Gurgaon News - Sach Kahoon Hindi

Haryana CM News: नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं में नहीं होगी कोई कमी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
सीएम सैनी ने गुरुग्राम शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Haryana CM News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को गुरुग्राम शहर में अलग-अलग स्थानों का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सुबह एनएच-48 और दोपहर को अशोक विहार-भीमगढ़ खेड़ी के समीप लेग-2 ड्रेन का निरीक्षण किया। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा तथा पटौदी की विधायक बिमला चौधरी भी साथ रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने पीडब्ल्यू रेस्ट हाउस से गुरूकमल जाते हुए एनएच-48 की सर्विस लेन पर अपना काफिला रूकवाकर सफाई, हरियाली व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गुरुग्राम में नागरिकों की सुविधा से जुड़ी किसी सेवा में कमी नहीं रहनी चाहिए। वे लगातार नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं का फीडबैक ले रहे हैं और स्वयं निरीक्षण कर जायजा लेंगे। उन्होंने सडकों के किनारे हरियाली व शहर के विभिन्न पार्को का उचित रखरखाव करने के निर्देश भी दिए।

लेग-2 ड्रेन का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री  (Nayab Singh Saini) ने रविवार की दोपहर अशोक विहार-भीमगढ़ खेड़ी के समीप से गुजर रही लेग-2 ड्रेन का निरीक्षण किया। उन्होंने लेग-2 ड्रेन के गंदे पानी को साफ करने के प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए इस ड्रेन की सफाई निरंतर होनी चाहिए तथा इसके पानी के नियमित रूप से सैंपल लिया जाए। साथ ही ड्रेन के दोनों किनारों की सफाई कर इसका सुदृढ़ीकरण भी किया जाए। इस अवसर पर डीसी उत्तम सिंह, नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया, सीपी विकास अरोड़ा व जीएमडीए और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

संगठित श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए होगा राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड का गठन

गुरुग्राम में मुख्यमंत्री ने की घोषणा, 29 योजनाओं के तहत 34,197 श्रमिकों को डीबीटी से 40 करोड़ रुपये किए हस्तांतरित | Nayab Singh Saini

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसकी प्राप्ति में श्रमिक वर्ग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूती श्रमिकों की मेहनत पर आधारित है और इसी के बल पर भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री रविवार को गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक जागरूकता एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्रमिक कल्याण हेतु चलाई जा रही 29 योजनाओं के अंतर्गत 34 हजार 197 लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 40 करोड़ रुपये की राशि भी ट्रांसफर की, जिससे श्रमिकों के जीवन स्तर को और सुदृढ़ किया जा सके।

मुख्यमंत्री की घोषणा

मुख्यमंत्री ने भारतीय मजदूर संघ द्वारा आॅटो चालकों एवं ड्राइवरों के लिए श्रम कल्याण बोर्ड के गठन की मांग पर घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार संगठित श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड का गठन करेगी। इस बोर्ड के माध्यम से आॅटो चालक एवं ड्राइवरों को भी सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सेवा सुरक्षा नियम लागू करने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है, जिसके तहत कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि 15 जून तक इस प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए सभी पात्र कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए जाएंगे।

न्यूनतम वेतन में 35% बढ़ोतरी, श्रमिक हितों में हरियाणा बना अग्रणी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने गत 8 अप्रैल को कोड आॅन वेजिज के प्रावधानों के तहत न्यूनतम बेसिक वेतन में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी लागू की है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2005 में न्यूनतम वेतन 2,903 रुपये था, जो 2014 तक बढ़कर 6,289 रुपये हुआ।

यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम के बजघेड़ा में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

गुरुग्राम में ढाई साल की बालिका की हत्या, मां गंभीर
गुरुग्राम (ब्यूरो)। Gurugram Crime News: हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर-9 थाना क्षेत्र के सूर्या विहार में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ढाई साल की बालिका की हत्या कर दी गई। सोमवार रात हुई घटना में मृत बालिका अनिका की माँ नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई, उसका गला कटा हुआ पाया गया। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-9 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। Gurugram Crime News

पुलिस ने घर और आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू कर दी, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस वारदात को किसने अंजाम दिया। गुरुग्राम सेक्टर-9 थाना के एसएचओ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– Rekha Gupta: दिल्ली की ये सारी अनधिकृत कॉलोनियों को मिलेगा कानूनी दर्जा, जानें कौन-कौन सी कॉलोनियां होगी शामिल

Thar Car Accident: थार कार की चपेट में आकर दो बच्चों व एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
आरोपी कार चालक कार छोड़कर हुआ था फरार, पुलिस ने गिरफ्तार किया

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Mahindra Thar Accident: यहां एक थार कार की चपेट में आकर दो बच्चों व एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। बुरी तरह से घायल हो गए। वे पैदल घर जा रहे थे। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार को बताया शुक्रवार की रात की इस घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया। पुलिस ने इस मामले में थार गाड़ी को कब्जे में ले लिया और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। Gurgaon Thar Accident

जानकारी के अनुसार मृतक सुभाष के भाई ने पुलिस टीम को शिकायत देकर कहा कि उसका भाई सुभाष गांव खोड़ में रहता था। वह गांव लोकरा-खोड़ रोड पर गांव खोड़ के पास प्लॉट में रहता है। शुक्रवार 27 मार्च 2026 की देर रात को उसका भाई उसके नवासे ईशांत व जैद खान को लेकर उनके पास आया था। जब वह उनसे मिलकर प्लॉट से गांव खोड़ की तरफ अपने मकान में जा रहा था, इसी दौरान पीछे से एक थार गाड़ी चालक तेज गति से गाड़ी लेकर आया। पीछे से सुभाष, आठ वर्षीय जायद खान और छह वर्षीय ईशांत को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों कई फुट दूर जाकर गिरे। Gurgaon Thar Accident

गंभीर चोट लगने के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना देखकर काफी संख्या में लोग वहां एकत्रित हो गए। हादसे के बाद थार गाड़ी चालक मौके पर ही गाड़ी छोडकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार को बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। Gurgaon Thar Accident

यह भी पढ़ें:– Kairana Police: कैराना पुलिस ने पकड़ी एक करोड़ रुपये की स्मैक, दो तस्कर दबोचे

एआई से महिला की अश्लील फोटो बना सोशल मीडिया पर डाली
पुलिस ने इस अपराध को करने वाले आरोपी को आसाम से किया काबू

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurgaon Crime News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का दुरुपयोग करके महिला की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को आसाम से गिरफ्तार किया है। साइबर थाना के प्रबंधक निरीक्षक अमित कुमार ने सोमवार को बताया कि आरोपी के पास से वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किया गया एक मोबाइल भी बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार 12 सितंबर 2025 को एक महिला ने पुलिस थाना साइबर अपराध पूर्व गुरुग्राम में शिकायत दी थी। उन्होंने शिकायत में बताया कि इन्टाग्राम पर उसने देखा कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके नाम से एक फर्जी इन्टाग्राम अकाउन्ट बनाकर उससे उसकी आपत्तिजनक अश्लील फोटो व विडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। फिर इन इन्टाग्राम पोस्ट को व उसके मॉर्फ किए गए फोटो व विडियो को अलग-अलग सोशल मिडिया पर प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। इससे समाज में महिला की बदनामी हुई है। इस शिकायत पर पुलिस थाना साइबर अपराध पूर्व में केस दर्ज किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध के प्रियांशु दीवान के नेतृत्व में थाना के प्रबंधक निरीक्षक अमित कुमार ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया। Gurugram News

पुलिस उसे 20 नवंबर को आसाम के गुवाहाटी से काबू करके गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान निलोय बनिक (उम्र-33 वर्ष) निवासी गुवाहाटी, असम के रुप में हुई। आरोपी को गुवाहाटी अदालत में पेश करके गुरुग्राम पुलिस ने ट्रांजिट रिमान्ड लिया। आरोपी से पुलिस पूछताछ में पता चला कि वह और महिला एक-दूसरे को जानते थे। आरोपी युवक ने महिला को परेशान करने के लिए उसके सोशल मीडिया अकाउन्ट से उसकी फोटो ली। एआई के माध्यम से उसकी फोटो को न्यूड फोटो/विडियो के साथ मॉर्फ करके उन्हें अश्लील बनाया। फिर उसने महिला के नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम आई.डी. बनाई और उस आई.डी. से फोटो, वीडियो पोस्ट कर दी। आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड से पता चला है कि वह पहले भी पीड़िता को इस तरह से तंग कर चुका है और पीड़िता ने केस दर्ज कराया था। आरोपी जेल भी जा चुका है। आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से वैसा ही अपराध करने लगा। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:– ‘खेतों में पत्ते व पराली के अवशेष जलाने पर होगी सख्त कार्यवाही’

Gurugram Flooding: गुरुग्राम में भारी बारिश से थमी जिंदगी! स्कूल-ऑफिस बंद, वर्क फ्रॉम होम के निर्देश
Gurugram school closed news: गुरुग्राम। सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद मंगलवार को साइबर सिटी गुरुग्राम में जलभराव की स्थिति बनी रही। शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर जाने से आमजन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सेक्टर-10 क्षेत्र में तो हालात इतने बिगड़े कि लोग अपने घरों से बाहर निकलने में असमर्थ रहे। वहीं, जिन लोगों ने वाहन से निकलने की कोशिश की, उन्हें भी घंटों तक जाम और पानी से जूझना पड़ा। Gurugram Flooding News

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएँ संचालित करने का आदेश जारी किया है। साथ ही कॉरपोरेट दफ्तरों और निजी संस्थानों को कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने की सलाह दी गई है, ताकि सड़कों पर यातायात का दबाव कम किया जा सके।

जलभराव के चलते कई प्रमुख मार्गों पर लंबे जाम की स्थिति

जानकारी के अनुसार, जलभराव के चलते कई प्रमुख मार्गों पर लंबे जाम की स्थिति बनी हुई है। नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की टीमें लगातार जल निकासी के प्रयास कर रही हैं, लेकिन अपर्याप्त नालों और ड्रेनेज व्यवस्था के कारण समस्या बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा कर प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद शहर में नालों की सफाई समय पर नहीं की गई।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा हुई, जिससे मौसम में अचानक ठंडक बढ़ गई। गुरुग्राम में बरसात के बाद कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गुरुग्राम की अव्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि महज़ दो घंटे की बारिश ने बीस किलोमीटर लंबा जाम खड़ा कर दिया और करोड़ों रुपये की तैयारियाँ धरी रह गईं। Gurugram Flooding News

Sudan landslide 2025: सूडान में भीषण भूस्खलन, पूरा पहाड़ी गाँव धरती में दफ़न

सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाने वाले 93 लोगों पर 2.30 लाख का जुर्माना
कचरे, मलबे व सेप्टेज वेस्ट की डंपिंग करने वालों पर चला निगम का हंटर, 9 वाहन जब्त

ठोस कचरा प्रबंधन नियमों की अवहेलना, 12 बीडब्ल्यूजी को नोटिस जारी

24 घंटे निगरानी में गुरुग्राम, गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गंदगी फैलाने और कचरे, सेप्टेज वेस्ट व मलबे की अवैध डंपिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में निगम की विभिन्न टीमों ने एक ही दिन में 93 लोगों पर कार्रवाई करते हुए कुल 2.30 लाख रुपये का जुमार्ना लगाया है। इसके अतिरिक्त अवैध रूप से मलबा व कचरा डंप करने वाले 9 वाहनों को जब्त किया गया है। Gurugram News

ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2016 का उल्लंघन करने पर 12 बल्क वेस्ट जनरेटर को नोटिस जारी किए गए हैं। निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नियमों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियम के तहत बल्क वेस्ट जनरेटर्स को अपने कचरे को गीले, सूखे व घरेलू हानिकारक श्रेणी में अलग-अलग करके उसका प्रबंधन करना अनिवार्य है। गीले कचरे से अपने परिसर के भीतर ही खाद तैयार करके उसका उपयोग हरियाली बढ़ाने में किया जाए तथा सूखे व घरेलू हानिकारक कचरे को संबंधित रिसायकर्ल के माध्यम से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

24 घंटे निगरानी में गुरुग्राम, गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं | Gurugram News

नगर निगम गुरुग्राम ने शहरभर में निगरानी के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। इस समय 68 सहायक सफाई निरीक्षकों के अलावा सैनिटेशन सिक्योरिटी फोर्स एवं बीडब्ल्यूजी मॉनिटरिंग सेल की टीमें लगातार विभिन्न वार्डों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और निर्माण स्थलों का दौरा कर रही हैं। इन टीमों की 24 घंटे सक्रिय निगरानी के चलते शहर में गंदगी फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई संभव हो रही है। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे ठोस कचरा प्रबंधन नियमों का पालन करें और गंदगी को सडक, नाले-नालियों या सार्वजनिक स्थलों पर फेंकने से बचें।

कचरा केवल निर्धारित स्थान पर खड़ी गार्बेज ट्रॉली या कचरा गाडि?ों में ही डालें। नागरिकों के सहयोग से ही स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ गुरुग्राम का निर्माण संभव है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि गुरुग्राम को स्वच्छ बनाए रखने के लिए निगम की टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। गंदगी फैलाने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। हमारा प्रयास है कि नागरिकों के सहयोग से गुरुग्राम को देश के स्वच्छ शहरों में शामिल किया जाए।

यह भी पढ़ें:– Bhiwani Crime News: भिवानी जिला के गांव ढ़ाणा लाडनपुर के सरकारी स्कूल में छात्र ने अध्यापक पर किया हमला

Haryana Railway News: हरियाणा के इस जिले में जल्द बिछेगी रेलवे लाइन, सालों का सपना हुआ पूरा, भूमि का होगा अधिग्रहण
गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय मेहरा)। Haryana Railway News: हरियाणा के नूंह जिले के मेवात क्षेत्र में पहली बार यात्री रेल सेवा शुरू होने जा रही है। यह ऐतिहासिक कदम केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली-सोहना-नूंह-फिरोजपुर झिरका-अलवर रूट को रेल नेटवर्क में शामिल करने के फैसले के बाद संभव हुआ है। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 2500 करोड़ रुपये तय की गई है, जिसकी आधिकारिक मंजूरी केंद्र सरकार ने भी दे दी है। इस रेलवे लाइन की काफी समय से मांग थी।

लंबे समय से चल रही थी रेल लाइन की मांग | Haryana Railway News

इस रेल लाइन की नींव 1971 में पड़ी थी, जब उनके पिता मरहूम चौधरी तय्यब हुसैन ने गुड़गांव से सांसद बनने के बाद इस क्षेत्र के लिए रेलवे लाइन की मांग की थी। उसी साल केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव पर सर्वे भी करवाया था। अब लगभग 5 दशक बाद यह सपना साकार हो रहा है।

बीजेपी कार्यकतार्ओं ने मनाया जश्न

रेल परियोजना को हरी झंडी मिलने के बाद पूरे मेवात क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। क्षेत्रवासियों ने भी इस घोषणा को लेकर प्रसन्नता जताई और इसे विकास की दिशा में बड़ा कदम माना। Haryana Railway News

यह भी पढ़ें:– Corona Virus News: जींद में कोरोना ने दी दस्तक

Gurgaon Crime News: गुरुग्राम में ट्रॉली बैग में मिली महिला की लाश
गुरुग्राम (सच कहूँ/ संजय मेहरा)। Gurgaon News: यहां एक ट्रॉली बैग में एक महिला की लाश मिली है। महिला का चेहरा कुचला हुआ है। उसने टॉप व जींस पहन रखा है। महिला की लाश को बैग में बंद करके सडक किनारे फेंका गया था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने रविवार को बताया कि लाश मिलने के मामले में पुलिस जांच कर रही है। Gurugram News

फरीदाबाद रोड स्थित शिव नादर स्कूल के पास वाली सडक पर एक लावारिस ट्रॉली बैग पड़ा था। राहगीरों ने संदिग्ध हालत में काले रंग के ट्रॉली बैग को देखकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से शिनाख्त करवाई, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। शव की जांच से पता चला कि महिला अच्छे खानदान की है। उसके सिर में गंभीर चोटें मारकर हत्या की गई है। काफी समय तक पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉच्युर्री में भिजवा दिया है। महिला ने काले रंग जींस और हरे रंग का टॉप पहना हुआ था। Gurugram News

होटल में बिना सूचना के ठहराए विदेशी नागरिक, मामला दर्ज

गुरुग्राम। पुलिस को सूचना दिए बिना ही विदेशी नागरिकों को होटल में ठहराने के आरोप में पुलिस ने होटल के मैनेजर पर एफआईआर दर्ज की है। जांच में पता चला है कि होटल में ठहराए गए पांच विदेशी नागरिक इराक व केन्या मूल के हैं। उनके पास भारत में रहने के लिए वैध कागजात भी नहीं पाए गए। Gurugram News

जानकारी के अनुसार शहर के सेक्टर-52 स्थित एक होटल में विदेशी नागरिकों की पुलिस को सूचना दिए बिना ही ठहराया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल में छापा मारा। इस दौरान होटल में पांच विदेशी नागरिक मिले, जो कि इराक व केन्या के रहने वाले हैं। पुलिस के होटल के मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। मैनेजर ने विदेशियों से बिना कोई वैध कागज या सी-फार्म लिए बिना ही होटल में रहने दिया। यह विदेशी अधिनियम का उल्लंघन है। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– महिला मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 15 ग्राम स्मैक बरामद

Gurgaon Police: आत्महत्या कर रही लड़की की सूचना पाकर पुलिस टीम ने छह मिनट में पहुंचकर बचाई जान
पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिस कर्मियों को किया प्रशंसा पत्र तथा 5000 रुपए इनाम से सम्मानित

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय मेहरा)। Gurugram Police: गुरुग्राम पुलिस की ईआरवी-236 की पुलिस टीम ने लड़की द्वारा आत्महत्या करने की सूचना पर मात्र छह मिनट में पहुंचकर लड़की की जान बचाई। इस पर पुलिस आयुक्त ने पुलिस टीम को सम्मानित भी किया। Gurugram News

जानकारी के अनुसार पुलिस की ईआरवी 236 टीम को एक सूचना अलीपुर भौंडसी (गुरुग्राम) में एक लड़की के आत्महत्या करने की कोशिश की मिली। सूचना पाकर पुलिस टीम मात्र छह मिनट में बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां पर एक लड़की ने अपने आपको कमरे में बंद किया हुआ था और एलपीजी गैस सिलेंडर को खोलकर लाईटर हाथ में ले रखा था।

ईआरवी-236 पुलिस टीम के ईएचसी संजय, सिपाही दिनेश व एसपीओ सुंदरलाल ने अपने विवेक व सूझबूझ के साथ कार्यवाही करते हुए कमरे का दरवाजा तोड़कर लड़की को सुरक्षित कमरे से बाहर निकाला तथा उसको समझाकर शांत किया।

पुलिस टीम द्वारा महिला पुलिस कर्मचारी को बुलाकर महिला की परेशानी के बारे में बातचीत की। उसने बताया कि इसकी एक दोस्त इसके साथ ही इसके घर पर रहती है तो इसने किसी निजी परेशानी के चलते कमरे को अन्दर से बन्द करके आत्महत्या करने की कोशिशकी। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दे दी। वह आत्महत्या कर पाती, उससे पहले ही पुलिस ने पहुँचकर उसे काबू कर लिया। पुलिस द्वारा लड़की से बातचीत करके समझाया तो लड़की ने विश्वास दिलाया कि यह अब इस तरह की कोई हरकत नही करेगी। लड़की पूरी तरह से सुरक्षित है। Gurugram News

पुलिस आयुक विकास अरोड़ा पुलिस ने ईआरवी-236 पुलिस टीम के ईएचसी संजय, सिपाही दिनेश व एसपीओ सुंदरलाल द्वारा की गई उपरोक्त कार्यवाही की सराहना करते हुए उन्हें प्रसंशा पत्र व 5-5 हजार रुपयों का ईनाम देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें:– Haryana News: हरियाणा के इन जिलों और गांवों की चमकी किस्मत, जमीन अधिग्रहण

Gurugram: नृत्य, नाटक व हास्य कार्यक्रमों में ठहाकों के लिए तरस गया है ओपन एयर थियेटर
संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रमों से दूर हो गया है गुरुग्राम

नगर निगम गुरुग्राम भी अब नहीं ले रहा कोई दिलचस्पी | Gurugram News

पहले हर वीकेंड पर कराए जाते थे सांस्कृतिक कार्यक्रम

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मंचों की हो रही बेकद्री, कलाकार दुखी

वर्ष 2019 के बाद नहीं हुए हैं सेक्टर-29 के थियेटर में कोई कार्यक्रम

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Gurugram News: एक समय था जब गुरुग्राम में संस्कृति को आगे बढ़ाने, प्रदर्शित करने के उद्देश्य से हर वीकेंड पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गूंज होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा। रईसों के इस मिलेनियम शहर में संस्कृति जैसे शब्दों का शायद कोई मोल नहीं रह गया है। कला और संस्कृति बेमानी सी लगती है। कहने को तो यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उचित जगह भी है, लेकिन उनकी भी अब बेकद्री हो गई है। सुनसान पड़े इन मंचों को कलाकारों के आने का इंतजार ही रहता है।

गुरुग्राम के सेक्टर-29 में एक ओपन एयर थियेटर है। दूसरा थियेटर यहां पुराने गुरुग्राम में कमला नेहरू पार्क में बनाया गया है। सेक्टर-29 का ओपन एयर थियेटर े छह साल पहले तो गुलजार रहता था, लेकिन अब यह थियेटर सुनसान ही रहता है। इसके ओपन मंच पर कलाकार अपनी कला का लोहा मनवाते थे। हर वीकेंड पर यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होती थी। क्षेत्र के लोगों के लिए ये कार्यक्रम वीकेंड को शानदार बना देते थे। मॉल्स, क्लब में जाने वाले लोग भी यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाते थे। इसमें कोई दोराय नहीं कि उस नगर निगम गुरुग्राम का प्रयास सराहनीय था। समय के साथ यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को खत्म कर दिया गया। Gurugram News

पिछले छह साल से इस ओपन एयर थियेटर में ना कत्थक कलाकारों के घुघुरूओं की आवाज सुनाई दी है। ना हास्य कलाकारों की प्रस्तुति पर लोक ठहाके लगा पाए हैं और ना ही गंभीर विषयों पर यहां नाटकों की प्रस्तुति से दर्शक हैरान हो पाए हैं। हैरानगी तो अब यही है कि आखिर क्योंकि ऐसे आयोजनों से इस मंच को महरूम कर दिया गया। सांस्कृतिक संध्या होने से इस क्षेत्र में रौनक ही अलग होती थी। लोग यहां आने केलिए अपना शेड्यूल बनाते थे। कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अच्छा मंच मिला हुआ था।

कमला नेहरू पार्क का ओपन एयर थियेटर भी बदहाल | Gurugram News

एक ओपन एयर थियेटर गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र में ही है। वह पुराने गुरुग्राम में गुरुद्वारा रोड पर कमला नेहरू पार्क में है। पार्क के एक होने में बनाया गया विशाल ओपन एयर थियेटर भी बदहाली ही हालत में है। सिंगर मुकेश की स्टार नाइट और दारा ङ्क्षसह एवं किंगकॉन्ग की कुश्ती का गवाह यहां का पुराना ओपन एयर थियेटर का गवाह रहा। उसे तोडक़र नया और काफी बड़ा ओपन एयर थियेटर लाखों रुपये खर्च करके तो बना दिया गया है।

लेकिन यह थियेटर भी बदहाली की ओर बढ़ रहा है। यहां पर सांस्कृतिक के आयोजन का श्रीगणेश तक नहीं हुआ है। पिछले दो-तीन साल से यहां पर खाटू श्याम बाबा का विशाल जागरण जरूर होती है। तभी यहां पर रौनक देखने को मिलती है। इसके अलावा कोई कार्यक्रम इस ओपन एयर थियेटर में आज तक नहीं हुआ।

कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू कराने की उठाई मांग

गुरुग्राम में विश्व रंगमंच दिवस पर वरिष्ठ कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू करवाने के लिए नगर निगम से मांग की है। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त महावी प्रसाद से शहर के कलाकारों अर्जुन वशिष्ठ, राम बहादुर, मीनाक्षी सक्सेना, सुहासिनी रस्तोगी, ऋतुराज, परनीत, यश और राहुल ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल से सेक्टर-29 का ओपन एयर थियेटर बदहाली की हालत में है।

कलाकारों ने दुख और रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इसे नगर निगम अपने स्तर पर फिर से साप्ताहिक आयोजनों के लिए शुरू करवाए। संयुक्त आयुक्त ने कलाकारों को आश्वासन दिया कि जल्द ही ओपन एयर थियेटर की हालत सुधारकर फिर से साप्ताहिक कार्यक्रमों की शुरुआत करवाई जाएगी। Gurugram News

डीसी निशांत यादव ने कला ग्राम सोसायटी को सौंपा था थियेटर

सेक्टर-29 के ओपन एयर थियेटर को लेकर एक पेच यह भी है कि यहां डीसी रहे निशांत कुमार यादव ने इस थियेटर को नगर निगम गुरुग्राम से लेकर कला ग्राम सोसायटी को सौंप दिया था। पत्र में लिखा गया कि-मैं जिलाधीश निशांत कुमार यादव हरियाणा अचल संपत्ति अधिग्रहण अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर निगम गुरुग्राम की संपत्ति सेक्टर-29 ओपन एयर थियेटर को अधिग्रहण करके कला ग्राम सोसायटी को अलॉट करता हूं।

यह भी पढ़ें:– शिखर शिक्षा सदन के छात्रों ने हिंदुस्तान ओलंपियाड में मारी बाजी

गुरुग्राम: बचपन में गुथे आटे से कलाकृतियां बनाते-बनाते कला के क्षेत्र में पारंगत हुई मानसी
क्ले मॉडलिंग, पेंटिंग से कलाओं को मूर्त रूप देती है 9वीं कक्षा की मानसी

मां की परांत से गूंथा आटा लेकर कला का रूप देने वाली मानसी आज क्ले मॉडलिंग में महारत हासिल

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Gurugram News: मानसी…जिसकी कला का हर कोई कद्रदान है। शौक-शौक में मानसी कला में इतनी महारत हासिल हो चुकी है कि वह मिनटों में ही मिट्टी को बेहतरीन कला का आकार देकर उसे जीवंत बना देती है। मां की परांत से गूंथा आटा लेकर उसे कलाकृतियों का आकार देना सीखने वाली मानसी आज कला के क्षेत्र में महारत हासिल कर चुकी है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्रा मानसी ने महिलाओं को समर्पित कलाकृतियां प्रदर्शित की। 9वीं कक्षा की छात्रा मानसी पुत्री अशोक कुमार एवं सुनीता देवी अपने पैतृक गांव नौरंगपुर में ही जय भारती पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। Gurugram News

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की सोच को आगे बढ़ाते हुए परिवार बेटियों को अच्छी शिक्षा देने की सोच के साथ उन्हें पढऩे के लिए सदा प्रेरित करता है। उनकी बेटी मानसी ने भले ही 9वीं कक्षा की परीक्षा दी हो, लेकिन कला के प्रति उनका लगाव बचपन से ही है। क्ले मॉडलिंग (मिट्टी से खिलौने बनाना), कूची से कागज पर कलाकृतियां उकेरकर उन्हें आकर्षक पेंटिंग का रूप देना अब मानसी के हाथों से कठपुतली के नाच जैसा हो गया है। वह चंद मिनटों में ही कला की बेहतरीन नमूना तैयार कर देती है। मानसी को विद्यालय में भी उसकी रुचि के अनुसार अपनी कला को निखारने का अच्छा माहौल मिला तो वह कला में और निखरती गई।

जो कलाकृतियां बड़े-बड़े कलाकार डाई के माध्यम से तैयार करते हैं, वैसी कलाकृतियां मानसी अपने दिमाग की उपज से मिट्टी पर अपनी नन्हीं उंगलियों से बना देती है। स्कूल में चाहे साथ पढऩे वाले बच्चे हों या फिर उसके टीचर, हर कोई मानसी की कला की सराहना करता है। एक तरह से मानसी माटी की नन्हीं कलाकार कही जा सकती है। क्योंकि कला के प्रति उसकी सोच विशाल है। हाथों में कलाकृतियां तैयार करने का जादू है। मन में उत्साह भी है। क्योंकि बिना उत्साह के तो कोई काम किया ही नहीं जा सकता।

बेटियों को अच्छी शिक्षा देने का पक्षधर है परिवार | Gurugram News

मीडिया संस्थान से जुड़े मानसी के पिता अशोक कुमार सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि समाज में भी बेटियों को पढ़ाने पर जोर देते हैं। लोगों की काउंसलिंग भी करते हैं। उनका मानना है कि शिक्षा का दान ही ऐसा है, जिसे कोई छीन नहीं सकता। इसे जितना खर्च करेंगे उतना बढ़ेगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हर महिला को शुभकामनाएं देते हुए वे कहते हैं कि हमारी संस्कृति में नारी सम्मान भी श्रेष्ठ है। नारी के रूप में बेटियां जीवन में रंग बिखेरती हैं। दो घरों को रोशन करने वाली बेटियों को शिक्षित करने के लिए वे हर किसी को जागरुक करते हैं।

उनकी प्रभावशाली बातों से समाज में बहुत से लोगों के जीवन में बदलाव भी आया है। वे चाहते हैं कि जिस घर में बेटी हैं, वे परिवार बेटियों के सपनों को पंख लगाने में मदद करें। जिन घरों में बेटियां नहीं हैं, वे अपने आसपास, रिश्तेदारी में बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए सहयोगी बनें। यह मायने नहीं रखता कि हम किसी की आर्थिक मदद करें तभी कुछ होगा। हम किसी के अंदर से कोई नकारात्मकता भी खत्म करते हैं तो वह भी बड़ा काम होगा।

यह भी पढ़ें:– Haryana Board: बोर्ड चेयरमैन के रूप में डॉ. पवन कुमार ने संभाला पदभार

Fire: गुरुग्राम में गत्ता गोदाम में लगी भयंकर आग
सेक्टर-21 रिहायशी क्षेत्र में बना है गत्ता गोदाम | Gurugram News

आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 25 गाड़ियां मौके पर पहुंची

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurgaon News: यहां सेक्टर-21 में बने एक गत्ता गोदाम में लगी आग से क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोग भय के चलते अपने घरों से भी बाहर निकल गए। आग से क्षेत्र में धुआं फैल गया। दूर-दूर तक आग की लपटें देखी गई। सूचना पाकर दमकल विभाग की एक के बाद एक 25 गाड़ियां पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। Gurugram News

जानकारी के अनुसार सेक्टर-21 रिहायशी क्षेत्र में एक गत्ता गोदाम बना हुआ है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उनके इस क्षेत्र में कई ऐसे अवैध गोदाम बने हुए हैं। कोई सुरक्षा व्यवस्था यहां पर नहीं है। लोग डर के साये में रहते हैं। यहां बने गत्ता गोदाम में अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, आग पूरे गोदाम में फैल चुकी थी। गत्ता होने के कारण आग फैलती ही जा रही थी। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। जब तक विभाग की गाडियां मौके पर पहुंची, आग बहुत अधिक बढ़ गई थी। दूर-दूर तक आग की लपटें नजर आ रही थी।

क्षेत्र में फैले धुएं के कारण लोगों को भी परेशानी हो रही थी। लोग डर के चलते अपने घरों से बाहर निकल गए। आग लगने के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। एक के बाद एक यहां दमकल विभाग की गाड़ियां पानी लेकर पहुंची। घंटों तक संघर्ष करते हुए दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। 25 गाड़ियां मौके पर पहुंची। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां बने अवैध गोदाम पर कार्रवाई की जाएगी। उनके मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किए जाएं। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– Indian Railways: छठ पूजा के बाद यात्रियों की वापसी भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर मंडल से 75 जोड़ी चलेगी विशेष ट्रेन