Dabwali News - Sach Kahoon Hindi

Sanitation Workers' Strike: हड़ताल के बीच संक्रमण रोकने की कवायद, कूड़े के ढेरों पर सैनिटाइजर व दवाइयों का छिड़काव शुरू
डबवाली/गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल-सुभाष)। Dabwali News: नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह जमा कूड़े के ढेरों से उठ रही दुर्गंध और संक्रमण की आशंका को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन और सफाई कर्मचारियों ने राहत की पहल की है। नगर परिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा, ईओ सुरेंद्र कुमार और सफाई कर्मचारी यूनियन के बीच सहमति के बाद कूड़े को व्यवस्थित करने के साथ सैनिटाइजिंग और दवाइयों के छिड़काव का काम शुरू किया गया है। नगर परिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा ने बताया कि लगातार बढ़ रहे कूड़े के ढेरों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। कई जगह कूड़ा सड़कों तक फैल गया था। शहरवासियों की परेशानी को देखते हुए सफाई कर्मचारियों की सहमति से जेसीबी की मदद से कूड़े को एक स्थान पर एकत्र करवाया गया, ताकि रास्ते बाधित न हों।

उन्होंने बताया कि हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने भी संक्रमण रोकने के उद्देश्य से सहयोग शुरू किया है। रामलीला ग्राउंड सहित अन्य स्थानों पर जमा कूड़े के आसपास सैनिटाइजर व आवश्यक दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। इसके साथ ही फॉगिंग के जरिए मच्छरों और संक्रमण फैलाने वाले तत्वों पर नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है। चेयरमैन ने कहा कि नियमित सफाई व्यवस्था बहाल करने के प्रयास जारी हैं और कूड़े को व्यवस्थित करने के साथ दवाइयों के छिड़काव से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, शहर की पूरी सफाई व्यवस्था सामान्य होने के लिए सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होना जरूरी है। अब शहरवासियों की नजर सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच होने वाली बातचीत पर है।

Dabwali News: कूड़े के ढ़ेर को जेसीबी की सहायता से एकत्रित करते।

हर मोड़ पर खतरा, हर दिन हजारों लोगों की परीक्षा ले रहा लोहगढ़ पुल
डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। Dabwali News: उपमंडल के गांव लोहगढ़ के पास इंदिरा गांधी नहर एवं सरहद फीडर के लिंक चैनल पर बना पुल अब लोगों के लिए सुविधा नहीं, बल्कि चिंता का कारण बन गया है। पुल की संकरी चौड़ाई और नहर पर बने खतरनाक मोड़ के कारण यहां हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। राष्ट्रीय दैनिक सच कहूँ के विशेष जनहित अभियान 'जनसमस्या से समाधान तक—सच कहूँ आपके द्वार' के तहत क्षेत्रवासियों ने इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए जिला प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।

पंजाब की ओर जाने वाले इस प्रमुख संपर्क मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं, जिनमें स्कूल बसें, ट्राले, ट्रक, कृषि यंत्र और अन्य भारी वाहन शामिल हैं। हैरानी की बात यह है कि वर्षों से हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के संबंधित विभाग इस पुल की जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालते रहे हैं, जबकि आम लोगों को रोजाना जान जोखिम में डालकर यहां से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ माह पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के समक्ष भी यह गंभीर समस्या रखी गई थी, लेकिन उसके बाद भी किसी विभाग ने ठोस पहल नहीं की। नतीजातन पुल का चौड़ीकरण, मरम्मत और खतरनाक मोड़ को दुरुस्त करने का कार्य आज तक शुरू नहीं हो सका।

ग्रामीण बोले—किसी बड़े हादसे से पहले हो समाधान

गांव के सरपंच मनदीप सिंह ने बताया कि अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण जगमीत सिंह ने कहा कि हर दिन लोग जान जोखिम में डालकर इस पुल से गुजरते हैं। गांव के पंच रमेश कुमार का कहना है कि यदि समय रहते पुल का चौड़ीकरण और मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता।

ग्रामीण प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, मोंटी और देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुल की खराब स्थिति का असर क्षेत्र के व्यापार और आवागमन पर भी पड़ रहा है। भारी वाहनों के फंसने से कई बार लंबा जाम लग जाता है, जिससे परिवहन प्रभावित होता है और व्यापारियों, किसानों तथा आम लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है।

अब ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों ने सरकार और संबंधित विभागों से मांग की है कि जनहित को देखते हुए लिंक चैनल पुल का शीघ्र चौड़ीकरण कराया जाए। साथ ही पुल की आवश्यक मरम्मत कराई जाए तथा खतरनाक मोड़ को तकनीकी मानकों के अनुरूप सीधा किया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके और भविष्य में किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

इस संबंध में रोडी डिवीजन के सिंचाई विभाग के अधिकारी रोहतास से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पुल का रखरखाव राजस्थान और पंजाब के संबंधित विभागों के अधीन है। ऐसे में जिम्मेदारी स्पष्ट नहीं होने का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विभागों के बीच जिम्मेदारी तय न होने से वर्षों से यह समस्या अधर में लटकी हुई है।

सच कहूँ सवाल
जब यह पुल प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही का मुख्य मार्ग है, तो इसके चौड़ीकरण और सुधार की फाइल आखिर वर्षों से क्यों अटकी हुई है? क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेंगे?

जनसमस्या से समाधान तक- सच कहूँ आपके द्वार

क्या आपके गांव, कस्बे या शहर में भी कोई ऐसी जनसमस्या है, जिस पर संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रहा? राष्ट्रीय दैनिक सच कहूँ के अभियान जनसमस्या से समाधान तक- सच कहूँ आपके द्वार से जुड़ें। आपकी आवाज को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान की पहल की जाएगी। अपनी समस्या की जानकारी, फोटो और वीडियो सहित व्हाट्सएप करें : 94162-35518 या ई-मेल करें sirsasachkahoon07@gmail.com

डबवाली डेरा अनुयायियों की जीवों के प्रति प्रेरणादायक मानवता
डबवाली, (सच कहूँ/सुभाष)। शहर में आयोजित नामचर्चा के बाद लौट रहे सेवादारों ने बुधवार सुबह पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए मानवता और पशु सेवा की मिसाल पेश की। रास्ते में एक घायल गाय को सड़क किनारे असहाय अवस्था में पड़ा देखकर उन्होंने तुरंत उसकी मदद की और उपचार के लिए नंदीशाला पहुंचाने की व्यवस्था करवाई। Sirsa News

जानकारी के अनुसार प्रेमी सेवक चमकौर सिंह इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार मेलाराम इन्सां व सच कहूँ पत्रकार सुभाष इन्सां नामचर्चा के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक गाय जमीन पर गिरी हुई दिखाई दी, जो चोट के कारण उठ नहीं पा रही थी। सेवादारों ने पहले गाय को पानी पिलाया और उसकी हालत देखकर तुरंत नंदीशाला के सचिव राजेश जैन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही नंदीशाला के उपप्रधान सुमित मिढ़ा, अजय छाबड़ा, निखिल और बब्बू मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर घायल गाय को सावधानीपूर्वक ट्रैक्टर-ट्रॉली में उठाया और नंदीशाला पहुंचाया, जहां उसके उपचार और देखभाल की व्यवस्था की गई। इस दौरान मौजूद लोगों ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद और असहाय जीवों की रक्षा करना सच्ची मानवता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में संवेदनशीलता और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। Sirsa News

किसान हितों को नई दिशा देने में जुटी मार्केट कमेटी, लाभार्थी को सौंपा 37,500 रुपये का चेक
डबवाली (सच कहूँ/ सुभाष)। Dabwali News: हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत मार्केट कमेटी डबवाली ने पात्र लाभार्थी को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए किसान हितैषी योजनाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। शुक्रवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में गांव चट्ठा निवासी श्रीमती शरणप्रीत कौर पत्नी लखविंदर सिंह को 37,500 रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

चेक वितरण कार्यक्रम में मार्केट कमेटी के चेयरमैन सतीश जग्गा, सचिव ऋषिराज तथा समिति के अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से लाभार्थी को चेक सौंपा। इस अवसर पर चेयरमैन सतीश जग्गा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना समिति की प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार नई अनाज मंडी और सब्जी मंडी में एक-एक अतिरिक्त वाटर कूलर स्थापित किया गया है, जिससे किसानों, आढ़तियों, मजदूरों एवं आमजन को स्वच्छ एवं ठंडे पेयजल की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि मंडियों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है और भविष्य में भी यह प्रयास जारी रहेंगे।

सतीश जग्गा ने बताया कि आगामी धान खरीद सीजन की तैयारियों के तहत जुलाई और अगस्त माह में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में किसानों एवं आढ़तियों को धान खरीद प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों और आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही रबी खरीद सीजन के दौरान प्राप्त अनुभवों और सुझावों पर भी चर्चा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि किसानों और आढ़तियों के सहयोग से खरीद व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सरल और प्रभावी बनाया जा सकता है। धान खरीद सीजन को सुचारु और व्यवस्थित बनाने के लिए मार्केट कमेटी समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करेगी।

इस मौके पर संयुक्त सचिव सुनील कुमार, समिति सदस्य अजायब सिंह भाटी, संदीप चावला, कमल सचदेवा, कमलकांत दुरेजा, नगर पार्षद मनीष मोंगा, सुनील जिंदल, विकास शर्मा, विनेश छाबड़ा, रजनीश मोंगा, सुपरवाइजर मेनपाल वर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, तुला राम, महावीर डूडी, संदीप गर्ग, जगत नारायण, जगसीर शेरगिल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Paid Tribute: डबवाली के सचखंडवासी चुनीलाल इन्सां को भावभीनी श्रद्धांजलि
डबवाली, सच कहूँ/सुभाष। डबवाली निवासी सचखंडवासी चुनीलाल इन्सां के निमित श्रद्धांजलि नामचर्चा महाशा धर्मशाला में संपन्न हुई। नामचर्चा की शुरूआत प्रेमी सेवक रामकृष्ण इन्सां ने इलाही नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा लगाकर की। इसके उपरांत कविराज भाइयों ने मनुष्य जीवन पर आधारित शब्द बोलकर साध-संगत को निहाल किया। बाद में पवित्र ग्रंथों में से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए। Sirsa News

बता दें कि चुनीलाल इन्सां ने लगभग 20 वर्ष पूर्व पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से नाम शब्द प्राप्त किया था। इसके बाद वे मानवता भलाई कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े रहे। वे सच्ची पानी समिति के सेवादार थे तथा उन्होंने स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार को भी डेरा सच्चा सौदा से जोड़कर मानवता भलाई कार्यों के लिए प्रेरित किया। चुनीलाल इन्सां अपने पीछे दो बेटे मंगत राम इन्सां व रवि कुमार इन्सां, बेटियां सुनीता रानी इन्सां व राज रानी इन्सां, पुत्रवधू सुनीता इन्सां तथा दामाद हरबंस लाल इन्सां व जस्सा सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। Sirsa News

डबवाली रेलवे स्टेशन गबन मामला: 7 माह बाद रेलवे की बड़ी कार्रवाई, टिकट क्लर्क ज्योति बर्खास्त
डबवाली/गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल)। Dabwali Railway Station Embezzlement Case: अमृत भारत योजना के तहत आधुनिक बनाए गए डबवाली रेलवे स्टेशन पर सामने आए चर्चित सरकारी कैश गबन और चोरी के मामले में बीकानेर रेल मंडल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टिकट बुकिंग क्लर्क ज्योति शर्मा को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। बीकानेर रेल मंडल के वरिष्ठ डीसीएम भूपेश यादव ने बर्खास्तगी आदेश जारी होने की पुष्टि की है। गौरतलब है कि अक्टूबर 2025 में सामने आए इस मामले के बाद से आरोपी क्लर्क निलंबित चल रही थी। करीब सात माह तक चली विभागीय और कानूनी प्रक्रिया के बाद रेलवे प्रशासन ने उसे सेवा से बाहर करने का निर्णय लिया है।

जानकारी के अनुसार 18 और 19 अक्टूबर 2025 को रेलवे के सरकारी खजाने में जमा होने वाली राशि में से 1 लाख 15 हजार 265 रुपये कम जमा किए गए थे। जांच में आरोप लगा कि उक्त राशि का गबन किया गया। इसके बाद 22 अक्टूबर को ज्योति शर्मा को निलंबित कर दिया गया। मामले में नया मोड़ तब आया जब मुख्य टिकट बुकिंग अधिकारी राजीव शर्मा ने चार्ज लेने की प्रक्रिया शुरू की। उस दौरान 21-22 अक्टूबर का 1 लाख 13 हजार 960 रुपये नकद कैश अलमारी में रखा गया था तथा उसकी दोनों अधिकृत चाबियां अधिकारियों के पास थीं। इसी बीच अलमारी का ताला खुला मिला और नकदी गायब पाई गई। जांच के दौरान तीसरी चाबी के इस्तेमाल की आशंका सामने आई।

बाद में जीआरपी अंबाला के एसपी द्वारा गठित एसआईटी ने 6 जनवरी 2026 को ज्योति शर्मा को हनुमानगढ़ से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर अलमारी की डुप्लीकेट चाबी बनवाने की बात स्वीकार की। जांच में यह भी सामने आया कि गबन की गई राशि का कुछ हिस्सा आभूषण खरीदने में खर्च किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी कुछ समय तक जेल में रही और बाद में अदालत से जमानत पर रिहा हो गई। हालांकि विभागीय जांच जारी रही। जांच पूरी होने के बाद रेलवे प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ज्योति शर्मा को स्थायी रूप से सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

Sirsa News: डबवाली रेलवे स्टेशन का दृश्य।

रोशन लाल इन्सां मरणोपरांत भी बने महान, पार्थिव शरीर मेडिकल व शोध कार्यों के लिए किया दान
डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत द्वारा 175 मानवता भलाई कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अमर सेवा मुहिम के तहत मंगलवार को डबवाली ब्लॉक में एक और अनुकरणीय देहदान किया गया। वार्ड नंबर 4, श्री पीरखाना के नजदीक, मंडी डबवाली निवासी 66 वर्षीय सचखंडवासी रोशन लाल इन्सां पुत्र कृष्ण लाल अपनी सांसों रूपी पूंजी खर्च कर कुल मालिक के चरणों में जा विराजे। Sirsa News

उनकी अंतिम इच्छा एवं परिवार की सहमति के अनुसार उनकी पार्थिव देह अध्ययन एवं शोध कार्यों के लिए श्री धन्वंतरी आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, मथुरा (उत्तर प्रदेश) को दान कर दी गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रेमी सेवक गोबिंद इन्सां तथा साध-संगत ने मिलकर देहदानी के आवास पर विनती का शब्द बोला। इसके उपरांत पुत्रों, पुत्रवधुओं एवं पुत्री ने अर्थी को कंधा देकर समाज में बेटा-बेटी एक समान का प्रेरणादायी संदेश दिया।

पार्थिव देह को फूलों से सजी एंबुलेंस में रखा गया और अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से श्री कबीर चौक तक निकाली गई। अंतिम यात्रा के दौरान उपस्थित साध-संगत ने जब तक सूरज चांद रहेगा, शरीरदानी रोशन लाल इन्सां तेरा नाम रहेगा तथा सच्चे सौदा की सोच पर पहरा देंगे ठोक कर जैसे नारों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पार्थिव देह को मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना कर दिया गया।  Sirsa News

उल्लेखनीय है कि यह डबवाली ब्लॉक का छठा देहदान है। रोशन लाल इन्सां ने वर्ष 1995 में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से नाम शब्द की अनमोल दात प्राप्त की थी। वे सदैव मानवता भलाई कार्यों में अग्रणी रहे तथा अपने पूरे परिवार को भी डेरा सच्चा सौदा से जोड़कर नेक कार्यों के लिए प्रेरित करते रहे। अपने पीछे वे धर्मपत्नी रानी देवी इन्सां, पुत्र रिंकू इन्सां, सुनील इन्सां व सागर इन्सां, पुत्रवधू शीतल इन्सां, पुत्री लक्ष्मी इन्सां तथा दामाद राजविंदर इन्सां सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस अवसर पर शहर प्रेमी सेवक हरिश इन्सां, रविंद्र इन्सां, ताराचंद इन्सां, शिंदा इन्सां, प्यारेलाल सेठी इन्सां, अशोक इन्सां, विक्की इन्सां सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

वहीं बहन रूपा इन्सां, चिंकी इन्सां, नीलम इन्सां, सपना इन्सां, शिमला इन्सां, निर्मला इन्सां, सर्वजीत इन्सां, कृष्णा इन्सां सहित बड़ी संख्या में साध-संगत ने श्रद्धापूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके अलावा शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी, सच्ची प्रेमी समिति तथा एमएसजी आईटी विंग के सेवादार भी मौजूद रहे। Sirsa News

Dog Bite Case: पालतू कुत्ते के काटने के दो माह बाद महिला की मौत
डबवाली/गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल)। Dabwali News: खंड के महाग्राम देसूजोधा में रेबीज संक्रमण की आशंका के चलते 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मनप्रीत कौर पत्नी सेवक सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार करीब दो माह पहले घर में पाले गए एक कुत्ते ने उसे काट लिया था, लेकिन उस समय उसने एंटी-रेबीज टीके नहीं लगवाए। जानकारी के अनुसार परिवार खेत से एक कुत्ते को घर लेकर आया था। कुछ समय बाद उसी कुत्ते ने मनप्रीत कौर को काट लिया। घटना को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर दिया गया और चिकित्सकीय उपचार नहीं कराया गया। रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें बोलने में कठिनाई होने लगी और उनकी स्थिति लगातार गंभीर होती चली गई।

परिजन पहले उन्हें डबवाली के एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से बठिंडा रेफर कर दिया गया। बाद में उन्हें एम्स बठिंडा में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। मृतका अपने पीछे दो बेटों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है। महिला की मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने परिवार के घर पहुंचकर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी कुत्ते या अन्य संदिग्ध जानवर के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और पानी से अच्छी तरह साफ करना चाहिए तथा बिना देरी किए एंटी-रेबीज टीकाकरण करवाना चाहिए। समय पर उपचार नहीं मिलने पर रेबीज जानलेवा साबित हो सकता है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2026 में खंड डबवाली में रेबीज संक्रमण से मौत का यह पहला मामला है। इससे पहले वर्ष 2025 में गांव बिज्जूवाली में भी कुत्ते के काटने के बाद एक महिला की मौत हुई थी।

सांकेतिक फोटो

हरियाणा रोडवेज की बड़ी सौगात! डबवाली से पोकरण के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, जानें पूरा रूट और टाइम टेबल
डबवाली (सच कहूँ न्यूज़)। Haryana Roadways News: हरियाणा रोडवेज के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Haryana Roadways ने डबवाली से राजस्थान के पोकरण तक नई स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है। इस बस सेवा से सिरसा, नोहर, रावतसर, बीकानेर, फलोदी और रामदेवरा सहित कई शहरों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। नई बस सेवा शुरू होने से धार्मिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारिक कार्यों से यात्रा करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। खासकर बाबा रामदेवरा के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह बस सेवा बेहद लाभदायक साबित होगी।

इन शहरों से होकर गुजरेगी बस

डबवाली से पोकरण जाने वाली बस वाया औढ़ा, चौपटा, फेफाना, नोहर, रावतसर, पल्लू, अर्जनसर, बीकानेर, गजनेर, काजी की सिरद, मल्हार, फलोदी और रामदेवरा होते हुए पोकरण पहुंचेगी।

डबवाली से पोकरण बस समय सारणी

डबवाली – सुबह 06:00 बजे
औढ़ा – सुबह 06:35 बजे
सिरसा – सुबह 07:30 बजे
चौपटा – सुबह 08:10 बजे
नोहर – सुबह 09:12 बजे
रावतसर – सुबह 10:10 बजे
पल्लू – सुबह 11:15 बजे
अर्जनसर – सुबह 11:50 बजे
महाजन – दोपहर 12:30 बजे
लूणकरणसर – दोपहर 12:45 बजे
बीकानेर बस स्टैंड – दोपहर 02:00 बजे
गंगानगर चौक, बीकानेर – दोपहर 02:20 बजे
भाप – शाम 05:00 बजे
फलोदी – शाम 06:00 बजे
रामदेवरा – शाम 06:40 बजे
पोकरण आगमन – शाम 07:00 बजे
वापसी में पोकरण से डबवाली बस समय सारणी
पोकरण – सुबह 06:30 बजे
रामदेवरा – सुबह 07:00 बजे
फलोदी – सुबह 08:00 बजे
भाप – सुबह 08:45 बजे
बीकानेर बस स्टैंड – सुबह 11:50 बजे
लूणकरणसर – दोपहर 01:15 बजे
महाजन – दोपहर 02:00 बजे
अर्जनसर – दोपहर 02:30 बजे
पल्लू – दोपहर 03:05 बजे
रावतसर – शाम 04:05 बजे
नोहर – शाम 05:00 बजे
चौपटा – शाम 05:50 बजे
सिरसा – शाम 07:00 बजे
औढ़ा – शाम 07:40 बजे
डबवाली आगमन – रात्रि 08:00 बजे

यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

इस नई बस सेवा के शुरू होने से हरियाणा और राजस्थान के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही रामदेवरा और पोकरण जाने वाले श्रद्धालुओं को अब बार-बार बस बदलने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।

हरियाणा रोडवेज की यह पहल क्षेत्र के हजारों यात्रियों के लिए सुविधाजनक और समय बचाने वाली साबित हो सकती है।

डबवाली में युवक मृत मिला, घर में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय बॉबी
डबवाली/गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल)। शहर के वार्ड नंबर 19 स्थित शिवनगर में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। घटना का पता चलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार शिवनगर निवासी 17 वर्षीय बॉबी पुत्र प्रकाश सिंह घर के एक कमरे में मृत अवस्था में मिला। Sirsa News

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। बाद में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मंडी डबवाली एंबुलेंस सेवा ट्रस्ट के एंबुलेंस चालक कुलवंत सिंह ने बताया कि युवक पिछले कुछ समय से पारिवारिक कारणों को लेकर परेशान बताया जा रहा था। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मृतक अपने परिवार में दो भाइयों और एक बहन में शामिल था। उसके पिता प्रकाश सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। एसएचओ देवीलाल ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। Sirsa News

सुरेंद्र कुमार इन्सां का इंसानियत की सेवा में 29वीं बार महत्वपूर्ण योगदान
Blood Donation: डबवाली। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक डबवाली के सेवादार ने शहर के नागरिक अस्पताल में एक जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान कर इंसानियत की मिसाल पेश की। मिली जानकारी के अनुसार सरसा के ब्लॉक डबवाली के सेवादार सुरेंद्र कुमार इन्सां को सूचना मिली कि डबवाली के सिटी अस्पताल में किसी जरूरतमंद मरीज को ब्लड की जरुरत है , सूचना मिलते ही सुरेंद्र इन्सां तत्काल खूनदान करने को तैयार हो गए और तुरंत नागरिक अस्पताल पहुँच गए।  अस्पताल पहुँच कर सुरेंद्र इन्सां ने मरीज के लिए एक यूनिट रक्तदान किया। इस कार्य के लिए जरूरतमंद मरीज ने सुरेंद्र इन्सां का तहेदिल से धन्यवाद किया। Sirsa News

डबवाली में सामाजिक-धार्मिक संगठनों की बड़ी बैठक, हुई सांझा मंच बनाने की पहल
डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों को एक मंच पर लाने की पहल के तहत रविवार शाम अग्रवाल धर्मशाला में अहम बैठक आयोजित की गई। समाजसेवी नसीब गार्गी की पहल पर बुलाई गई इस बैठक को शहरवासियों का भरपूर समर्थन मिला। Sirsa News

बैठक में शहर के विकास कार्यों, जनसमस्याओं और सामाजिक कुरीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विधायक आदित्य चौटाला,नगर परिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान आशीष मेहता, गुरदीप कामरा, विनोद बांसल, नवीन नागपाल, हरबंस लाल भद्र, परमजीत कोचर, सुनील जिंदल, मनोज शर्मा, रजनीश मोंगा, सुरेंद्र सिंगला, प्रेम कनवाड़िया, चरणजीत सिंह, प्रवीन सिंगला और अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

वक्ताओं ने शहर की सफाई व्यवस्था, आवारा पशुओं की समस्या, टूटी सड़कें, गलियों का लेवल, अंडरब्रिज और अन्य विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इसके अलावा मृत्यु भोज बंद करने, शोक प्रकट करने की समय सीमा तय करने, रामबाग में अंतिम संस्कार के दौरान राम नाम पाठ और धार्मिक आयोजनों में अनावश्यक आडंबर रोकने जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि शहर में लंबे समय से ऐसे सांझा मंच की जरूरत महसूस की जा रही थी, जहां सभी वर्ग एकजुट होकर शहर हित के मुद्दों पर आवाज उठा सकें।

मंच संचालन पार्षद कृष्ण कामरा ने किया। विधायक आदित्य चौटाला ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि शहर की समस्याओं के समाधान के लिए उनका पूरा सहयोग रहेगा। उन्होंने बताया कि नगर परिषद से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही अग्रवाल धर्मशाला में चेयरमैन, पार्षदों और अधिकारियों की मौजूदगी में विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि आमजन सीधे अपनी समस्याएं रख सकें।

संयोजक नसीब गार्गी और पार्षद कृष्ण कामरा ने बताया कि जल्द ही विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों की संचालन समिति गठित कर उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाएगा तथा समस्याओं के समाधान के लिए आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में सुभाष जैन, पुनीत धमीजा, संजय मेहता, सतभूषण ग्रोवर, नरेश सेठी, नवदीप चलाना, सतपाल चलाना, अनिल गोयल, परमजीत सेठी, अजय सिंह ग्रोवर, सुमित अनेजा सहित करीब 140 लोगों ने भाग लिया। Sirsa News