Sanaur News - Sach Kahoon Hindi

बिजली कटौती से परेशान लोगों ने पटियाला-पिहोवा हाईवे जाम कर पॉवरकॉम के खिलाफ किया प्रदर्शन
सनौर (सच कहूँ/राम स्वरूप पंजोला)। Sanaur News: जहाँ पिछले कई दिनों से बढ़ते तापमान और गर्मी ने कहर बरपाया हुआ है, वहीं पिछले 4-5 दिनों से गांव पूनियां खानां, तेजां, भट्टीयाँ, बहल आदि गाँवों में मोटरों वाली बिजली सप्लाई नहीं आ रही थी और घरों में लगातार रात के समय कटौती हो रही थी। इससे परेशान होकर गांव के किसानों और आम लोगों ने गाँव बहल में पिहोवा-पटियाला हाईवे को जामकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान जगरूप सिंह तेजां, गुरविन्द्र सिंह और परमिंदर सिंह सहित गांव के किसान नेताओं ने कहा कि हमारे गांवों में कई दिनों से मोटरों और घरों की बिजली सप्लाई लगातार कट रही है, इसलिए आज हमें मजबूर होकर रोड जाम करना पड़ा। उन्होंने कहा कि हमारे खेतों के हरे चारे के लिए एक घंटा भी बिजली नहीं दी जा रही और उन्हें अपने-अपने जनरेटर लगाकर पानी का प्रबंध करना पड़ रहा है, जिससे परेशान होकर आज उन्होंने रोड जाम किया।

किसानों ने पीएसपीसीएल के खिलाफ लगाए गए इस रोष धरने में क्रांतिकारी किसान यूनियन बुट्टर के ब्लॉक प्रधान सुखविंदर सिंह लाली और भारतीय किसान यूनियन शादिपुर के प्रधान बूटा सिंह ने विशेष रूप से शामिल होकर समर्थन दिया। क्रांतिकारी किसान यूनियन बुट्टर के ब्लॉक प्रधान लाली ने कहा कि गाँव तेजां, भट्टीयाँ, बहल के किसानों को पिछले 4-5 दिनों से बिजली नहीं मिल रही है, जिससे परेशान होकर किसानों ने यह रोष धरना लगाया। इस मौके पर गुरदीप सिंह, जगरूप सिंह, गुरविंदर सिंह, परमिन्द्र सिंह सहित अन्य किसान मौजूद थे।

धरने को देखते हुए विभाग के एसडीओ सनौर गुरपिन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को भरोसा दिलाया कि कल शाम 4 बजे तक किसानों की बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। एसडीओ के भरोसे के बाद किसानों ने धरना स्थगित कर दिया। वहीं किसानों ने विभाग के जेई इंद्रपाल सिंह पर भी गुस्सा जताते हुए कहा कि उनका फोन कभी भी नहीं चलता, जिसे बदलने की मांग की गई। एसडीओ ने जेई को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें किसानों के साथ सहयोग करके उनके मसलों का समाधान करना होगा। किसानों ने कहा कि गर्मी के मौसम में रात को लगातार हो रही कटौती को लेकर उन्हें भी भरोसा दिया गया है कि आगामी दिनों में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं होगी।

Sanaur News: पटियाला-पिहोवा हाइवे पर गांव बहल में बिजली विभाग के खिलाफ धरना देते हुए किसान व आमजन। छाया राम स्वरूप पंजोला

आग लगने से तीन झोपड़ियां जलकर राख
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, जनहानि से बचाव | Patiala News

सनौर (सच कहूँ/राम स्वरूप)। Sanaur News: पटियाला के सनौर रोड पर जैस्मिन कॉलोनी में बनी झुगियों में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने की वजह से करीब तीन झोपड़ी जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होते ही परिवार के 10 से अधिक लोग झोपड़ी से बाहर निकल गए थे। जिससे सभी लोगों की जान बच सकी। Patiala News

यह भी पढ़ें:– गर्मी का कहर: हरियाणा में स्कूलों का समय बदला

जैस्मिन कॉलोनी में बनी में बनी झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। लोगों का कहना है कि देखते ही देखते आग इतनी फैल गई कि झोपड़ियों में रखा सामान निकालने का भी मौका नहीं मिला। उन्होंने बताया कि आग लगने से एक झोपड़ी में रखा सिलेंडर भी फट गया। वहीं अन्य झोपड़ी में रखे 3 सिलेंडर फटने से बच गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने 3 गाड़ियों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि पहले एक गाड़ी से आग बुझाने की कोशिश की गई थी। लेकिन आग काफी तेज होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा रहा था। जिसके बाद दो अन्य गाड़ियां मौके पर बुलाकर आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। Patiala News

चोरों ने 4 दुकानों के तोड़े ताले, चोरी की बड़ी वारदातों को दिया अंजाम
कुंभकरणी की नींद सो रहा पुलिस प्रशासन, लोगों में भारी रोष | Sanaur News

सनौर (सच कहूँ/राम सरूप पंजोला)। थाना सनौर अधीन आते क्षेत्र में चोरी की वारदातों का सिलसला रूकने का नाम ही नहीं ले रहा, चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदातों को हर रोज अंजाम दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन कुंभकरणी की नींद सोता हुआ नजर आ रहा है, जिसका स्थानीय लोगों में भारी रोष है। जानकारी के अनुसार बीती रात सनौर कस्बे में चोरों ने चार विभिन्न जगहों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। Sanaur News

भाखर रोड़ पर चुनी लाल करियाणा स्टोर के मालिक ने बताया कि बीती रात तकरीबन डेढ़ वजे चोरों ने दुकान का स्टर तोड़ने की कोशिश की, शोर सुनकर हम जाग गए, जब हमनें शक के आधार पर सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो हमनें देखा कि एक चोर दुकान का स्टर तोड़ने की कोशिश कर रहा है, उजागर होने पर हाथ में रैंच और राड लिए बाईक के साथ जाता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसकी सूचना हमनें उसी समय सनौर पुलिस को दे दी, लेकिन एक भी पुलिस कर्मी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। इसके बाद चोरों ने बोलड़ रोड सरकारी अस्पताल के सामने विक्की करियाणा स्टोर से

तकरीबन हजार, सनौर थाने के नजदीक ढिल्लों स्वीट्स और लक्ष्मण दास पार्क के नजदीक वेरका डायरी के ताले तोड़ कर दुकान मालिक के बताने अनुसार नगदी चोरी की है, चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरों में नजर आ रही है। इनके मालिकों का कहना है कि हमनें सनौर पुलिस को चोरी होने की रिपोर्ट दे दी है। सनौर के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह चोरी की घटनाएं पुलिस थाने के नाक नीचे तकरीबन 500 मीटर के घेरे में हुई हैं। इसलिए अगर सनौर पुलिस लोगों की हिफाजत नहीं कर सकती तो थाने को ताले लगा देने चाहिएं। वहीं सनौर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है, थाना प्रमुख का कहना है कि जल्द चोर सलाखों के पीछे होंगे। Sanaur News

यह भी पढ़ें:– बाईक चुराने वाले गिरोह के दो युवकों को दबोचा

खेतों में घुसा सीवरेज का दूषित पानी, किसानों की सैंकड़ों एकड़ फसल बर्बाद
सनौर (सच कहूँ/राम सरूप पंजोला)। सनौर -चौरा रोड (Sanaur Road) पर स्थित किसानों की 20 एकड़ से ज्यादा इलाके की फसल नगर कौंसिल की खराब कार्यप्रणाली के चलते बुरी तरह खराब हो चुकी है। यह मूंगी दाल, खीरे, कक्कड़ियां आदि की मौसमी फसल अब बरतने योग्य न रहकर खराब हो चुकी है। लेकिन नगर कौंसिल सनौर के कार्यकारी अधिकारी के समय पर कोई ठोस कदम न उठाने पर किसान सरकार की बेहद्द बुरी कार्यप्रणाली से नाराज हैं। मौसम खराब होने के कारण सनौर इलाके का सीवरेज का सारा पानी, जोकि क्षेत्र की बड़ी नदी में जा रहा है, और खेतों में भी फैलने का खतरा है।

जानकारी देते पीड़ित किसान (Farmer) सुरजीत सिंह ने कहा कि पिछले 4 दिन से सीवरेज जाम होने से पानी खेतों में जाना शुरू हो गया है, और मैंने खेत में 5 एकड़ में मंंूगी व एक एकड़ में खीरा की बिजाई की हुई है। पानी से यह फसल बुरी तरह खराब हो चुकी है, जिससे मुुझे जहां पूरे सीजन का आमदन का नुक्सान हो गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंधी तुरंत समय रहते नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी को सूचित किया गया था लेकिन लगातार 4 दिन बाद लापरवाही व ढ़ीली कार्रवाई से से स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई है और सीवरेज के पानी की बदबू फैलनी शुरू हो चुकी है, जिससे लोग भी परेशान हो रहे हैं व भयानक बीमारियां फैलने का भी खतरा बन गया है। उन्होंने सरकार से मांग करते कहा कि उनके नुक्सान की गिरदावरी करवाकर बनता मुआवजा दिया जाए।

क्या कहते हैं नगर कौंसिल सनौर के कार्यकारी अधिकारी राकेश अरोड़ा

कार्यकारी अधिकारी राकेश अरोड़ा ने संपर्क करने पर बताया कि राजपुरा से संक्शन मशीन मंगवाई है, क्षेत्र की नालियों में लोगों द्वारा गिराए जा रहे प्लास्टिक आदि से मेन सीवरेज जाम हो गया है, जो कि आज शाम तक चला दिया जाएगा। जब उनसे 20 एकड़ की फसल खराब होने की स्थिति के गंभीर रूप धारण कर लेने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का हल कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– तेज़ी, फुर्ती और संयमता का गठजोड़ है टेकबॉल : विनीत जैन

पॉवरकॉम की लापरवाही से सरकार को लग रहा लाखों का चूना
मुफ्त बिजली मिलने के बाद पॉवरकॉम का बिजली मीटरों से ध्यान हटा

कुंभकरण की नींद सो रहे पॉवरकॉम विभाग के अधिकारी

कस्बा सनौर में लम्बे समय से जले मीटरों के बक्से हुए टेढ़े, कुंडियां लगा जलाई जा रही लाईटें

सनौर। (सच कहूँ/राम सरूप पंजोला) पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर ट्यूबवैलों की चल रही मुफ्त बिजली स्कीम से (PSPCL) घरेलू खपतकारों को भी 300 युूनिट पर महीना बिजली मुफ्त की गई है लेकिन पॉवरकॉम के अधिकारियों ने तो कई खपतकारों को बिना मीटर से सीधी कुंडियां लगाकर बिजली बिल्कुल ही मुफ्त कर दी है, जिसके चलते पंजाब सरकार को बड़े स्तर पर लाखों रूपये का चूना लग रहा है। कस्बा सनौर में कई जगहदेखने को मिला कि लम्बे समय से जले हुए बिजली मीटरों के बक्से भी टेढे होकर खत्म हो गए हैं व बिजली सप्लाई बिजली मीटरों के बिना सीधी कुंडियों पर ही चल रही है और जिन टूटे हुए बक्सों पर मीटर लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें:– सीएम मान ने चिट्टी वेई प्रोजेक्ट का रखा नींव पत्थर

उनमें बारिश आने से पानी भर जाने से मीटरों के भी जलने का खतरा बना हुआ है। (PSPCL) इस तरफ पॉवरकॉम बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा। इस संबंधी जब कस्बा सनौर का दौरा किया तो देखा कि सनौर में काफी ज्यादा मीटरों के बक्से टेढे हुए पड़े हैं व इनके दरवाजे भी खुले पड़े हैं व कई बक्सों के दरवाजे तो गायब ही हो चुके हैं, जिस कारण किसी बड़े हादसे का खतरा भी मंडरा रहा है। क्योंकि इन बक्सों के नजदीक से हजारों लोग गुजरते हैं व बेसहारा पशु भी इनके आसपास घूमते रहते हैं, जिस कारण कोई बड़ी घटना भी घट सकती है। इसके अलावा देखा गया कि इन बक्सों में जो मीटर जल चुके हैं।

मीटरों में कोई रीडिंग नहीं निकल रही

उन मीटरों की तारें पॉवरकॉम के अधिकारियों ने सीधी ही जोड़ी हुई हैं, जिस कारण इन मीटरों में कोई रीडिंग नहीं निकल रही, जिससे पॉवरकॉम को लाखों का चूना लग रहा है। पंजाब केघरेलू खपतकारों को मुफ्त बिजली स्कीम मिलने के बाद पॉवरकॉम लापरवाह नजर आ रहा है। शायद इनको यह लग रहा है कि लोग बिजली पॉवरकॉम से मुफ्त ले रहे हैं, जबकि पंजाब सरकार द्वारा लोगों के टैक्स का पैसा सरकारी खजाने में से पॉवरकॉम को इस मुफ्त स्कीम की खपत हुई बिजली का पैसा अदा किया जाता है।

पिछले एक साल से नए मीटर कम आ रहे: निर्मल सिंह

पॉवरकॉम सब डिवीजन अधिकारी (PSPCL) सनौर निर्र्मल सिंह से फोन पर बात कर जानना चाहा तो उनका कहना था कि जो मीटर जल गए हैं। उनकी सप्लाई सीधी हो सकती है, बाकी तो ऐसा कोई केस नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले तकरीबन एक साल से विभाग द्वारा नए मीटर बहुत कम आ रहे हैं, जो नए आ रहे हैं, उनको जले हुए मीटरों की जगह रिप्लेस किया जा रहा है।

तीन बाईक सवार युवकों ने राह चलते दो युवकों पर डंडों से किया हमला, घायल
पटियाला-सनौर रोड पर मारपीट व लूटपाट की वारदातों में हुआ विस्तार

लोगो में दहशत, कुंभकरणी की नींद सो रहा पुलिस प्रशासन

सनौर। (सच कहूँ न्यूज) पटियाला-सनौर रोड पर रात के समय राहगीरों का घेराव कर (Sanaur News) लूटपाट करने की वारदातें अक्सर ही होती रहती हैं, लेकिन अब तो हद्द ही गई कि लूटपाट करने वाले लूटेरे अब तो लोगों को लूटपाट के साथ साथ जान से मारने की भी परवाह नहीं करते। शहर में इतना सब होने के बाद भी पुलिस प्रशासन कुंभकरणी की नींद सो रहा है। इस तरह का ही मामला बीती रात 10 बजे के करीब कैटल स्कूल के नजदीक घटित हुआ, वारदात का शिकार हुए रिंकू कुमार (38 साल) निवासी संत हजारा सिंह नगर सनौर ने बताया कि मैं प्रतिदिन की तरह पटियाला

यह भी पढ़ें:– रिश्वत मामला: विधायक रत्न को नहीं मिली चार्जशीट की कॉपी

शहर अपने काम डब्बा फैक्ट्री से अपनी साईकिल पर घर लौट रहा था, जब मैं सनौर रोड कैटल स्कूल के पास पहुंचा तो अचानक एक बाईक पर सवार 3 युवक, जिन्होंने हाथों में डंडे पकड़े हुए थे, ने मुझे पर हमला कर दिया और मैं सड़क पर गिर गया। लूटेरे मेरा मोबाईल व पर्स जिसमें तकरीबन 1200 रुपए थे, वह लेकर फरार हो गए। इसके बाद वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने मुझे लहुलुहान हालत में सड़क पर पड़े देखकर एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

थाना प्रमुख सनौर, गुरप्रीत सिंह से जब फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही कथित आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

जानकारी के अनुसार उसी रात इन अज्ञात युवकों ने (Sanaur News) एक और राहगीर जो कि सड़क पर पैदल जा रहा था, को भी डंडे मारकर घायल कर दिया। उसे भी स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए राजिन्द्रा अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घायल रिंकु कुमार व अन्य लोगों का कहना है कि लोग रात के समय अक्सर ही अपने काम से अपने घर जाते हैं। उन्होंने बताया कि यह काम नशेड़ी लोगों का है, पुलिस इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे ताकि आगे से कोई घटना न घटे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।