UP-Haryana Border - Sach Kahoon Hindi

UP-Haryana Border: हरियाणा प्रशासन ने बॉर्डर पर फिर रोका यूपी का गेंहू
कैराना। हरियाणा प्रशासन ने एक बार फिर यूपी-हरियाणा बॉर्डर (UP-Haryana Border) पर यूपी के किसानों के गेंहू के वाहनों को रोक दिया। इसे लेकर किसानों ने हंगामा किया। उन्होंने वाहनों को हरियाणा में एंट्री दिए जाने की मांग की। बॉर्डर पर तैनात हरियाणा के अधिकारियों ने मंडियों में अधिक गेंहू होने और मौसम खराब होने के चलते प्रतिबंध होने का हवाला दिया है।

दो दिन पूर्व यूपी से हरियाणा की मंडियों में गेंहू लेकर जा रहे यूपी के (UP-Haryana Border) किसानों की ट्रैक्टर-ट्रालियों और पिकअप गाड़ियों को हरियाणा पुलिस एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने बॉर्डर पर रोक दिया था। इसके बाद किसानों ने हंगामा करते हुए मामले की सूचना भारतीय किसान यूनियन को दी थी, जिस पर बुधवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने हरियाणा प्रशासन के खिलाफ बॉर्डर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया था और यूपी के किसानों के वाहनों को जबरन हरियाणा में एंट्री करा दी थी। गुरुवार को एक बार फिर यूपी के किसानों को हरियाणा में जाने के दौरान हरियाणा पुलिस एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने बॉर्डर पर रोक दिया।

इसके बाद किसानों ने हंगामा कर दिया। मौके पर तैनात सनौली थाना क्षेत्र की (UP-Haryana Border) यमुना ब्रिज चौकी इंचार्ज दलवीर सिंह व ड्यूटी मजिस्ट्रेट/एडीओ कृषि डॉ. संदीप बजाज ने किसानों से वार्ता की। बताया कि हरियाणा की मंडियों में अधिक गेंहू आ रहा है, जिस कारण जगह नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा मौसम भी खराब है। ऐसे में बारिश से गेंहू खराब होने की आशंका भी है। इसी को देखते हुए पानीपत जिला प्रशासन की ओर से यूपी के किसानों के गेंहू के वाहनों पर फिलहाल प्रतिबंध लगाया गया है। यह भी कहा कि उच्चाधिकारियों से आदेश प्राप्त होने के बाद वाहनों को हरियाणा में एंट्री दे दी गई है। वहीं, यूपी के किसानों ने हरियाणा प्रशासन से गेंहू के वाहनों को हरियाणा में विक्रय करने की अनुमति देने की मांग की है।,

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।