Punjab National Bank - Sach Kahoon Hindi
Punjab National Bank: PNB के शेयर सोमवार को क्यों रहेंगे फोकस में? जानिए लोन फ्रॉड, असर और आगे की तस्वीर
Punjab National Bank:  पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के शेयर सोमवार को बाजार में खास ध्यान में रह सकते हैं। इसकी वजह है बैंक की वह रेगुलेटरी फाइलिंग, जो शुक्रवार 26 दिसंबर को बाजार बंद होने के बाद सामने आई। इस फाइलिंग में PNB ने करीब 2,434 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड की जानकारी दी है, जिसकी सूचना भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को भी दे दी गई है।
क्या है पूरा मामला? Punjab National Bank
यह लोन फ्रॉड दो कंपनियों से जुड़ा हुआ है—
SREI इक्विपमेंट फाइनेंस लिमिटेड (SEFL)
SREI इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड (SIFL)
PNB के मुताबिक
SEFL से जुड़ा फ्रॉड: 1,240.94 करोड़ रुपये
SIFL से जुड़ा फ्रॉड: 1,193.06 करोड़ रुपये
यानी इन दोनों कंपनियों ने बैंक से लिए गए कर्ज की रकम अब तक नहीं चुकाई है, जिसे बैंक ने फ्रॉड के तौर पर क्लासिफाई किया है।
निवेशकों के लिए राहत की बात
इस पूरे घटनाक्रम में एक अहम और सकारात्मक पहलू यह है कि PNB पहले ही इन दोनों खातों पर 100% प्रोविजनिंग कर चुका है। इसका मतलब यह हुआ कि इस फ्रॉड का बैंक की मौजूदा बैलेंस शीट और मुनाफे पर अतिरिक्त नकारात्मक असर सीमित रहने की संभावना है। इसके अलावा, बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि दोनों कंपनियों का मामला नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के तहत कॉरपोरेट इनसॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस (CIRP) में पहले ही रिजॉल्व हो चुका है। इससे संकेत मिलता है कि यह कोई नया स्ट्रेस नहीं, बल्कि पहले से पहचाना गया और कवर किया गया जोखिम है।
शेयर का हाल
शुक्रवार को ही PNB के शेयर दबाव में नजर आए।
BSE पर शेयर 0.50% की गिरावट के साथ
120.95 रुपये से फिसलकर 120.35 रुपये पर बंद हुए
हालांकि, अगर बड़े ट्रेंड की बात करें तो PNB के शेयरों ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है:
पिछले 6 महीनों में करीब 13% की तेजी
2025 में अब तक लगभग 17% का इजाफा
टेक्निकल संकेत क्या कहते हैं?
टेक्निकल इंडिकेटर्स के मुताबिक फिलहाल स्टॉक न्यूट्रल ज़ोन में ट्रेड कर रहा है:
RSI (Relative Strength Index): 50.8
MFI (Money Flow Index): 55.4
ये दोनों संकेतक बताते हैं कि स्टॉक न तो ओवरबॉट है और न ही ओवरसोल्ड—यानी फिलहाल मिड-रेंज में स्थिर बना हुआ है। 2,434 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड की खबर निश्चित रूप से सुर्खियों में है और शॉर्ट टर्म में शेयर पर हल्का दबाव दिख सकता है। लेकिन 100% प्रोविजनिंग और पहले से रिजॉल्व हो चुके CIRP मामले को देखते हुए, लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए यह खबर बहुत बड़ा नेगेटिव नहीं मानी जा रही। सोमवार को बाजार की चाल और निवेशकों की प्रतिक्रिया पर PNB के शेयरों की दिशा निर्भर करेगी, लेकिन फिलहाल तस्वीर संतुलित नजर आती है।
PNB Rules: अगर आपका पीएनबी बैंक में खाता खुला हुआ हैं तो यह जानकारी आपके लिए हैं दरासल पीएनबी बैंक ने अलग-अलग क्षेत्र के हिसाब से मंथली और तिमाही आधार पर ऐवरेज बैंक बैलेंस को लेकर बदलावा किया हैं जानकारी के लिए बता दे कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए मंथली और तिमाही बैलेंस 500 रुपए, अर्ध शहरी क्षेत्र के लिए 1000 रुपए और शहरी और मेट्रो सिटी में 2000 रुपए होने जरूरी हैं। अगर आप तय राशी बैंक अकाउंट में नही रख पाते ता आपको 50 रुपए से 250 रुपए तक जुर्माना भरना पड़ सकता हैं। Punjab National Bank
बैंक ने डीडी चार्ज के नियमों में भी किया बदलाव | Punjab National Bank
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि बैंक ने डीडी चार्ज में भी बदलाव किया हैं यह डीडी चार्ज पहले न्युनतम 50 रुपए व दस हजार से लेकर एक लाख रुपए तक 4 रुपए प्रति हजार था। जबकी एक लाख से ज्यादा की डीडी पर 5 लाख रुपए प्रति हजार पर चार्ज लगता था और यह न्युनतम 600 रुपए था। लेकिन अब नियमों में बदलाव किया गया हैं जिसके तहत आप जितने बैलेंस का डीडी बनवाते हैं उस डीडी पर आपको 0.40 प्रतिशत चार्ज करना होगा। यह राशी न्युनतम 50 रुपए और अधिकतम 15000 तक रहेगी।
डुप्‍लीकेट डीडी जारी करने पर लगेगा 200 रुपए तक चार्ज
बता दे कि पहले डुप्लीकेट डीडी जारी करने पर 150 रुपए तक चार्ज लिया जाता था लेकिन नियमों में बदलाव होने के बाद इस चार्ज को बढ़ाकर 200 रुपए तक कर दिया हैं। इसी तरह यदि कोई व्यक्ति 50000 नकद राशि के रुप में जमा करेंगा तो उसको 250 रुपए तक डीडी चार्ज लगेगा। बता दे कि पहले 50000 की राशि पर 200 रुपए चार्ज लगता था।
चेक वापसी पर भी लगेगा चार्ज | Punjab National Bank
खातें में अपर्याप्त राशि के कारण चेक वापसी पर 300 रुपए फीस हैं बता दे कि करंट अकाउंट, कैश लोन और ओडी के लिए किसी भी फाइनेंशयिल ईयर से पहले आपसे 300 रुपए चेक के हिसाब से फीस ली जाऐगी। इसके अलावा चौथे चेक की वापसी पर यह राशि बढ़कर 1000 रुपए हो जाऐगी। बता दे कि खाते में अपर्याप्त राशि के अलावा किसी दूसरे कारण से चेक वापसी पर 100 रुपए तक चार्ज लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:– Weather Alert: अभी जारी रहेगा बारिश का दौर, जाने कहाँ तेज़ तो कहाँ हल्की होगी बरसात?
Punjab National Bank: पंजाब नैशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को दी ये बड़ी खुशखबरी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। PNB WhatsApp Banking Services: पंजाब नैशनल बैंक ने अपने व्हाट्सएप बैंकिंग सेवाओं में दो नए फीचर जोड़े हुए अपनी सेवाओं को और उन्नत बनाया है, जिसके द्वारा ग्राहक सीधे व्हाट्सएप के जरिए अपने खाते का विवरण और ब्याज प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बैंक ने आज यहां जारी बयान में कहा कि ये नए फीचर पीएनबी के व्हाट्सएप बैंकिंग के जरिए उपलब्ध गैर-वित्तीय सेवाओं के बढ़ते चलन को मजबूत करता है, जिसमें बकाया राशि पूछताछ, मिनी स्टेटमेंट, चेक बुक अनुरोध, आपातकालीन सेवाओं के अलावा और भी बहुत कुछ शामिल है। यह पहल अपने ग्राहकों को सुरक्षित, सुलभ और सुविधाजनक डिजिटल बैंकिंग समाधान प्रदान करने के लिए पीएनबी की निरंतर प्रतिबद्धता को भी दशार्ती है। दो अतिरिक्त फीचरों में खाता विवरण डाउनलोड और ब्याज प्रमाणपत्र डाउनलोड शामिल है। Punjab National Bank
यह भी पढ़ें:– निर्वाचन आयोग ने किया जिला की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, जिला में वोटरों की संख्या हुई 12 लाख 795
चौकी प्रभारी ने परखी बैंक शाखा की सुरक्षा-व्यवस्था
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। सुरक्षा के दृष्टिगत औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी एसआई जितेन्द्र त्यागी ने पुलिस टीम के साथ में पीएनबी बैंक शाखा (Punjab National Bank) में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्धों की तलाशी भी ली गई। मंगलवार को शामली-कैराना मार्ग पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी एसआई जितेन्द्र त्यागी पुलिस टीम के साथ में पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने शाखा परिसर में बिना वजह बैठे लोगों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही, पुलिस टीम ने शाखा परिसर में दिखाई दिए संदिग्धों की तलाशी भी ली। चौकी प्रभारी ने सुरक्षा के दृष्टिगत यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों की उपस्थिति का भी जायजा लिया। Kairana News
यह भी पढ़ें:– होम व फील्ड डिलीवरी देने के लिए बड़ी मात्रा में गांव-गांव में अवैध डीजल का भण्डारण
शातिर चोर चकमा देकर चुरा ले गए 3 लाख 10 हजार रुपए
पीड़ित युवक ने एक बैंक से कैश निकलवाकर दूसरे बैंक में बेटी के नाम करवानी थी एफडी
सिविल लाइन थाना पुलिस कर रही मामले की जांच, खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज | Sirsa News
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डबवाली रोड पर शुक्रवार को दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के बाहर शातिर चोरो ने बाइक सवार को चकमा देकर बाइक के बैग से तीन लाख 10 हजार रुपये चुरा लिए। पहले से बैंक के बाहर रैकी कर रहे चोरों ने पीड़ित की बाइक पर गोबर लगाकर बाइक सवार का ध्यान भटकाया और घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने यह राशि अपनी एफडी तुड़वाकर निकलवाई थी। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुुंची। पुलिस ने बैंक और आस पास की सीसीटीवी फुटेज जांची तो उसमें दो युवक वारदात को शातिर तरीके से अंजाम देते नजर आए। पुलिस ने मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे की बताई जा रही है। गांव बनवाला निवासी राजवीर ने बताया कि वह सुबह डबवाली रोड पर स्थित पीएनबी बैंक में आया था। बैंक में उसकी तीन लाख 10 हजार की एफडी थी। Sirsa News
बैंक के समक्ष मोटरसाइकिलों की भीड़ होने के कारण उसने बैंक के सामने रोड के दूसरी तरफ मोटरसाइकिल खड़ा कर दिया। सुबह करीब 11 बजे उसने बैंक से एफडी तुड़वाकर तीन लाख 10 हजार की नकदी निकलवा ली। उसने यह राशि बाहर खड़े मोटरसाइकिल के बैग में रख दी। जैसे ही उसने मोटरसाइकिल शुरू करने के लिए हैंडल पकड़ा तो हैंडल पर लगे गोबर से उसका हाथ खराब हो गया। जिसके कारण वह पास होटल से पानी लेने के लिए चला गया और जब तक वह वापस आया तो बैग से नकदी गायब थी। उसने आसपास लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को 112 नंबर पर मामले की शिकायत दे दी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी ।
सुबह 11 बजे मोटरसाइकिल से नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपी दिखाई दे रहे हैं जिनकी तलाश शुरू कर दी है। तीन लाख 10 हजार की नकदी चोरी होने का मामला बताया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
– कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सरसा।
बेटी के नाम दूसरे बैंक में एफडी करवाने के लिए निकलवाई थी राशि | Sirsa News
पीड़ित राजवीर ने बताया कि करीब एक माह पहले उसकी पत्नी की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उसकी पत्नी ने अपनी 14 वर्षीय बेटी के नाम पंजाब नेशनल बैंक में तीन लाख 10 हजार की एफडी करवाई हुई थी। मृतक का पति नोमनी होने के चलते उसने पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर एफ डी तुड़वा दी और उससे कुछ दूरी पर स्थित केनरा बैंक में बेटी के नाम पर एफ डी करवाने का फैसला लिया था। लेकिन आरोपी पहले ही राशि पर हाथ साफ कर गए। वहीं पीड़ित कपास मंडी में कंफैक्सरी का संचालन करता है। पत्नी की मौत होने के बाद उसने कुछ दिन से दुकान बंद की हुई थी।
दुकान से लौट रहे युवक को उठाकर घर में ले जाकर की मारपीट, गंभीर
ओढां। गांव चोरमारखेड़ा में बीती वीरवार रात्रि एक व्यक्ति को उठाकर घर में ले जाकर बुरी तरह से मारपीट की गई है। इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को सरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि लखवीर सिंह रात्रि के समय दुकान से सामान लेकर घर आ रहा था। रास्ते में गांव के ही पिता-पुत्र सहित 2 लोगों ने गली में जा रहे लखवीर को उठा लिया और अपने घर के अंदर ले गए। Sirsa News
जहां उन्होंने काफी देर तक लखवीर के साथ बुरी तरह से मारपीट की और बाद में उसे गली में फेंककर चले गए। लखवीर को लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि लखवीर तूड़ी की बिक्री का कार्य करता है। ट्राली निकालते समय आरोपी पिता-पुत्र के खेत के खाल की पुलिया टूट गई। इस बात को लेकर लखवीर व आरोपियों का फोन पर झगड़ा हो गया। घायल के अभी तक बयान दर्ज नहीं हुए हैं।
यह भी पढ़ें:– भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाते हुए कैंटर काबू
बठिंडा में पंजाब नेशनल बैंक ने किया पौधारोपण
बठिंडा (सच कहूँ/सुखनाम)। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की तरफ से माडल टाउन फेस-3 स्थित एक पार्क में पौधे लगाए (Tree Plantation) गए । इस मौके पर मंडल प्रमुख जतिंद्र मनकोटिया की तरफ से विशेष तौर पर शिरकत की गई और बैंक स्टाफ के साथ मिलकर पौधे लगाए। इस मौके मंडल प्रमुख जतिंदर मनकोटिया ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना व उनकी देखभाल करना जरुरी है, क्योंकि पेड़-पौधे केवल इंसानों के लिए नहीं बल्कि जीव जंतुओं के लिए भी काफी मददगार साबित होते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति से प्यार करना चाहिए जितना लोग प्रकृति के नजदीक आएंगे जीवन उतना ही स्वस्थ और खुशहाल होगा। इस मौके चीफ मैनेजर अंकित चौधरी सहित बैंक स्टाफ हाजिर था। Bathinda News
यह भी पढ़ें:– देश की अर्थव्यवस्था पर बड़ी खबर
बैंक का ही कैशियर एक करोड़ लेकर फरार, लोगों में मचा हड़कंप
जमा नहीं करता था खाताधारकों के रुपए
कैथल (सच कहूँ न्यूज)। गांव नौच स्थित पंजाब नेशनल बैंक का कैशियर खाता धारकों के करीब एक करोड़ रुपए लेकर चंपत हो गया। मामले का पता चलते ही खाता धारक बैंक (Kaithal News) की तरफ दौड़ पड़े। बैंक के बाहर लोगों का हुजूम जमा हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी तो मौके पर पुलिस भी आ गई। लंबे समय से चल इस फ्रॉड का जब लोगों को पता चला तो कैशियर रामबीर उन्हें उनके रुपए लौटाने का झांसा देता रहा। सोमवार को जब गांव के लोग एकत्रित होकर अपने रुपए मांगने के लिए बैंक पहुंचे तो वह चुपके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें:– Breaking News:- बाल-बाल बचे हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
गांव के आसपास के लोग शाम तक बैंक कर्मचारियों के साथ अपने खातों को चैक करते रहे। जिन खाता धारकों के साथ धोखा हुआ है उन्होंने मीडिया को सारा वृतांत सुनाया। शुक्रवार को गांव के सुरेश कुमार ने बैंक में डेढ़ लाख जमा करवाए थे। जब वह दोबारा अपने बैंक के खाते में रुपए चेक करने आया तो उसके खाते में उसे डेढ़ लाख रुपए जमा नहीं मिले। उसने तुरंत मैनेजर धर्मपाल गिल से बात की। मैनेजर ने कैशियर रामबीर को बुलाया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जब यह बात गांव के लोगों को पता चली तो सैकड़ों लोग अपने अपने खाते की पासबुक लेकर बैंक में जमा हो गए। गांव के लोगों का कहना है कि जब तक उनके खाते चेक नहीं किए जाते वे किसी कर्मचारी को यहां से जाने नहीं देंगे। बैंक मैनेजर ने बताया कि उन्होंने आज ही ड्यूटी ज्वाइन की है।
कैशियर सहित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज
शिकायत मिलने के बाद जैसे ही कैशियर से पूछताछ की जाने लगी तो वह फरार हो गया। (Kaithal News) मामले की सूचना सर्कल आॅफिस को दे दी गई है। खाता धारकों का यह भी कहना था कि उनके पास रुपए जमा होने का मैसेज फोन पर नहीं आया तो वे पता करने गए। इस पर कैािश्यर ने कहा कि आपके रुपए जमा हो गए हैं?, जल्द मैसेज आ जाएगा। पुलिस चौकी क्योडक के प्रभारी दयानंद का कहना है कि पुलिस मौके पर मौजूद है। खातों की जांच के बाद और हेरा फेरी के सबूत आने के बाद कैशियर सहित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।