Martyr Mandeep Singh - Sach Kahoon Hindi

लुधियाना का जवान मनदीप सिंह शहीद, गांव चानकोईयां कलां में छाया मातम
लुधियाना। (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल) जम्मू-कश्मीर वीरवार को एक बार फिर से आंतकी हमले से दहल गया। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमला हुआ, (Martyr Mandeep Singh) जिसमें देश ने पांच जवानों को खो दिया। इस आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए हैं। इस भीषण हादसे में भारतीय सेना के हवलदार मनदीप सिंह, लायंस देवाशीष बसवाल, लायंस एनके कुलवंत सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह और सिपाही सेवक सिंह शहीद हो गए। बता दें कि शहीद हुए पांच जवानों में से चार जवान पंजाब के थे, जबकि एक जवान ओडिशा का है।

यह भी पढ़ें:– सीएम मान ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पंजाब के चार जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी। मनदीप सिंह पंजाब के चानकोईयां कलां गांव के, हरकृष्ण सिंह तलवंडी बारथ गांव के, कुलवंत सिंह चारिक के और सेवक सिंह वाघा के रहने वाले थे। पंजाब में शोक का माहौल है। शहीद जवानें के घर वालों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। किसी को नहीं लगा था कि ऐसी खबर आएगी।पंजाब के गांव चानकोईयां कलां (ब्लाक दोराहा), जिला लुधियाना के लाल मनदीप सिंह (39) भी इस आतंकी हमले में शहीद हो गए। मनदीप के चाचा ने कहा कि मुझे इस घटना के बारे में शाम लगभग 7 बजे पता चला और मनदीप सिंह की जान चली गई। मेरे भतीजे की गोली लगने से मौत हो गई। मनदीप का पूरा परिवार इस वक्त पीड़ा से गुजर रहा है।

छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी पर लौटे थे

मनदीप सिंह 17 साल पहले 2005 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे। चार मार्च को वह 20 दिन की छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी पर लौटे थे। मनदीप सिंह के परिवार में उनकी मां बलविंदर कौर, पत्नी जगदीप कौर, बेटा करणदीप सिंह, बेटी खुशदीप कौर, छोटा भाई जगपाल सिंह और जगजीत सिंह हैं। मनदीप के पिता का 2012 में निधन हो गया था। मनदीप सिंह की शहादत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, पूरे गांव में मातम पसर गया। एसडीएम पायल जसलीन कौर भुल्लर ने बताया कि शहीद मनदीप सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 11 बजे उनके गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

मनदीप सिंह की माता बलविंदर कौर ने बताया कि कल ही बेटे से फोन पर बात हुई थी। (Martyr Mandeep Singh) बिल्कुल ठीक ठाक था। शाम को फोन पर शहादत की सूचना मिली। वहीं शहीद की पत्नी जगदीप कौर ने कहा कि वीरवार दोपहर ही उनकी फोन पर बात हुई थी। जगदीप कौर ने कहा कि मेरे पति की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे हमलों को रोकना चाहिए। वहीं शहीद के चाचा जसवीर सिंह भारतीय सेना से रिटायर हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में काफी समय से ऐसे हमले हो रहे हैं जिसमें जवान शहीद होते हैं। उन्हें भतीजे की कुर्बानी पर फख्र है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।