Meet Hayer - Sach Kahoon Hindi

‘अब बरनाला वासियों को सीवरेज की समस्या से मिलेगी पूरी तरह निजात’
हंडियाया/बरनाला (सच कहूँ/जसवीर गहल)। Barnala News: लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बुधवार को हंडियाया कैंचियां में बरनाला शहर के 69 करोड़ से अधिक लागत वाले सीवरेज प्रॉजैक्ट का नींव पत्थर रखा। मीत हेयर ने कहा कि बरनाला में सीवरेज और जल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए कुल 83 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 69.55 लाख रुपये केवल सीवरेज के निकासी सिस्टम के लिए खर्च किए जाएंगे और इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू हो गया है। इस प्रॉजैक्ट के तहत बरनाला के विभिन्न इलाकों में 65 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिससे सीवरेज की कोई समस्या नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये के फंड बरनाला के विकास कार्यों के लिए जारी करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया।

उन्होंने बताया कि जहाँ सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा है, वहीं सड़कें चौड़ी (10 से 18 फीट) भी की जा रही हैं। इसके अलावा 300 करोड़ रुपये केवल जल सिंचाई विभाग के माध्यम से लाए गए हैं, जिससे खेतों में पाइपलाइन बिछाई गई हैं। इसके साथ ही नए नालों का निर्माण और पुराने नालों की मरम्मत भी की गई है। उन्होंने दावा किया कि इन उपायों से इलाके में पानी का स्तर और नीचा होने से रोका गया है। उन्होंने कहा कि बरनाला हलके में आने वाले दिनों में और भी प्रोजेक्टों की शुरूआत की जाएगी। इस मौके पर चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट राम तीर्थ, एक्सईयन सीवरेज बोर्ड एस.एस. ढिल्लों, गुरजीत सिंह, नछतर सिंह, मक्खन सिंह (बलकार कम्बाइन), गुरमैल सिंह और क्षेत्र के गणमान्यजन मौजूद थे।

Barnala News: हंडियाया में सीवरेज प्रॉजैक्ट की नींव रखते गुरमीत सिंह मीत हेयर।

Government Hospital Barnala: सरकारी अस्पताल बरनाला को मिली नई एम्बूलैंस, मीत हेयर ने दिखाई हरी झंडी
बरनाला (सच कहूँँ/गुरप्रीत सिंह)। Government Hospital Barnala: पंजाब सरकार राज्यवासियों को उच्च स्तरीय व समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध है। इसी के तहत सरकार राज्यवासियों को आम आदमी क्लीनिकों सहित अन्य सुविधाएं दे रही है। उपरोक्त शब्द लोकसभा मैंबर संगरूर गुरमीत सिंह मीत हेयर ने सोमवार को यहां जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लैक्स बरनाला से एम्बूलैंस को हरी झंडी दिखाने दौरान कहे। उन्होंने डिप्टी कमिशनर टी बैनिथ की उपस्थिति में एम्बूलैंस की चाबियां सिविल सर्जन डॉ. बलजीत सिंह को सौंपी। Barnala News

उन्होंने कहा कि भले ही सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में प्रयास व सुधार किए जा रहे हैं, लेकिन इन कार्यों में समाज सेवियों व दानी सज्जणों का भी अहम योगदान है। उन्होंने करीब 16 लाख की एम्बूलैंस दान करने के लिए दानी सज्जन बलतेज सिंह भुल्लर (मैक लाईफ डेयरी वाले) के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बरनाला दानी सज्जनों की धरती है, जोकि किसी भी मुश्किल समय में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भले ही सरकार बरनाला के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं व सुविधाओं पर विशेष जोर दे रही है, लेकिन एमरजैंसी सुविधाएं जितनी अधिक हों, उतनी ही बेहतर है, क्योंकि मरीज के लिए पहला इक घंटा गोल्डन आॅवर होता है।

जिस दौरान अगर समय पर इलाज हो जाए तो कीमती जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को घरों के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए बनाए आम आदमी क्लीनिकों में अब गर्भवती महिलाओं को भी स्वास्थ्य सेवाएं देनी शुरु कर दी है। इस मौके चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट राम तीर्थ मन्ना, मैंबर एससी कमिशन रुपिन्दर सिंह शीतल, प्रधान नगर कौंसिल बरनाला गुरजीत सिंह रामनवासिया, मैक लाईफ डेयरी से सुखमिन्दर सिंह, हाकम सिंह व गुरतेज सिंह भुल्लर मौजूद रहे। Barnala News

यह भी पढ़ें:– Heavy Rain: उकलाना में तेज बरसात ने किसानों की मुश्किलों को किया दूर व जमकर बरसे बदरा

पंजाब के खेल मंत्री मीत हेयर बौधे शादी के बंधन‌ में ; आनंद कारज समारोह का आयोजन मोहाली में हुआ
मोहाली (सच कहूँ/एमके शायना)। पंजाब के खेल मंत्री गुरुमीत सिंह मीत हेयर (Meet Hayer) और डॉ. गुरवीन कौर शादी के बंधन‌ में बंधे। यह कार्यक्रम मोहाली के नवांगांव के एक रिसॉर्ट में हुआ, जिसमें परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। गुरुमीत सिंह और डॉ. गुरवीन कौर का आनंद कारज गुरु मर्यादा के अनुसार नवांगगाओ (मोहाली) में हुआ। गुरवीन कौर मेरठ के गॉडविन ग्रुप के डायरेक्टर भूपिंदर सिंह बाजवा की बेटी हैं। दोनों की सगाई पिछले हफ्ते रविवार को मेरठ में हुई थी। गुरवीन कौर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। गुरुमीत सिंह पंजाब की आप सरकार में खेल मंत्री हैं। Punjab News

शादी में कई वीआईपी शामिल हुए | Punjab News

गुरुमीत सिंह मीत हेयर और डाॅ. गुरवीन की शादी में कई वीवीआईपी पहुंचे हैं। यह कार्यक्रम इसी रिसॉर्ट में चल रहा है। यह जगह पंजाब के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास से महज 2 से 3 किमी दूर है। इसके अलावा पंजाब सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री भी यहां पहुंचे हैं। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान, उनकी पत्नी बीबी गुरप्रीत कौर समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और अन्य पार्टियों के नेताओं के भी पहुंचने की उम्मीद है।

इसके अलावा कार्यक्रम में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से भी कई नेता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के अलावा कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, कुलदीप धालीवाल, ब्रह्म शंकर जिम्पा, हरजोत सिंह बैंस शामिल हुए. उनके अलावा उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर, सरधना विधायक अतुल प्रधान और कई अन्य नेता इस कार्यक्रम का हिस्सा थे। Punjab News

यह भी पढ़ें:– Diwali 2023: इस दिवाली पर कुछ इस तरह से सजाएं अपना घर… लोग करेंगे तारीफ

एसवाईएल मुद्दा: पंजाब के पास एक बूंद भी अतिरिक्त पानी नहीं: मीत हेयर
कैबिनेट मंत्री ने गांव नंगल में की 3.10 करोड़ के प्रॉजैक्टों की शुरुआत, जोहड़ के नवीनीकरण का रखा नींव पत्थर | Meet Hayer

कहा, राज्य में स्थापित की जाएंगी एक हजार खेल नरर्सियां

बरनाला (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। पंजाब के पास किसी भी राज्य को देने के लिए एक बूंद भी अतिरिक्त पानी नहीं। राज्य के रीपेरियन अधिकारों की हर हाल में रक्षा की जाएगी। उपरोक्त शब्द जल सिंचाई मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर (Meet Hayer) ने शुक्रवार को गांव नंगल में 3.10 करोड़ की लागत वाले प्रॉजैक्टों की शुरूआत के लिए आयोजित किए समारोह दौरान मीडिया से बात करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पंजाब के 78 ब्लॉक डार्क जोन में हैं, जिससे पता चलता है कि कि पानी धरती नीचे रिचार्ज कम हो रहा है, जबकि इसकी लागत ज्यादा है।

वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में ऐसे ब्लाकों की गिणती सिर्फ 60 है। इससे स्पष्ट है कि पंजाब के पास किसी भी दूसरे राज्य को देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खेलों के क्षेत्र में व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं, इसके तहत राज्य में जल्द ही 1000 खेल नरर्सियां बनाई जाएंगी। पंजाब सरकार की खेल संस्कृति को प्रफुल्लित करने की मंशा के तहत ही सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में खेल बजट बढ़ाकर 550 करोड़ किया गया है, जो पूर्व सरकारों में 100 करोड़ तक ही सीमित था। उन्होंने कहा कि बरनाला में खेलों की नर्सरी बनाने के लिए संघेड़ा नजदीक करीब 20 एकड़ में मल्टीपर्पज खेल प्रॉजैक्ट लाया जाएगा।

इस मौके उन्होंने गांव में पौधे लगाने की मुहिम की शुरूआत की और विभिन्न हस्तियों को पौधे देकर सम्मानित किया और प्लासिटक का इस्तेमाल कभी भी न करने का संदेश दिया। इस मौके अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (विकास) डॉ. नरेन्द्र धालीवाल, ओएसडी हसनप्रीत भारद्वाज, एक्सईयन पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड हरिन्दर सिंह व अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

मीत हेयर (Meet Hayer) ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा टेलों तक और खेत-खेत नहरी पानी पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके तहत अंडर ग्राऊंड पाईपें डाली जा रही हैं, ताकि भूमिगत पानी को बचाया जा सके। इन प्रयासों का निष्कर्ष यह है कि पंजाब द्वारा इस बार 24 फीसदी अधिक नहरी पानी का इस्तेमाल किया गया है और कई गांवों में दशकों बाद नहरी पानी पहुंचा है।

मीत हेयर ने कहा कि नंगल नजदीक कस्सी को अपग्रेड करने के काम पर करीब 56 करोड़ रुपये खर्चे जा रहे हैं। पहले पड़ाव के तहत 30 करोड़ रुपये व दूसरे पड़ाव के तहत 26 करोड़ खर्चे जाएंगे। उन्होंने नंगल के जोहड़ के नवीनीकरण का नींव पत्थर रखा, जिस पर 70 लाख रूपये की लागत आएगी। उन्होंने 3.10 करोड़ की लागत से दूसरे जोहड़ के नवीनीकरण, खेल मैदान, कम्यूनिटी हाल, लाईब्रेरी, मल्टी जिम व अंडर ग्राऊंड पाईपों के प्रोजैक्टों की शुरूआत का ऐलान किया।

यह भी पढ़ें:– अबोहर में कांग्रेसी नेताओं ने फूंका पुतला

एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे 58 खिलाड़ियों को तोहफा, 4.64 करोड़ रूपये की राशि जारी
खेलमंत्री ने खिलाड़ियों की नगद इनाम राशि से हौंसला अफजाई के लिए सीएम का किया धन्यवाद

मीत हेयर ने एशियाई खेलों के लिए भारतीय खेल दल को दी शुभकामनाएं | Punjab News

हांगझू में 58 पंजाबी खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। पंजाब सरकार ने एक नई शुरूआत करते हुए नई खेल नीति के तहत एशियाई खेलों (Asian Games) में हिस्सा लेने जा रहे पंजाब के 58 खिलाड़ियों को प्रति खिलाड़ी आठ लाख रुपए के हिसाब के साथ कुल 4.64 करोड़ रुपए दिए हैं। पहली बार खिलाड़ियों को तैयारी के लिए नकद इनाम राशि देने की शुरूआत की गई है। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शनिवार को बताया कि चीन के शहर हांगजू में शनिवार को 23 सितम्बर से आठ अक्टूबर तक होने वाले एशियाई खेलों में भारत का 653 सदस्यीय खेल दल हिस्सा लेगा, जिसमें 48 खिलाड़ी पंजाब के हैं। Punjab News

इसके अलावा अगले महीने 22 से 28 अक्तूबर तक हांगझू में होने वाले पैरा एशियन गेम्स में 10 पंजाबी एथलीट भाग लेंगे। पंजाब सरकार ने अपनी नई खेल नीति को लागू करते हुए 58 खिलाड़ियों को तैयारी के लिए 4.64 करोड़ रुपए की नकद राशि दी है। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने एशियाई खेलों के लिए भारतीय खेल दल को शुभकामनाएं देते हुए आशा अभिव्यक्ति कि आने वाले दो हफ्ते यह खिलाड़ी पूरी लगन के साथ खेलते हुए देश का नाम रोशन करेंगे। Punjab News

नई खेल नीति के तहत हर खिलाड़ी को दी 8-8 लाख रूपये की इनाम राशि

मीत हेयर ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर बनाई नई खेल नीति भी एशियाई खेलों से जमीनी स्तर पर लागू हो गई है और इन खेलों में हिस्सा लेने जा रहे पंजाब के 58 खिलाड़ी प्रति खिलाड़ी आठ लाख रुपए के हिसाब के साथ कुल 4.64 करोड़ रुपए दिए गए। पहली बार खिलाड़ियों को तैयारी के लिए नकद इनाम राशि देने की शुरूआत की गई है। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को हौसला अफजायी के लिए नकद इनाम राशि देने के लिए मुख्यमंत्री का विशेषत: धन्यवाद किया, जिनके कारण पंजाब खेल की तैयारी के लिए नकद राशि देने वाला पहला राज्य बना। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले पंजाबी खिलाड़ियों को इनाम राशि के तौर पर क्रमवार एक करोड़ रुपए, 75 लाख और 50 लाख रुपए मिलेंगे।

ये खिलाड़ी एशियाई खेलों में ले रहे हिस्सा | Punjab News

खेलमंत्री ने एशियाई खेलों में हिस्सा लेने जा रहे पंजाब के खिलाड़ियों के विवरण जारी करते हुए बताया कि हॉकी खेलमें 10 खिलाड़ी कप्तान हरमनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह, मनदीप सिंह, वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक और सुखजीत सिंह, निशानेबाजी में 9 खिलाड़ी जोरावार सिंह संधू, गनीमत सेखों, अंगदवीर सिंह बाजवा, गुरजोत सिंह खंगूड़ा, परीनाज धालीवाल, राजेश्वरी कुमारी, सिफत कौर शर्मा, विजयवीर सिद्धू और अर्जुन सिंह चीमा, रोइंग में 5 खिलाड़ी चरनजीत सिंह, जसविन्दर सिंह, कुलविन्दर सिंह, सुखमीत सिंह और सतनाम सिंह, क्रिकेट में 5 खिलाड़ी कप्तान हरमनप्रीत कौर, कनिका आहूजा, अमनजोत कौर, अरशदीप सिंह और

प्रभसिमरन सिंह, बॉस्केटबॉल में 85 खिलाड़ी सहजप्रीत सिंह सेखों, प्रिंसपाल सिंह, मनमीत कौर, यशनीत कौर और अनमोलप्रीत कौर, एथलेटिक्स में 4 खिलाड़ी तेजिन्द्र पाल सिंह तूर, हरमिलन बैंस, मंजू रानी, और आकाशदीप सिंह, तीरांदाजी में 3 खिलाड़ी प्रनीत कौर, अवनीत कौर और सिमरनजीत कौर, तलवारबाजी में 2 खिलाड़ी ईना अरोड़ा और अर्जुन, साईकलिंग में 2 खिलाड़ी हरशवीर सिंह सेखों और विश्वजीत सिंह, बैडमिंटन में 1 खिलाड़ी ध्रुव कपिला, जूडो में 1 खिलाड़ी अवतार सिंह, कुश्ती में 1 खिलाड़ी नरेन्द्र चीमा शामिल हैं। Punjab News

मीत हेयर ने बताया कि पंजाब के 58 खिलाड़ियों में 10 पैरा खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनमें पैरा पावर लिफ्टिंग में 4 खिलाड़ी परमजीत कुमार, जसप्रीत कौर, मनप्रीत कौर और सीमा रानी, पैरा एथलेटिक्स में 3 खिलाड़ी मुहम्मद यासिर, मिथुन और जसप्रीत कौर सरां, पैरा बैडमिंटन में दो खिलाड़ी पलक कोहली और राजकुमार हैं और पैरा ताईक्वांडों में एक खिलाड़ी वीना अरोड़ा भारतीय खेल दल में पंजाब की अध्यक्षता कर रहे हैं। Punjab News

यह भी पढ़ें:– बुटीक पर आग लगने से कपड़े व मशीनें जलकर राख

पंजाब सरकार ने सौंपे 27 जिलादारों को नियुक्ति पत्र
16 महीने के प्रशिक्षण को घटाकर चार महीने किया: मीत हेयर | Punjab News

चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर (Meet Hayer) ने सोमवार को विभाग में नए शामिल किए गए 27 जिलादारों को नियुक्ति पत्र सौंपे और उनको अपनी सेवाएं ईमानदारी और मेहनत के पूरी करने को कहा। हेयर ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य और खासकर आम लोगों के हितों में इंकलाबी बदलाव लाने के लिए सहृदय प्रयास किए हैं। Punjab News

उन्होंने कहा कि इन प्रयत्नों के स्वरुप ही दशकों बाद जल संसाधन विभाग इस साल टेलों पर पानी पहुँचाने में कामयाब हुआ है। उन्होंने जिलादारों और पटवारियों को सरकार एवं किसानों के बीच अहम कड़ी बताते हुए कहा कि नए चुने गए जिलादार बधाई के पात्र हैं कि उनको यह सेवा निभाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पहली बार टेलों के अंत तक पानी पहुँचाने में कामयाब होने के कारण कई नयी चुनौतियाँ भी खड़ी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि जिलादार अपनी सेवाएं पेशेवार ढंग से निभाकर इन चुनौतियों से निपटने में अह्म रोल अदा कर सकते हैं।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री ने नए चुने जिलादारों को स्पष्ट हिदायतें भी दीं कि उनमें से कोई भी व्यक्ति तबादले के लिए कोई सिफारिश न करें और अलॉट किए गए स्टेशनों पर पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से काम करें। उन्होंने कहा कि यदि आप पहले दिन से सीखना शुरु नहीं करते तो आप जीवन भर सीखने में असफल रहोगे। उन्होंने कहा कि विभाग में नए शामिल किए गए जिलादारों के लिए 16 महीने के प्रशिक्षण को इस शर्त पर घटाकर चार महीने कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:– जिला महिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

खिलाड़ियों के लिए हर जिले में दो नोडल अधिकारी नियुक्त : हेयर
चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2023’ उद्घाटन समारोह के बाद शुरु हुए ब्लॉक स्तरीय मुकाबलों में राज्य के खेल मैदानों में खिलाड़ियों द्वारा पूरे जोश से हिस्सा लिया जा रहा है। खेल विभाग द्वारा ब्लाक स्तरीय टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के सुचारु प्रबंधों की निगरानी के लिए हर जिले में दो नोडल अधिकारी लगाए गए। Meet Hayer

रविवार को यहाँ जारी प्रेस बयान में जानकारी देते हुए खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि इस समय पर कापार्रेशन शहरों सहित 157 ब्लाकों में आठ खेलों के मुकाबले चल रहे हैं जिनमें डेढ़ लाख से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से पंजाब को खेल में फिर देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए जमीनी स्तर से खेल और खिलाड़ियों को ध्यान देने के निर्देशों पर हर जिले में दो नोडल अधिकारी लगाए हैं जिससे खिलाड़ियों को कोई दिक्कत न आए। हेयर ने आगे बताया कि ब्लॉक स्तरीय मुकाबलों के सफल प्रबंधन के लिए हर जिले में एक स्थानीय कोच और एक कर्मचारी मुख्यालय से नोडल अफसर लगाया है जो खिलाड़ियों के लिए उचित प्रबंधों जैसे कि ग्राउंड, खाने-पीने आदि का सब प्रबंध देख रहे हैं। Meet Hayer

यह भी पढ़ें:– मनीष देसाई ने पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक का पदभार संभाला

प्रदेश के 1807 खिलाड़ी 5.94 करोड़ की राशि से होंगे पुरस्कृत
खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने दी जानकारी | Chandigarh News

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। खेलों और खिलाड़ियों के अनुकूल माहौल सृजन करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील पंजाब सरकार  (Punjab Sarkar) अब पिछले पाँच सालों के नकद इनामी राशि से वंचित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर खेल विभाग द्वारा 2017 से अब तक नकद इनामी राशि से वंचित रहे राज्य स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के पदक विजेता 1807 खिलाड़ियों की सूची तैयार कर ली गई है। मुख्यमंत्री 29 अगस्त को बठिंडा में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के सीजन-2 के उदघाटन समारोह के अवसर पर इन 1807 खिलाड़ियों को कुल 5.94 करोड़ रुपए की इनामी राशि से सम्मानित करेंगे। Chandigarh News

खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने रविवार को यहां जारी प्रेस बयान में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के संज्ञान में आया था कि राज्य में बहुत से खिलाड़ी ऐसे थे जिनको पदक जीतने के बावजूद पिछले पाँच सालों से नकद इनामी राशि नहीं मिली। मुख्यमंत्री मान द्वारा निर्देश दिए गए कि खेल विभाग इन खिलाड़ियों की सूची तैयार करके इनका हक दें। खेल विभाग द्वारा साल 2017 से अब तक ऐसे 1807 खिलाड़ियों की सूची तैयार की गई है, जिनकी कुल इनामी राशि 5,94,45,400 (5.94 करोड़) रुपए बनती है। यह खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन कर चुके हैं। Chandigarh News

खेल मंत्री ने कहा कि अब इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को बठिंडा में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के सीजन-2 के उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री नकद इनामी राशि से सम्मानित करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल विभाग द्वारा नई खेल नीति बनाई गई है और अगले सालों में किसी भी खिलाड़ी को उसका बनता मान-सम्मान तुरंत दिया जाएगा।

हेयर ने नकद इनामी राशि से सम्मानित किए जाने वाले 1807 खिलाड़ियोंं के विवरण जारी करते हुए बताया कि 2017-18 साल के 997 खिलाड़ियों को 1.58 करोड़ रुपए, 2018-19 के 135 खिलाड़ियोंं को 47.96 लाख रुपए, 2019-20 के 287 खिलाड़ियों को 1.75 करोड़ रुपए, 2020-21 के 51 खिलाड़ियों को 19.05 लाख रुपए, 2021-22 के 203 खिलाड़ियों को 1.32 करोड़ रुपए और पिछले साल हुए 36वें राष्ट्रीय खेलों में सर्विसज द्वारा पदक जीतने वाले 10 खिलाड़ियोंं को 41 लाख रुपए। इस तरह कुल 1807 खिलाड़ियों को 5,94,45,400 (5.94 करोड़) रुपए से सम्मानित किया जाएगा। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– बाप की रंजिश में बेटे पर जानलेवा हमला

भारी बारिश के कारण किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार : हेयर
जल संसाधन मंत्री ने उपायुक्त, एसडीएम सहित मूनक-टोहाना पुल और मकरोड़ साहिब का किया दौरा

मूनक (सच कहूँ/मोहन सिंह)। पहाड़ी इलाकों और पंजाब में लगातार हो रही बारिश (Rain) के कारण जलाशयों में बढ़े जलस्तर के कारण किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और लोगों को घबराने की कोई जरुरत नहीं है। यह बात जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने रविवार को जमीनी स्तर पर स्थिति का पता लगाने के लिए खनौरी-मूनक क्षेत्र में घग्गर नदी में जल स्तर का जायजा लेते समय कही। Moonak News

जल संसाधन मंत्री ने उपायुक्त जितेन्द्र जोरवाल एवं एसडीएम सूबा सिंह सहित विभाग के अधिकारियों के साथ मूनक-टोहाना पुल और मकरोड़ साहिब का दौरा किया। हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर जल संसाधन विभाग की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। विभाग के सभी अधिकारी/कर्मचारी जहां फील्ड में तैनात हैं, वहीं वह खुद भी जमीनी स्तर पर हालात का जायजा ले रहे हैं। मुख्यालय स्तर पर पहले ही बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जा चुका है। इसके अलावा हर जिले में भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। सभी फील्ड अधिकारियों को जलस्तर एवं पानी छोड़े जाने की सूचना तत्काल दी जा रही है ताकि वे संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन को सचेत कर सकें।

मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा मानसून सीजन के पहले ही बाढ़ रोकथाम के कार्य किए गए हैं और आगे की स्थिति के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि संगरुर जिले में करीब साढ़े पांच करोड़ रुपए की लागत से काम किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि जहां तक बांधों का सवाल है, बांधों के अधिकतम स्तर तक संतोषजनक बफर उपलब्ध है। जिला सिविल और पुलिस प्रशासन तत्परता से जमीनी स्तर पर दौरा कर पूरी स्थिति का जायजा ले रहा है। विभाग के एक्सियन, एसडीओ और जेई जैसे फील्ड स्टाफ को पहले ही बता दिया गया है और वे संवेदनशील स्थानों पर नजर रख रहे हैं। मैदानी अमला जिला प्रशासन के साथ पूर्ण समन्वय में है। Moonak News

हेयर ने लोगों से अपने संबंधित जिलों के उपायुक्त कार्यालय से संपर्क करने की भी अपील की है ताकि किसी भी आपात स्थिति में उन्हें बाहर निकाला जा सके। विभाग के कर्मचारियों को रात की चौकसी के साथ-साथ खेतों की निगरानी करने को भी कहा गया है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए खाली सीमेंट बैग तैयार रखने जैसे तत्काल उपाय पहले ही निर्देशित किए जा चुके हैं। Moonak News

यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम में बरसात से हाल खराब, कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह

खेलों में पंजाब को ‘नंबर वन’ बनाने के लिए रोडमैप तैयार : मीत हेयर
खेल मंत्री ने नई खेल नीति के मसौदे को दिया अंतिम रुप | Chandigarh News

खेल सभ्याचार को बढ़ावा और खिलाड़ियों के सम्मान और नौकरियों पर केंद्रित होगी नई खेल नीति

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) द्वारा पंजाब को खेलों में देश का नंबर एक राज्य बनाने की वचनबद्धता पर चलते हुए खेल विभाग द्वारा बनाई जा रही नई खेल नीति के मसौदे को करीब तैयार कर लिया गया है और जल्द ही मुख्यमंत्री द्वारा जारी की जाएगी।

यह जानकारी खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर (Meet Hayer) ने उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग करके प्रस्तावित खेल नीति के मसौदे को अंतिम रुप देने के बाद जारी प्रैस बयान के द्वारा दी। इससे पहले खेल मंत्री ने खेल नीति का प्रारुप तैयार करने के लिए खेल माहिरों की बनाई कमेटी के साथ निरंतर मीटिंगें की गई थीं और खिलाड़ियों और खेलों से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं की फीडबैक भी ली गई।

मीत हेयर ने कहा कि खेल सभ्याचार पैदा करने के लिए गांव/शहर स्तर से राज्य स्तर तक खेल नर्सियों से लेकर सैंटर आॅफ एक्सीलेंस बनाए जाने पर जोर दिया गया है। खिलाड़ियों की उपलब्धियों के हिसाब के साथ सीधी नौकरियों का प्रबंध करना, खिलाड़ियों की डाइट, प्रशिक्षण और चोटों से उभारने के लिए विशेष सैंटर, कोचों का सम्मान और खेलों के परमोशन के लिए काम करने वाली शख्सियतों/ संस्थाओं का सम्मान खेल नीति का अह्म हिस्सा होगा।

खेल मंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तैयारी के लिए खिलाड़ियों की वित्तीय मदद से लेकर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का नकद राशि के साथ सम्मान पर भी जोर दिया गया है। इसके अलावा जो खेल मुकाबले ईनाम राशि वाली सूची में नहीं शामिल थे, उनको शामिल करना और पैरा स्पोर्ट्स के साथ स्पैशल ओलम्पिक्स/ ब्लाइंड/ डैफ खेलों के पदक विजेताओं को भी नकद राशि देने की सिफारिश की जा रही है। Chandigarh News

मीत हेयर ने बताया कि कोचों की भर्ती और खेल विभाग में विभिन्न पद भरने पर भी जोर दिया जाएगा। मौजूदा खेल ढांचे को मजबूत करने से नए खेल स्टेडियमों के निर्माण में खेल ग्राउंड को बनाने पर ही ध्यान केंद्रित किया जाएगा। मीटिंग में विशेष मुख्य सचिव खेल सरवजीत सिंह, विशेष सचिव पी. आनन्द कुमार और डायरैक्टर हरप्रीत सिंह सूदन भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:– पिकअप गाड़ी की टक्कर से होमगार्ड की दर्दनाक मौत

मोहाली को विश्वकप की मेजबानी से बाहर करना राजनीति से प्रेरित : मीत हेयर
मोहाली (सच कहूँ/एमके शायना)। खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर (Meet Hayer) ने मोहाली को विश्वकप 2023 की मेजबानी से बाहर करने के फैसले को राजनीतिक कारणों से प्रेरित बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार यह भेदभाव का मुद्दा बीसीसीआई के समक्ष उठाएगी। Mohali News

हेयर ने मंगलवार को कहा कि इस वर्ष अक्तूबर-नवंबर में भारत में होने वाले एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप-2023 के लिए आज जारी कार्यक्रम में मेजबान शहरों की सूची से पंजाब को बाहर करना खुला भेदभाव है क्योंकि पीसीए स्टेडियम मोहाली के निर्माण के बाद यह पहली बार है कि विश्व कप भारत में आयोजित किया जा रहा है और मोहाली में कोई मैच नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि 1996 और 2011 में विश्व कप सेमीफाइनल मोहाली में खेले गए थे, लेकिन इस बार एक भी लीग मैच की मेजबानी नहीं मिली। उद्घाटन और फाइनल मैच के अलावा अहमदाबाद को भारत-पाकिस्तान मैच की भी मेजबानी मिली है। Mohali News

उन्होंने कहा कि पीसीए स्टेडियम मोहाली न केवल भारत के शीर्ष पांच स्टेडियमों में से एक है बल्कि दुनिया के चुनिंदा स्टेडियमों की सूची में भी आता है। क्रिकेट प्रेमियों की पहली पसंद मोहाली को मेजबान सूची से बाहर करना राजनीति से प्रेरित है। पंजाब के साथ हुए इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार यह भेदभाव का मुद्दा बीसीसीआई के समक्ष उठाएगी।

खेल मंत्री ने कहा कि जहां एक ओर मोहाली में एक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है वहीं दूसरी ओर शहर में टीमों के ठहरने के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा और पर्याप्त होटल भी हैं। मोहाली में मैच आयोजित होने से खेल पर्यटन को बढ़ावा मिलना था तथा खेलों से जुड़े देश और विदेश के पर्यटकों ने पंजाब आना था, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलती।

यह भी पढ़ें:– Income Tax: मंदिरों और अस्पतालों में दान करने के बदले नियम, जानें क्या हैं नए नियम

अंतिम पदक सूची में पहले पांच स्थानों पर पंजाब की चार विवि का कब्जा
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (Khelo India University Games) में पंजाब की यूनिवर्सिटियों ने अंतिम पदक सूची में पहले पांच स्थानों में पंजाब की चार यूनिवर्सिटियों ने कब्जा कर राज्य का नाम रोशन किया। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ओवरआॅल चैंपियन रही जबकि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर उपविजेता रही। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने चौथा और गुरु काशी यूनिवर्सिटी दमदमा साहिब ने पांचवां स्थान हासिल किया।

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर (Gurmeet Singh Meet Hayer) ने रविवार को इस प्रतिष्ठित उपलब्धि के लिए सभी विजेता खिलाड़ियों और यूनिवर्सिटियों को बधाई दी । उन्होंने इसका श्रेय छात्रों, उनके माता-पिता, प्रशिक्षकों,यूनिवर्सिटियों और खेल विभागों के उच्च अधिकारियों को दिया। हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में पंजाब को फिर से देश का नंबर एक राज्य बनाने के प्रयासों में यह एक बड़ा कदम है, यह उनके कौशल को पहचानना और उन्हें निखारना है। मुख्यमंत्री के निर्देश अधीन प्रदेश में खेडां वतन पंजाब दीया के माध्यम से खिलाडिय़ों को आगे बढ़ने का मंच प्रदान किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बीती शाम संपन्न खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की पदक सूची में प्रथम स्थान पर आई पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने 26 स्वर्ण, 17 रजत और 26 कांस्य पदक के साथ कुल 69 पदक जीते। इसी तरह दूसरे नंबर पर आने वाली गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने 24 गोल्ड, 27 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 68 मेडल जीते, चौथे नंबर पर आने वाली पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने कुल 34 मैडल जीते जिनमें 12 गोल्ड, 14 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मैडल और पांचवें स्थान पर आने वाली गुरु काशी यूनिवर्सिटी दमदमा साहिब ने 9 गोल्ड, 10 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 28 मैडल जीते।

यह भी पढ़ें:– ऐसा रेलवे ज्ञान जो जला देगा आपके दिमाग की बत्ती