gurugram crime - Sach Kahoon Hindi

Gurugram Crime: मानेसर में बेड के अंदर युवती का शव मिलने से सनसनी
Gurugram Crime: गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। मानेसर क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई और उसके शव को बेड के अंदर छिपा दिया गया। पुलिस ने सोमवार देर रात शंकर की ढाणी गांव स्थित एक किराये के मकान से शव बरामद किया। Gurugram News

युवती की पहचान उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी सोनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोनी गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करती थी। वह शंकर की ढाणी गांव में किराये के मकान में अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि सोमवार रात युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के बाद आसपास के लोगों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जांच के दौरान युवती का शव पड़ोस के कमरे में रहने वाले एक युवक के बेड के अंदर छिपा हुआ मिला।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी युवक ने पहले युवती की गला दबाकर हत्या की और बाद में शव को बेड के अंदर छिपाकर फरार हो गया।  घटना के बाद से आरोपी युवक गायब है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। मानेसर थाना पुलिस के अनुसार मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों और मृतका के साथ रहने वाली युवतियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। Gurugram News

Sohna Murder Case: फार्म हाउस की देखभाल करने वाले नौकर ने की तेजधार हथियार से मालिक की हत्या
Sohna Murder Case: गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। सोहना क्षेत्र में फार्म हाउस में देखभाल करने वाले नौकर ने तेजधार हथियार से मालिक की हत्या कर दी। हत्या करके वह छिपने के लिए दिल्ली भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार छह अप्रैल सोमवार को पुलिस चौकी निमोठ थाना सदर सोहना में एक सूचना मिली कि सोहना बल्लभगढ़ रोड हरचंदपुर बस अड्डे के पास एक फार्म हाउस में एक व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। मृतक की पहचान राहुल (उम्र 36 वर्ष) के रूप में हुई। Gurugram News

सीन ऑफ़ क्राइम, फिंगरप्रिंट टीमों को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया

पुलिस टीम द्वारा सीन ऑफ़ क्राइम, फिंगरप्रिंट टीमों को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। मृतक के भाई ने पुलिस को शिकायत दी कि उनका हरचंदपुर बस अड्डे पर एक फार्म हाउस है। फार्म हाउस की देखभाल के लिए खेमचंद नामक व्यक्ति को रखा हुआ था। पांच अप्रैल को उसका भाई एक व्यक्ति के साथ फार्म हाउस पर गया था। वह व्यक्ति उसके भाई को फार्म हाउस पर छोड़कर चला गया। छह अप्रैल को उस व्यक्ति ने सूचना दी कि उसके भाई राहुल की फार्म हाउस पर किसी ने हत्या कर दी है। वहां काम करने वाले व्यक्ति खेमचंद को देखा तो वह वहां पर नहीं था। उसका फोन भी बंद आ रहा था। आशंका हुई कि खेमचंद ने ही तेजधार हथियार से उसके भाई की हत्या की है।

शिकायत पर थाना सदर सोहना गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। अपराध शाखा सोहना की टीम ने आरोपी को मंगलवार की सुबह दिल्ली से काबू किया। आरोपी की पहचान खेमचंद (उम्र-65 वर्ष) निवासी जिला बुलंदशहर (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी फॉर्महाउस में लगभग 20 वर्षों से कार्य कर रहा था। डेढ़ वर्ष पहले किसी कहासुनी को लेकर वह काम छोडकर चला गया था। आरोपी बीच बीच में काम करने के लिए आता रहता था। अब लगभग दो महीने पहले आया था। राहुल आरोपी के साथ मारपीट करता था। इसी रंजिश में उसने वहीं रखे हुए दरांत (तेजधार हथियार) से राहुल की गर्दन पर कई बार वार करके उसकी हत्या कर दी और दिल्ली भाग गया। पुलिस टीम द्वारा वारदात में प्रयोग किया गया तेजधार हथियार घटनास्थल से बरामद किया गया है। Gurugram News

Gurugram Crime: गुरुग्राम में ससुर ने की बहू की हत्या, पहले पीटा फिर मुंह पर पॉलीथीन बांधी
Gurugram Crime: गुरुग्राम,संजय मेहरा। गुरुग्राम में ससुर ने चरित्र पर शक के चलते बहू की हत्या कर दी। इसमें महिला के पति ने भी पिता का साथ दिया। ससुर ने पहले तो बहू की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की, फिर उसके मुंह पर पॉलीथीन बांध दी। जिससे वह तड़प तड़प कर गई। इसके बाद पुलिस को फोन किया और कहा कि मैंने अपनी बहू का कत्ल कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा।

गुरुग्राम में ससुर ने चरित्र पर शक के चलते बहू की हत्या कर दी। इसमें महिला के पति ने भी पिता का साथ दिया। ससुर ने पहले तो बहू की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की, फिर उसकी सांसें रोक दी। इसके बाद पुलिस को फोन किया और कहा कि मैंने अपनी बहू का कत्ल कर दिया है।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया। मृतक महिला की पहचान 23 वर्षीय अमिता के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सोनीपत की रहने वाली थीं। आरोपियों की पहचान 59 वर्षीय देविंदर (ससुर) और मुकुल (पति) के रूप में हुई है। घटना मंगलवार को गुरुग्राम के सेक्टर 7 की है। वर्ष 2017 में अमिता की शादी मुकुल के साथ हुई थी। उनके 2 बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक सुबह दोनों बच्चे के स्कूल जाने के बाद देविंदर और मुकुल ने अमिता के हाथ-पैर बांध उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

ससुर बार-बार कह रहा था कि तूने हमारी इज्जत मिट्टी में मिला दी। वहीं अमिता कह रही थी कि पापा जी मुझे छोड़ दो। मैंने ऐसा कुछ नहीं किया जिससे परिवार की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया हो। इसके बाद भी ससुर उसे पीटता रहा। पुलिस के मुताबिक बेरहमी से पिटाई करने से अमिता जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद ससुर ने अमिता का मुंह पॉलीथिन बैग से बंद कर दिया। जिससे अमिता की तड़प तड़प कर मौत हो गई। इसके बाद ससुर ने कंट्रोल रूम में फोन कर कत्ल की जानकारी दी।

न्यू कॉलोनी थाना प्रभारी राजेश बागड़ी ने बताया कि मंगलवार करीब साढ़े 12 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के पति और ससुर से पूछताछ की जा रही है। मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

गैंगस्टर ने पूर्व पार्षद भाई के साथ मिलकर पड़ोसियों पर किया हमला
गुरुग्राम के धनवापुर गांव की घटना

लाठी, डंडे, ईंट-पत्थरों बरसाए, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त | Gurugram News

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram Crime: गुरुग्राम जिले के धनवापुर गांव में शुक्रवार देर रात एक गैंगस्टर और उसके पूर्व पार्षद भाई ने साथियों के साथ एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने ताबड़तोड़ लाठी, डंडे, ईंट, पत्थर बरसाए, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस घटना में कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार धनवापुर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात गांव के ही रहने वाले निवर्तमान पार्षद नवीन और उसके गैंगस्टर भाई सुनील उर्फ तोता ने अपने पड़ोसी परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया। Gurugram News

यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। इससे पहले कि पड़ोसी परिवार कुछ समझ पाता, हमलावरों ने एक के बाद एक करीब आधा दर्जन लोगों को अपने गुस्से का शिकार बनाया। उन पर लाठी, डंडे, र्इंट-पत्थरों से हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया। इस दौरान आसपास खड़ी 4 गाड़ियों को भी तोड़ डाला। इस दौरान आधा दर्जन के करीब फायर भी किए गए, लेकिन गनीमत रही कि किसी शख्स को गोली नहीं लगी। घटना के बाद वे मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया। Gurugram News

पीड़ित महेश दहिया, हिमांशु ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले निवर्तमान पार्षद नवीन दहिया ने अपने गैंगस्टर भाई सहित दर्जनों बदमाशों ने उनके घर पर अचानक पथराव करना शुरू कर दिया। जब उनको रोकने का प्रयास किया तो दिनेश दहिया के घर में घुसकर उनके परिवार के लोगों के साथ लाठी डंडों से मारपीट की। उन्होंने कई राउंड फायर भी किए गए। एसीपी शिव अर्चन शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आपसी रंजिश के चलते यह वारदात हुई है। जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में इस घटना के दौरान निवर्तमान पार्षद और उसके भाई सुनील उर्फ तोता के शामिल होने का शक है। धनवापुर गांव में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:– बोलेरो सवार के कब्जे से 16 लाख रुपए की संदिग्ध राशि जब्त

सावधान! कहीं हो ना जाना शिकार, शातिर महिला का देखकर किरदार
गुरुग्राम (संजय मेहरा)। हरियाणा में गुरुग्राम पुलिस ने एक ‘हनी ट्रैप’ मामले में (Gurugram Crime) एक कारोबारी को 60 लाख रुपये का चूना लगाने के आरोप में एक महिला, उसके पति और एक और साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज बताया कि दो दिन पहले ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करने वाले शिकायतकर्ता ने बताया था कि पिंकी नामक आरोपी ने उसे यह कहानी बताकर फंसाया था कि वह पति से अलग रहती है और नौकरी की तलाश में है।

बाद में पिंकी ने कारोबारी को अपने घर पर बुलाया (Gurugram Crime) और शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। आरोप है कि इस दौरान पिंकी ने शिकायतकर्ता को निर्वस्त्र कर एक वीडियो बनाया और बाद में इस वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करना शुरू किया। शिकायतकर्ता के अनुसार पिंकी ने अपने दो साथियों (जिनमें एक उसका पति तरुण था) के साथ मिलकर उससे कार, फर्नीचर, टीवी, फ्रिज, डबल बेड, किचन का सामान और ज्वेलरी ऐंठ ली। शिकायतकर्ता के अनुसार लगभग 60 लाख रुपये का सामान ऐंठने के बाद जब उससे 30 लाख रुपये मांगे गये तो उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तरुण और पृथ्वीपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।