Operation Prahar - Sach Kahoon Hindi

ऑपरेशन प्रहार और कन्विक्शन पर विशेष फोकस और यक्ष एप और डिजिटल निगरानी को बढ़ावा
गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह ) । राजधानी  दिल्ली से सटे  कमिश्नरेट गाजियाबाद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, सभी जोनल डीसीपी, एसीपी, महिला अपराध, अपराध शाखा एवं थाना प्रभारी शामिल हुए।

गोष्ठी में अवैध नशा कारोबार, शस्त्र तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ की समीक्षा की गई। साथ ही ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत लंबित मामलों में दोषसिद्धि दर बढ़ाने के लिए साक्ष्यों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। अपराधियों की पहचान और निगरानी के लिए ‘यक्ष एप’ के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया गया। जियो टैगिंग, सत्यापन और अपराधियों की गतिविधियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपडेट रखने के निर्देश दिए गए।

लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के सख्त निर्देश

सीसीटीएनएस और सीसीएमएस पोर्टल पर लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बीट पुलिसिंग को मजबूत करने, नियमित गश्त और स्थानीय लोगों से संवाद बढ़ाने पर जोर दिया गया।

महिला सुरक्षा और मिशन शक्ति पर दिया जोर

‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने तथा शिकायतों पर संवेदनशील कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि गोष्ठी का उद्देश्य गाजियाबाद को अधिक सुरक्षित, अपराधमुक्त और नागरिक-अनुकूल बनाना है। सभी अधिकारियों को अपराध दर में कमी लाने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सख्त दिशा-निर्देश दिए गए।

Operation Prahar 2.0: पुलिस ने कोटकपूरा में निकाला फ्लैग मार्च
कोटकपूरा (सच कहूँ/अजय मनचंदा)। Kotkapura News: मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब को सुरक्षित एवं अपराध-मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से चलाई जा रही मुहिम के तहत, डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर प्रदेश से असामाजिक तत्वों के सफाए के लिए 9 फरवरी से 72 घंटे का ऑपरेशन प्रहार-2.0 चलाया जा रहा है। फरीदकोट जिले में यह अभियान नवीन सैनी आईपीएस, डीआईजी क्राइम तथा डॉ. प्रज्ञा जैन, एसएसपी फरीदकोट की निगरानी में संचालित किया जा रहा है।

9 फरवरी से 500 से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 67 टीमों का गठन कर जिले भर में संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को कोटकपूरा शहर में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीआईजी क्राइम नवीन सैनी आईपीएस एवं एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने किया। फ्लैग मार्च बत्तियां वाला चौक, कोटकपूरा से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों एवं बाजारों से होते हुए निकाला गया। Kotkapura News

यह भी पढ़ें:– Mock Drill: गुरुग्राम में बठिंडा से आई एनडीआरएफ टीम ने की रसायन रिसाव की मॉकड्रिल

Operation Prahar: ऑपरेशन प्रहार 2.0 सोमवार से शुरु करेगी पुलिस
अब 7 हजार से अधिक शस्त्र लाइसेंस भी रद्द करेगी पुलिस

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अलाट होंगे जिले, हर अधिकारी की होगी जिम्मेदारी तय

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Chandigarh News: पंजाब पुलिस द्वारा सोमवार से प्रदेश भर में ऑपरेशन प्रहार का दूसरा चरण (प्रहार 2.0) शुरु किया जा रहा है और पंजाब भर में से 12 हजार से अधिक पुलिस कर्मचारी और अधिकारी सुबह 8 बजे से ही इस ऑपरेशन के तहत गैंगस्टरों को गिरफ्तार करने में लग जाएंगे। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी गई है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब को गैंगस्टर और गैंगवार से मुक्त करने के उद्देश्य से ही ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामान्य दिनों में भी गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई होती है, लेकिन इस तरह के विशेष अभियानों में कहीं अधिक सख्ती और तेजी के साथ काम किया जाता है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन प्रहार का पहला चरण 20 जनवरी से शुरु किया गया था, जिसके तहत 5,290 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 2,973 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। इनमें से 5,413 लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था।

विदेशों से जल्द लेकर आए जाएंगे गैंगस्टर | Chandigarh News

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि विदेशों में छिपे बैठे गैंगस्टरों को पंजाब लाने के लिए सरकार द्वारा बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया थोड़ी समय लेने वाली होती है, लेकिन सभी औपचारिकताएं पूरी कर पंजाब पुलिस एक-एक कर सभी गैंगस्टरों को विदेशों से वापस लाने में सफल होगी।

पंजाब में हत्या की घटनाओं में आई गिरावट

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में पंजाब में हत्या और फिरौती की घटनाओं में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अपराध पूरी तरह समाप्त नहीं होते, क्योंकि इनमें से बड़ी संख्या व्यक्तिगत रंजिश या आपसी झगड़ों के कारण होती है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस की सख्ती के चलते प्रदेश में हत्याओं की संख्या में कमी आई है और गैंगस्टर पंजाब छोड़कर भाग रहे हैं। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– Verka Milk Booth: कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मलोट में वेरका मिल्क बूथ का किया उद्घाटन

Operation Prahar: पंजाब में चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’, 72 घंटें में गैंगस्टरवाद के खात्मे का दावा
पहले ही दिन पुलिस मुठभेड़ में तीन गैंगस्टर आमने-सामने, एक ढेर, दो घायल

12 हजार से अधिक पुलिस कर्मचारी चलाएंगे अभियान

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Chandigarh News: पंजाब में गैंगस्टरों द्वारा खुलेआम गोलीबारी और हत्याओं की बढ़ती घटनाओं के बाद पंजाब पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ शुरू करने का ऐलान किया है। इस अभियान के तहत अगले 72 घंटों में राज्य से गैंगस्टरवाद को जड़ से खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई गैंगस्टर पुलिस का सामना करने या जवाबी फायरिंग की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आॅपरेशन प्रहार के अंतर्गत पंजाब में 12 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। पहले ही चरण में करीब 2 हजार पुलिसकर्मियों को फील्ड में उतार दिया गया है। अभियान के दौरान विभिन्न जिलों में विशेष नाकाबंदी, तलाशी अभियान और खुफिया निगरानी तेज कर दी गई है।

अमृतसर में कुख्यात गैंगस्टर ढेर: आॅपरेशन के पहले ही दिन अमृतसर, जालंधर और मंडी गोबिंदगढ़ में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ की घटनाएं सामने आईं। अमृतसर में कुख्यात गैंगस्टर मनी प्रिंस पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उसके खिलाफ करीब 50 आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसकी मौत हो गई। Chandigarh News

जालंधर और मंडी गोबिंदगढ़ में मुठभेड़: जालंधर में संदेह के आधार पर रोके गए दो गैंगस्टरों ने पुलिस पर गोलीबारी की। इस दौरान करण नामक गैंगस्टर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी फरार होने में सफल रहा। इसी क्रम में यूके से भारत आए गैंगस्टर सुखचैन सिंह द्वारा भी पुलिस पर फायरिंग किए जाने की सूचना है। वहीं मंडी गोबिंदगढ़ में शिवा नामक गैंगस्टर दोतरफा गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

60 गैंगस्टरों और 1200 सहयोगियों की पहचान | Chandigarh News

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आॅपरेशन प्रहार के तहत कुल 60 सक्रिय गैंगस्टरों की पहचान की गई है। इनके साथ-साथ लगभग 1200 सहयोगियों को भी गिरफ्तार करने की योजना है। इसके अलावा करीब 600 पारिवारिक सदस्यों को संदेह के दायरे में रखा गया है। यदि जांच में यह पाया गया कि किसी पारिवारिक सदस्य ने गैंगस्टरों की मदद की है, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विदेशों से गैंगस्टरों को लाने के लिए समिति गठित

विदेशों में बैठकर पंजाब में गैंगवार या टारगेट किलिंग कराने वाले गैंगस्टरों को भारत लाने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति की अध्यक्षता काउंटर इंटेलिजेंस के आईजी आशीष चौधरी करेंगे। इसमें एजीटीएफ के डीआईजी गुरमीत चौहान, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के डीआईजी अखिल चौधरी और ब्यूरो आॅफ इन्वेस्टिगेशन के अधिकारी कमलदीप सिंह सदस्य के रूप में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:– गणतंत्र दिवस समारोह में पत्नी संग विशेष अतिथि होंगे जयधर के प्रगतिशील किसान विजय कुमार

हरियाणा : सुबह-सुबह पुलिस एक्शन में : 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की गैंगस्टर्स के ठिकानों पर छापेमारी
15 ठिकानों पर सर्च अभियान जारी

रेवाड़ी (सच कहूँ न्यूज)। आज सुबह-सुबह रेवाड़ी में पुलिस ने एक्शन लेते हुए हरियाणा के गैंगस्टर्स के खिलाफ आॅपरेशन ‘प्रहार’ के तहत 15 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की। (Operation Prahar) छापेमारी के दौरान 300 से जयादा पुलिसकर्मी एवं अधिकारी शामिल रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को विभिन्न स्थानों से संदिग्ध वस्तु और पैसे भी मिले हैं। लेकिन पुलिस ने इस बारे में अभी कुछ भी बताने से परहेज रखा है।

आॅपरेशन ‘प्रहार’ था बिल्कुल गुप्त

गौरतलब है कि पुलिस द्वारा शुरू किया गया आॅपरेशन ‘प्रहार’ बिल्कुल गुप्त तरीके से चलाया गया था। (Operation Prahar) आज सुबह ही साढ़े 4 बजे पुलिस एक्शन में आई और 300 पुलिसकर्मियों ने एक साथ गैंगस्टर्स के सभी ठिकानों पर धावा बोल दिया। रेवाड़ी में गैंगस्टर्स के मुख्य ठिकानों में संघी का बास, नई आबादी, गुर्जरवाड़ा, मोहल्ला बास सिताबराय, धारूहेड़ा चुंगी, सत्ती कालाूनी, धक्का बस्ती सहित कई गांवों में छापेमारी अभियान चलाया गया।

पुलिस के सीनियर अफसरों के नेतृत्व में सिविल ड्रैस में सैकड़ों पुलिसकर्मी कई गाड़ियों द्वारा आपराधिक छवि वाले लोगों के घरों में दबिश देने पहुंचे। इसके अलावा पुलिस ने अपराधियों के गुर्गों एवं उनके कई साथियों के यहां भी दबिश दी।

गैंगस्टर्स व गुर्गों के सबसे ज्यादा ठिकाने शहर में

पुलिस की इस गुप्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने ज्यादातर शहर के अंदर ही कार्रवाई को अंजाम दिया। क्योंकि गैंगस्टर्स और उनके गुर्गों के ज्यादातर ठिकाने शहर के अंदर ही हैं। सूत्रों की मानें तो इस समय जिले रेवाड़ी में 6 से ज्यादा गैंग एक्टिव हैं, जिसमें राजकुमार उर्फ झोटा गैंग, आलू गैंग, जीता गैंग, लालू ततारपुरिया गैंग, महेश सैनी गैंग एवं गुरुग्राम का पॉपुलर गैंगस्टर चांद गुर्जर गैंग एक्टिव हैं। बता दें कि उक्त गैंग के ज्यादातर मुखिया एवं गुर्गे जेल की हवा खा रहे हैं।

रेवाड़ी की तर्ज पर ही हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र एवं यमुनानगर में भी पुलिस ने ‘आॅपरेशन प्रहार’ के तहत अंबाला आईजी शिवास कबिराज के नेतृत्व में 77 टीमों ने आपराधिक छवि वाले 50 अपराधियों के ठिकानों पर सुबह-सुबह 4 बजे रेड डाली। जिसमें उनके हाथ बड़ी सफलता लगी। इस कार्रवाई में पुलिस के हाथ लॉरेंस गैंग, अमर सोनकर, भूप्पी राणा, अमन बोंड सहित कई अन्य गैंग से जुड़े 7 बदमाश लगे है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।