Dikshant Samaroh - Sach Kahoon Hindi

Dikshant Samaroh: दीक्षांत समारोह केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि नई यात्रा की शुरूआत भी: मुर्मू
पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्र्मू

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय छात्रों को 1,031 पीजी डिग्रियां व 60 पीएचडी डिग्रियां सौंपी

बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू पंजाब), बठिंडा के दशम दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय ने 1,091 पीजी और पीएचडी उपाधियां और 43 स्वर्ण पदक उत्कृष्ट विद्यार्थियों को प्रदान किए तथा पाँच प्रतिष्ठित व्यक्तियों को मानद उपाधियाँ (डी.लिट.) सम्मानस्वरूप दी गई। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस दीक्षांत समारोह में गणमान्य अतिथियों, संकाय सदस्यों, छात्रों और उनके गौरवान्वित अभिभावकों की उपस्थिति रही। Bathinda News

समारोह की शुरूआत में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. जगबीर सिंह और कुलपति प्रो. राघवेन्द्र पी. तिवारी ने राष्ट्रपति एवं दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि द्रौपदी मुर्मू और पंजाब के राज्यपाल एवं विशिष्ट अतिथि गुलाब चंद कटारिया का गर्मजोशी से स्वागत किया। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और स्वर्ण पदक विजेताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक नई यात्रा की शुरूआत भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी छात्र अपने आचरण और योगदान के माध्यम से विश्वविद्यालय, अपने परिवार और देश का नाम रोशन करेंगे। Bathinda News

राष्ट्रपति ने छात्रों को जीवन में जिज्ञासा, मौलिकता, नैतिकता, दूरदर्शिता और सहजता को अपनाने के लिए प्रेरित किया। मौलिकता का एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रो. राज कुमार की उपलब्धि को उजागर किया, जिन्हें कैंसर अनुसंधान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए राष्ट्रपति भवन में आयोजित विजिटर कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रतिष्ठित विजिटर अवार्ड प्रदान किया गया। राष्ट्रपति ने कहा कि श्री दमदमा साहिब (गुरु की काशी) के निकट स्थित सीयू पंजाब के छात्रों को बठिंडा में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

वहीं पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने स्नातकों को बधाई दी और सीयू पंजाब में पीजी और पीएचडी डिग्री प्राप्त करने में महिला छात्रों की समान भागीदारी पर प्रकाश डाला। कुलपति प्रो. राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें अनुसंधान, नवाचार और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में हुई प्रगति को रेखांकित किया।

मानद उपाधियां व सांस्कृतिक विरासत | Bathinda News

दीक्षांत समारोह के दौरान, सीयू पंजाब ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय छात्रों को 1,031 पीजी डिग्रियां व 60 पीएचडी डिग्रियां प्रदान कीं, साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को 43 स्वर्ण पदक दिए गए। इसके अतिरिक्त निम्नलिखित 5 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को मानद उपाधियां (डी.लिट.) प्रदान की गई। इनमें से तीन उपाधियां व्यक्तिश: प्रदान की गईं, एक अनुपस्थिति में दी गई, और एक मरणोपरांत प्रदान की गई। मानद उपाधि तथा पीएचडी डिग्रियां प्रदान करने का समारोह राष्ट्रपति के प्रस्थान के बाद आयोजित किया गया। मानद उपाधि प्राप्तकतार्ओं के नाम इस प्रकार हैं:

पद्म भूषण प्रो. सरदारा सिंह जौहल – प्रख्यात कृषि अर्थशास्त्री

पद्म भूषण श्री अनुपम खेर – प्रसिद्ध अभिनेता, सामाजिक कार्यकर्ता और भारतीय संस्कृति के राजदूत

श्री फुंचोक स्टोबदन – प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान

प्रो. करम तेज सिंह सराओ – प्रसिद्ध शिक्षाविद्, जिन्होंने भारतीय शिक्षा प्रणाली, सामाजिक विकास और सांस्कृतिक अध्ययन में महत्वपूर्ण योगदान दिया

पद्म भूषण आचार्य (डॉ.) बिबेक देबरॉय (मानद उपावि, मरणोपरांत) – प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष

यह भी पढ़ें:– Agniveer Recruitment 2025: अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च से

हकृवि के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भेंट की उपाधियां
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 124 विद्यार्थियों को मिले गोल्ड मेडल

हिसार। (सच कहूँ /संदीप सिंहमार) चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की इंदिरा गांधी सभागार में 25 वा दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। (Droupadi Murmu) इस समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जहां मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की वहीं संभाषण देते हुए विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी की डिग्रियां प्रदान की। दीक्षांत समारोह सोमवार शाम 4 शुरू हुआ, जिसमें 865 स्नातकों को उपाधियां व शिक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 124 पूर्व छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए।

यह भी पढ़ें:– फरीदाबाद में सब्जी और कपड़े की दुकानें जलकर राख

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर रहे। राष्ट्रपति के आने से पहले ही बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के शिक्षण संस्थानों की 12 बजे के बाद खाली करवा दिया गया। हिसार शहर में एयरपोर्ट से लेकर हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी नजर आए। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता हरियाणा के माननीय राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने की।

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे वहीं हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल समारोह के विशिष्ट रहे। हकृवि के कुलपति प्रो.बलदेव राज काम्बोज ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 1 अगस्त 2021 से 30 सितंबर 2022 के दौरान शिक्षा पूरी कर चुके विद्यार्थियों को 290 स्नातकों, 447 परास्नातकों एवं 128 डॉक्टरेट की उपाधियां प्रदान की गई।

स्पेशल ड्रेस कोड बना आकर्षण का केंद्र

दीक्षांत समारोह में गुलामी से समय से चली आ रही परम्परा को तोड़ते हुए नया ड्रेस कोड अपनाया गया। डिग्री प्राप्त करने वाले लडक़ों के लिए पूरी बाजू की सफेद शर्ट-सफेद पेंट, काले रंग की बेल्ट, सफेद रंग की जुराबें व काले रंग के चमड़े के जूते, जबकि लड़कियों के लिए आधी बाजू का सफेद ब्लाऊज, लाल बॉर्डर की सफेद रंग की साड़ी व काले रंग के चमड़े के जूते या सैंडल ड्रैस कोड के रूप में अनिवार्य रहे। स्वयं हकृवि के कुलपति भी सफेद ड्रैस पहने रहे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता, अनूप धानक,हिसार मंडलायुक्त गीता भारती, एडीजीपी श्रीकांत जाधव, उपायुक्त उत्तम सिंह सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

कृषि क्षेत्र में वर्तमान में भी अनुसंधान की जरूरत: राज्यपाल

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं प्रदेश की राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते हुए कहा कि आज कृषि क्षेत्र में विशेष अनुसंधान की जरूरत है। भविष्य में विश्वविद्यालय कृषि क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के भरण पोषण के साथ-साथ पूरी दुनिया के भरण-पोषण में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का अहम योगदान है। (Droupadi Murmu) ऐसे वैज्ञानिकों के साथ-साथ किसानों पर भी गर्व है। उन्होंने कहा कि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की उन्नत किस्म की भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में विशेष पहचान बनी है। 28 उन्नत किस्में सबसे बड़ा उदाहरण है।

उत्पादन के साथ-साथ परंपरागत खेती पर भी जोर देना होगा-मनोहर लाल

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज हकृवि जैसे विश्विद्यालयों की भूमिका के कारण आज पूरे देश मे हरियाणा अनाज उत्पादन में देशभर में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि आज दिन प्रतिदिन हकृवि का नाम चमकता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम हरित क्रांति में तो आगे बढ़ पाए लेकिन पराम्परागत कृषि को भूल गए, जिसके कारण हम बीमारियों के शिकार होते जा रहे है। उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों को इस भयंकर चुनौतियों को लेकर भी रिसर्च करना होगा। अनाज के उत्पादन के साथ अनाज की गुणवत्ता पर भी ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसान की आमदनी बढ़ाने पर भी जोर दे रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।