Rishikesh News - Sach Kahoon Hindi

एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार, डकैती और डबल मर्डर केस से जुड़ा है मामला
ऋषिकेश (एजेंसी)। Rishikesh News: ओडिशा में डकैती, हत्या और जेल ब्रेक जैसे संगीन मामलों में फरार चल रहे एक लाख रुपए के इनामी बदमाश को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और लगातार ठिकाने बदलकर फरारी काट रहा था।

सीओ ऋषिकेश नीरज सेमवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कटक जिले के थाना चौदवार में डकैती और हत्या के गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में उसे पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, लेकिन 2 अक्टूबर 2025 को वह कटक की जिला कारागार से न्यायिक अभिरक्षा के दौरान फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया था और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। Rishikesh News

आरोपी की पहचान राजा साहनी (34) निवासी लोदिया नगर, थाना मीरगंज, जिला बेगूसराय (बिहार) के रूप में हुई है।

प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट के अनुसार, ओडिशा पुलिस को आरोपी की लोकेशन ऋषिकेश में मिली थी। सूचना के आधार पर स्थानीय कोतवाली पुलिस को अलर्ट किया गया। बताया गया कि आरोपी त्रिवेणी घाट क्षेत्र में एक कार में देखा गया है। इसके बाद ओडिशा पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्विलांस के जरिए उसका पीछा शुरू किया और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि राजा साहनी को पहले पाणीकोइली स्थित पंडा ज्वेलरी शॉप में डकैती और फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस वारदात में दो लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए उसे और उसके साथी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

जेल से फरारी की घटना भी बेहद फिल्मी अंदाज में अंजाम दी गई थी। 2 अक्टूबर 2025 को दशहरा के दौरान जब जेल कर्मचारी और अन्य कैदी उत्सव में व्यस्त थे, तभी आरोपी ने मौका देखकर अन्य कैदी के साथ मिलकर बैरक की लोहे की छड़ों को काटा और कंबल को रस्सी की तरह इस्तेमाल कर जेल की दीवार से कूदकर फरार हो गया। Rishikesh News

वह पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था, लेकिन आखिरकार पुलिस ने तकनीकी निगरानी और सटीक सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर अन्य मामलों की जानकारी जुटाने में लगी है।

यह भी पढ़ें:– Operation Smile: 9 साल बाद परिजनों के चेहरे पर लौटी स्माईल

ऋषिकेश के मैदानी इलाकों में भालू, हाथी से दहशत
ऋषिकेश (एजेंसी)। Rishikesh News: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के बाद अब मैदानी इलाकों में भी वन्यजीवों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के न्याय पंचायत श्यामपुर अंतर्गत ग्राम सभा खदरी खड़कमाफ में बीते चार दिनों में भालू और हाथी की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। दिल्ली फार्म क्षेत्र, गली नंबरझ्र8 में चार दिन पहले तड़के भालू को घरों के आसपास घूमते हुए देखा गया था, जिससे स्थानीय लोग पहले से ही भयभीत थे।

इसी बीच शुक्रवार देर रात भल्ला फार्म क्षेत्र की गलियों में एक हाथी घूमता नजर आया जो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। रात्रि के समय हाथी की मौजूदगी से क्षेत्रवासियों में डर और बढ़ गया है। इस संबंध में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्यामपुर प्रभाकर पैन्यूली ने कहा कि भालू एवं हाथी के दिखने से लोग काफी दहशत में हैं। उन्होंने लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है साथ ही वन विभाग से क्षेत्र में गश्त टीम भेजने की मांग की है। Rishikesh News

यह भी पढ़ें:– जन-जन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: जे. रविंद्र गौड़

Coronavirus News: ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टरों को कोरोना
उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या हुई पांच, दोनों डॉक्टर आइसोलेशन में

देहरादून (सच कहूँ न्यूज़)। Dehradun Coronavirus News: उत्तराखंड में भी धीरे-धीरे कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। 28 मई को भी उत्तराखंड में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर्स में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। हालांकि, पहले के तीन मरीज बाहरी राज्यों से हैं, जो उत्तराखंड आए थे। Dehradun News

स्वास्थ्य विभाग के कोविड नोडल अधिकारी डॉ पंकज ने बताया कि ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर में फ्लू के लक्षण पाए गए थे, जिसके चलते उन्होंने 26 मई को कोविड जांच कराई थी। 27 मई को रिपोर्ट आने पर पता चला कि दोनों डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हैं। फिलहाल दोनों डॉक्टरों की स्थिति सामान्य है और वो आइसोलेशन में हैं। दोनों डॉक्टर की जिनोम सीक्वेंसिंग करवाई जाएगी। जिनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट आने में 10 से 15 दिन का समय लगता है।

ज्यादा जानकारी देते हुए देहरादून के सीएमओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड में शुरुआती दौर में कोविड के तीन मामले सामने आए थे। अब ऋषिकेश एम्स में दो और मामले सामने आ गए हैं. ऐसे में उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल पांच मामले हो गए हैं। Dehradun News

कोरोना के लेकर स्वास्थ्य सचिव और स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से भी बैठक ली गई हैं। बैठक में कोरोना की टेस्टिंग कराने पर जोर दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ने पर अलग से फ्लू क्लिनिक बनाने, आइसोलेशन वार्ड को दुरुस्त करना, ऑक्सीजन इक्विपमेंट को दुरुस्त करना समेत अन्य दिशा निर्देश शामिल हैं।

सुशीला तिवारी हॉस्पिटल कोरोना से लड़ने के लिए तैयार | Dehradun News

कुमाऊं के सबसे बड़े हॉस्पिटल कहे जाने वाले हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ भी कोरोना से लड़ने के लिए तैयार है। वैसे अभी तक तो सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में कोविड को कोई नया मामला सामने नहीं आया है, फिर कोरोना के बढ़ने की आशंका का देखते हुए हॉस्पिटल प्रबंधन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

सुशीला तिवारी अस्पताल के प्राचार्य डॉक्टर अरुण जोशी ने बताया कि राज्य सरकार पहले ही कोरोना को लेकर गाइडलाइन जारी कर चुका है। उनके हॉस्पिटल में कोविड का फिलहाल कोई भी केस रजिस्टर नहीं हुआ है। यदि केस बढ़ते हैं तो उसके लिए अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह से तैयार है। ऑक्सीजन की व्यवस्था, आवश्यक दवाइयां और मेडिकल स्टाफ की तैनाती पूरी तरह से की जा चुकी है। Dehradun News

प्राचार्य डॉक्टर अरुण जोशी ने बताया कि कोरोना का नया वेरिएंट पहले की तुलना में ज्यादा खतरनाक नहीं है। फिर भी एहतियात बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जनता से भी अपील की जा रही है कि वे सतर्क रहें। कोविड के लक्षण महसूस होने पर तुरंत टेस्ट कराएं और सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनें व शारीरिक दूरी बनाए रखें। कोविड-19 के पिछले अनुभवों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग इस बार कोई भी चूक नहीं चाहता, लेकिन प्रशासन की सख्ती और तैयारी इस बात का संकेत है कि किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए हल्द्वानी पूरी तरह से तैयार है।

यह भी पढ़ें:– उत्तराखंड में दलबदल मामले पर सीबीआई एक्शन मोड में, पूछताछ

Viral Video: जब रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर अचानक पहुंचा विशालकाय सांप तो यात्रियों में मची दहशत!
Viral Video: ऋषिकेश। जंगल के जीव-जंतु यदि शहर या गांवों की गलियों-कूचों में विचरने लगें तो हाहाकार मच जाए। हालांकि कुछ हिन्दू त्यौहारों पर बहुत से जीव-जंतुओं की पूजा भी की जाती है, जैसे नाग पंचमी आदि। इसी प्रकार एक जंगली जीव विशालकाय सांप अचानक रेलवे स्टेशन जैसे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में घुस गया और उसे देखते ही लोग इधर-उधर और लोगों को देखकर सांप इधर-उधर भागने लगे। Snake News

ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों में हड़कंप | Snake News

एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा ही वायरल हुआ, जिसमें ऋषिकेश के योगनगरी रेलवे स्टेशन पर 6 फुटा सांप प्लेटफॉर्म पर रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में एक तरफ तो यात्री सांप को देखकर घबराए हुए अपना सामान छोड़कर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर सांप अपनी जान बचाने के लिए कहीं छिपने की जगह ढूंढता फिर रहा है। कुछ यात्री दूसरों को सांप से बचने की चेतावनी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ ही मिनटों में पूरा प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सोशल मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार अचानक प्लेटफार्म पर दिखाई दिए सांप की सूचना ऋषिकेश रेलवे अधिकारियों ने वन विभाग को दी। वन अधिकारियों को जब सांप के बारे में सूचना मिली तो उन्होंने उसे ढूंढकर पकड़ लिया और उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। Snake News

Gold-Silver Price Today: सोने की कीमत में वृद्धि, चांदी भी उछली! जानें आज सोने-चाँदी की कीमतें!

ऋषिकेश के डेरा श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान
ऋषिकेश। (सच कहूँ न्यूज) पूज्य संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी नित मानवता भलाई के 156 कार्यों (Blood Donation) में अग्रणी रहते हैं। हर दिन कोई न कोई मानवता भलाई का प्रशंसनीय कार्य करके हमेशा चर्चा में रहते हैं। मानवता भलाई के कार्यों की इसी कड़ी के तहत ऋषिकेश के एक डेरा श्रद्धालओं ने जरूरतमंद महिला को चार यूनिट ब्लड डोनेट करके उसकी जान बचाई।

यह भी पढ़ें:– खांसी की समस्या के लिए बहुत कारगर है यह गुरु जी का घरेलू नुस्खा

ब्लॉक प्रेमी सेवक नीरज शर्मा इंसा से मिली जानकारी के अनुसार कोटद्वार निवासी एक बहन मीनाक्षी रावत डिलीवरी के समय एक अस्पताल में भर्ती थी। डिलीवरी के समय उसके बच्चे की मौत हो चुकी थी। इस दौरान महिला की हालत भी नाजुक बनी हुई थी। ऐसे हालात में डॉक्टरों ने ब्लड की डिमांड की। (Blood Donation) इसी दौरान ब्लॉक के सेवादार ऋषिकेश में स्थित एम्स में ही जॉब कर रहे थे। जिनके नाम गुरप्रीत इंसा, हरप्रीत इन्सां, बहन अंकिता गोयल और बहन रवीना गोयल हैं, ने चार यूनिट ब्लड दान कर जरूरतमंद महिला के केस में मदद करके पूज्य गुरू जी के वचनों पर फूल चढ़ाए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।