Mandi Gobindgarh News - Sach Kahoon Hindi

मंडी गोबिंदगढ़ के नितिन इन्सां ने बैंकॉक में फहराया तिरंगा, जीते 4 गोल्ड मैडल
मंडी गोबिंदगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Mandi Gobindgarh News: मंडी गोबिंदगढ़ में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब शहर के होनहार दिव्यांग खिलाड़ी नितिन कुमार डागर इन्सां ने बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित एशिया ओशियानिया पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उसकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शहर में ढोल-नगाड़ों के साथ शानदार स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि 15 वर्षीय नितिन इन्सां ब्लॉक मंडी गोबिंदगढ़, जिला फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला है और डी. मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में दसवीं का विद्यार्थी है। इस संबंध में बात करते हुए नितिन इन्सां ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 20 देशों के 43 खिलाड़ियों ने 2 से 12 अप्रैल तक भाग लिया, जिसमें उसने 65 किलोग्राम वजन वर्ग में चारों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

नितिन ने बताया कि उसने 2 साल पहले पैरा पावरलिफ्टिंग की तैयारी शुरू की थी, अब तक वह सब-जूनियर कैटेगरी में जिला स्तर पर 3 गोल्ड, राज्य स्तर पर 3 गोल्ड और 1 सिल्वर, ‘खेडां वत्न पंजाब दियां’ में 1 सिल्वर और राष्ट्रीय स्तर पर 2 गोल्ड मेडल हासिल कर चुका है। ओपन कैटेगरी में उसने अपने से 20-30 साल बड़े खिलाड़ियों को भी मात दी। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 में उसने दुबई में हुई यूथ एशियन पैरा गेम्स में 65 किलो वजन वर्ग में कांस्य पदक जीता था, जनवरी 2026 में पंजाब पैरा पावरलिफ्टिंग में चयन होने पर उसने सब-जूनियर और जूनियर दोनों वर्गों में गोल्ड मैडल जीते। नितिन इन्सां ने अपनी सफलता का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व अपने पिता दौलत राम और कोच संजीव शर्मा को दिया, उसकी कोचिंग मुख्य कोच जे.पी. सिंह, प्रदीप यादव, नितिन आर्या और राजेन्द्र सिंह रेहलों के नेतृत्व में हुई, जबकि पर्सनल कोच संजीव शर्मा हैं। नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान हरजीत सिंह जीतू ने भी नितिन इन्सां को फूलों के हार से सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि नितिन इन्सां एमएसजी आईटी विंग टीनेज वॉरियर्स का सेवादार भी है।

पूज्य गुरु जी के आशीर्वाद से मिली यह सफलता: पिता दौलत राम

पिता दौलत राम ने भावुक होते हुए कहा कि उनका बेटा पहले भी पैरा ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुका है और बेटे की इस सफलता पर उन्हें बेहद गर्व है। उन्होंने कहा कि यह सब पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं से ही संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि खेलों में जाने से पहले वे पूज्य गुरु जी से मिले थे और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया था, जिनकी बदौलत उनका बेटा यह मेडल जीतने में सफल हुआ है। उन्होंने पूज्य गुरु जी का भी बहुत-बहुत धन्यवाद किया।

Honesty: डेरा श्रद्धालु ने दिखाई ईमानदारी, असली मालिक को लौटाया कीमती मोबाईल
गांव के ही रास्ते में मिला मोबाइल, 15 मैंबरों की मौजूदगी में सौंपा

मंडी गोबिंदगढ़ (सच कहूँ/अमित शर्मा)। Honesty: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए साध-संगत निरंतर मानवता भलाई के कार्य कर रही है। इसी कड़ी के तहत ब्लॉक मंडी गोबिंदगढ़, जोन निऊंयां फतेहगढ़ साहिब के निवासी प्रेमी सेवक हसनदास इन्सां ने अपने गांव की सड़क पर मिले एक मोबाइल फोन को उसके असली मालिक को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है।

जानकारी के अनुसार, गांव निऊंयां, फतेहगढ़ के जिÞम्मेवार 15 मैंबर करतार सिंह इन्सां ने बताया कि प्रेमी सेवक हसन दास इन्सां किसी कार्य से घर से बाहर निकले थे, तभी उन्हें सड़क पर करीब 7 हजार रुपये कीमत का नया मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला। उन्होंने मोबाइल को अपने पास सुरक्षित रखा और असली मालिक की तलाश शुरू की। थोड़ी ही देर बाद उनका संपर्क होशियार सिंह से हुआ, जिन्होंने बताया कि वह मोबाइल उन्हीं का है। इसके बाद हसन दास इन्सां ने 15 मैंबर करतार सिंह इन्सां की मौजूदगी में मोबाइल फोन उसके असली मालिक होशियार सिंह को सौंप दिया।

वहीं मोबाइल वापस मिलने पर होशियार सिंह ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व प्रेमी सेवक हसनदास इन्सां का धन्यवाद करते हुए कहा कि धन्य हैं डेरा श्रद्धालु, जो आज के स्वार्थी समय में भी दूसरों की संपत्ति की रक्षा करते हैं और उसे सही मालिक तक पहुँचाकर समाज में ईमानदारी को जीवित रखते हैं। Honesty

यह भी पढ़ें:– White Hair Problem: “बाल सफेद क्यों होते हैं? जाने क्या है विटामिन B-12 की अहमियत”

चलने फिरने में असमर्थ नीतिन इन्सां बना ‘पॉवर लिफ्टिंग चैंपियन’
मंडी गोबिंदगढ़ (सच कहूँ/अनिल लुटावा)। Mandi Gobindgarh News: अगर सही मार्गदर्शन और हौंसला मिले तो युवा कुछ भी कर सकते हैं। ऐसा ही विलक्षण कर दिखाया मंडी गोबिंदगढ़ निवासी 15 वर्षीय नीतिन इन्सां ने पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब मंडी गोबिंदगढ़ निवासी नीतिन इन्सां चलने फिरने में असमर्थ है और उसे खड़ा रहने के लिए भी ‘वॉकर’ का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन नीतिन इन्सां ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद व प्रेरणा से पॉवर लिफ्टिंग में चैंपियन बन गया। नीतिन इन्सां ने महज 15 साल की उम्र तक पहुँचते-पहुँचते ही मेडल्स का ढेर लगा दिया।

उसने एमेटी यूनिवर्सिटी नोएडा में आयोजित पैरा ओलम्पिक सब जूनियर कैटेगरी में 102 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता और स्टेट लेवल पर खेलते हुए पटियाला व फतेहगढ़ साहिब में आयोजित प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक हासिल किए। लुधियाना में आयोजित ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में एक रजत पदक हासिल किया। वहीं जिला स्तर पर तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किए। मंडी गोबिंदगढ़ के सच्चे नम्र सेवादार दौलत राम राजू इन्सां का बेटा नीतिन इन्सां बचपन से ही विकलांगता से जूझ रहा था, लेकिन हिम्मत और जुनून की बदौलत उसने अपनी जिÞंदगी को बोझ नहीं बनने दिया। हर रोज की सख्त मेहनत, दृढ़ विश्वास और अटूट इरादों से उसने वह कर दिखाया जो हृष्ट पुष्ट लोगों के लिए भी आसान नहीं है। Mandi Gobindgarh News

उल्लेखनीय है कि जोन स्तर के मुकाबलों में नीतिन ने ओपन कैटेगरी में हिस्सा लिया और अपनी उम्र से 20-30 साल बड़े खिलाड़ियों से मुकाबला किया। वहां भी वह एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में उभरा और कई पदक जीते। वहीं फतेहगढ़ साहिब के जिला प्रशासन ने भी नीतिन इन्सां की खेल उपलब्धियों को देखते हुए उसे सम्मानित किया है।

यह सब पूज्य गुरु जी के पावन आशीर्वाद से संभव

नीतिन इन्सां के पिता और सच्चे नम्र सेवादार दौलत राम राजू इन्सां ने बताया कि यह सब पूज्य गुरुजी के पावन आशीर्वाद से ही संभव हो पाया। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने नीतिन की माता का स्कैन करने के बाद कह दिया था कि यह बच्चा चल-फिर नहीं सकेगा, इसलिए अबॉर्शन करवा लेना ही ठीक रहेगा, लेकिन परिवार डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा होने और पूज्य गुरुजी के पावन वचनों पर अमल करते हुए अबॉर्शन न करवाने का फैसला लिया। इसके बाद परिवार ने हर तरह से नीतिन को सहयोग दिया और उसका मनोबल कभी गिरने नहीं दिया।

परिवार में तीन बच्चों में सबसे छोटा है नीतिन | Mandi Gobindgarh News

सच्चे नम्र सेवादार दौलत राम राजू इन्सां ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं तथा नीतिन सबसे छोटा है। बड़ा बेटा जतिन व बेटा सिमरन सहित परिवार के सभी लोगों ने नीतिन का खेलों में पूरा सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि नीतिन को पहले डाँस का शौक था परंतु कोविड के दौरान लॉकडाउन लग जाने के कारण उसकी प्रेक्टिस रुक गई। जिसके बाद उसने पॉवर लिफ्टिंग में हाथ आजमाया। दौलत राम राजू इन्सां ने बताया कि बेशक बेटे के पांव कुछ कमजोर है, परंतु उन्हें अपने सतगुरु पर पूर्ण विश्वास था व पूज्य गुरुजी के आशीर्वाद से ही यह संभव हुआ है।

कमजोरी को नजर अंदाज कर शरीर और बाजूओं को बनाया अपनी ताकत

नीतिन इन्सां ने बताया कि वह जन्म से ही पैरों की समस्या से पीड़ित है, लेकिन उसने इसे नजरअंदाज कर अपने शरीर और बाजुओं की ताकत को अपनी शक्ति बनाया और लगातार जीत हासिल की। अपनी कमजोरी को असली ताकत बनाने का हौसला उसे पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं और प्रेरणाओं से मिला।

शाकाहार और फलों के रस को प्राथमिकता

नीतिन इन्सां ने कहा कि जहां इस खेल के लिए अन्य खिलाड़ी अक्सर नॉन-वेज और बाजारी प्रोटीन को प्राथमिकता देते हैं, वहीं उसने पूज्य गुरु जी के पावन वचनों पर अमल करते हुए केवल घर का शाकाहारी भोजन और फलों का रस लेकर यह उपलब्धि हासिल की। उसने यह भी बताया कि उसके कोच की ट्रेनिंग और कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि उसने 220 किलो वजन को 25 सैकेंड तक होल्ड करके रखा। Mandi Gobindgarh News

यह भी पढ़ें:– New Wheat Variety: गेहूं की आई नई किस्म, अधिक उत्पादन की गारंटी, किसानों को होगा फायदा, जानिये…

डेरा श्रद्धालु ने जान की परवाह न करते बुजुर्ग महिला को नहर से सुरक्षित निकाला
गोबिन्दगढ़/जेजियां (सच कहूँ/भीम सैन इन्सां)। Gobindgarh Jejian News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत निरंतर मानवता भलाई के 168 कार्य कर रही है। इसी कड़ी के तहत ब्लॉक अधीन आते गांव संगतीवाला के एक डेरा श्रद्धालु ने एक बुजुर्ग महिला को नहर में से सुरक्षित बाहर निकाल उसकी जान बचाकर इन्सानियत काफर्ज निभाया है।

जानकारी के अनुसार प्रताप सिंह इन्सां नंगला ने बताया कि शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार प्रगट सिंह इन्सां पुत्र हाकम सिंह, गांव संगती वाला अपने परिवार सहित सुबह 7:30 बजे के करीब खेत में धान की रोपाई के लिए जा रहा था। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक बुजुर्ग महिला ने गांव संगतीवाला की नहर में छलांग लगा दी। प्रगट सिंह इन्सां ने अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में छलांग लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि अगर समय रहते उक्त महिला को नहर से बाहर नहीं निकाला जाता तो नहर में पानी का बहाव तेज होने से उक्त महिला की मौत हो सकती थी। Gobindgarh Jejian News

प्रगट सिंह इन्सां की बहादुरी व तत्परता से उक्त महिला की जान बच गई। इस दौरान डेरा श्रद्धालु प्रगट सिंह इन्सां ने उक्त बुजुर्ग महिला के परिवार का पता लगाकर उसके परिजनों को गांव छाजली में बुलाकर उन्हें सौंप दी। महिला के परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग महिला मानसिक तौर पर परेशान रहती है, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। महिला के परिजनों ने पूज्य गुरुजी व डेरा श्रद्धालु प्रगट सिंह इन्सां का तहेदिल से धन्यवाद करते कहा कि धन्य हैं डेरा सच्चा सौदा के सेवादार जो अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रगट सिंह इन्सां की दिलेरी से हमारे पारिवारिक सदस्य की जान बच गई। वहीं क्षेत्र में प्रगट सिंह इन्सां द्वारा किए गए इस नेक कार्य की भरपूर प्रशंसा हो रही है। Gobindgarh Jejian News

यह भी पढ़ें:– UP Weather News: यूपी की इस नदी का जल स्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा, गलियों में आया पानी, इन जिलों में भारी …

Bulldozer: लोहा नगरी में नशा तस्करों की जायदाद पर फिर चला प्रशासन का ‘पीला पंजा’
बीते दो महीनों में नशा तस्करों के खिलाफ 150 से अधिक मामले दर्ज कर 250 से अधिक आरोपी किए काबू: अग्रवाल

मंडी गोबिन्दगढ़ (सच कहूँ/अमित शर्मा)। Mandi Gobindgarh News: युद्ध नशों के विरुद्ध मुुहिम के तहत राज्य भर में सरकार व प्रशासन कार्रवाई को अंजाम दे रहा है। पंजाब सरकार द्वारा पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए चलाई जा रही युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम के तहत जिला फतेहगढ़ साहिब में नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई युद्ध स्तर पर जारी है, जिसके तहत फतेहगढ़ साहिब के पुलिस व प्रशासन ने जिला पुलिस प्रमुख शुभम अग्रवाल के नेतृत्व व एसपी राकेश यादव के नेतृत्व में थाना प्रमुख मनप्रीत सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ मंडी गोबिन्दगढ़ की स्थानीय टेहा कॉलोनी में दो महिला नशा तस्करों द्वारा बनाए गए 3 मंजिला अवैध निर्माण को जमींदोज करते हुए नशों के कारोबार से जुड़े लोगों को यह सख्त व स्पष्ट संदेश दिया है कि पंजाब सरकार इस सामाजिक बुराई का मुकम्मल सफाया करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है व किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। Fatehgarh Sahib News

पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई का जायजा लेते हलका अमलोह के विधायक गुरिन्द्र सिंह गैरी बड़िंग ने कहा कि सीएम भगवंत मान ने राज्य को रंगला पंजाब बनाने के तय किए लक्ष्य को साकार किया जा रहा है व नशों के विरुद्ध चलाई यह मुहिम जमीनी स्तर पर लागू हो रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी विधानसभा हलका अमलोह में दो बार नशा तस्करों की काली कमाई से बनाई जायदाद को तोड़ा गया है। Fatehgarh Sahib News

इस मौके डीएसपी अमलोह गुरदीप सिंह, नगर कौसिंल के प्रधान हरप्रीत सिंह प्रिंस, कार्यकारी अधिकारी चेतन शर्मा, जूनियर इंजीनियर गौरव धीर, एटीपी रजनी गुप्ता, सुपरडैंट किरनदीप सिंह, सुपरडैंट सैनीटेशन सन्दीप शर्मा, इंस्पैक्टर सुनील मित्तल, नेहा रानी, राजन कुमार व बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मचारी मौजूद थीं।

वहीं एसएसपी शुभम अग्रवाल ने एसपी राकेश कुमार यादव व भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बताया कि इस कॉलोनी में महिला नशा तस्कर सानिया व उसकी सास सुरिन्दर कौर, जिनके खिलाफ मामले दर्ज हैं व उनके द्वारा किए गए अवैध कब्जे को तोड़ने की कार्रवाई दौरान पुलिस ने अमन कानून की स्थिति कायम रखी है। इस मौके जेसीबी की सहायता से अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई अमल में लाई गई। उन्होंने कहा कि संबंधित महिलाओं के खिलाफ नशा तस्करी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं और इस समय वह नाभा जेल में बन्द हैं। उन्होंने कहा कि फतेहगढ़ साहिब में अब तक 150 से अधिक पुलिस केस दर्ज कर 250 से अधिक आरोपी काबू किए जा चुके हैं। अग्रवाल ने कहा कि अब तक 50 से अधिक ऐसे लोगों नशा मुक्ति केन्द्रोें में दाखिल करवाकर उचित इलाज करवाया जा रहा है, जो नशों की दलदल में फंसे हुए थे। Fatehgarh Sahib News

यह भी पढ़ें:– कूड़े के उठान नहीं हुआ तो महिलाओं ने लगाया जाम, डेढ़ घंटे तक लगे जाम से वाहनों की लगी रही लंबी कतारें

मंडी गोबिन्दगढ़ के नितिन इन्सां ने जीता गोल्ड
17वीं सब-जूनियर नेशनल पैरा पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप:

एक बार फिर अपनी दिव्यांगता को अपने हौंसले से हराया | Fatehgarh Sahib News

काऊंसलर अशोक शर्मा ने नितिन इन्सां को जीत पर दी बधाई

मंडी गोबिन्दगढ़ (सच कहूँ/अमित शर्मा)। Mandi Gobindgarh News: पंजाब के लोहा नगरी के नितिन इन्सां ने 17वीं सब जूनियर राष्ट्रीय पैरा पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मैडल जीतकर शहर, स्कूल व अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। नितिन जो कि जन्म से ही शारीरिक रूप से दिव्यांग है व स्थानीय एसडी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ता है, ने अपनी काबलियत के दम पर इस राष्ट्रीय मुकाबले में गोल्ड जीतकर यह उपलब्धि हासिल की है। Fatehgarh Sahib News

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के नोयडा में उतर प्रदेश पैरा खेल एसो. द्वारा स्थानीय एमटी यूनिवर्सिटी के हाल में 16 से 18 मार्च तक राष्ट्रीय लेवल सीनियर जूनियर व सब जूनियर लैवल के पैरा पॉवर लिफ्टिंग के विभिन्न भार वर्ग के मुकाबले करवाए गए, जिसमें विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल के जौहर दिखाए। इस खेल चैम्पियनशिप मुकाबले में नितिन ने (65 किलो वर्ग के सब जूनियर श्रेणी) में 102 किलो वजन की बैंच प्रैस लगाकर पहला स्थान हासिल किया। Fatehgarh Sahib News

उसकी यह जीत शहर व राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। इस जीत उपरांत घर पहुंचे नितिन का परिजनों व नगर कौंसिल के उप प्रधान व वार्ड काऊंसलर अशोक शर्मा ने फूलों के हार पहनाकर स्वागत किया। नितिन इन्सां ने अपनी जीत के बाद बताया कि यह मेरे लिए केवल एक मैडल नहीं, बल्कि मेरी कोच की लगन व मेरे माता-पिता के भरोसे की जीत है। मेरा अगला लक्ष्य अब अंतरराष्टÑीय स्तर पर देश के लिए मैडल जीतना है।

वहीं उनके कोच संजीव शर्मा व एसडी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के चेयरमैन विनोद, प्रिंसीपल अर्चना गुप्ता, खेल अध्यापक पलविन्दर सिंह व समूह स्टाफ ने भी नितिन को इस जीत के लिए बधाई दी। इस मौके नितिन को जीत की बधाई देने वालों में उनकी मां रूबी इन्सां, पिता दौलत राम राजू इन्सां 85 मैबर पंजाब, मनोज इन्सां, अजय इन्सां, रवी इन्सां, विपिन इन्सां, जगसीर इन्सां, गुरजिन्दर इन्सां, मनूराज इन्सां, साहिल इन्सां, तरुन इन्सां सहित अन्य मौजूद थे। Fatehgarh Sahib News

यह भी पढ़ें:– मानगढ़ में भट्ठे पर किया अवैध कब्जा छुड़वाया

मंडी गोबिंदगढ़ में ड्रग तस्कर का अवैध अतिक्रमण ध्वस्त
नशा तस्करों को चेतावनी, वह अपना अवैध कारोबार बंद कर दें, अन्यथा ऐसी कार्रवाई के लिए तैयार रहें | Fatehgarh Sahib News

मंडी गोबिंदगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Mandi Gobindgarh News: पंजाब सरकार ने राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत बुधवार को फतेहगढ़ साहिब जिला पुलिस प्रमुख शुभम अग्रवाल की देखरेख में मंडी गोबिंदगढ़ के मास्टर कॉलोनी में एक मादक पदार्थ तस्कर के घर को ध्वस्त कर दिया गया। यह घर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था। Fatehgarh Sahib News

जिला पुलिस प्रमुख शुभम अग्रवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने ड्रग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मास्टर कॉलोनी में रहने वाले परिवार पर दो मामले दर्ज हैं 2024 में एनडीपीएस एक्ट के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नशीले पदार्थ बेचने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि वे अपना अवैध कारोबार बंद कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिले में छह और घरों की पहचान की गई है, और जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अमलोह विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरिंदर सिंह गैरी वडिंग ने कहा कि सरकार पंजाब के युवाओं को बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। Fatehgarh Sahib News

यह भी पढ़ें:– Punjab Transfers: बॉर्डर पर भेजे तहसीलदार व नायब तहसीलदार, नहीं मिली किसी को पोस्टिंग

लोहा कारोबारी का करिन्दा ही निकला लूट का ‘मास्टरमाइंड’
23 लाख की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

आरोपियों से पुलिस ने 14 लाख नगदी, एक देसी पिस्तौल व एक एक्टिवा स्कूटी की बरामद | Robbery

मंडी गोबिन्दगढ़ (सच कहूँ/अमित शर्मा)। लोहा नगरी के नाम से जानी जाती नगरी मंडी गोबिन्दगढ़, (Mandi Gobindgarh) जहां हर रोज लोहा कारोबारियों द्वारा लाखों रूपये में लेन-देन किया जाता है लेकिन पिछले कुछ समय में से शहर में लोहा कारोबारियोंं व उनके कारिन्दों से लाखों की नगदी छीने जाने (Robbery) की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। बेशक जिला पुलिस को अपनी सूझबूझ व अपने कर्मचारियों की मेहनत से इन मामलों को सुलझाने में सफलता मिलती आ रही है।

इसी तरह बीते दिनों स्थानीय शहर के लोहा कारोबारी सुशील कुमार से कुछ अज्ञात लूटेरों ने करीब 23 लाख रूपये लूट (Robbery) कर बड़ी घटना को अंजाम दिया गया, जिसके चलते सुशील कुमार ने स्थानीय पुलिस को उसके साथ हुइ्र इस घटना की जानकारी दी, जिस पर जिला पुलिस द्वारा जारी निर्देशों व अमलोह के डीएसपी हरपिन्दर कौर द्वारा बनाई गई टीमों द्वारा इस लूट की वारदात के मामले को सुलझाते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे लूट की रकम में से करीब 14 लाख रूपये बरामद कर लिए गए हैं।

जानकारी देते जिला फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल ने बताया कि 3 अक्तूबर को हुई इस लूट की वारदात को सुशील के कारिन्दे राहुल कुमार, राजा सिंह, वीरू सिंह व एक अन्य साथी द्वारा अंजाम दिया गया। राहुल कुमार पीड़ित के पास पैमेंट एकत्रित करने की नौकरी करता था। बीती 3 अक्तूबर को राहुल ने करीब 23 लाख 15 हजार रुपये एकत्रित किए, जो उसने सुशील के कहने पर स्थानीय बैंक में जमा करवाने जाना था लेकिन राहुल यह नगदी अपने मालिक सुशील को देकर किसी काम का बहाना बनाकर वहां से चला गया, जिसके चलते जब इस रकम को सुशील कुमार

खुद बैंक में जमा करवाने जा रहा था तो इन आरोपियों ने पीड़ित को रास्ते में घेर कर पिस्तौल की नोक पर उससे नगदी छीन ली व फरार हो गए। इस संबंधी जब सुशील ने पुलिस को सूचित किया तो फतेहगढ़ साहिब के एसपी (आई) राकेश यादव, अमलोह के डीएसपी हरपिन्दर कौर ने विभिन्न टीमें बनाकर मामले की गहनता से जांच की, जिसमें पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले राहुल कुमार, राजा सिंह व वीरू सिंह को करीब 14 लाख रूपये की नगदी, एक पिस्तौल और एक एक्टिवा स्कूटी सहित काबू कर लिया है। Robbery

उन्होंने कहा कि इनका एक साथी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है और जल्द ही उसे भी काबू कर लिया जाएगा। इसके साथ ही इन आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर इनका रिमांड हासिल किया जाएगा और इस मामले की और भी गहनता से जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें:– युद्ध विश्व के लिए दुर्भाग्य, परिणाम हो सकते हैं विनाशकारी

चार आरोपी गिरफ्तार, 38 लाख 60 हजार रूपये की राशि बरामद
लूट की वारदात मामले को फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने किया हल

आरोपियों से कार, दो पिस्तौल सहित 8 कारतूस भी हुए बरामद

मंडी गोबिन्दगढ़। (सच कहूँ/अमित शर्मा) जिला फतेहगढ़ साहिब (Fatehgarh Sahib Police) की मशहूर लोहा नगरी में बीते दिनों लोहा व्यापारी के कार्यालय से में उसके कारिन्दे को बन्दी बना कर लाखों रूपये की हुई लूट के मामले को जिला पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है।

यह भी पढ़ें:– रोवर्स रेंजर्स को दिया गांठ लगाने का प्रशिक्षण

जानकारी देते फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी रवजोत कौर ग्रेवाल ने बताया कि मंडी गोबिन्दगढ़ के क्षेत्र मोतिया खान में कृष्णा अलॉयज में हुई लूट के मामले को पुलिस द्वारा हल करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले करीब 4 आरोपियों को लूट की रकम 38 लाख 60 हजार सहित एक वरना कार व दो पिस्तौल सहित 8 जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार कर इस मामले को सुलझाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को जांच करते एक आरोपी जिसका नाम जसकरन सिंह निवासी खन्ना है, कृष्णा अलॉयज के नजदीक ही काम करता था व इसे कार्यालय में आने वाले कैश की जानकारी थी। वहीं इसके कुछ साथियों ने इसके साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

ग्रेवाल ने कहा कि इन आरोपियों में रविन्द्र पाल सिंह उर्फ घोड़ा निवासी पटियाला (Fatehgarh Sahib Police) पर पहले भी विभिन्न जिलों के थानों में करीब 6 मामले दर्ज हैं और यह सी कैटागिरी का गैंगस्टर भी है, जबकि दो आरोपी सन्दीप सिंह व संजीव सिंह पर भी कुछ मामले दर्ज हैं और संजीव सिंह जो कि पीओ चला आ रहा था, को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर इनका रिमांड हासिल कर गहनता से जांच की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।