Female Wrestler - Sach Kahoon Hindi

महिला पहलवान के पिता बोले, सच्चाई की होगी जीत
कहा, दिल्ली पुलिस को खुद सौंपे सभी दस्तावेज

रोहतक (सच कहूँ/नवीन मलिक)। महिला पहलवानों (female wrestler) द्वारा कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर यौन शोषण के आरोपों को लेकर नाबालिग महिला पहलवान के पिता सामने आए और कहा कि जब बेटी ने नेशनल कैम्प में हुई आपबीती बताई तो एक दम मानो शरीर से आत्मा बाहर निकल गई।

यह भी पढ़ें:– Wrestlers Protest: महिला पहलवानों के मामले में आई बड़ी अपडेट, बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किल…

साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे भाई ने झूठ बोला है, क्योंकि रिश्ते में वह चाचा नहीं बल्कि लड़की का ताऊ लगता है और पिछले कई सालों से सुख दुख में हमारा कोई भी वास्ता नहीं रहा है। स्वयं उन्होंने दिल्ली पुलिस को बेटी के दस्तावेज सौंपे है और उन्हें कानून व न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, जीत सच्चाई की होगी। दरअसल हाल ही में नाबालिग पहलवान के ताऊ ने आरोप लगाया था कि उसके भाई का परिवार दूसरों के प्रभाव में है और बेटी नाबालिग नहीं बालिग है।

वीरवार को नाबालिग महिला पहलवान (female wrestler) के पिता मीडिया के समाने आए कहा कि उनकी लड़ाई सरकार, दिल्ली पुलिस व व्यक्ति विशेष से नहीं है, बल्कि यह न्याय के लिए और गलत को सही करने की लड़ाई है, ताकि भविष्य में खिलाड़ियों के साथ ऐसा दोबारा न हो सके। उन्होंने कहा कि न्याय में देरी हो सकती है, लेकिन जीत हमेशा सच्चाई की होगी और पहलवान सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे है, इसलिए पूरा देश आज उनके साथ है।

महिला रेसलर्स की मेहनत रंग लाई, 28 को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
प्रियंका गांधी ने की बहनों का साथ देने की अपील

नई दिल्ली। (सच कहूँ न्यूज) डब्ल्यू एफ आई के अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ (Women Wrestlers Strike) दिल्ली के जंतर-मंतर पर इंसाफ के इंतजार में बैठे पहलवानों का धरना आज चौथे दिन भी जारी है। वहीं देश के सॉलिसिटर जनरल (एसजी) तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि डब्ल्यू एफ आई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से पहले प्रारंभिक जांच करनी बहुत जरूरी है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज न करने का जवाब दाखिल किया, जिसमें कहा गया है कि पुलिस आरोपों की जांच करने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज कर सकेगी।

यह भी पढ़ें:– Whatsapp Update: अब 4 फोन में एक साथ चल सकेगा वॉट्सएप, जानें तरीका

दूसरी ओर प्रियंका गांधी ने पहलवानों का साथ देने की अपील करते हुए (Women Wrestlers Strike) कहा कि आइए इन बहनों का साथ दें, ये देश का मान हंै। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि खिलाड़ी देश का मान होते हैं। देश उन पर गर्व क्यों करता है? क्योंकि तमाम मुश्किलों के बावजूद अथक मेहनत और बहुत कुछ सहकर जब वे पदक जीतते हैं, तो उनकी जीत में हमारी जीत होती है।

एफआईआर दर्ज न करना गैर-कानूनी : मालीवाल

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि 5 दिन बीत जाने के बावजूद दिल्ली पुलिस ने रेसलर्स की शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की। ये गैर-कानूनी है। कानून की धारा 166 ए (सी) आईपीसी के तहत अगर पुलिस वाला सेक्सुअल हृॉसमेंट की एफआईआर दर्ज न करे तो उसके खिलाफ एफआईआर हो सकती है। हमने दोषी पुलिस अफसरों पर एफआईआर करने की सिफारिश भेजी है।

पुलिस हमें विरोध करने से कैसे रोक सकती है?

धरने के चौथे दिन की शुरूआत पहलवानों ने जंतर-मंतर की सड़कों पर दौड़ लगाने से की। मॉर्निंग वॉक कॉस्टयूम पहनकर उन्होंने वहां वर्कआउट किया और अस्थाई अखाड़ा मानकर ट्रेनिंग भी की। लगभग1 घंटे तक पहलवानों ने वहां पसीना बहाया। इस दौरान ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जता रहे हैं और ट्रेनिंग भी कर रहे हैं। देश की जनता ने हमें देश के लिए पदक जीतने की जिम्मेदारी दी है और हमें इसे निभाना है। पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है, तो पुलिस हमें विरोध करने या प्रशिक्षण देने से कैसे रोक सकती है?

7 महिला रेसलर्स की याचिका पर सुनवाई करने के लिए सुप्रीम कोर्ट राजी हो गया है। कोर्ट ने कहा- ‘पहलवानों ने याचिका में यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन पर विचार किए जाने की जरूरत है।’ अब इस मामले में शुक्रवार यानी 28 अप्रैल को सुनवाई होगी।

महिला रेसलर्स के मामले को लेकर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अब तक एफआईआर दर्ज नहीं करने को लेकर दिल्ली पुलिस को भी नोटिस जारी किया है। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने 7 महिला शिकायतकर्तार्ओं के नाम ज्यूडिशियल रिकॉर्ड से हटाने के लिए कहा, ताकि इनकी पहचान सामने ना आए।

दोषी को सजा मिलनी चाहिए: योगेश्वर दत्त

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठे पहलवानों के धरने को लेकर विनेश फोगाट और बबीता फोगाट के आरोपों को नकारते हुए जांच कमेटी के सदस्य और ओलंपिक मेडल विजेता योगेश्वर दत्त ने कहा कि कमेटी ने वीडियोग्राफी के द्वारा सभी खिलाड़ियों के बयान लिए हैं, उन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। रिपोर्ट तैयार कर दी गई थी। उसमें कोई कमी की गुंजाइश नहीं थी। सभी 6 सदस्यों द्वारा रिपोर्ट पढ़ने के बाद साइन किए गए। कमेटी के सामने कोई उत्पीड़न की बात नहीं आई। अभी सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान भी लिया और अगले शुक्रवार को सुनवाई होगी। जो भी दोषी है उसे सजा मिलनी चाहिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।