूप ले लेगा, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह शासन और प्रशासन की होगी। इस अवसर पर प्रवीण, कर्मवीर, भगत सिंह, राजकुमार, मुकेश, संदीप, लक्की, नवीन, अजय, निशा, राखी, सरिता, सोनिया, पूनम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– अपराध मुक्त और सुरक्षित गाजियाबाद बनाने के प्रयास जारी: जे रविन्दर गौड़

HKRN News: हरियाणा में 49 फील्ड सर्वेयर की भर्ती
भूना (सच कहूँ न्यूज़)। Field Surveyor Recruitment: हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के माध्यम से फील्ड सर्वेयर के 49 पदों पर भर्ती की जा रही है। काउंसिल आॅफ एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट के चेयरमैन हेमंत बैजलपुरिया ने बताया कि सिरसा व फतेहाबाद में 8-8, जींद, कैथल, हिसार व चरखी दादरी में 7-7 तथा भिवानी में 5 पद निर्धारित हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है और किसी अनुभव की आवश्यकता नहीं है। चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 मासिक मानदेय मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 29 दिसंबर तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। HKRN News

HKRN: एचकेआरएन में नौकरी लगवाने के नाम पर 20 लाख की ठगी
तीन आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज | Kaithal News

कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Haryana Kaushal Rojgar Nigam: नौकरी लगवाने के नाम 20 लाख ठगने के मामले में इकनॉमिक सैल द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो की पहचान क्योड़क निवासी संजीव, सांघन निवासी जसपाल तथा जिला जींद के गांव झील निवासी मोहित के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से 30 दिसंबर तक पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। Kaithal News

पुलिस ने बताया कि बरटा निवासी दिनेश की शिकायत अनुसार वह उसके छोटे भाई को नौकरी लगवाना चाहता था। इसे लेकर उसकी बातचीत बरटा निवासी सेवा सिंह से हुई। सेवा सिंह ने बताया कि उसके हरियाणा कौशल रोजगार में निगम के अधिकारियों से जान पहचान है। वह उसे व उसके भाई को एचकेआरएन के तहत नौकरी लगवा देगा। इस पर बाद में सेवा सिंह ने उसे विक्रम, संजीव, नैंसी, जसपाल और गुरमीत कुंडू से मिलाया। Kaithal News

आरोपियों ने नौकरी लगवाने के नाम पर अलग-अलग तिथियां में उससे 20 लाख रुपए की राशि ले ली तथा जल्द ही नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। बार-बार आश्वासन के बावजूद जब उसे नौकरी नहीं मिली तो उसने आरोपियों से अपने राशि वापस लेने की मांग की तो आरोपियों ने राशि देने से इंकार कर दिया। जिस बारे थाना सदर में मामला दर्ज किया गया। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– Fire: शॉर्ट सर्किट से कॉपी शॉप में लगी आग, लाखों का नुकसान

HKRN Recruitment 2024: हरियाणा सरकार ने की नौकरियों की भरमार, अब कोई भी नहीं रहेगा बेरोजगार
HKRN Jobs: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार ने कौशल रोजगार के माध्यम से हरियाणा के पढ़े-लिखे युवाओं और बेरोजगारों के लिए 103 प्रकार की नौकरियों की निविदाएं जारी की हैं, जिसके लिए युवाओं की सीधी भर्ती की जाएगी। इन निविदाओं में टीचर्स के लिए खास पेशकश की गई है। HKRN Recruitment 2024

बता दें कि हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) की स्थापना की है, जिसका उद्देश्य सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, वैधानिक संस्थाओं, राज्य विश्वविद्यालयों और राज्य सरकार के स्वामित्व वाली और नियंत्रित अन्य एजेंसियों में संविदात्मक जनशक्ति और आउटसोर्स श्रेणी सेवाओं के तहत जनशक्ति को तैनात करना है। यह निगम HKRN पोर्टल hkrnl.itiharyana.gov.in कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत काम करेगा।

जानकारी के अनुसार निगम द्वारा कॉन्ट्रेक्ट बेस या डीसी रेट पर भर्तियां की जाती हैं। इससे पहले सभी विभाग अपने आप ही ये भर्तियां किया करते थे लेकिन ये भर्तिंया HKRN पोर्टल hkrnl.itiharyana.gov.in के माध्यम से की जाएंगी। इससे एक तो सरकार में भ्रष्टाचार खत्म हो रहा है और दूसरा ठेकेदारी प्रथा भी खत्म हो रही है। ज्यादा जानकारी के लिए आप कौशल रोजगार निगम के पोर्टल पर जाएं। HKRN Recruitment 2024

School Holiday: स्कूल के बच्चों की हो गई मौज! स्कूल बंद! सरकार ने आदेश किए जारी!

HKRN: हरियाणा कौशल में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 20 लाख रुपए
कैथल (सच कहूँ /कुलदीप नैन)। Haryana Kaushal Rojgar Nigam Limited: जिले में धोखाधड़ी का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामले में हरियाणा कौशल के तहत नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपियो ने फर्जी जोइनिंग लैटर मेल पर भेजकर 20 लाख रूपये ठग लिए। सदर थाना पुलिस ने एक महिला सहित कुल 6 लोगो पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जाँच शूरू कर दी है। Kaithal News

दिनेश कुमार वासी बरटा, जिला कैथल ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई नरेश कुमार बेरोजगार है। फरवरी 2023 में उसके ही गांव म से सेवा, विक्रम, उसके घर पर आये। उन्होंने संजीव और नैंसी से मिलवाया। जिन्होंने बतलाया किउनकी सरकार में अच्छी जान पहचान है। वे कौशल रोजगार में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलवा देंगे। उस समय उसके पास उसके ताऊ का लड़का सरपंच सुरजीत सिंह भी आया हुआ था। हम दोनों ने सलाह मशवरा करके कंप्यूटर ऑपरेटर लगवाने की बातचीत करली। हमने 4 सदस्यो की 5 लाख के हिसाब से 20 लाख में बात पक्की कर ली। आरोपियों ने फाइल खर्च के लिए 3 लाख नगद कैश मांगा जो हमने इन्हे दे दिया। Kaithal News

पेमेंट देने के कुछ समय बाद सरपंच सुरजीत के पुत्र अजय व दामाद सोनू सजुमा को इनकी ईमेल आईडी पर कौशल रोजगार की ईमेल आईडी से मिलती जुलती आईडी से 5 मार्च-2023 को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भेजें। इसके बाद आरोपी कहने लगे कि जब तक पूरी पेमेंट नही होती तब तक बाकी 2 मेम्बर का काम नहीं होगा। इसके बाद हमने पूरी 20 लाख की पेमेंट इनके खातों में डाल दी। लेकिन पूरी पेमेंट डालने के बाद भी आरोपी उसे गुमराह करते रहे। न तो आरोपियों ने नौकरी ही लगवाई और न ही रुपए वापिस किए। Kaithal News

सदर थाना कैथल के जांच अधिकारी एएसआई विक्रम सिंह ने बताया कि दिनेश की शिकायत पर सेवा वासी बरटा, विक्रम वासी बरटा, संजीव वासी सांघन, नैन्सी पत्नी संजीव कुमार, जसपाल वासी सांघन, गुरमीत कुंडू मोहलखेड़ा के खिलाफ मामला दर कर लिया गया है। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– भिवानी में बस में मिला हथियारों से भरा बैग

मुख्यमंत्री ने एक क्लिक से उम्मीदवारों को भेजे जॉब ऑफर
एचकेआरएन के तहत 1087 उम्मीदवारों को मिला रोजगार

ड्राइवर, आयुष योग सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, फायरमैन/फायर ड्राइवर, जुनियर इंजीनियर जैसे मुख्य पदों पर रखे जाएंगे कर्मचारी

चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। सरकारी विभागों, बार्डों और निगमों में जरूरत के अनुसार (Manohar Lal) तत्काल मैनपावर की आवश्यकता को पूरा करने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से अनुबंध आधार पर नियमित अंतराल पर नियुक्तियां दी जा रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री ने एक क्लिक के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्य पर रखने हेतु लगभग 1087 उम्मीदवारों को जॉब आॅफर भेजे हैं। मुख्यमंत्री ने जॉब आॅफर प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पारदर्शी तरीके से सरकारी भर्तियां की जा रही हैं। एचकेआरएन के माध्यम से दी जाने वाली नौकरियों में भी पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है, जिससे नागरिक बेहद प्रसन्न हैं। आज भेजे गए जॉब आॅफर में 382 ड्राइवर, 92 आयुष योग सहायक, 96 डाटा एंट्री आॅपरेटर, 55 फायरमैन/फायर ड्राइवर, 31 जूनियर इंजीनियर इत्यादि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का ध्येय जरूरतमंद परिवारों अर्थात अंत्योदय परिवारों के सदस्यों को एचकेआरएन के तहत प्राथमिकता देते हुए उन्हें रोजगार के अवसर मुहैया करवाना है, ताकि ऐसे परिवारों का आर्थिक उत्थान हो सके और वे आगे बढ़ सकें।

अब तक लगभग 5600 से अधिक उम्मीदवारों को रोजगार प्रदान किया

मनोहर लाल (Manohar Lal) ने कहा कि एचकेआरएन के माध्यम से अब तक लगभग 5600 से अधिक उम्मीदवारों को रोजगार प्रदान किया जा चुका है। इनमें मुख्य रूप से टीजीटी, पीजीटी, ड्राइवर, आयुष योग सहायक और लाईनमैन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एचकेआरएन के माध्यम से रखे गए कर्मचारियों में एससी, ओबीसी इत्यादि श्रेणी के लिए आरक्षण का भी पूरा अनुपालन किया गया है। इतना ही नहीं, आरक्षण की सीमा से अधिक कर्मचारी लगाए गए हैं। अब तक लगाए गए कर्मचारियों में 30 प्रतिशत से अधिक एससी श्रेणी के हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के उप-प्रधान सचिव व हरियाणा कौशल रोजगार निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री के.एम.पाण्डुरंग व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।