Online fraud hone ke baad kya kare - Sach Kahoon Hindi

Cyber Fraud: आमजन ऑनलाईन पैसों की धोखाधड़ी की तत्काल सूचना देने के लिए डायल करें ये नम्बर
हेल्पलाइन नंबर 1930

KHARKHODA। उपायुक्त ललित सिवाच ने बताया कि सोशल मीडिया के दौर में बढ़ते ऑनलाईन पैसों (Online fraud) की धोखाधड़ी होने पर नागरिक तत्काल केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। उपायुक्त ने बताया कि पिछले कुछ सालों से लोगों में ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते क्रेज के चलते अक्सर लोग सोशल मीडिया पर बंपर डिस्काउंट, लॉटरी या फिर इनामी विज्ञापनों के झांसे में आ जाते हैं। ऐसे में पहले यह सुनिश्चित कर लें कि इस्तेमाल की जा रही वेबसाइट सुरक्षित है या नहीं। ऐसे में नागरिक कोशिश करें कि ऑनलाइन साइट्स से सामान मंगाते समय कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन चुने ताकि आपकी बैंक और कार्ड डिटेल साइबर अपराधियों के हाथ न लग सके।

सिवाच ने नागरिकों से कहा है कि यदि फिर भी किन्ही कारणों (Online fraud) से आपके साथ किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है तो आप सबसे पहले हेल्पलाइन नंबर 1930 डायल करें और अपनी शिकायत को साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज करें। साइबर अपराधों से सावधान रहें और अपने परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करें। साइबर धोखाधड़ी जैसे अपराध की रिपोर्ट करने के लिए पुलिस स्टेशन जाकर पारंपरिक तरीके से एफआईआर कराने व उसकी जांच होना एक लंबी प्रक्रिया है। ऐसे में तुरंत कार्रवाई के लिए हेल्पलाइन का विकल्प सबसे सर्वोत्तम माध्यम है।

ऐसे मामलों की जितनी जल्दी सूचना दी जाए, उतना ही बढिय़ा है ताकि आगे की ट्रांजेक्शन को रोकने के लिए पीडि़त को त्वरित सहायता प्रदान की जाए। पीडि़त व्यक्ति साइबर क्राइम की वेबसाइट साईबरक्राईमडॉटजीओवीडॉटईन पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।