Brahmapuri - Sach Kahoon Hindi

जयपुर में मैनेजर से दुखी, युवक ने की खुदकुशी; सुसाइड नोट लिख ठहराया कंपनी को जिम्मेवार
लिखा- कभी पूरी सैलरी नहीं दी

जयपुर। (सच कहूँ न्यूज) जिले के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक के फांसी का फंदा लगाकर (Suicide) करने का मामला प्रकाश में आया है। मौके पर सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें कपंनी के मैनेजर पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं। ब्रह्मपुरी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रह्मपुरी कागदीवाड़ा क्षेत्र का रहने वाला शुभम (22) करिश्मा फाइनेंस कंपनी में करीब आठ महीने से काम कर रहा था। पिछले तीन-चार महीने से वह ज्यादा परेशान था। सुसाइड नोट में कंपनी के मैनेजर संजीव सैनी का नाम लिखा गया है।

यह भी पढ़ें:– दुकानदार ने फांसी लगाकर दी जान

‘‘मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी कंपनी है। (Suicide) करिश्मा फाइनेंस कंपनी ने कभी मुझे पूरी सैलरी नहीं दी। ये कंपनी फ्रॉड है। इसका मैनेजर संजीव सैनी है। ये मेरे ऊपर आरोप लगा रहा है कि तूने कंपनी का पैसा लिया है। ये कंपनी फ्रॉड है। इसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।’’ पुलिस कंपनी में काम करने वाले अन्य लोगों से भी इस बारे में पूछताछ कर सकती है। उन्होंने बताया कि शुभम के परिवार में 64 वर्षीय पिता सुरेन्द्र दीक्षित, 62 वर्षीय मां पूर्णिमा, भाई रजत दीक्षित (25) और बहन प्रियंका (29) है। प्रियंका का विवाह एक साल पहले हो चुका है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

दो माह से नहीं दी थी तनख्वाह

शुभम के पिता सुरेंद्र दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि बेटा जिस कम्पनी में काम करता था, वहां पर मैनेजर संजीव सैनी टारगेट देता था। टारगेट पूरा नहीं होने पर वह पूरे स्टाफ के सामने जलील करता था। उन्होंने बताया कि दो माह से तनख्वाह भी नहीं दी जा रही थी। पैसा नहीं मिलने और दो माह से लगातार मैनेजर की प्रताड़ना से शुभम ने हार मान ली। वह कुछ कहने की स्थिति में नहीं था। इसलिए उसने सुसाइड कर लिया।

सीआई ब्रह्मपुरी राजवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि पिता की ओर से मिली शिकायत के आधार पर रिपोर्ट ले ली गई है। फाइनेंस कम्पनी के लोगों से इस संबंध में पूछताछ की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।