Delhi Crime - Sach Kahoon Hindi
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में मां-बेटे की चाकू से गोदकर हत्या, वारदात के बाद नकदी व जेवर गायब
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में गुरुवार तड़के मां-बेटे की हत्या से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने घर में घुसकर 38 वर्षीय महिला और उसके 13 वर्षीय बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद घर से नकदी और जेवर भी गायब मिले हैं। पुलिस लूटपाट के बाद हत्या की आशंका के तहत मामले की जांच कर रही है। Delhi News
दक्षिण-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी के अनुसार, आज तड़के करीब 1:11 बजे पीसीआर कॉल के माध्यम से गोविंदपुरी थाना पुलिस को गली नंबर-10, कालकाजी स्थित एक मकान में हत्या की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, थाना प्रभारी, सहायक पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता विष्णु साहू साप्ताहिक बाजारों में फल और सब्जी बेचने का काम करते हैं। वह बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे घर लौटे थे। उन्होंने देखा कि मकान का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। अंदर पहुंचने पर उनकी पत्नी शारदा साहू और 13 वर्षीय बेटे का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। दोनों के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। मृतक बेटा सातवीं कक्षा का छात्र था।
पुलिस जांच में घर की अलमारी से नकदी और जेवर गायब पाए गए हैं। इसके बाद पुलिस को आशंका है कि बदमाश लूटपाट के इरादे से घर में घुसे थे और विरोध करने पर मां-बेटे की हत्या कर दी। घटनास्थल पर अपराध जांच दल और विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। Delhi News
NCR Children Murders: सौतेले पिता की नफरत कहर बनकर ले गई दो मासूमों की जान
Stepfathers Murders Stepsons: नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में घरेलू हिंसा की दो अलग-अलग घटनाओं ने समाज को झकझोर दिया है। दिल्ली और हरियाणा में सामने आए इन मामलों में दो व्यक्तियों पर अपने सौतेले पुत्रों की हत्या करने के आरोप लगे हैं। पुलिस दोनों प्रकरणों में विस्तृत जांच कर रही है। NCR Children Murders
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क क्षेत्र में सातवीं कक्षा में अध्ययनरत 12 वर्षीय बालक का शव एक सुनसान स्थान से बरामद किया गया। आरोप है कि उसका सौतेला पिता उसे विद्यालय से साथ ले गया और बाद में उस पर घातक हमला किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बालक के शरीर पर गंभीर चोटों के चिह्न पाए गए हैं, जिससे अत्यधिक क्रूरता की आशंका व्यक्त की जा रही है।
परिवारजनों ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी बच्चों के प्रति शत्रुतापूर्ण व्यवहार करता था। घटना के उपरांत शव को विधिक प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है तथा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फॉरेंसिक दल द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।
सौतेले पिता द्वारा की गई मारपीट के कारण बालक की हालत गंभीर
दूसरी घटना हरियाणा के फरीदाबाद जनपद के सेक्टर-58 क्षेत्र की है, जहां दो वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। आरोप है कि सौतेले पिता द्वारा की गई मारपीट के कारण बालक की हालत गंभीर हुई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, किंतु चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकीय परीक्षण में शरीर पर चोटों के अनेक निशान पाए गए हैं।
पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का मामला पंजीकृत किया है। पूछताछ में पारिवारिक विवाद और बालक के प्रति कठोर व्यवहार की बातें सामने आई हैं। अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि घटना के पीछे क्या कारण रहे। इन दोनों घटनाओं ने घरेलू हिंसा और पारिवारिक तनाव के गंभीर दुष्परिणामों को उजागर किया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि तथ्यों के आधार पर कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। NCR Children Murders
Delhi Encounter: पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, एक अपराधी गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में पुलिस ने एक वांछित अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) और एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) की संयुक्त टीम ने बिंदापुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ऋषभ उर्फ रितिक उर्फ डांसर को हिरासत में लिया। इस दौरान हुई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी घायल हो गए। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी मंगलवार रात सेक्टर-3, द्वारका में दिखाई देगा। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर सुभाष चंद (एएनसी) और इंस्पेक्टर कमलेश कुमार (एएटीएस) की देखरेख में टीम ने इलाके की घेराबंदी की। Delhi Encounter News
जब पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें ऋषभ घायल हो गया और उसे तुरंत इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया। इसी दौरान एएनसी के इंस्पेक्टर सुभाष चंद के बाएं हाथ में भी गोली लगी, और उन्हें वेंकटेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी 18 अगस्त को बिंदापुर में कुलदीप नामक व्यक्ति की हत्या में शामिल था। हत्या के बाद ऋषभ फरार हो गया और स्थानीय अपराधियों के संपर्क में था। वह गवाहों को खत्म करने की योजना बना रहा था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से एक आधुनिक पिस्तौल, दो जिंदा और दो खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ द्वारका उत्तर थाना में एक नया आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी पूछताछ कर रही है और अन्य संबंधित अपराधों की जांच भी जारी है। Delhi Encounter News
Delhi: मुस्तफाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग से मची भगदड़, दहशत में लोग
Mustafabad Firing: नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद क्षेत्र में सोमवार रात अचानक गोलियों की आवाज़ से पूरा इलाका दहशत में आ गया। नेहरू विहार डी-2 के समीप दो अज्ञात बदमाशों ने स्कूटी पर सवार होकर अंधाधुंध फायरिंग की। चार राउंड गोलियों की आवाज़ से आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। Delhi News
घटना की सूचना मिलते ही दयालपुर थाने के एसएचओ परमवीर दहिया और पुलिस अधिकारी आनंद कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। अपराध स्थल से पुलिस को तीन खोखे और एक जीवित कारतूस बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि हमलावर कुछ ही मिनटों में गोलीबारी कर वहां से फरार हो गए।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि गोलीबारी के दौरान लोग भयभीत होकर अपने घरों में बंद हो गए थे। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच आरंभ कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की थी। Delhi News
आरोपियों की पहचान के लिए विशेष दल गठित
एसएचओ दहिया ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए विशेष दल गठित किया गया है और आसपास के थानों को सतर्क कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की गतिविधियों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
इसी बीच, दिल्ली के हरि नगर थाने की पुलिस ने बुजुर्ग नागरिकों से ठगी करने वाले कुख्यात “लिफाफा गिरोह” के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह बुजुर्गों को लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठाता और बाद में उनके गहने व नकदी लूटकर कागज के लिफाफों में नकली आभूषण रखकर फरार हो जाता था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक आई-10 कार, फर्जी नंबर प्लेट, कृत्रिम गहने और 22 कागज़ के लिफाफे बरामद किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस गिरोह की गिरफ्तारी से लूट के दो प्रमुख मामलों का समाधान हो गया है। एक शिकायत 18 जुलाई को दर्ज कराई गई थी, जिसमें पीड़ित ने बताया कि तीन अज्ञात व्यक्तियों ने लिफ्ट देने के बहाने उसके सोने के झुमके और नकद 4,000 रुपये छीन लिए थे। Delhi News
Delhi Police Encounter: दिल्ली के रोहिणी में कुख्यात अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, 3 काबू,दो फरार
Delhi Police Encounter: नई दिल्ली। रोहिणी जिले की बुध विहार थाना पुलिस ने शनिवार तड़के एक विशेष अभियान चलाकर कुख्यात अपराधी लल्लू उर्फ अशरू (Lallu and Gogi Gang) और उसके गिरोह पर शिकंजा कस दिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यह गिरोह गौ-रक्षक दल से जुड़े एक प्रमुख व्यक्ति पर हमला करने की योजना बना रहा है। Delhi News
पुलिस के अनुसार, हाल ही में लल्लू ने अपने साथियों संग तीन व्यक्तियों की पिटाई की थी और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर गैंग की धमक जमाने की कोशिश की थी। विरोध में पीड़ित पक्ष ने एक सभा बुलाने का आह्वान किया था, जिसके बाद यह गिरोह हमला करने की तैयारी में था।
कार सवारों ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी
शनिवार सुबह लगभग ढाई बजे, बांके बिहारी मंदिर (रोहिणी सेक्टर-24) के पास पुलिस ने संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया। कार सवारों ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी और भागने के प्रयास में अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन अपराधियों को पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। Delhi News
मुठभेड़ में लगभग छह राउंड गोलियां पुलिस की ओर से और सात राउंड हमलावरों की ओर से चलाई गईं। गोली लगने से लल्लू और उसका साथी इरफान घायल हो गए, जबकि तीसरा आरोपी नितेश मौके पर दबोचा गया। तलाशी में आधुनिक हथियार और एक देसी कट्टा बरामद हुआ।
जांच में सामने आया है कि लल्लू के खिलाफ हत्या का प्रयास और लूट जैसे पाँच गंभीर मामले दर्ज हैं, जबकि इरफान दो आपराधिक मामलों में वांछित है। नितेश पूर्व में ठगी की वारदातों में लिप्त रहा है। पुलिस ने घटना को लेकर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और गिरोह के नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है। Delhi News
Delhi News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में 17 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत
पुलिस जांच में जुटी, गश्त और सुरक्षा पर उठे सवाल
Delhi’s Seelampur Murder: नई दिल्ली। राजधानी के उत्तर-पूर्वी जिले के सीलमपुर इलाके में गुरुवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहाँ 17 वर्षीय एक किशोर की बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कुणाल के रूप में हुई है, जो जे-ब्लॉक, सीलमपुर का निवासी था। पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार शाम लगभग 7:38 बजे हुई। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल कुणाल को इलाज के लिए जेपीसी अस्पताल ले जाया गया। दुर्भाग्यवश, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उपचार के दौरान कुणाल की मृत्यु हो गई। Delhi News
हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित
हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की क्राइम टीम को जांच के लिए घटनास्थल पर भेजा गया। सीलमपुर थाने में मामला दर्ज कर, हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस अधिकारी इस मामले की गहनता से निगरानी कर रहे हैं। अभी तक इस हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और इलाके के लोगों से पूछताछ भी कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
दिल्ली पुलिस ने हालिया आपराधिक घटनाओं को ध्यान में रखते हुए राजधानी में सुरक्षा के मद्देनजर गश्त बढ़ा दी है। डिफेंस कॉलोनी समेत विभिन्न इलाकों में रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक विशेष गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस द्वारा बैरिकेड्स लगाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय कुमार जैन ने बताया कि यह गश्ती अभियान पुलिस की नियमित सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है। इसी तरह मार्च में भी यह अभियान चलाया गया था और अब अप्रैल में इसे दोहराया जा रहा है। इस अभियान में सभी रैंक के अधिकारी, कांस्टेबल से लेकर पुलिस आयुक्त तक सड़क पर उतरते हैं और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते हैं। Delhi News
Gurgaon Police: आत्महत्या कर रही लड़की की सूचना पाकर पुलिस टीम ने छह मिनट में पहुंचकर बचाई जान
साक्षी मर्डर केस पर अभी की बड़ी खबर
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राजधानी दिल्ली के बाहरी-उत्तरी (Sakshi Murder Case) जिले में 16 साल की एक लड़की की निर्मम हत्या के आरोपी युवक को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त राजा बंथिया ने बताया कि आरोपी मोहम्मद साहिल (20) को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह रेफ्रिजरेटर और ए सी का मैकेनिक है। उन्होंने बताया कि हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल दहला देने वाली यह घटना (Sakshi Murder Case) रविवार रात को शाहाबाद डेरी थाना क्षेत्र के जेजे कॉलोनी के बी. ब्लॉक में हुई थी।‌ बताया जाता है कि पीड़िता एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए जा रही थी। इसी दौरान पहले से उसे जानने वाला साहिल ने उसे रोका और फिर उस पर किसी तेजधार हथियार से कई वार किए। फिर पत्थर मार कर सिर कुचल दिया। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि पीड़िता साक्षी और साहिल के बीच दोस्ती थी लेकिन घटना से कुछ दिन पहले किसी वजह से दोनों के बीच कहासुनी के बाद बातचीत बंद हो गई थी। इस वजह से साहिल साक्षी से बेहद नाराज था। इस बीच रविवार को दोनों का अचानक आमना-सामना हुआ। आरोप है कि साहिल ने उस पर हमला कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि साक्षी जेजे कॉलोनी में (Sakshi Murder Case) अपने परिवार के साथ रहती थी। उसके पिता मजदूरी करते हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में वायरल एक सीसीटीवी वीडियो की प्रारंभिक जांच के बाद तत्काल छह टीमें बनाई गईं। इस दौरान साहिल के बारे में पुलिस को बुलंदशहर में अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपे होने की सूचना मिली। इस आधार पर पुलिस ने वहां छापा मारा और गिरफ्तार कर लिया।
एक फोन कॉल से खुल गई साहिल की पोल | Sakshi Murder Case
वहीं, साक्षी की मौत की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पाकर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस मृतका के परिवार के पास पहुंची। जहां उन्होंने हत्यारे की पहचान साहिल के तौर पर बताई। इसके बाद पुलिस साहिल के घर पहुंची, वह घर पर मौजूद नहीं था। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लिया। तभी साहिल की बुआ ने फोन कर साहिल के पहुंचने की खबर उसके पिता को दी। इस फोन कॉल से पुलिस उसकी लोकेशन पता करने में सफल रही। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम साहिल के पिता के साथ बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के अटेरना गांव पहुंची। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
Delhi Viral Video: कार की बोनट पर शख्स को 2-3 किलो मीटर तक घसीटा, देखें दिल्ली की सड़कों का जंगलीपन का वीडियो
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश की राजधानी से बड़ी दिल दहलाने वाली (Delhi Video Viral) खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब 11 बजे एक कार बोनट पर लटके एक शख्स को दो से तीन किलोमीटर तक घसीटता रहा। जैसे ही दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना मिली तुरंत उन्होंने आरोपी की कार का पीछा किया और बोनट पर लटके व्यक्ति की जान बचाई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायल हो रहा है।
#WATCH | Delhi: At around 11 pm last night, a car coming from Ashram Chowk to Nizamuddin Dargah drove for around 2-3 kilometres with a person hanging on the bonnet. pic.twitter.com/54dOCqxWTh
— ANI (@ANI) May 1, 2023
क्या है मामला | Delhi Video Viral
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह कार लोकसभा सांसद चंदन की बताई जा रही है। हादसे के वक्त सांसद गाड़ी में मौजूद नहीं थे, गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। पुलिस ने लापरवाजी से गाड़ी चलाने का केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित ने बताया
जानकारी के अनुसार पीड़ित की पहचान चेतान के रूप में हुई है जो एक ड्राइवर है। चेतन ने कहा कि मैं ड्राइवर हूं, मैं एक यात्री को छोड़कर वापस आ रहा था जब मैं आश्रम के पास पहुंचा तो एक कार ने मेरी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद मैं कार से बाहर निकलता और आरोपी से बहस हो गई। इसके बाद आरोपी ने मुझे कार के बोनट पर लटका दिया और गाड़ी चला दी। मैं आश्रम चौक से निजामुद्दीन तक कार के बोनट पर लटकता रहा। नशे में धुत ड्राइवर ने मेरी एक ना सुनी और भगवान का शुक्र है कि इस घटनाक्रम को पुलिस ने देख लिया और इस तरह मेरी जान बचा ली।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
साकेत कोर्ट में फायरिंग के बाद दिल्ली सीएम केजरीवाल ने एलजी पर साधा निशाना
दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई: केजरीवाल
साकेत कोर्ट के बाहर गोलीबारी करने वाले शख्स को पकड़ने के लिए टीमों का किया गठन
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिणी दिल्ली (Delhi CM Kejriwal) इलाके में साकेत कोर्ट नंबर-3 के बाहर शुक्रवार सुबह गोलीबारी हुई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया है। गोलीबारी में एक महिला घायल हो गयी है। इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिना किसी का नाम लिए साकेत कोर्ट परिसर में गोलीबारी की घटना के बाद राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति की आलोचना की।
एक महिला को तीन गोलियां लगीं | Delhi CM Kejriwal
केजरीवाल ने राजधानी में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति की आलोचना करते हुए ट्वीट किया, ‘दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है। दूसरों के काम में बाधा डालने और हर बात पर ओछी राजनीति करने के बजाय सभी को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए और अगर वह प्रबंध नहीं करते हैं, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि कोई और इसे कर सके। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वकील के वेश में आए एक व्यक्ति ने आज सुबह करीब साढ़े दस बजे चार गोली चलायी और वह कैंटीन के रास्ते फरार हो गया। इस घटना में एक महिला को तीन गोलियां लगीं। उसे तुरंत मैक्स साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गोलीबारी करने वाले शख्स की पहचान कर ली गई | Delhi CM Kejriwal
उन्होंने बताया कि आज साकेत कोर्ट में सुनवाई होनी थी, जिसमें पीड़िता और उसका वकील आए हुए थे। इसी दौरान हमलावर ने गोलीबारी कर दी। घटना में महिला को दो गोलियां पेट में और एक हाथ में लगी। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी करने वाले शख्स की पहचान कर ली गई है। आरोपी ने पीड़िता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया हुआ था। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है, जो इस मामले से जुड़े हर स्थिति पर निगरानी बनाए रखे हुए हैं। फिलहाल, कोर्ट परिसर में स्थिति सामान्य है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर (Delhi court Firing) सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि आज दिल्ली के साकेत कोर्ट में हमलावर ने एक महिला के पेट में चार गोलियां दाग दी। महिला आह, जान निकल गई… चिल्लाते हुए कोर्ट से बाहर निकल रही थी। तुरंत पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आपने अक्सर ऐसा पुरानी फिल्मों में देखा होगा कि गवाह को कोर्ट की सीढ़ियां नहीं चढ़ पाता और उसको गोलियों मार दी जाती है। ऐसा ही वाक्या आज साकेत कोर्ट में हुआ है।
क्या है मामला:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला के पति ने ही गोली चलाई है। पारिवारिक विवाद का शक बताया जा रहा है। जब आज सुबह कोर्ट में कार्रवाई शुरू होने वाली थी जब वकील के कपड़े पहने एक शख्स ने वकीलों के चैंबर के पास अपनी ही धर्म पत्नी पर फायरिंग की। कोर्ट परिसर जहां पर न्याय के लिए लोग आते हैं वहां हथियार लेकर किसी शख्स का पहुंचना कई तरह के सवाल खड़े करता है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कोर्ट परिसर में गोली कांड की घटना हो चुकी है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।