Amroha. - Sach Kahoon Hindi
दिल्ली ब्लास्ट में मारे गए अमरोहा के अशोक गुज्जर और लोकेश अग्रवाल को शहीद का दर्जा देने की मांग
अमरोहा (कपिल कुमार)। दिल्ली ब्लास्ट में अमरोहा के दो युवकों की मौत के बाद परिजनों में ग़म और ग़ुस्से का माहौल है। मृतक अशोक गुज्जर और लोकेश अग्रवाल को शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दी। प्रशासन को हालात संभालने में काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी।दिल्ली ब्लास्ट में मारे गए अमरोहा के अशोक गुज्जर और लोकेश अग्रवाल के परिजन और ग्रामीण मंगलवार को सड़कों पर उतर आए। उन्होंने हसनपुर-रहरा मार्ग पर शव रखकर जाम लगाया और सरकार से शहीद का दर्जा देने व आर्थिक सहायता की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही सीओ दीप कुमार पंत और एसडीएम पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता कर जाम खुलवाया। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि प्रशासन की ओर से जो भी सहायता संभव होगी, दी जाएगी। फिलहाल गांव में माहौल गमगीन है और ग्रामीणों ने सरकार से दोनों मृतकों को शहीद का दर्जा देने और परिवारों को स्थायी आर्थिक मदद देने की मांग दोहराई है।
अमरोहा में युवक की मौत पर परिजनों ने किया प्रदर्शन, हाईवे जाम करने पर 24 नामजद
अमरोहा (कपिल कुमार)। अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव चौबारा में दो दिन पहले एक युवक की मौत के मामले में परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। बीते कल, गुस्साए परिजनों ने गजरौला थाने के सामने शव रखकर करीब दो घंटे तक नारेबाजी की। इस दौरान नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे कई किलोमीटर तक वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। प्रदर्शन के कारण कई एम्बुलेंस, स्कूली बसें और अन्य वाहन जाम में फंस गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।
UP Expressway News: उत्तर प्रदेश में बनने जा रहे हैं 8 नए हाईटेक एक्सप्रेसवे, 30 जिलों की बदल जाएगी किस्मत
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कस्बा चौकी इंचार्ज जोगिंद्र सिंह की तहरीर पर प्रदर्शन करने वाले 24 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस मुकदमे के बाद प्रदर्शनकारियों की मुश्किलें बढ़नी तय हैं। दो घंटे तक स्टेट हाईवे पर प्रदर्शन करने से राहगीरों और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। कस्बा चौकी इंचार्ज जोगिंद्र सिंह की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में रचित उर्फ पाशा, शेट्टी उर्फ प्रदीप, रिंकू, ओमपाल, निपेंदर, अखिलेश, गिरीश, सतीश, अंकित, बिट्टू, साजिद, दीपक, संदीप, कुंवरपाल, ओमपाल, सुनील, रोहित, पंकज, गुड्डू, प्रदीप, संजीव, कमल, अंकित और पंकज को नामजद किया गया है। सभी आरोपी गांव चौबारा के निवासी हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी है।
Mohammed Shami: क्रिकेटर मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई हसीब ने पुलिस से की शिकायत, रिपोर्ट दर्ज
अमरोहा (सच कहूँ न्यूज़)। Mohammed Shami Received Death Threats: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। मामले में मोहम्मद शमी के भाई हसीब ने की शिकायत पर अमरोहा पुलिस की साइबर सेल में FIR दर्ज कर ली है।मोहम्मद शमी इन दिनों IPL 2025 में व्यस्त हैं। वे सनराइजर्स हैदराबाद टीम से खेल रहे हैं। शमी के भाई हसीब ने बताया, राजपूत सिंधर नाम की मेल आईडी से धमकी आई है। जिसमें 1 करोड़ रुपए न देने पर शमी को जान से मारने की धमकी दी गई। शमी ने फोन कर मुझे बताया है।मेल में लिखा गया है- तुझे हम जान से मार देंगे। सरकार हमारा कुछ नहीं कर पाएगी। Amroha
मोहम्मद शमी के भाई हसीब का कहना है कि इस मेल की बाबत पुलिस में शिकायत की गई है।पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि मोहम्मद शमी के भाई हसीब ने शिकायत दी है। हसीब ने बताया कि उनके भाई को मेल पर धमकी दी गई है। मेल में लिखा है कि बेंगलुरु निवासी ए प्रभाकर को एक करोड़ रुपए नहीं देता है तो मोहम्मद शमी को नुकसान पहुंचाएंगे। हसीब ने ऐसे किसी व्यक्ति को जानने से इनकार किया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही उसे अरेस्ट कर लिया जाएगा। Amroha
यह भी पढ़ें:– सफाईकर्मियों को धमकी देने के आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
अमरोहा में सांड की टक्कर से बाइक सवार सेना के जवान की मौत, पत्नी व बच्चे घायल
कपिल कुमार
हसनपुर। Amroha मार्ग पर सांड की टक्कर से बाइक सवार सेना के जवान की मौत हो गई जबकि, पत्नी व दो बच्चे घायल हो गए। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
रहरा थाना क्षेत्र के गांव नवाबपुरा खादर निवासी अंकित पत्नी सोनम, 2 वर्षीय बेटे पर्व व तीन वर्षीय बेटी निशि को बाइक पर लेकर सोमवार सुबह अमरोहा जा रहा था। बताया जा रहा है कि अंकित की सास की तबीयत खराब होने की वजह से वह अमरोहा के अस्पताल में भर्ती है। जैसे ही अंकित की बाइक कोतवाली क्षेत्र के भूतखदेडी गांव के नजदीक पहुंची कि अचानक खेत से दौड़ता हुआ सांड सड़क पर आकर बाइक से टकरा गया।
करीब 30 वर्षीय अंकित की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पत्नी व बच्चों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि अंकित सेना में जवान था। फिलहाल उसकी तैनाती पंजाब के फिरोजपुर में थी। रविवार रात वह छुट्टी पर घर आया था। वह तीन भाइयों में बड़ा था। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे में बाइक सवार की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है।
Police Van: जोर लगा के धक्का मार! ऐसे कैसे पकड़ में आएंगे अपराधी, धक्का मारने के बाद चलती सेकंड मोबाइल की गाड़ी
(कपिल कुमार)
अमरोहा/हसनपुर। कोतवाली पुलिस की गाड़ी खराब हो गई चौकीदारों से धक्का लगवा कर किसी तरह गाड़ी को मिस्त्री के यहां तक पहुंचाया गया। किसी ने चौकीदारों द्वारा धक्का लगाते हुए का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
कोतवाली की सेकंड गाड़ी मंगलवार की सुबह अचानक खराब हो गई। जिसे चौकीदारों की मदद से धक्का लगवा कर मिस्त्री की दुकान तक पहुंचाया गया ।और गाड़ी को ठीक कराया गया। लेकिन चौकीदारों द्वारा गाड़ी को धक्का लगा कर ले जाते समय किसी ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि कोतवाली की सेकंड मोबाइल खराब हो गई थी। जिसे सही करवाने के लिए मिस्त्री की दुकान तक ले जाया जा रहा था।
कपिल कुमार
Amroha में हुए नगर निकाय चुनाव में एक सीट के रिजल्ट ने हर किसी को चौंका दिया है। अमरोहा के हसनपुर नगरपालिका के मौहल्ला कुरैशियान वार्ड 17 से आशिया बी ने सभासद पर जीत दर्ज की है। 25 वर्षीय आशिया बी को मिली यह जीत कई मायने में चौंकाने वाली है। दरअसल, नगर निकाय चुनाव की वोटिंग से पहले ही आशिया बी का निधन हो गया था। इसके बाद भी क्षेत्र के लोगों ने उन्हें वोट दिया। मौहल्ले के लोगों का कहना है कि आशिया काफी मिलनसार थीं। वे किसी से भी गर्मजोशी से नहीं मिलती थी।
समस्याओं को सुलझाने के लिए तत्पर रहती थीं। जब उन्होंने वार्ड सभासद का नामांकन किया तो मौहल्ले के लोगों ने उन्हें समर्थन देने का ऐलान किया। लेकिन, चुनाव से पहले ही आशिया का निधन हो गया। इसके बावजूद लोगों ने मृतक कैंडिडेट को वोट देकर जिता दिया। इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि जब हमने आशिया को समर्थन देने का ऐलान किया था, तो अपने वादे से पीछे कैसे हट जाते।
आशिया की पिछले साल मुंतजीब अहमद के साथ शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि वार्ड 17 महिलाओं के लिए आरक्षित था। आशिया ने इससे पहले कभी किसी चुनाव में उम्मीदवारी पेश नहीं की थी। उसने लोगों की सेवा के लिए राजनीति का रास्ता चुना। वह लोगों के बीच गईं और अपने व्यवहार से उनका भरोसा एवं विश्वास जीता। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया और वह अपने सपने को पूरा करने में कामयाब नहीं हुए। मृत्यु के बाद भी लोगों ने उसका समर्थन किया। चुनाव परिणाम ने साबित किया है कि लोग उसे कितना पसंद, प्यार करते थे।
किसान को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, बस के लिए कर रहा था इंतजार,चालक हुआ फरार
कपिल कुमार
अमरोहा जनपद के रजबपुर थाना इलाके में नेशनल हाईवे पर(Amroha News) बीती रात जोया कस्बा जाने के लिए सड़क किनारे खड़े होकर सवारी (बस) का इंतजार कर रहे किसान को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से भाग निकला। जिसके बाद किसान को स्थानीय लोग जिला अस्पताल ले गए। लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने रजबपुर थाना पुलिस को मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। जानकारी के मुताबिक रजबपुर थाना इलाके के गांव रसूलपुर में किसान विजय पुत्र काशीराम का परिवार रहता है। रविवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे 55 वर्षीय किसान विजय किसी काम से जोया कस्बा जा रहे थे।
वह गांव के पास हाईवे पर अतरासी पुल के निकट खड़े होकर सवारी आने का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान दिल्ली दिशा से आए किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया और फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से किसान को घायलवस्था में जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन वहां चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। उधर रजबपुर थाना प्रभारी रमेश सेहरावत ने बताया कि सड़क हादसे में बीती रात एक किसान की मौत हुई थी। शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया था। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
भारतीय किसान यूनियन असली ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
जंतर मंतर पर चल रहे महिला पहलवानों के समर्थन में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
कपिल कुमार
Amroha जनपद के हसनपुर में भारतीय किसान यूनियन असली (Wrestlers Protest) ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमें राष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए यौन शोषण को लेकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की गई है।
बता दें कि सोमवार को भारतीय किसान यूनियन असली ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम अशोक कुमार शर्मा को सौंपा। भारतीय किसान यूनियन जिला उपाध्यक्ष चेतन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा जा रहा है। जिसके माध्यम से मांग की जा रही है कि महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने वाले मंत्री को सरकार द्वारा हटाया जाए। और महिला पहलवानों द्वारा जंतर मंतर पर दिए जा रहे धरने प्रदर्शन का उन्होंने समर्थन किया है। वहीं उन्होंने महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने वाले मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान जयपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, चौधरी समरपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, जयसिंह, मेवाराम सिंह, टिंकू सिंह, जिला उपाध्यक्ष चेतन सिंह आदि मौजूद रहे।
मतदान केंद्र के बाहर पथराव का मामला
पुलिस की तरफ से 17 को नामजद समेत 37 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कपिल कुमार
Amroha जनपद के गजरौला के मोहल्ला जलाल नगर में मतदान केंद्र के बाहर पथराव किए जाने वाली घटना में पुलिस की तरफ से 17 को नामजद समेत 37 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना चार मई की थी। वोट डालने को लेकर हुई बहस में विवाद हुआ था। पथराव में पोलिंग पार्टी के वाहन समेत कई वाहनों के शीशे टूट गए थे।
बस्ती स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय चार मई को नगर निकाय के चुनाव को लेकर मतदान चल रहा था। सुबह से ही मतदान केंद्र पर वोट डालने को लेकर विवाद शुरू हो गया था। दोपहर करीब 11 बजे वोट डालने को लेकर दो पक्षों के बीच बहस के बाद मारपीट हो गई थी। जिससे वहां भगदड़ मच गई थी। एक पक्ष के लोगों ने मतदान केंद्र के बाहर खाली प्लाट से पथराव करना शुरू कर दिया था।
जिससे वहां अफरातफरी मच गई थी। पोलिंग पार्टी के वाहन समेत कई वाहनों के शीशे टूट गए थे।भीड़ को खदेड़ने के लिए इंस्पेक्टर व एसएसआई को अपनी पिस्टल निकालनी पड़ी थी। मौके से पकड़े गए सात लोगों का शांतिभंग के आरोप में चालान भी किया गया था।प्रभारी निरीक्षक अरिहंत सिद्धार्थ ने बताया कि इस मामले में वीडियो रिकार्डिंग की फुटेज की मदद लेते हुए एसएसआई शोकेंद्र सिंह की तरफ से मोहल्ला नई बस्ती निवासी फिरासत, रईसुद्दीन, इसरत, आदिल, टोनी उर्फ फरमान, आसिफ, बब्ले, सद्दाम, दिलशाद, चुन्ना, हरेंद्र व कटाई गांव निवासी कलवा उर्फ हनीफ, पतेई एवन गांव निवासी अमित, ढकिया भूड़ गांव निवासी पवन, पुनीत व 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
डिडौली पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़
बड़ी संख्या में असलहा और उपकरण बरामद
पश्चिमी यूपी का हिस्ट्रीशीटर दिलशाद गिरफ्तार
कपिल कुमार
अमरोहा / डिडौली थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।पुलिस टीम ने बीती रात छापा मारकर मौके से निर्मित व अर्धनिर्मित तमंचे और कारतूस समेत अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। मौके से मेरठ निवासी एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। इसके विरुद्ध पश्चिमी यूपी के अलग-अलग थानों में आधा दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज है।.फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है। साथ ही एक आरोपी मौके से अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। जानकारी मुताबिक आम के बाग में हथियार बनाने की फैक्ट्री संचालित थी।
जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि बीती शनिवार की रात डिडौली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में हटव्वा जाने वाले मार्ग पर स्थित एक आम के बाग में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री संचालित है, जहां भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाए जा रहे है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी पीके चौहान अपनी टीम के साथ बीती शनिवार की देर रात फैक्ट्री पर छापा मारा।पुलिस को देख एक आरोपी तो मौके से अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला, जबकि दिल्लू उर्फ दिलदार उर्फ दिलशाद पुत्र मेंहदी हसन निवासी मौहल्ला ज्लाउद्दीपुरा कस्बा व थाना किठौर जिला मेरठ को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस टीम ने मौके से छह अवैध तमंचे, तीन अधबने तमंचे, एक खोखा कारतूस, तीन तमंचे की नाल और अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए।
पुलिस टीम ने दिलशाद का आपराधिक इतिहास खंगाला, तो पता चला कि दिलशाद के खिलाफ पश्चिमी यूपी के कई थानों में दर्जनभर से अधिक संगीन मामले दर्ज है। वह कुछ माह पूर्व ही जेल से बाहर आया था और अपने साथी राशिद पुत्र मुस्लिम निवासी गांव भीकनपुर मुंडा के साथ आर्थिक लाभ कमाने के लिए अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चला रहा था। राशिद मौके से भागने में कामयाब रहा। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
माफियाओं पर सीएम योगी आदित्यनाथ का हमला
हमने माफियाओं की ढोलक बजाने का काम किया,योगी आदित्यनाथ
बोले- अमरोहा की पहचान ढोलक से है
(कपिल कुमार)
अमरोहा। यूपी के CM Yogi आदित्यनाथ अमरोहा पहुंचे। जोया रोड स्थित निर्माणाधीन नवीन पुलिस लाइन में उनका हेलीकॉप्टर शाम करीब 3:55 बजे बजे उतरा । हेलीपैड पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने भाषण की शुरुआत अमरोहा जिले की पहचान से की। कहा कि अमरोहा की पहचान ढोलक से है। हमने माफियाओं की ढोलक बजाने का काम किया है। आपने अपने पूर्वजों की इस विरासत को नई ऊंचाई पर ले जाने का काम किया।
पहले इस जनपद और क्षेत्र की पहचान उपद्रव, दंगों से होती थी, लेकिन आज उत्सव के रूप में हो रही है। मैं पिछले चुनाव में आया था तो कह कर गया था कि चीनी मिल का विस्तारीकरण होगा। आपने देख रहे होंगे, वहां युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। पैसा भी मिल गया है।
उन्होंने कहा कि आपके अमरोहा से गंगा एक्सप्रेस भी जा रहा है। जिससे अब दिल्ली, मेरठ, लखनऊ और प्रयागराज की दूरी बहुत कम हो जाएगी। आज अमरोहा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हमने वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल देने का काम किया। हमारी सरकार एक ओर विकास कार्य तो दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था देने का कार्य कर रही है। अब जिले के युवाओं को दुनिया में नौकरी करने के लिए जाने की जरूरत नहीं । आपके जिले में ही रोजगार दिया जाएगा।पहले हमारी पहचान सपाबसपा सरकार में तमंचे वालों और गुंडों के रूप में होती थी। इतना ही नहीं गुंडे और माफिया रंगदारी वसूलने का काम करते थे। शोहदों के आतंक से बहन-बेटियां परेशान थीं, लेकिन आज हमारी सरकार में यूपी की पहचान सेफ यूपी के रूप में हो रही है। इसके बाद उन्होंने निकाय चुनाव में मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे। कहा कि नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा है।
उधर, सीएम के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारी पुलिस बल और पीएसी समेत तमाम सुरक्षा दलों की ड्यूटी जनसभा स्थल पर लगाई गई है।मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जोया अमरोहा रोड पर जाम न लगे, इसके लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए। अमरोहा से जोया जाने वाले मार्ग को छह घंटे के लिए बंद किया गया है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए छह निर्धारित स्थानों पर पुलिस कर्मी तैनात हैं। ट्रैफिक प्लान के तहत किसी भी तरह के भारी वाहन जैसे ट्रक, डीसीएम, कंटेनर या अन्य भारी मालवाहक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जा रहा है।
वीआईपी गाड़ियों को जनसभा स्थल से 100 मीटर दूसर अमरोहा की तरफ बायीं ओर पार्क कराया गया। जबकि जया की तरफ से आने वाली वीआईपी के वाहनों को जनसभा स्थल से जोया की तरफ डेढ़ सौ मीटर दायीं और खड़ा कराया गया।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।