SBI News - Sach Kahoon Hindi

SBI Home Loan Interest Rate Hike: एसबीआई ने बढ़ाई होम लोन की ब्याज दरें, नए उधारकर्ताओं पर असर
SBI Home Loan Interest Rate Hike: नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने नए ग्राहकों के लिए होम लोन की ब्याज दरों में वृद्धि की है। बैंक ने ब्याज दरों के ऊपरी बैंड को 25 आधार अंक (0.25 प्रतिशत) बढ़ा दिया है। अब एसबीआई में होम लोन की दरें 7.50 प्रतिशत से 8.70 प्रतिशत के बीच रहेंगी। इससे पहले यह दायरा 7.50 प्रतिशत से 8.45 प्रतिशत तक था। SBI Home Loan News

आरबीआई की स्थिर रेपो दर के बीच बढ़ोतरी

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने अगस्त की मौद्रिक नीति में रेपो रेट 5.5 प्रतिशत पर यथावत रखी है। बैंकिंग नियमों के अनुसार, होम लोन हमेशा क्रेडिट स्कोर के आधार पर तय होते हैं। जिन ग्राहकों का क्रेडिट स्कोर बेहतर होता है, उन्हें कम ब्याज दर पर लोन मिलता है। वहीं, जिनका क्रेडिट स्कोर कमजोर होता है, उन्हें उच्च ब्याज दर चुकानी पड़ती है।

किन पर ज्यादा असर होगा? | SBI Home Loan News

नई बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर कम क्रेडिट स्कोर वाले उधारकर्ताओं पर पड़ेगा।

वहीं, सरकारी क्षेत्र के अन्य बैंक जैसे — यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया — ग्राहकों को इस समय 7.35 प्रतिशत से 10.10 प्रतिशत तक की दर पर होम लोन उपलब्ध करा रहे हैं।

अन्य बैंकों पर भी असर संभव

विशेषज्ञों का मानना है कि एसबीआई के बाद अन्य बैंक भी ब्याज दरों में बदलाव कर सकते हैं। हाल ही में बैंक ने एक रिपोर्ट में कहा था कि अगर आरबीआई रेपो दर घटाता है, तो होम लोन की ब्याज दरें सस्ती हो जाती हैं। इसका सबसे पहला असर उन लोन पर दिखता है जो एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (ईबीएलआर) से जुड़े होते हैं। गौरतलब है कि अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (ASCBs) द्वारा दिए जाने वाले करीब 60 प्रतिशत लोन ईबीएलआर से जुड़े होते हैं। बैंक ने यह भी चेतावनी दी थी कि ब्याज दरों में कमी से जहां ग्राहकों को फायदा होता है, वहीं बैंकों के लाभ मार्जिन पर दबाव भी बढ़ सकता है। SBI Home Loan News

FASTag Annual Pass: फास्टैग वार्षिक टोल पास खरीदने की मची होड़! पहले दिन 1.4 लाख से अधिक यूजर्स ने खर…

SBI News: भारतीय स्टेट बैंक ने दी करोड़ों ग्राहकों को खुशखबरी?
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। SBI News: देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने 69 वें स्थापना दिवस पर 11 नई पहल के साथ बैंकिंग अनुभव को और बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता जताई है। बैंके इस अवसर पर बेहतर डिजिटल बैंकिंग अनुभव के लिए इनोवेटिव सुविधाओं की घोषणा की है जिसमें आसान डिजिटल भुगतान के लिए यूपीआई टैप-एंड-पे की शुरूआत, सूर्य घर लोन, छोटे व्यवसायों के लिए योनो बिजनेस और कॉपोर्रेट इंटरनेट बैंकिंग तक पहुंच की सुविधा, ग्राहकों को ऋण प्रस्तावों पर स्वचालित सूचना की शुरूआत, 35 नए एग्रीकल्चर सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेंटरों का शुभारंभ, ई-डीएफएस के लिए बीआरई का शुभारंभ, आरोग्य एडवांस्ड प्लान लॉन्च, पटियाला में ग्लोबल एनआरआई सेंटर की शुरूआत, उच्च न्यायालय शाखाओं का नया रूप, उत्तर और दक्षिण में दो आउटबाउंड संपर्क केंद्रों का शुभारंभ, एसएमईसीसी मॉडल अब नए रूप में शामिल है। SBI News

यह घोषणा मौजूदा ग्राहकों तक पहुँच बनाने और संभावित ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंक की पहुँच को व्यापक बनाने के उद्देश्य से की गई है। भारतीय स्टेट बैंक बीएचआईएम एसबीआई पे ऐप पर टैप-एंड-पे और योनो ऐप पर म्यूचुअल फंड के बदले एंड-टू-एंड डिजिटल लोन जैसी दो रोमांचक सुविधाओं की शुरूआत करके डिजिटल भुगतान के अनुभव को बदल रहा है। नियर फील्ड कम्युनिकेशन (एनएफसी) तकनीक का लाभ उठाते हुए, बीएचआईएम एसबीआई पे ऐप का टैप-एंड-पे तेज और सहज डिजिटल भुगतान के एक नए युग का प्रतीक है। 500 रुपये से कम के लेन-देन में पिन-लेस अनुभव के लिए यूपीआई लाइट का लाभ उठाया जाता है, जबकि 500 रुपये से ज्यादा के लेन-देन में सुरक्षित भुगतान के लिए यूपीआई पिन की जरूरत होगी। यह अभिनव सुविधा संपर्क रहित भुगतान की दिशा में वैश्विक बदलाव के अनुरूप है और इसका उद्देश्य एसबीआई ग्राहकों के लिए उपयोगकर्ता अनुभव को महत्वपूर्ण रूप से सुव्यवस्थित करना है।

बैंक (State Bank of India) ने एसबीआई सूर्य घर ऋण के लिए पूरी तरह से डिजिटल एंड-टू-एंड प्रक्रिया को अपनाने की भी घोषणा की है। उपयोगकर्ता भारत सरकार की पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर रूफटॉप को स्थापित करने के लिए ऋण का विकल्प चुन सकते हैं, जो 10 किलोवाट क्षमता तक के ऋण प्रदान करता है। एमएनआरई/आरईसी पोर्टल पर आवेदक पंजीकरण से लेकर ऋण वितरण तक पूरी प्रक्रिया एसबीआई के डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये पूरी की जाएगी। स्टार्टअप, छोटे व्यवसायों और दो भागीदारों और सीमित कर्मचारियों वाली साझेदारी फर्मों की डिजिटल बैंकिंग आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से, योनो बिजनेस/कॉर्पाेरेट इंटरनेट बैंकिंग उत्पाद बिना किसी अनिवार्य व्यवस्थापक या नियामक के सरलीकृत रोल मैनेजमेंट प्रदान करता है। इस सुविधा के जुड़ने से छोटे व्यवसायों के सामने प्लेटफॉर्म के कम से कम तीन अनिवार्य रोल होल्डर्स की आवश्यकता के लिए आने वाली चुनौती समाप्त हो जाएगी। नई सुविधा में प्रति लेनदेन 50 लाख रुपये की सीमा रखी गई है और 5 लाख रुपये की दैनिक सीमा के साथ प्रति लेनदेन 25,000 रुपये तक के क्विक ट्रांसफर की सुविधा प्रदान करती है।

कारोबारों की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ, बैंक ने उधारकर्ता के होम लोन की प्रोसेसिंग के लिए नई व्यवस्था की है। गृह ऋण उधारकतार्ओं को अब प्रोसेसिंग के विभिन्न चरणों में उनके ऋण आवेदन की स्थिति के बारे में एक आॅटोमेटेड ईमेल और एसएमएस सूचनाएँ प्राप्त होंगी। इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों की संतुष्टि और सुविधा को बढ़ाना है। बैंक ने अपने कृषि ऋण पोर्टफोलियो में जोखिमों को सुधारने और कम करने के लिए 35 नए एग्रीकल्चरल सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेल्स (एग्री सीपीसी) शुरू किए हैं। ये विशेष प्रकोष्ठ वाणिज्यिक कृषि ऋणों का विस्तार करने और बड़े-टिकट वाले कृषि फाइनेंस की सुविधा प्रदान करने के लिए तैयार हैं। अकेले वित्तीय वर्ष 2024 में, एग्री सीपीसी ने 8,200 करोड़ रुपये से अधिक के कृषि अग्रिमों को प्रोसेस किया है, जिससे एग्री एंटरप्राइज लोन और एग्री इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड जैसे उच्च-मूल्य वाले कृषि ऋण उत्पादों में एसबीआई की बाजार उपस्थिति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह पहल कृषि वित्त को मजबूत करने और ग्रामीण आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एसबीआई की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

बैंक देश की विकास कहानी को आकार देने में प्रवासी भारतीयों के महत्वपूर्ण योगदान और उनकी ग्लोबल मौजूदगी को स्वीकार करता है। एनआरआई ग्राहकों को अपनी सेवा बढ़ाने के लिए, अध्यक्ष श्री दिनेश खारा ने बैंक दिवस पर पटियाला, पंजाब में दूसरे ग्लोबल एनआरआई सेंटर (जीएनसी) का उद्घाटन किया। SBI News

यह भी पढ़ें:– Petrol Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, जानें 4 जुलाई को क्या पेट्रोल-डीजल का रेट

SBI News: एसबीआई से आई बड़ी खबर! आज से नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, योनो होगी बंद!
SBI News: नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर लेकर आया है। एसबीआई ने सूचित किया है कि नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप जैसे उसके डिजिटल संचालन, निर्धारित गतिविधियों के कारण आज यानि 23 मार्च, 2024 को अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेंगे। इस एक घंटे के डिजिटल डाउनटाइम के दौरान यूपीआई लाइट और एटीएम संचालन जैसी सेवाएं बिना किसी बाधा के जारी रहेंगी।

Holi Skin Care Tips: होली खेलने के बाद कैसे करें अपनी त्वचा की देखभाल? जानें जरूरी टिप्स!

भारतीय स्टेट बैंक ने एक अधिसूचना जारी की है कि उसके कुछ डिजिटल आॅप्स, जैसे नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, योनो, 23 मार्च को उपलब्ध नहीं होंगे। बैंकों ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि इंटरनेट बैंकिंग, योनो लाइट, योनो बिजनेस की सेवाएं निर्धारित गतिविधि के कारण वेब और मोबाइल ऐप, योनो और यूपीआई कुछ घंटों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, ‘निर्धारित गतिविधि के कारण, ये सेवाएँ 23 मार्च 2024 को 01:10 बजे आईएसटी और 02:10 बजे आईएसटी के बीच उपलब्ध नहीं होंगी। इस दौरान यूपीआई लाइट और एटीएम की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

एसबीआई ग्राहक ध्यान दें, अब ऐसे निकाल सकेंगे एटीएम से कैश
नई दिल्ली। (सच कहूँ न्यूज) जैसे-जैसे डिजीटल का दौर बढ़ रहा है, (SBI News) वैसे ही साइबर अपराधी भी दिन प्रतिदिन बड़े-बड़े फ्रॉड कर रहे हैं। वहीं बैंकिंग की दुनिया में भी अब जालसाजी बढ़ गई है। बैंक के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है। ऐसे ही किसी का कोई कार्ड खो जाने पर उसके दुरुपयोग होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में बैंक किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एटीएम से पैसे निकालने को लेकर एक नया मेथड लाया है।

यह भी पढ़ें:– पंजाब में बढ़ाने होंगे रोजगार के अवसर

नया नियम क्या है?

एसबीआई एक नया नियम लेकर आई है। (SBI News) जिसके अनुसार अब जो शख्स एटीएम से पैसे निकालने गया है, उसके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसको एटीएम में पहले डाला जाएगा, उसके बाद ही कैश निकल पाएगा।

क्या कहता है एसबीआई

‘एसबीआई एटीएम में लेनदेन के लिए हमारी ओटीपी-आधारित नकद निकासी प्रणाली धोखेबाजों के खिलाफ एक टीकाकरण है। आपको धोखाधड़ी से बचाना हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। एसबीआई ग्राहकों को पता होना चाहिए कि ओटीपी आधारित नकद निकासी प्रणाली कैसे काम करेगी।’ बैंक के अनुसार नया नियम सिर्फ 10,000 रुपये और उससे ज्यादा की निकासी पर ही लागू है। निकासी करते समय ग्राहकों को डेबिट कार्ड पिन के साथ ओटीपी डालना होगा।

ये है पूरी प्रक्रिया

ओटीपी चार अंकों का नंबर होगा जो ग्राहक को सिंगल ट्रांजैक्शन के लिए मिलेगा। एक बार जब आप वह राशि दर्ज कर लेते हैं जिसे आप निकालना चाहते हैं, तो आपको एटीएम स्क्रीन पर ओटीपी दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को आपको एटीएम में दर्ज करना होगा जिसके बाद ही कैश निकल पाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।