bangladeshi - Sach Kahoon Hindi

बेंगलुरु में 106 बांग्लादेशी नागरिक मिले, पुलिस ने की पहचान
बेंगलुरु (एजेंसी)। Bengaluru News: पुलिस ने 105 बांग्लादेशी नागरिकों को चिन्हित किया है, जो विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से रह रहे हैं। ऐसे सभी नागरिकों की पहचान के लिए राज्य भर में 'ऑपरेशन मुक्त' की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्यभर में अवैध रूप से रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करना है।

इस शहरव्यापी अभियान की शुरुआत शनिवार को गई थी। इसे सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 58 पुलिस टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने इस अभियान को संपन्न कराया। पुलिस टीम ने बेंगलुरू के 58 जगहों पर इस अभियान को चलाया, ताकि अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को चिन्हित किया जा सके।

व्हाइटफील्ड में पुलिस ने 1,035 लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन किया, जिसमें से 62 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान हुई, जो बिना किसी वैध दस्तावेज के रह रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक सिटी डिवीजन, इलेक्ट्रॉनिक सिटी, हुलिमावु, परप्पना अग्रहारा, बंदेपल्या, हेब्बागोडी और बेगुर इलाके में पुलिस ने 1,909 लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन किया, जिसमें से 43 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान हुई, जो अवैध रूप से रह रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभियान के तहत 106 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान हुई है।

इस विशेष अभियान की शुरुआत ऐसे वक्त में की गई थी, जब यह आरोप लगाया गया था कि बेंगलुरु के कई इलाकों में अवैध रूप से बांग्लादेशी नागरिक रह रहे हैं। पुलिस टीम इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न इलाकों में अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत छापेमारी, सर्च ऑपरेशन और दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।

व्हाइटफील्ड डिवीजन के पुलिस उपायुक्त सिदुल्ला अदावत ने कहा कि बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर इस अभियान को पूरे शहर में चलाया जा रहा है। इसमें व्हाइटफील्ड डीसीपी भी शामिल हैं। इस अभियान में 500 पुलिसकर्मी और अधिकारी शामिल हैं और अभियान जारी रहेगा।

पुलिस के मुताबिक, सत्यापन प्रक्रिया 30 अलग-अलग लोकेशन में विभिन्न पुलिस स्टेशन से जुड़े क्षेत्र में की गई। अधिकरियों के मुताबिक, पुलिस को इस बात का शक हुआ कि इन इलाकों में अवैध रूप से बांग्लादेशी नागरिक रह रहे हैं, जिन्हें चिन्हित करने के लिए सत्यापन अभियान शुरू करना जरूरी हो जाता है।

उनके मुताबिक, इस अभियान के दौरान अगर कोई संदिग्ध पाया गया, तो सबसे पहले उसके दस्तावेजों की जांच होगी। जांच के दौरान अगर हमें यह मालूम पड़ता है कि किसी व्यक्ति के पास दूसरे देश से जुड़ा कोई दस्तावेज है या उसके पास जो मौजूदा दस्तावेज है, उसमें कोई खामी है या वो यहां पर अवैध रूप से रह रहा है, तो सबसे पहले इस मामले को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के संज्ञान में लाया जाएगा। संबंधित प्राधिकरण से आदेश मिलने के बाद ही निर्वासन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

दिल्ली में 11 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, वीजा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली पुलिस के सेंट्रल जिले ने 11 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने अपने डबल-एंट्री वीजा की शर्तों का उल्लंघन किया था और हर विजिट के लिए तय समय-सीमा से ज्यादा समय तक रुके थे।

यह कार्रवाई 'ऑपरेशन विस्टा 1.0' (वीजा स्टेटस वेरिफिकेशन) के तहत की गई। यह सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ के फॉरेनर सेल द्वारा शुरू किया गया एक खास एनफोर्समेंट अभियान था, जिसका मकसद उन विदेशी नागरिकों की पहचान करना था जो या तो भारत में तय समय से ज्यादा समय तक रुके थे या राजधानी में रहते हुए अपने वीजा की शर्तों का उल्लंघन किया था।

इस ऑपरेशन के तहत, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) के इंचार्ज इंस्पेक्टर संदीप डबास की अगुवाई में और एसीपी (ऑपरेशन्स) पदम सिंह राणा की कड़ी निगरानी में एक खास पुलिस टीम बनाई गई।

पुलिस ने बताया कि सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात पहाड़गंज इलाके में गश्त के दौरान पुलिस टीम को एक भरोसेमंद सूत्र से पक्की जानकारी मिली कि बांग्लादेश के कुछ नागरिक, जिनके वीज़ा की मियाद खत्म हो चुकी थी, दिल्ली में गैर-कानूनी तरीके से रह रहे थे।

सूचना मिलने पर पुलिस ने बांग्लादेश के सिलहट के रहने वाले नईम अहमद नामक एक व्यक्ति को पकड़ा और उससे उसकी पहचान और रहने की जगह के बारे में पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह बांग्लादेश का नागरिक है और अभी पहाड़गंज इलाके में रह रहा है।

उसने अपना बांग्लादेशी पासपोर्ट दिखाया, जिसकी पुलिस ने मौके पर ही जांच की। जांच के दौरान अधिकारियों को पता चला कि पासपोर्ट 23 मार्च को जारी किया गया था और भारत में उसके रहने की अनुमति केवल 28 जून तक ही वैध थी।

हालांकि, आरोप है कि वह बिना किसी वैध एक्सटेंशन या कानूनी अनुमति के तय समय-सीमा से ज़्यादा समय तक देश में रह रहे थे और इस तरह लागू इमिग्रेशन नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। लगातार पूछताछ के दौरान नईम अहमद ने कथित तौर पर बताया कि कई अन्य बांग्लादेशी नागरिक भी अपने वीजा की अवधि खत्म होने के बाद दिल्ली में गैर-कानूनी रूप से रह रहे थे।

यह जानकारी तुरंत एएटीएस के इंचार्ज को दी गई, जिन्होंने इनपुट की पुष्टि करने और आगे की कार्रवाई के लिए एक खास पुलिस टीम बनाने का निर्देश दिया।

नईम अहमद से मिली जानकारी और उसकी पहचान के आधार पर पुलिस टीम ने दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में हौजरानी स्थित फ्लैट नंबर 158 पर छापा मारा, जहां कथित तौर पर दस और बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे थे।

पुलिस ने सभी दस लोगों को हिरासत में लिया और उनके पासपोर्ट और यात्रा दस्तावेजों की जांच की। जांच-पड़ताल में अधिकारियों को पता चला कि वे सभी कथित तौर पर अपने वीजा की वैधता खत्म होने के बाद भी भारत में रुके हुए थे और उनके पास देश में रहने का कोई कानूनी अधिकार नहीं था।

इन नतीजों के बारे में एक बार फिर एएटीएस के इंचार्ज को जानकारी दी गई, जिसके बाद तय कानूनी प्रक्रिया के तहत सभी 11 बांग्लादेशी नागरिकों को देश से वापस भेजने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश जारी किए गए।

हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान तहमीद अहमद तंजीद (19), सज्जाद हुसैन (25), सब्बीर अहमद (28), नईम अहमद (22), कमाल होसियन (43), शकील अहमद नईम (23), एमडी अशरफुल हक मामून (35), सुल्तान अहमद सोजिब (29), मुजम्मिल अहमद (30), बख्तियार अहमद जोहुरी (29) और जकारिया (26) के रूप में की गई है।

अधिकारियों के अनुसार, उनके पासपोर्ट, वीजा और इमिग्रेशन रिकॉर्ड की जांच से पता चला कि सभी 11 लोग डबल-एंट्री वीजा पर भारत आए थे, जिसके तहत उन्हें हर यात्रा के दौरान देश में ज़्यादा से ज़्यादा 15 दिनों तक रहने की इजाजत थी।

हालांकि, जांच में पाया गया कि वे सभी कथित तौर पर तय समय-सीमा से ज्यादा समय तक भारत में रहे, जिससे उन्होंने अपने वीजा की शर्तों का उल्लंघन किया।

पकड़े जाने के बाद सभी 11 विदेशी नागरिकों को 'फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस' (एफआरआरओ) के सामने पेश किया गया। एफआरआरओ ने जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू की और उन्हें देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया पूरी होने तक हिरासत में रखने के आदेश जारी किए।

यूपी: बांग्लादेश का संद‍िग्ध आतंकी गिरफ्तार
लखनऊ। आतंकवाद के खिलाफ यूपी एटीएस को बड़ी कामयाबी मिली है। यूपी एटीएस ने रव‍िवार काे मुजफ्फरनगर से संद‍िग्ध आतंकी अब्दुल्ला को अरेस्ट क‍िया। एटीएस के एडिशनल एसपी बृजेश श्रीवास्तव की अगुआई में ये कार्रवाई की गई। बांग्लादेश का रहने वाला अब्दुल्ला प‍िछले 6 साल से देवबंद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जैसे ज‍िलों में ज्यादा एक्टिव था। हत्थे चढ़ा शख्स आतंकियों को फर्जी पहचान संबंधी दस्तावेज मुहैया करवाता था।

एटीएस के हत्थे चढ़े आतंकी का नाम अब्दुल्ला है। अब्दुल्ला बांग्लादेश के आतंकी संगठन ‘अंसारउल्लाह बांग्ला’ से जुड़ा हुआ है। अब्दुल्ला 2011 से मुजफ्फरनगर में रह रहा था। वह आतंकियों के पहचान संबंधी फर्जी दस्तावेज बनवाकर उन्हें मुहैया करवाता था।

बनाता था आतंकियों के फर्जी आईडी से पासपोर्ट

आरंभिक पूछताछ में बताया कि वह देवबंद में रहकर बंग्लादेश के आतंकियों के लिए फर्जी आईडी से पासपोर्ट बनवाता था। इसमें बांग्लदेश निवासी फैजान सहयोग करता है, जो इन दिनों देवबंद में ही रह कर आतंकी गतिविधि से जुड़ा है। उसकी तलाश की जा रही है। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि अब्दुल्लाह बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकी ग्रुप अंसारुल्ला बांग्ला टीम से जुड़ा है। देवबंद में रहकर खासतौर पर बांग्लादेशियों को भारत में सुरक्ष‍ित रूप से रहने में मदद कर रहा था।

आतंकी के गिरफ्तार होने के बाद से पूरे वेस्ट यूपी में हड़कंप मच गया है। वेस्ट में अभी और भी आतंकी गिरफ्तार होने की संभावना जताई जा रही है।  अभी सहारनपुर में बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सीमा पर संदिग्ध बांग्लादेशी पकड़ा
संदिग्ध सामान भी बरामद

फिरोजपुर (सतपाल थिन्द)। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने हिंद-पाक सीमा पर एक बांग्लादेशी को काबू किया। बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर समय जवानों ने एक संदिग्ध हालत में हुसैनीवाला के पास घूम रहे 25 वर्षीय बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया।

तलाशी लेने पर उससे एक पैन कार्ड की फोटो कापी, एक प्री-पेड सिम कार्ड, एयरसैल, एक पर्स व तीन ट्रेनों की टिकटें बरामद हुई, जिसके बाद पूछताछ करते हुए उसे पुलिस हवाले कर दिया गया। पुलिस आधिकारियों ने बताया कि दोपहर के समय बीएसएफ जवानों ने संदिग्ध हालत में पकड़े रबूल पुत्र अब्दुल रफू निवासी धरमताला जिला जसूर बांग्लादेश को गिरफ्तार किया है, जिसे अदालत में पेश किया।

पुलिस ने बताया पकड़े गए बांग्लादेशी युवक को अदालत में पेश करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू करते हुए उससे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कैसे पहुंचा और उसके पहुंचाने के कारण संबंधित पूछताछ की जा रही।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।