Eid al-Fitr - Sach Kahoon Hindi

ईद मिलन कार्यक्रमों में पत्रकारों व गणमान्य लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी, आपसी भाईचारे की मिसाल
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: ईद-उल-फितर के अवसर पर कस्बा कैराना में ईद मिलन कार्यक्रमों का सिलसिला पूरे उत्साह और उल्लास के साथ जारी रहा। नगर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश दिया। सभी कार्यक्रमों में पत्रकार संगठन कैराना के पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे और आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार एम इक़बाल हसन के आवास पर पत्रकार संगठन कैराना द्वारा भव्य ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। Kairana News

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नगर पालिका के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी, संरक्षक महराब चौधरी, निवर्तमान अध्यक्ष संदीप इन्सां, रियासत अली ताबिश, मेहरबान अली, अंसार सिद्दीकी, डॉ. अज़मतुल्लाह खान, डॉ. सलीम फारूकी, अल्ताफ चौधरी, मास्टर समीउल्लाह खान, डॉ. अनवर हक, वाजिद अली, बिलाल चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर अरीब हसन को ईदी देकर खुशियां साझा की गईं। वहीं, नगर पालिका परिषद कैराना के पूर्व चेयरमैन हाजी राशिद अली के आवास पर भी ईद मिलन का आयोजन हुआ, जहां पर उन्होंने पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी समेत अन्य अतिथियों को बुके भेंट करके सम्मानित किया।

वहीं, पत्रकार संगठन कैराना के संरक्षक महराब चौधरी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष दामोदर सैनी, जिला मंत्री शक्ति सिंघल, नामित सभासद व पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव जैन, भाजपा नेता मनीष चौहान, सीओ थानाभवन अमरदीप मौर्य, सीओ यातायात श्याम सिंह , कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैराना समयपाल अत्री, थानाभवन प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत, पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी, गन्ना समिति के वाइस चैयरमैन गौरव चौहान, बुच्चाखेड़ी के पूर्व प्रधान राजेश चौहान समेत नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ो गणमान्य लोगो ने पहुंचकर ईद की मुबारक़बाद दी। इस मौके पर सहकारी संघ के चेयरमैन व जहानपुरा के पूर्व प्रधान चौधरी जनाब अली, सभासद चौधरी महबूब अली, डी.सिंह.डी.एफ. के पूर्व डायरेक्टर चौधरी इस्लाम, पत्रकार संगठन कैराना के सरंक्षक महराब चौधरी, उस्मान चौधरी, जिला पंचायत के पूर्व प्रत्याशी सोहराब चौधरी उर्फ भोला, आजम चौधरी एडवोकेट आदि ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। इसी प्रकार पत्रकार संगठन कैराना के संरक्षक अब्दुल सत्तार के आवास पर भी ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। Kairana News

जहां शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया गया। एडवोकेट इंतजार चौधरी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भी लोगों ने भाग लेकर पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। यहां पर पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी, एडवोकेट अनुज रावल, पत्रकार स्वदेश पंवार आदि मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) के नगर अध्यक्ष चौधरी इनाम उर्फ कालू के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भी लोगों ने सहभागिता कर आपसी अपनापन साझा किया। पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी, एडवोकेट अनुज रावल, स्वदेश पंवार आदि ने ईद की मुबारकबाद पेश की। वहीं, अधिवक्ता मुस्तफा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उनके परिवार की सादगी और मधुर व्यवहार ने सभी का दिल जीत लिया।

यह भी पढ़ें:– घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

ईद का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और प्रेम के साथ मनाएं: जियाउद्दीन अहमद
ईद पर नंदग्राम में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से नंदग्राम क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम, जियाउद्दीन अहमद  ने खुद  थाना नंदग्राम क्षेत्र में पुलिस बल के साथ व्यापक पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया गया।और आमजन को सुरक्षा का अहसास कराया। Ghaziabad News

इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर आमजन में सुरक्षा का विश्वास जगाया। एसीपी के अनुसार फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना तथा त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों पर अंकुश लगाना रहा।

सहायक पुलिस आयुक्त जियाउद्दीन अहमद ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए अपील की कि वे ईद का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और प्रेम के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

किसी भी हुड़दंगी या असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा: एसीपी

एसीपी नंदग्राम ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि त्योहार के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले किसी भी हुड़दंगी या असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मियों को क्षेत्र के प्रत्येक कोने पर सतर्क निगरानी रखने और सक्रिय रूप से गश्त जारी रखने के सख्त निर्देश दिए।

ईद के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना  सर्वोच्च प्राथमिकता | Ghaziabad News

पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की है।एसीपी  ने भी स्पष्ट कर दिया है कि ईद के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें:– World Sparrow Day: नौकरी छोड़ कर पूनम ओला ने बनाया गौरैया बचाने की मुहिम को जीवन का लक्ष्य

Gas Cylinder News: ईद नजदीक आते ही गैस सिलेंडरों की मांग बढ़ी, एजेंसी पर लंबी कतारें
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: ईद-उल-फितर का त्योहार जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, वैसे-वैसे कस्बे में ज़रूरी सामानों की खरीदारी के साथ घरेलू गैस सिलेंडरों की मांग भी तेज़ी से बढ़ने लगी है। सोमवार को शामली रोड स्थित इंडियन विनायक गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। जबकि सोमवार को गैस एजेंसी का साप्ताहिक अवकाश था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही एजेंसी के बाहर लाइन में खड़े होकर गैस सिलेंडर की पर्ची बनवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नज़र आए। बताया जाता है कि सुबह करीब दस बजे तक भी जब एजेंसी का दरवाज़ा नहीं खुला तो कई उपभोक्ता मायूस होकर बिना पर्ची बनवाए ही अपने घर लौट गए।

ईद का त्योहार नज़दीक होने के कारण घरों में विशेष पकवान बनाने के लिए गैस सिलेंडर की जरूरत होती है। इसी वजह से अवकाश के बावजूद लोग सुबह से ही एजेंसी पहुंचने लगे और पर्ची लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। एजेंसी के बाहर कुछ उपभोक्ता नाराज़गी जताते हुए भी नज़र आए। उनका कहना था कि त्योहार को देखते हुए एजेंसी को आज भी खोला जाना चाहिए था, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उपभोक्ताओं का यह भी कहना था कि जब सरकार की ओर से गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक होने की बात कही जा रही है, तो एजेंसियों द्वारा लोगों को इस तरह लाइन में खड़ा करना समझ से परे है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी का समाधान निकाला जाए, ताकि त्योहार के मौके पर आम लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Wall Collapse: आंधी और बारिश से राइस मिल की दीवार ढही, लाखों का नुकसान

Ramadan 2024: चल रहा था ईद कार्यक्रम और हो गई गोलीबारी: किशोर सहित 3 घायल, 5 गिरफ्तार!
Ramadan 2024: फिलाडेल्फिया। गत दिवस पश्चिमी फिलाडेल्फिया में दोपहर के समय ईद-उल-फितर का एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था कि इसी दौरान गोलीबारी शुरू हो गई, कार्यक्रम में दर्जनों गोलियां चलने से कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यहां 1,000 के करीब लोग रमजान का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए थे। Ramadan

गोलीबारी के दौरान लगभग 30 गोलियाँ चलाई गई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर 2:26 बजे के लगभग वायलुसिंग एवेन्यू के 4700 ब्लॉक के पास रमजान कार्यक्रम के समापन अवसर पर 3 लोगों पर गोली दाग दी गई, इनमें से एक पर एक पुलिस अधिकारी ने गोली चलाई। अधिकारियों के अनुसार इस गोलीबारी के दौरान लगभग 30 गोलियाँ चलाई गई। पुलिस आयुक्त केविन बेथेल ने बताया कि क्षेत्र में तैनात एक अधिकारी ने एक 15 वर्षीय लड़के से सगाई की, जो बंदूक से लैस था और जिसके पास असॉल्ट राइफल था। ऐसे में एक अधिकारी ने किशोर को एक बार बाएं हाथ और एक बार बाएं पैर में गोली मारी। पुलिस ने बताया कि उसे गोली इसलिए मारी गई क्योंकि उसने बंदूक नहीं छोड़ी थी। इसके बाद अधिकारी 15 वर्षीय बच्चे को अपने गश्ती वाहन में डालकर फिलाडेल्फिया के चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल में ले गए, जहां उसकी हालत स्थिर है।

15 वर्षीय बच्चे की दाहिनी रिंग फिंगर में चोट लग गई

जानकारी के अनुसार इस गोलीबारी में एक 22 वर्षीय व्यक्ति के पेट में गोली लगी जिससे उसके पेट में घाव हो गया। उसकी ऐसी हालत को देखते हुए पुलिस उसे पेन प्रेस्बिटेरियन अस्पताल ले गई, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। इसके अतिरिक्त एक 15 वर्षीय बच्चे की दाहिनी रिंग फिंगर में चोट लग गई और उसे फिलाडेल्फिया फायर डिपार्टमेंट (पीएफडी) के डॉक्टरों द्वारा सीएचओपी में ले जाया गया, उसकी भी हालत स्थिर बताई गई है। Ramadan

इस घटना के दौरान एक 15 वर्षीय लड़की फिलाडेल्फिया पुलिस गश्ती वैगन से टकरा कर घायल हो गई, जिसे पीएफडी चिकित्सकों द्वारा सीएचओपी में ले जाया गया। उसे टूटे पैर के साथ स्थिर हालत में सूचीबद्ध किया गया था।

In the midst of Eid al-Fitr, a Holy Day of celebration, our city’s Muslim community experienced a sacrilegious act of gun violence today in a West Philadelphia park. Every community of faith has the absolute right and need to worship in peace.

— Mayor Cherelle L. Parker (@PhillyMayor) April 11, 2024

We stand united with the Muslim community, and vow to work together to restore balance and light to our communities.

— Mayor Cherelle L. Parker (@PhillyMayor) April 11, 2024

इस घटना के संबंध में पुलिस 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इन 5 लोगों में 3 पुरुष, एक महिला और 15 वर्षीय लड़का शामिल है, जिसे पुलिस ने गोली मारी थी। घटनास्थल पर 5 हथियार भी बरामद किये गये। पुलिस ने बताया कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि आरोपी शांतिपूर्ण जश्न से जुड़े थे। बताया जा रहा है कि ईद-उल-फितर कार्यक्रम फिलाडेल्फिया मस्जिद के पास एक पार्क के सामने आयोजित किया जा रहा था। Ramadan

Delhi Riots: दिल्ली दंगों के कथित साजिशकर्ता उमर खालिद पर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा!

Eid ul-Fitr 2024 : इस समय दिखेगा ईद का चाँद! भारत में इस दिन मनाई जाएगी ईद!
Eid ul-Fitr 2024 Moon Sighting : नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। सऊदी अरब, यूएई एवं कतर जैसे देशों में कल यानि 10 अप्रैल 2024 को ईद मनाने की घोषणा की गई है। जबकि भारत में यह 10 या 11 अप्रैल 2024 को मनाई जा सकती है। विशेषज्ञों की मानें तो पूर्ण सूर्य ग्रहण होने के कारण चांद के दीदार करने पर असर पड़ सकता है। रिपोर्टों में भी यह दावा किया गया है कि सूर्य ग्रहण पश्चात अर्धचंद्र नहीं देख सकते, इसलिए, 9 अप्रैल, 2024 तक चांद के दीदार करने में देरी हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार बताया जा रहा है कि अर्धचंद्र के दीदार के एक दिन बाद ही ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाएगा। ईद-उल-फितर या रमजान का त्यौहार ईद रमजान के उपवास महीने के अंत का प्रतीक है। Eid ul-Fitr 2024

इस दिन इन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद

ईद के अवसर पर भारत में भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की सूची के अनुसार, 11 अप्रैल को विभिन्न राज्यों जैसे चंडीगढ़, सिक्किम, केरल और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। केरल में भी 10 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे। ईद-उल-फितर के संबंध में केंद्रीय रुएत-ए-हिलाल समिति शव्वाल चंद्रमा को देखने के लिए आज इस्लामाबाद में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें दुनिया भर में एक ही दिन ईद मनाने की संभावना पर जोर दिया गया। Eid ul-Fitr 2024

IPL 2024: राजनीति छोड़ने के बाद ‘गंभीर कैक्टस’ ‘गुलाब’ में बदल गया!