Chopta News - Sach Kahoon Hindi

तरकांवाली गाँव में एक घर पर गिरी आसमानी बिजली, मकान क्षतिग्रस्त, बिजली के उपकरण जले, युवती घायल
चोपटा (सच कहूँ न्यूज़)। Lightning Fell जिले के गाँव तरकांवाली में वीरवार रात को आसमानी बिजली गिरने से एक घर क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में बिजली के उपकरण जलने से नुकसान हुआ है। वहीं मकान में दरारें आ गई और एक युवती घायल हो गई। जिससे पूरे गाँव में दहशत का माहौल बन गया। यह घटना चंदुराम वर्मा के घर पर हुई, जहां बिजली गिरने से मकान में जगह-जगह गहरी दरारें पड़ गईं। चंदु राम ने बताया कि आसमानी बिजली घर की पानी की टंकी को चीरते हुए सीधे चौबारे पर गिरी, जिससे भवन चारों ओर से क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली गिरने की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घर के सभी बिजली उपकरण—पंखा, कूलर, एसी, फ्रिज और एलसीडी—पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए, जिससे लाखों रुपये का अतिरिक्त नुकसान हुआ है। Chopta News

घटना के समय घर में मौजूद 18 वर्षीय ज्योति घरेलू कार्य कर रही थी। अचानक बिजली के झटके (छर्रे) लगने से वह बेहोश हो गई। परिजनों द्वारा तुरंत उसे सिरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के बाद अब उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। आसमानी बिजली के प्रकोप से मकान की छत (लेंटर) में भी कई जगह गंभीर दरारें आ गई हैं। प्रारंभिक आकलन के अनुसार मकान को भी लाखों रुपये का भारी नुकसान पहुंचा है। मकान मालिक चंदुराम वर्मा खेती के लिए जमीन हिस्से पर लेकर गुजर-बसर करते हैं और उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि इस प्राकृतिक आपदा में हुए भारी नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे दोबारा अपने घर को खड़ा कर सकें। गाँव में इस घटना के बाद भय का माहौल है और लोग आसमानी बिजली से बचाव के उपायों को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। Chopta News

यह भी पढ़ें:– Monkeys: आदर्श महिला महाविद्यालय में बंदरों का आतंक, छात्राओं की सुरक्षा पर मंडराया खतरा

कैरांवाली की बेटी डॉ. लक्ष्मी सिद्धू बनी गांव की पहली सहायक प्रोफेसर
हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा जारी अंतिम परीक्षा परिणाम में डॉ. लक्ष्मी सिद्धू का सहायक प्रोफेसर (हिंदी) पद पर चयन हुआ

चोपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Chopta News: हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक प्रोफेसर हिंदी के पदों हेतु जारी अंतिम परीक्षा परिणाम में सिरसा जिले के गांव कैरांवाली निवासी किसान विनोद कुमार सिद्धू की बेटी डॉ. लक्ष्मी सिद्धू का सहायक प्रोफेसर (हिंदी) पद पर चयन हुआ है। अपने गांव की पहली सहायक प्रोफेसर बनकर डॉ. लक्ष्मी सिद्धू ने इतिहास रच दिया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार को बल्कि पूरे गांव को गर्व महसूस हो रहा है। Sirsa News

ग्रामीण आंचल में पली-बढ़ी लक्ष्मी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु संत डॉ. एम.एस.जी, अपने माता-पिता, गुरुजनों, बहन-भाइयों एवं सहयोगी स्टॉफ सदस्यों को दिया है। परिवार के सदस्यों के असीम सहयोग की बदौलत वे अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ सकीं। लक्ष्मी ने जे.बी.टी, एचटेट, सीटेट, रीट, एम.ए. हिंदी, नेट-जेआरएफ और पीएचडी जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त करके अपने लक्ष्य को हासिल किया है। प्रोफेसर पद पर चयन से पहले लक्ष्मी चौ. के. आर.एम. महाविद्यालय जमाल में कार्यकारी प्रिंसिपल एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे रही थी।

लक्ष्मी की इस सफलता से ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित होंगी। उन्होंने इस उपलब्धि के माध्यम से यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और परिवार का सहयोग मिले तो कोई भी बाधा सफलता के मार्ग में रुकावट नहीं बन सकती। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– सर! मेरे पास पॉवर नहीं है सस्पेंड करने की: एसपी, जब मै कह रहा हूँ सस्पेंड करो: अनिल विज

Chane ki Kheti: सिरसा जिले में हर साल घट रहा है चनों की बिजाई का रकबा, इस बार 600 हेक्टेयर बढ़ा
पिछले साल 2400 हेक्टेयर में तथा इस साल 2025-26 में 3000 हेक्टेयर में हुई चने की फसल की बिजाई

चोपटा (सच कहूँ/नरेश बैनीवाल)। Chane ki Kheti: सरकार व कृषि विभाग की लाख कोशिश के बाद भी सिरसा जिले में चनों की बिजाई का क्षेत्रफल घटता जा रहा है। पिछले साल 2024-25 में 2400 हैक्टेयर में चनों की बिजाई हो पाई थी। लेकिन इस बार कुछ राहत भरी खबर है की 2025-26 में 3000 हेक्टेयर में हुई चने की फसल की बिजाई हुई है. पिछले साल के मुकाबले 600 हेक्टेयर अधिक है. लगातार बिजाई के क्षेत्रफल में कमी व कम उत्पादन किसानों व कृषि विशेषज्ञों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि टयूबवैलों का खारा पानी चने की फसल के लिए उपयुक्त नहीं होता जिसके कारण चनें का उत्पादन कम हो गया जिससे किसानों में चने की बिजाई कि तरफ रूझान कम हो गया है। किसानों का कहना है कि नहरी पानी की कमी व चनों के मंदे भाव के कारण चने की बिजाई कम होने लगी है। Sowing Chickpeas

कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 1975-76 में 147000 हैक्टेयर में बिजाई कि गई थी तथा उत्पादन 133000 मिट्रिक टन हुआ था। 1979 में 166000 हेक्टेयर में बिजाई हुई थी उसके बाद चनें के रक्बे में कभी वृद्वि नहीं हुई तथा निरंतर कमी बनी हुई है। वर्ष 1990 में 97000 हैक्टेयर में, वर्ष 1995 में 56000 हैक्टेयर में,साल 2000 में 13000 हैक्टेयर में बिजाई हुई और उत्पादन 8000 मिट्रिक टन हुआ। साल 2010 में 8000 हैक्टेयर में बिजाई हुई और उत्पादन 6000 मिट्रिक टन हुआ तथा 2014 में मात्र 5000 हैक्टेयर में बिजाई का क्षेत्रफल सिमट कर रह गया। वर्ष 2016 में लगभग 8000 हेक्टेयर में बिजाई हो पाई थी । लेकिन 2017 में 9450 हैक्टेयर में बिजाई हुई । साल 2018-19 में 6800 हेक्टेयर में बिजाई हुई लेकिन साल 2019-20 में मात्र 4400 हेक्टेयर में ही चनों की बिजाई हुई है। साल 2021-22 में 3315 हेक्टेयर में हुई चने की फसल की बिजाई हुई े साल 2024-25 में मात्र 2400 हेक्टेयर में चने की फसल की बिजाई हुई थी। इस बार 2025-26 में 3000 हेक्टेयर में हुई चने की फसल की बिजाई हुई है. इस बार मानसून की अच्छी बारिश होने से चने का रकबा बढ़ा है.

जिले के किसान जगदीश, राज कुमार, महेंद्र सिंह, रामकुमार इत्यादि का कहना है कि गेंहू और सरसों की बिजाई तो नहरी जमीन में की जाती है। चनों की बिजाई ज्यादातर बिरानी जमीन में की जाती है। क्योंकि इसमें कम सिंचाई की आवश्यकता होती है। किसानों का कहना है कि बिरानी चनों की बिजाई के लिए मानसून की अच्छी बारिश होना जरूरी है। किसानों का कहना है कि चने के लिए मीठा जल ही उपयुक्त होता है लेकिन यहां तो भूमिगत जल खारा है और नहरी पानी की कमी रहती है, ऐसे में चनों की खेती पूरी तरह से बारिश पर निर्भर है। नहरी जमीनों में तो सभी जगह खारे पानी से सिंचाई की जा चूकी है है वहां तो चनों का उत्पादन होना काफी मुश्किल है वहां तो गेंहू व सरसों की पैदावार ही ली जा सकती है, और चनों का भाव भी कई सालों से कम ही चल रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने एक विशेष मुहिम के तहत गांवों में प्रदर्शन प्लांट लगाकर चनों की बिजाई का क्षेत्रफल बढाने के लिए पूरा जोर लगाया लेकिन अब सरसों के भाव तेज होने के कारण किसानों ने सरसों की बिजाई ज्यादा की है। Sowing Chickpeas

इस बार 3000 हैक्टेयर में हुई चने की बिजाई: डीडीए सुखदेव सिंह

कृषि जिला उपनिदेशक डॉ. सुखदेव सिंह का कहना है कि इस बार जिले में 3000 हैक्टेयर में चनों की बिजाई हुई। पिछले कई वर्षों से चने की बिजाइ का रकबा ओर उत्पादन घट रहा है। और किसानों का रूझान भी कम हो गया था। परन्तु इस बार मानसून की अच्छी बारिश होने से पिछले साल के मुकाबले 600 हेक्टेयर अधिक है. चने के लिए बारिश का पानी या मीठा जल ही उपयुक्त होता है। परंतु अधिकतर भूमिगत जल चने की फसल के लिए उपयुक्त नहीं है, बरानी जमीन में चने की बिजाइ की जाती थी अब बरानी जमीन भी कम हो गई है। गांवों में पहले प्रदर्शन प्लांट लगाकर व किसानों को विशेष ट्रैनिंग देकर चने की बिजाई का क्षेत्रफल बढानें के प्रयास किए गए थे। Sowing Chickpeas

यह भी पढ़ें:– खाद्य आपूर्ति विभाग ने 12 प्रतिष्ठानों पर छापे मारकर दो दर्जन सिलेंडर किए बरामद

गोल्ड मेडल विजेता अंकित मलिक इन्सां, केवल व अनिष का नाथूसरी चोपटा में जोरदार स्वागत किया
चोपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Chopta News: राजस्थान के पिलानी में आयोजित 49 वीं जूनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर आए अंकित, केवल व अनिष का नाथूसरी चोपटा में जोरदार स्वागत किया गया। चोपटा शिव मंदिर धर्मशाला में तीनों होनहार खिलाड़ियों का फूल मालाओं से स्वागत किया व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सफलता पर बधाई दी. खिलाड़ियों के सम्मान में चोपटा से पैतृक गांव नाथूसरी कलां तक सैकड़ों लोगों ने मोटरसाइकिलों व अन्य वाहनों के साथ भारत माता की जय के जयकारों के साथ विजय जुलूस निकाला। Chopta News

चौपटा के भट्टू रोड़, भादरा रोड़, नोहर रोड़ पर क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। राजस्थान के पिलानी में 16 दिसम्बर से 21 दिसम्बर तक आयोजित सब जूनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने दिल्ली की टीम को फाइनल मुकाबले में हराकर ट्राफी जीती। हरियाणा की टीम से चोपटा क्षेत्र के गांव नाथूसरी कलां निवासी अंकित कुमार और अनीष कुमार सोनी व ताजिया खेड़ा निवासी केवल कुमार ने भाग लेकर अपनी टीम को सफलता दिलाई वीरवार को चोपटा पहुंचने पर अंकित, केवल व अनिष के स्वागत के लिए क्षेत्र के लोग सुबह से ही पलक पावडे बिछा कर इंतजार कर रहे थे। चोपटा पहुंचे तो उनके स्वागत में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। नाथूसरी चौपटा के शिव मंदिर धर्मशाला में सम्मान उनके सम्मान के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें कोच राहुल बैनीवाल के साथ साथ सबसे पहले पूर्ण दास महाराज ने फूल माला से स्वागत किया। सरपंच रीटा जगतपाल कासनिया, समाजसेवी रविन्द्र कासनिया, हनुमान सिंह, अमर सिंह, विकास कुमार, बंशी मास्टर, राजपालjag jagatjagatसहित सैकड़ों लोगों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और बधाई दी उन्होंने कहा कि तीनों खिलाड़ियों ने क्षेत्र व गांव के साथ-साथ पूरे प्रदेश का नाम देश में रोशन किया है इनकी सफलता पर उन्हें गर्व है इस दौरान नाथूसरी कलां व गांव हंजीरा के सैकड़ों ग्रामीण स्वागत समारोह में शामिल हुए। Chopta News

यह भी पढ़ें:– चलती ट्रेन से दो यात्रियों के बैग चोरी, जीआरपी कर रही जांच

एकेसी फूड: सैकड़ों लोगों के रोजगार का सबब बनी युवा जिद्द
एक देशी गाय से शुरु किया कारोबार आज लाखों के टर्न ओवर तक पहुंचा

सिरसा ही नहीं, पड़ोसी राज्य में भी पहुंची उनके पौष्टिक व्यंजनों की मिठास

सिरसा/चोपटा (सच कहूँ/भगतसिंह)। Chopta News: ‘कौन कहता है आसमां में छेद नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों, कहने का मतलब कोई भी कार्य असंभव नहीं है, अगर इंसान ठान ले तो वह मुश्किल से मुश्किल काम भी कर सकता है। कुछ ऐसा कर दिखाया है कि सिरसा जिले के गांव जोड़कियां के युवा अजय कुमार चूरणिया ने, उसने दृढ़ इरादे की बदौलत अल्प समय में ही सफलता की नई ऊंचाई को छू लिया है।

दरअसल, अजय कुमार ने गांव में एक देशी गाय से दूध का व्यवसाय शुरु किया था, जो आज एकेसी फूड के नाम से ख्याति पाते हुए लाखों रूपये के टर्न ओवर तक जा पहुंचा है। यह व्यवसाय देहात में रहने वाले सैकड़ों लोगों खासकर महिलाओं के लिए रोजगार का भी सबब बना हुआ है। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में शुद्धता का वादा करने वाले अजय चूरणिया का कहना है कि हमने क्वालिटी से कभी समझौता नहीं किया। उनके एकेसी फूड में बनने वाला हर प्रोडेक्ट शुद्धता व क्वालिटी पर खरा उतरता आ रहा है। यही कारण है कि उनके व्यंजनों की मिठास जिलेभर के अलावा पड़ोसी राज्य राजस्थान तक पहुंच रही है। Chopta News

देशी विधि से तैयार होता है देसी घी, तो स्टीम विधि से बनती हैं मिठाइयां

एकेसी फूड संचालक अजय ने बताया कि वे परंपरागत बिलौना विधि से गायों का देसी घी तैयार करते हैं। गाय के दूध से ही मिठाइयां बनाते हैं। मिठाइयां बनाने में स्टील के बर्तनों का प्रयोग करते हैं। सभी तरह की मिठाइयां स्टीम विधि (भाप) से तैयार करते हैं। हमारे यहां के रसगुल्ले, मिल्क केक, मावा इत्यादि की खूब डिमांड है। इसके साथ ही क्षेत्र के लोगों में हमारी दुकान के फॉस्ट फूड खासकर समोसे व गोल गप्पों के भी खूब चर्चे हैं। गर्मी के मौसम में उन्होंने कुल्फी का अलग से प्लांट लगाया है तथा यहां तैयार प्रोडक्टस की भी खूब डिमांड हैं। खास बात यह है कि सभी तरह के फॉस्ट फूड भी देसी घी में ही तैयार होते हैं। उनका कहना है कि हमारा प्रयास है कि केमिकल का इस्तेमाल न किया जाए और शुद्ध चीज ग्राहक को दी जाए। उन्होंने बताया कि फॉस्ट फूड को बनाने में डाले जाने वाले मसालें भी वे साबुत लेकर आते हैं और खुद पिसवाकर तैयार करते हैं।

एकेसी फूड ने अल्प समय में ही पूरे सिरसा जिले में अपनी अलग पहचान बना ली है। चोपटा स्थित इस प्रतिष्ठान की मिठाइयां, देसी घी चोपटा के साथ लगते राजस्थान व हरियाणा के दूसरे जिलों फतेहाबाद, हिसार इत्यादि में भी जाते हैं। इसके साथ ही विदेशों में रहने वाले लोग भी उनका घी ऑनलाइन मंगवाते हैं। संचालक अजय कुमार ने बताया कि हमने ग्राहक को बेहतरीन मिठाइयां देने का लक्ष्य रखा है। आसपास के गांवों में विवाह शादियों व अन्य कार्यक्रमों में भी उनके यहां ऑर्डर बुक किए जाते हैं। परोक्ष रूप से दुकान में करीब 100 और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 200 लोगों को रोजगार मिला हुआ है, जिसमें महिलाओं की भी भागीदारी रहती है। Chopta News

यह भी पढ़ें:– Haridwar Road News: पिहोवा से हरिद्वार तक बनेगी फोर लेन सड़क, इसी को लेकर पंडित जय भगवान शर्मा डीडी ने गडकरी से मिले

सेवा और समर्पण के रूप में मना जन्मदिन: राजकुमार ने किया 100 पौधे रोपण और 23वीं बार रक्तदान
गांव ढुकड़ा निवासी और नेशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन के सचिव का प्रेरणादायक प्रयास

चोपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Chopta News: खंड के गांव ढुकड़ा निवासी बिजली विभाग में स्विफ्ट अटेंडेंट के पद पर कार्यरत एवं नेशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन के सचिव राजकुमार ने अपने जन्मदिन को अनोखे और प्रेरणादायक अंदाज़ में मनाया। उन्होंने सेवा, पर्यावरण संरक्षण और मानवता को समर्पित इस दिन पर 100 पौधों का सामूहिक रोपण किया और 23वीं बार रक्तदान कर समाज के लिए मिसाल पेश की। Sirsa

इस अवसर पर गांव के सार्वजनिक स्थलों और स्कूल परिसर में नीम, पीपल, आम और जामुन जैसे पर्यावरण हितैषी वृक्षों का रोपण किया गया। राजकुमार ने युवाओं को भी इस मुहिम से जोड़ते हुए बताया कि “हर जन्मदिन पर सिर्फ केक काटने से कुछ नहीं होगा, अगर हम एक पेड़ लगाएं और एक जीवन बचाएं, तभी हमारा जन्मदिन सार्थक होगा।”

राजकुमार वर्षों से सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण सुरक्षा और रक्तदान जैसे कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह उनका 23वां स्वैच्छिक रक्तदान था और वे भविष्य में भी लगातार इस कार्य को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Sirsa

इस सेवा कार्य में गांव के अनेक युवाओं, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने भाग लिया। सभी ने राजकुमार की इस पहल की खुलकर सराहना की और इसे एक प्रेरणास्रोत उदाहरण बताया। नेशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने भी इस अवसर पर बढ़-चढ़ कर भाग लिया। Sirsa

यह भी पढ़ें:– Rotary Club: रोटरी क्लब को जॉन 10 में मिला बेस्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड, अजय कालड़ा बने बेस्ट रोटेरियन

Sirsa Road Accident: सिरसा में दड़बा कलां बस स्टैंड पर थार गाड़ी ने बाइक के मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत
चोपटा (सच कहूँ न्यूज़)। Chopta News: सिरसा भादरा रोड पर गांव दड़बा कलां के समीप शनिवार दोपहर को सड़क हादसा हुआ। थार गाड़ी ने बाइक के टक्कर मार दी। इससे एक व्यक्तिकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर चौपटा पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान गांव दड़बा कलां निवासी करीबन 50 वर्षीय हरपाल सिंह यादव के रूप में हुई। पुलिस जानकारी के अनुसार शनिवार करीबन दोपहर डेढ़ बजे बस स्टैंड पर सड़क हादसा हुआ। गांव दड़बा कलां निवासी हरपाल सिंह बाइक पर गांव से रूपाना गांव की तरफ अपने खेत में जा रहा थाा। Sirsa News

इसी दौरान सिरसा की तरफ से आ रही थार गाड़ी ने बाइक के टक्कर मार दी। थार काफी दूर तक बाइक को घसीट कर ले गई। इससे हरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगिरों ने सिरसा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां पर उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद उसी समय दौरान दो गाड़ी भी टकरा गई। दोनों कारों में सवार व्यक्तियों के किसी के चोट हालांकि नहीं लगी। गाड़ी क्षतिगस्त हो गई। चौपटा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिरसा के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सिरसा से चौपटा की तरफ जा रही थार राजस्थान की थी। बाइक के टकर लगने के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– Haryana Government News: हरियाणा के युवाओं की हुई बल्ले-बल्ले, 3 हजार एकड़ में बनेगा इंडस्ट्रियल एरिया, मंत्री कृष्ण बेदी ने दी जानकारी

Sky Lightning: गांव बरूवाली में आसमान बिजली गिरने से दो पशुओं की मौत
चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Chopta News: शुक्रवार दोपहर बाद अचानक आई अंधड़ व बरसात के बीच आसमानी बिजली गिरने से दो पशुओं की मौत हो गई। क्षैत्र के गांव बरूवाली द्वितीय में किसान रामअवतार चाहर के मकान में बाड़े में आसमानी बिजली गिर गई। इस घटना में बाड़े में बंधी एक गाय व बछड़ी आसमानी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। Sirsa News

किसान रामअवतार चाहर ने बताया शुक्रवार दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए और बादल गरजने लगे। इस दौरान तेज धमाके के साथ बिजली पड़ी। उनके घर में बने पशु बाड़े में जोरदार धमाका हुआ। बिजली की चपेट में आने से उसकी अमेरिकन नस्ल की गाय व साहिवाल नस्ल की बछड़ी की मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पशुपालन विभाग के वेटनरी सर्जन डा. विजय बैनीवाल, वीएलडीए प्रमोद कुमार, सरपंच प्रतिनिधि दलीप छिंपा सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– Moradabad: आकाशीय बिजली गिरने से पांच छात्र झुलसे

पर्यावरण संरक्षण की अनोखी पहल: जमींदारा फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप के शुभारंभ अवसर पर वितरित किए 500 फलदार पौधे
चोपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Chopta News: सिरसा भादरा रोड पर गिगोरानी और कागदाना के बीच गांव कागदाना में जमीदारा फिलिंग स्टेशन एचपी पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पर्यावरण को बचाने के लिए 500 पौधे वितरित किए गए। व्यावसायिक शुभारंभ अवसर पर पौधा वितरण की अनोखी पहल की सभी ने सराहना की है। कागदाना और गिगोरानी के बीच पेट्रोल पंप खुलने से क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के हजारों लोग पहुंचे। यह जानकारी देते हुए संचालक मोहित बैनीवाल पुत्र कृष्ण कुमार, सतपाल और धीरज ने बताया कि कागदाना और गिगोरानी के बीच सिरसा भादरा रोड पर जमीदारा पेट्रोल पंप का शुभारंभ स्थानीय लोगों द्वारा किया गया। Sirsa News

शुभारंभ अवसर पर ग्रामीणों की मांग के अनुसार एक अनोखी शुरुआत की गई। जिसमें किन्नू, माल्टा और मौसमी के 500 पौधे आए हुए अतिथियों और पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने वालों को वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि पंप पर पेट्रोल, डीजल सहित कई प्रकार की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा उनके प्रतिष्ठानों में यूरिया खाद भी उपलब्ध करवाई जाती है। इस मौके पर सरपंच संदीप बैनीवाल, शैलेंद्र सहारण, रामेश्वर बैनीवाल, मंद रुप, सुखबीर सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– Rajasthan Railway News: राजस्थान को मिली एक और ट्रेन की सौगात, इन जिलों से होकर गुजरेगी, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

दयानंद स्कूल चौपटा की छात्रा चंचल सिंगला ने पास की सीए की परीक्षा, गांव गुसाईआना की बेटी है चंचल
चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Chopta News: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए फाइनल का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा परिणाम में दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौपटा की छात्रा चंचल सिंगला ने सीए की परीक्षा पास की है। चंचल ने दसवीं व बारहवीं कक्षा स्कूल से पास की थी। सीए की परीक्षा पास करने पर स्कूल के चेयरमैन भरत सिंह कासनियां व विजेंद्र गोदारा ने बधाई देते हुए कहा कि हमें खुशी है कि चंचल ने सीए की परीक्षा पास कर स्कूल का नाम रोशन किया है। Sirsa News

मुझे बहुत खुशी है कि प्रथम बार में परीक्षा पास

सीए की परीक्षा पास करने वाली छात्रा चंचल सिंगला ने कहा कि मुझे बहुत ही खुशी है कि प्रथम प्रयास में सीए की परीक्षा पास कर ली है। मुझे बचपन से ही सीए बनने का सपना था, जो आज पूरा हुआ है। सीए की परीक्षा को लेकर प्रतिदिन 16 घंटे पढ़ाई करती थी। इसके लिए आनलाइन कक्षाएं भी लगती थी।

पिता करते हैं दुकानदारी | Sirsa News

गांव गुसाईआना निवासी बंसीधर सिंगला चौपटा में दुकानदारी करते हैं। बंसीधर सिंगला ने कहा कि मुझे आज बहुत ही खुशी मिली है कि बेटी ने सीए की परीक्षा पास की है। आज के समय हर क्षेत्र में बेटियां परचम लहरा रही है।

यह देखे सकते हैं परीक्षा परीक्षा परिणाम

कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

आपको बता दें कि इस बार सीए फाइनल परीक्षा 66,987 छात्रों दी थी,इसमें से 11,253 छात्रों ने ग्रुप-1 का एग्जाम पास किया है। जबकि 49, 459 छात्रों में से 10, 566 स्टूडेंट्स ने ग्रुप-2 की परीक्षा पास की। ग्रुप-1 में पास होने वाले छात्र का पर्सेंट 16.8% रहा जबकि ग्रुप-2 पास करने वाले स्टूडेंट्स का 21.36 फीसद रहा। इसमें दोनों ग्रुप पास करने वाले छात्र 13.44 फीसद रहे।

यह भी पढ़ें:– Haryana Weather: शिमला का नहीं, जनाब ये हरियाणा का रोड है!

ऋग्वेदा स्कूल शक्कर मंदोरी में वार्षिक उत्सव अंकुरण का आयोजन
चोपटा/सरसा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Chopta News: खंड के गांव शक्कर मंदोरी स्थित ऋग्वेदा पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव अंकुरण के तहत सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांध दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सतवीर ढिढारिया, स्कूल प्रिंसिपल उपासना सभरवाल, दलबीर सिंह, संचालक देशबंधु बैनीवाल, सरपंच श्री चंद शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। Sirsa News

स्कूल प्रांगण में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम अंकुरण में सबसे पहले गणेश व सरस्वती वंदना की गई। क्रिसमस डे पर बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। लैंप लाइटिंग, वेलकम सोंग बाई प्रिंसिपल मैम, वेलकम सोंग, जुबी जुबी सोंग, महाभारत के दृश्य, कव्वाली, नर्सरी डांस, योगा डांस, किसानों की पीड़ा पर शानदार प्रस्तुति। इसरो के कार्यक्रम, हरियाणवी डांस कालबेलिया डांस, पंजाबी भांगड़ा में विद्यार्थियों ने समां बांध दिया। इसके साथ ही नेशनल एंथम का आयोजन किया गया। इसके अलावा बच्चों ने मोबाइल के गुण और अवगुण बताए। खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। Sirsa News

प्रतिभा निखारने के लिए मंच का होना बहुत जरूरी है। स्कूल संचालक देशबंधु बैनीवाल और प्रिंसिपल उपासना सबरवाल ने सभी का स्वागत किया। आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर हेमंत सभरवाल, नियति सभरवाल, सुभाष सहारण, देवीलाल सिंवर, अशोक कुमार, रामस्वरूप, महेंद्र, सुनीता प्रहलाद, मनीष कासनियां सहित कई अभिभावक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– CM Yogi Adityanath: सुशासन के लिए सुरक्षा का भाव जरूरी: योगी

Rajasthan News: सभी पशुपालक किसानों को राजस्थान सरकार ने दी बड़ी जानकारी, मिल रही है ये खुशखबरी
चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Chopta News: राजस्थान सरकार ने किसानों को जानकारी दी है। प्रदेश सरकार ने समस्त जनाधार काड्रधारक पशुपालकों को जानकारी देते हुए बताया है कि बजट घोषणा वर्ष 2024-25 अनुसार योजना के तहत 5-5 लाख दुधारू गाय, भैंस, भेड़ बकरी एवं एक लाख ऊंटों सहित कुल 21 लाख पशुओं का बीमा नि:शुल्क किया जा रहा है। Rajasthan News

सीएम मंगला पशु बीमा योजना के तहत अपने पशुधन का बीमा कराने वाले इच्छुक जनाधार कार्ड धारक पशुपालक 13 दिसम्बर 2024 से 12 जनवरी 2025 तक अपना आॅनलाइन पंजीकरण मोबाइल एप https://mmpby.rajasthan.gov.in/survey-form राजस्थान पोर्टल पर आप स्वयं अथवा ईमित्र के माध्यम से कर सकते हैं। Rajasthan News

पशुधन बीमा के लिए निर्धारित संख्या से अधिक पशुपालकों का पंजीकरण होने की स्थिति में नियत तिथि तक आॅनलाइन पंजीकृत पशुपालकों की लॉटरी निकाली जाएगी और चयन किया जाएगा। योजना के तहत लॉटरी में चयनित पात्र एवं योग्य पशुपालकों के पशुधन का बीमा ही किया जा सकेगा। आॅनलाइन पंजीकरण हेतु नियम अंतिम तिथ के पश्चात पोर्टल स्वत: बंद हो जायेगा। Rajasthan News

यह भी पढ़ें:– स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में प्रिंस ने जीता ब्रोंज मेडल