KKR vs DC - Sach Kahoon Hindi

KKR vs DC IPL 2025: घातक साबित हुए डीसी के लिए नरेन और चक्रवर्ती
केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखीं

KKR in IPL 2025 Playoff race: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 14 रनों से पराजित कर प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति को मज़बूत बनाए रखा है। यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। केकेआर की ओर से गेंदबाज सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल मिलाकर पांच विकेट चटकाए। विशेष रूप से, दोनों गेंदबाजों ने अपने अंतिम ओवरों में दो-दो विकेट लेकर दिल्ली की उम्मीदों को झटका दिया और मुकाबले का रुख बदल दिया। KKR vs DC IPL 2025

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवरों में 204 रन बनाए और नौ विकेट गंवाए। टीम की बल्लेबाज़ी में कई खिलाड़ियों ने छोटी लेकिन उपयोगी पारियां खेलीं। अंगकृष रघुवंशी ने 44 और रिंकू सिंह ने 36 रनों की तेज पारियां खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, वहीं अक्षर पटेल ने 2 सफलताएं हासिल कीं।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत धीमी रही। अभिषेक पोरेल और करुण नायर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद फाफ डु प्लेसिस और अक्षर पटेल ने 76 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। डु प्लेसिस ने 31 गेंदों में अर्धशतक पूरा करते हुए कुल 62 रन बनाए, जबकि अक्षर ने घायल होने के बावजूद 43 रनों की सराहनीय पारी खेली।

लेकिन, अंत के ओवरों में सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाज़ी कर दिल्ली की वापसी की संभावनाओं को समाप्त कर दिया। नरेन ने अपने अंतिम ओवर में तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर 29 रन दिए, वहीं चक्रवर्ती ने 18वें ओवर में दो विकेट चटकाए और 39 रन खर्च किए। अन्य गेंदबाजों में अनुक्रम रोय, वैभव अरोड़ा और आंद्रे रसेल ने भी एक-एक विकेट लिया।

दिल्ली के युवा बल्लेबाज विप्रज निगम ने अंतिम ओवरों में संघर्ष करते हुए चौके-छक्के लगाए, लेकिन उनकी 38 रनों की पारी रसेल द्वारा बोल्ड किए जाने के साथ समाप्त हो गई। दिल्ली की टीम 190 रन ही बना सकी और 14 रन से हार गई। यह इस मैदान पर दिल्ली की लगातार तीसरी हार है। यह जीत केकेआर के लिए प्लेऑफ की दौड़ में जीवित रहने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रही। KKR vs DC IPL 2025

Bhagwant Mann: हरियाणा के पानी को लेकर सीएम भगवंत मान ने किया ये बड़ा ऐलान!

KKR vs DC: कोलकाता ने दिल्ली कैपिटल्स को चटाई धूल, सात विकेट से हराया
KKR vs DC: कोलकाता (एजेंसी)। वरुण चक्रवर्ती के 16 रन देकर तीन विकेट और उसके बाद फिल सॉल्ट (68) और कप्तान श्रेयस अय्यर नाबाद (33) की शानदार पारियों की बैदालत कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 47वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हरा दिया है। धीमी पिच पर 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की फिल सॉल्ट और सुनील नारायण की सलामी जोड़ी ने ताबड़तोड़ शुरूआत करते हुए पहले विकेट लिये 79 रन जोड़े। सातवें ओवर में अक्षर पटेल ने सुनील नारायण को फ्रेजर के हाथों कैच आउट कराकर दिल्ली को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद नौवें ओवर में अक्षर ने फिल सॉल्ट को बोल्ड आउट कर कुछ उम्मीद जगाई। सुनील ने 10 गेंदों में 15 रन बनाये। वहीं फिल सॉल्ट ने 33 गेंदों में सात चौके और पांच छक्के लगाते हुए (68) रन बनाये। रिंकू सिंह 11 रन बनाकर आउट हुये। श्रेयस अय्यर (33) और वेंकटेश अय्यर

(26) रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता ने 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 157 रन बनाकर सात विकेट से मुकाबला जीत लिया। कोलकाता की नौ मैचों में यह छठी जीत है। दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल ने दो विकेट लिये। लिजाड विलियम्स ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले कुलदीप यादव नाबाद (34) और कप्तान ऋषभ पंत (27) रनों की पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 154 रनों का लक्ष्य दिया था।

आज यहां ईडन गार्डंस में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरूआत खराब रही और दूसरे ही ओवर में उसने सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (13) का विकेट गवां दिया। उन्हें वैभव अरोड़ा ने आउट किया। अगले ही ओवर में जेक फ्रेजर-मक्गर् भी (12) पर पवेलियन लौट गये। इसके बाद तो कोलकाता के गेंदबाजों के आगे दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज नहीं टिकता नजर नहीं आया और एक के बाद एक लगातार विकेट गिरने लगे। अभिषेक पोरेल (18), शे होप (6), अक्षर पटेल (15), ट्रिस्टन स्टब्स (4), कुमार कुशाग्र (1) रन बनाकर आउट हुये।

कप्तान ऋषभ पंत ने 27 रनों की पारी खेली। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया। कुलदीप यादव और रसिख सलाम ने नौवें विकेट के लिय 29 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रसिख सलाम आठ रन बनाकर आउट हुये। लिजाड विलियम्स (1) रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं कुलदीप यादव ने 26 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए सर्वाधिक नाबाद 34 रनों की पारी खेली। दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 153 रनों का सम्मानजक स्कोर खड़ा किया। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लिये। वैभव अरोड़ा और हर्षित राणा को दो-दो विकेट मिले। मिचेल स्टार्क, और सुनील नारायण ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

KKR vs DC: डेविड वॉर्नर, कुलदीप का तुफान, दिल्ली को दिलाई पहली जीत
दिल्ली ने आखिरकार जीत दर्ज की

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली कैपिटल्स ने गेंदबाजों के (KKR vs DC) नायाब प्रदर्शन के बाद कप्तान डेविड वॉर्नर (57) के शानदार अर्द्धशतक की बदौलत गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को चार विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2023 सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। वषार्बाधित मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर 127 रन पर आॅलआउट हो गयी। दिल्ली ने यह लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल करके अंक तालिका में अपना खाता खोला। दिल्ली के बल्लेबाजों ने अपने निराशाजनक प्रदर्शन से इस मैच को भी रोमांचक बना दिया। वॉर्नर के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज महत्वपूर्ण योगदान नहीं दे सका, जिसके कारण टीम को आखिरी ओवर में सात रन की दरकार थी। अक्षर पटेल (19 नाबाद) ने शुरूआती दो गेंदों पर चार रन लिये, जबकि कुलवंत खेजरोलिया ने दूसरी गेंद पर नो बॉल फेंककर दिल्ली का काम आसान कर दिया। अक्षर ने अंतत: आधिकारिक दूसरी गेंद पर दो रन भागकर दिल्ली की पहली जीत सुनिश्चित की।

आईपीएल मैच खेल रहे फिलिप सॉल्ट भी मात्र पांच रन ही बना सके | KKR vs DC

दिल्ली के लिये पारी की शुरूआत करने उतरे वॉर्नर शुरू से ही लय में नजर आये। वॉर्नर ने उमेश यादव को चौका लगाकर अपना खाता खोला, जबकि अगले ओवर में कुलवंत खेजरोलिया को दो चौके लगाये। उनके जोड़ीदार पृथ्वी शॉ ने भी चौके के साथ शुरूआत की लेकिन 13 रन पर उनकी एक और निराशाजनक पारी का अंत हुआ। वॉर्नर इस बात से बेअसर रहे और सुनील नरेन को चार चौके जड़कर पावरप्ले समाप्त किया। कप्तान नीतीश ने अंतत: दिल्ली की धीमी पिच पर अपनी आॅफ-स्पिन का फायदा उठाते हुए मिचेल मार्श का विकेट चटकाया। अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे फिलिप सॉल्ट भी मात्र पांच रन ही बना सके।

केकेआर के स्पिनरों ने धीरे-धीरे विकेट चटकाते हुए मैच पर पकड़ बनानी शुरू कर दी। शुरूआती 25 गेंद पर 45 रन बनाने वाले वॉर्नर को अर्द्धशतक पूरा करने में 33 गेंदों का समय लगा और वह अंतत: 41 गेंद पर 11 चौकों सहित 57 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। वॉर्नर को आउट करने वाले वरुण चक्रवर्ती ने उस ओवर में कोई रन न देकर दिल्ली को दबाव का एहसास करवाया। दिल्ली की दुविधाएं यहां भी समाप्त नहीं हुईं और मनीष पांडे (22 गेंद, 21 रन) ने पिच पर पांव जमाने के बाद लॉन्ग आॅन को कैच देकर अपना विकेट गंवा दिया। अमन हाकिम खान शून्य रन का योगदान देकर आउट हो गये। दिल्ली अब तीन ओवर में जीत के लिये 15 रन चाहिये थे, जबकि केकेआर जीत से सिर्फ चार विकेट दूर थी। चक्रवर्ती ने 18वें ओवर में मात्र तीन रन दिये और ललित यादव को लगभग आउट भी कर दिया। नीतीश ने भी 19वें ओवर में मात्र पांच रन दिये, हालांकि अक्षर को आउट न कर पाना उनके लिये भारी पड़ा।

वेंकटेश अय्यर शून्य पर आऊट KKR vs DC

दिल्ली के मैच-जिताऊ हरफनमौला आखिरी ओवर से पहले 19 गेंद पर 13 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने आखिरी ओवर की शुरूआती तीन गेंदों पर छह रन लिये, जबकि दिल्ली को सातवां रन नो बॉल की मदद से मिल गया। अक्षर 22 गेंद पर 19 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे और दिल्ली को चार विकेट से जीत दिलाई। इससे पूर्व, दिल्ली ने वषार्बाधित मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हुए पहले ओवर से ही केकेआर को दबाव में रखा। मुकेश कुमार (15/1) ने दूसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज लिटन दास का विकेट चटकाया, जबकि आनरिक नॉर्खिया (20/2) ने पिछले मैच के शतकवीर वेंकटेश अय्यर को शून्य रन पर पवेलियन लौटा दिया।

अक्षर पटेल ने मंदीप सिंह को बोल्ड किया KKR vs DC

लंबे समय बाद आईपीएल में वापसी कर रहे इशांत शर्मा (19/2) ने केकेआर के कप्तान नीतीश राणा का विकेट लेकर पावरप्ले समाप्त किया, जिसके बाद स्पिनरों ने मोर्चा संभाल लिया। अक्षर पटेल ने अपने पहले ओवर में मात्र चार रन देने के बाद दूसरे ओवर में मंदीप सिंह को बोल्ड किया। तीन ओवर में 13 रन देने वाले अक्षर ने रिंकू सिंह का विकेट लेकर अपना स्पेल समाप्त किया। सलामी बल्लेबाज रॉय इस बीच विकेट पर टिके रहे। उन्होंने प्रत्याक्रमण करने के इरादे से 10वें ओवर में कुलदीप यादव को छक्का लगाया। रॉय को 24 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला, हालांकि वह अपनी टीम को संकट से नहीं निकाल सके और 43 रन पर कुलदीप (15/2) का शिकार हो गये।

कुलदीप ने अगली गेंद पर अनुकूल रॉय को भी विकेट चटकाया, लेकिन हैट्रिक पूरी नहीं कर सके। इसी बीच, सुनील नरेन और उमेश यादव का विकेट गिरने के साथ केकेआर 16वें ओवर में ही आॅलआउट होने के करीब आ गयी, जिसके बाद रसेल ने 38 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रसेल ने अपनी पारी में एक चौका और चार छक्के लगाये। पारी की आखिरी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती रन चुराने की कोशिश में रनआउट हुए और केकेआर 127 रन पर सिमट गयी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।