Drug Trafficking - Sach Kahoon Hindi

Manipur Crime:1.5 करोड़ की और लाखों की अफीम बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार
Manipur Crime: इंफाल (एजेंसी)। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग एंटी-ड्रग ऑपरेशन में मुख्य नारकोटिक्स सप्लायर और एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने भारी मात्रा में म्यांमार की अफीम और ब्राउन शुगर भी जब्त की है।  एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक छापेमारी के दौरान, मणिपुर पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की एक संयुक्त टीम ने चुराचांदपुर जिले के एक होटल से नेंगजतुआन उर्फ ​​तुआनपी को गिरफ्तार किया, जो मिजोरम के साथ सीमा और म्यांमार के साथ एक बिना बाड़ वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है। Manipur News

गिरफ्तार व्यक्ति एक प्रमुख ड्रग आपूर्तिकर्ता है और एनसीबी, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और मणिपुर पुलिस द्वारा पंजीकृत नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम 1985 के तहत कई मामलों में वांछित है। इंफाल पूर्वी जिले के मंत्रीपुखरी बाजार और उसके आसपास चलाए गए एक अन्य मादक द्रव्य विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों ने लगभग 22 लाख रुपए मूल्य की 3.66 किलोग्राम संदिग्ध अफीम जब्त की और तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अनिल दास (75) रोशन बसनेत (48) और गोमा कार्की (33) के रूप में की गई, जो राज्य के विभिन्न जिलों के निवासी थे। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जब्त किया गया मादक पदार्थ पड़ोसी देश म्यांमार से आया है। जो मणिपुर के साथ लगभग 400 किमी लंबी बिना बाड़ वाली सीमा साझा करता है। म्यांमार दुनिया में अफीम के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक बना हुआ है। खासकर इसके उत्तरी क्षेत्रों में जिसमें काचिन और शान राज्य भी शामिल हैं। Manipur News

जब्ती पिछले कई महीनों से मणिपुर में सक्रिय म्यांमार से जुड़े मादक पदार्थों की तस्करी नेटवर्क पर एक और बड़ी कार्रवाई का प्रतीक है। तीसरे ऑपरेशन में मणिपुर पुलिस ने पर्वतीय चंदेल जिले के सुगनू क्षेत्र की निवासी तिन्नई थाडौ (52) को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से लगभग 1.6 किलोग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की, जिसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपए से अधिक है। महिला को चुराचांदपुर जिले के सोंगजा खोपी गांव इलाके से गिरफ्तार किया गया।

इस बीच, केंद्र और राज्य दोनों के सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई जारी रखी है। राज्य भर के सीमावर्ती, मिश्रित आबादी वाले और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान और क्षेत्र प्रभुत्व अभ्यास जारी है। उग्रवादियों, अन्य प्रारंभिक तत्वों और संदिग्ध वाहनों की आवाजाही पर अंकुश लगाने के लिए पूरे मणिपुर में घाटी और पहाड़ी दोनों जिलों में कुल 112 नाके-चौकियां स्थापित की गई हैं।

सुरक्षा बल इंफाल-जिरीबाम राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-37) पर आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले ट्रकों सहित वाहनों को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए राजमार्ग के संवेदनशील हिस्सों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और काफिले की सुरक्षा जारी रखी गई है। मणिपुर पुलिस ने जनता से अफवाहों या गलत सूचनाओं पर विश्वास न करने का आग्रह किया है और लोगों को सोशल मीडिया पर प्रसारित फर्जी वीडियो से सावधान रहने की सलाह दी है। Manipur News

‘ऑपरेशन प्रहार’: पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में 37 लोग किए गिरफ्तार
बरनाला (सच कहूँ/जसवीर गहल)। Barnala News: बरनाला पुलिस ने रविवार को ‘युद्ध नशों के विरूद्ध’ अभियान और ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में घेराबंदी कर विशेष तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 177 पुलिस कर्मियों ने कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के संदेह में 132 लोगों को हिरासत में लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘युद्ध नशों के विरूद्ध’ अभियान और ‘आॅपरेशन प्रहार’ के तहत जिलेभर में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान नशा तस्करी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि बरनाला शहर में नगर निगम कार्यालय के पीछे का क्षेत्र, सेंसी बस्ती, बस स्टैंड के आसपास का इलाका तथा तपा के बाजीगर बस्ती और भदौड़ सहित अन्य स्थानों को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित कर कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 177 पुलिस कर्मियों ने नशा तस्करी से जुड़े लोगों के घरों और अन्य ठिकानों की गहन तलाशी ली। इस दौरान 132 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिनमें से 37 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त 41 अन्य लोगों के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की गई। एसएसपी ने नशा तस्करी में शामिल लोगों को अपने गैरकानूनी गतिविधियों से बाज आने की कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इसके बावजूद किसी ने ऐसे कार्य जारी रखे, तो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Barnala News: एक व्यक्ति को हिरासत में लेते समय एसएचओ लखविन्द्र सिंह।

Sri Ganganagar Police: पाकिस्तान से हैरोईन तस्करी करने वाले गिरोह पर श्रीगंगानगर पुलिस को बड़ी सफलता
Sri Ganganagar Police: श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज़)। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सीमा संकल्प' के तहत जिला पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में हेरोइन, नकदी और एक कार जब्त की है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। Sri Ganganagar News

जिला पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत लगातार मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों और संगठित अपराध पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत जैतसर और समेजा कोठी थाना पुलिस ने यह सफलता हासिल की।

नाकाबंदी के दौरान पकड़ी गई संदिग्ध कार

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंजाब नंबर की एक कार में अवैध मादक पदार्थ की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जैतसर क्षेत्र में नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम की एक कार को टक्कर मार दी। Sri Ganganagar News

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को घेरकर कब्जे में ले लिया। तलाशी लेने पर कार से 20 पैकेटों में लगभग 9.9 किलोग्राम हेरोइन तथा 1.40 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन भी जब्त कर लिया। इसी अभियान के तहत समेजा कोठी थाना पुलिस ने एक अलग कार्रवाई करते हुए एक महिला के कब्जे से 511 ग्राम से अधिक हेरोइन तथा 21,200 रुपये नकद बरामद किए। महिला को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों मामलों में एनडीपीएस अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। बरामद मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला, तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। Sri Ganganagar News

Drug Trafficking : नशा तस्करी पर लगाम जरूरी
– Drug Trafficking –

हाल ही में पंजाब पुलिस ने 70 लाख से अधिक नशीली गोलियों के रैकेट का भंडाफोड़ किया। गिरफ्तार व्यक्ति हिमाचल प्रदेश की एक फैक्ट्री से पांच राज्यों में नशीली दवाएं सप्लाई कर रहे थे। भले ही गिरफ्तारियों और बरामदगी से नशीली दवाओं की आपूर्ति श्रृंखला आंशिक रूप से टूटी है, लेकिन सबसे चिंताजनक बात यह है कि पता नहीं यह सप्लाई कब से हो रही थी और अब तक कितने लोगों तक पहुंच चुकी है। दूसरा सवाल भी अहम है कि पिछले एक दशक से अलग-अलग राज्यों की पुलिस नशे के खिलाफ काम कर रही है, जिसके मुताबिक अब तक नशे की तस्करी (Drug Trafficking) खत्म हो जानी चाहिए थी, लेकिन इतनी बड़ी पुलिस व्यवस्था होने के बावजूद भी नशे का काला कारोबार निर्विघ्न जारी है।

यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि गिरफ्तार तस्करों के पीछे शक्तिशाली लोगों का हाथ है, जिनकी शह पर इतने बड़े स्तर पर नशा तस्करी हो रही थी। वे कई राज्यों की पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद भी अपना कारोबार कर रहे थे। शक्तिशाली लोगों का शिकंजे में न आना भी नशे नहीं रुकने का कारण है। यह भी स्वीकार करना होगा कि सरकार की नशा विरोधी नीतियों, पुलिस ढांचे और सामाजिक जागरूकता में कहीं न कहीं कमी है, जिसके कारण नशीली दवाओं की तस्करी जारी है। हमारी व्यवस्था को इतना मजबूत होना चाहिए कि नशा तस्करी निरंतर व बेलगाम न रहे।

Deaddiction: ईमानदारी से नशा मुक्ति के प्रयास होने चाहियें
Deaddiction: जहाँ पंजाब नशे की दलदल से बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है, वहीं नशा तस्करी (drug trafficking) में राजनेताओं के नाम आने गंभीर चिंता का विषय हैं। पंजाब में हर साल अरबों रुपए की ड्रग बरामद हो रही है। पंजाब में प्रतिवर्ष 7500 करोड़ रुपए का ड्रग्स का कारोबार होने का अनुमान है। नशे के कारण गांव के गांव बर्बाद हो रहे हैं। कई गांव तो अनाथों व विधवाओं के गांव के नाम से जाने जाते है। Deaddiction

‘रोड़मैप फॉर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल आॅफ सब्सटेंस एव्यूज इन पंजाब’ नामक इस पुस्तक में पंजाब की 15.4 फीसदी आबादी को नशे की गिरफ्त में दिखाया है जो बहुत ही चिंता का विषय है। नशे की रोकथाम के लिए हर राजनीतिक दल आवाज उठाता रहा है और रोकथाम के लिए प्रयास करता रहा है लेकिन इन सब के बावजूद स्थिति जस की तस है। क्योंकि ये प्रयास दिखावा मात्र ही होते हैं। पंजाब के बड़े-बड़े नेताओं के नाम ड्रग्स के काले धन्धे में आए है। कई बड़े पुलिस अधिकारी भी इस ड्रग्स के कारोबार में संलिप्तता के केस झेल रहे हैं।

जब बड़े व शक्तिशाली लोगों का नशे के कारोबार में हाथ हो तो फिर निष्पक्ष जांच करना व करवाना बड़ा मुश्किल काम होता है। इसी वजह से बड़ी मछलियां बच निकलती है और जनता घुन की तरह पिसती रहती है। हाल ही में पंजाब कांग्रेस के नेता सुखपाल सिंह खैहरा की भी ड्रग्स तस्करी में गिरफ्तारी हुई है। पंजाब कांग्रेस के नेता इसे आम आदमी पार्टी पर बदले की कार्रवाई का आरोप लगा रहे है। जबकि आम आदमी पार्टी इन आरोपों को सिरे से नकार रही है।

उनका कहना है कि सुखपाल सिंह खैहरा को एसआईटी की जांच में नशा तस्करी में संलिप्त पाया गया है। इसीलिए खैहरा की गिरफ्तारी हुई है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि उनकी सरकार नशा खोरी व ड्रग्स तस्करी से कोई समझौता नहीं करेगी चाहे इसमें कोई भी क्यों न हो, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। drug trafficking

घरों के घर बर्बाद करने वाले नशे रूपी इस दानव को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने ही चाहिए, लेकिन पूरी ईमानदारी के साथ ताकि कोई निर्दोष भी न फंसे और कोई गुनाहगार भी न बच सके। राजनेताओं को अपने पराए का भेदभाव किए बिना एकजुटता से, गंभीरता और ईमानदारी से प्रयास करने होंगे तभी समाज इस कोढ़ से मुक्त हो सकता है। Deaddiction

यह भी पढ़ें:– …जब भेड़ों ने चढ़ा ली भांग तो फिर ऐसा हुआ असर कि…

Drug Trafficking: सीमा पार से ड्रग्स तस्करी पर सुरक्षा एजेंसियां चिंतिंत
जयपुर में सेना, बीएसएफ अन्य महकमों का हुआ सेमिनार | Drug Trafficking

जयपुर (सच कहूं न्यूज)। Drug Trafficking: भारतीय सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान मुख्यालय, जयपुर में सेना-सीएपीएफ-पुलिस संयुक्त सुरक्षा सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य युद्ध और शांति के समय भारतीय सेना, सीएपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल और सूचना साझाकरण को बढ़ावा देना था। सेमिनार की अध्यक्षता दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने की। इसमें भारतीय सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, बीडब्ल्यूएचजी, आईबी और राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

संयुक्त अभ्यास में भागीदारी और संसाधनों एवं जनशक्ति के तालमेल पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सेमिनार विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय सेना-सीएपीएफ-पुलिस तालमेल को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम था। लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने सभी स्तरों पर राष्ट्रीय शक्ति के सभी उपकरणों में तालमेल बिठाने के लिए संसाधन तथा कार्य संबंधी तत्त्वज्ञान समेत जानकारी बांटने में तालमेल की आवश्यकता दोहराईक सीमा पर ड्रग्स और तस्करी गतिविधियों के लिए ड्रोन घुसपैठ का मुकाबला करने में बीएसएफ और सेना द्वारा सक्रिय कार्रवाई के विशेष संदर्भ में सभी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया की सराहना की गई। Drug Trafficking

बीएसएफ प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पीवी रामा शास्त्री, विशेष महानिदेशक, बीएसएफ वेस्टर्न कमांड, चंडीगढ़ और पुनीत रस्तोगी, आईपीएस, आईजी, राजस्थान फ्रंटियर ने किया। इसमें आरडी डोगरा, डीआइजी (ऑप्स), परवीन बख्शी डीआइजी (इंट) और वीपी बडोला डीआइजी, एसएचक्यू अबोहर भी शामिल थे। सीआरपीएफ प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कमांडेंट (संचालन, खुफिया और प्रशिक्षण) पूनम गुप्ता ने किया। राजस्थान राज्य पुलिस का प्रतिनिधित्व एस सेंगाथिर, आईपीएस, एडीजी (इंटेलिजेंस) तथा विजय सिंह भांभू, डिप्टी कमांडेंट (जनरल) ने बॉर्डर विंग होम गार्ड प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। Drug Trafficking

यह भी पढ़ें:– Earthquake: बाढ़ की मार झेल रहे हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके

नशा तस्करी के आरोप में महिला की गिरफ्तारी के बाद हुआ बवाल, रोहतक चौकी पर हमला
क्षेत्रवासी बोले- पुलिस पैसे लेकर खुद बिकवाती नशा

एएनसी इंचार्ज ने कहा- मेरी बदली की साजिश

रोहतक। (सच कहूँ न्यूज) पुलिस द्वारा नशा तस्करी के शक में महिला की गिरफ्तारी के बाद पुलिस चौकी (Rohtak News) पर पथराव का विवाद बढ़ने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने भीड़ के खिलाफ नशा बेचने, पुलिस पर जानलेवा हमला करने, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने जैसी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।

दूसरी ओर पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ही उनसे पैसे लेकर नशे का कारोबार करवाती है। फिर अपनी मनमर्जी से उन पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार भी कर लेती हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनको लाठियों से भी पीटा। हालांकि पुलिस इन सभी आरोपों को झूठा करार दे रही है। एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज बोले की यह मेरी बदली करवाने की साजिश है।

क्या है मामला:-

नशा तस्करी के शक में महिला को पकड़ा (Rohtak News)

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को इलाके में नशा बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस द्वारा स्पेशल टीमें बनाई गर्इं। इन टीमों ने मंगलवार रात करतारपुरा, गढ़ी मोहल्ला व खोकराकोट में छापेमारी की। जहां पहले पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनाकर नशा तस्कर के पास भेजा, जिसके पास उसे नशा मिल गया। तत्पश्चात पुलिस ने एक महिला को नशा तस्करी के शक में पकड़ लिया।

परिजनों एवं पुलिस में हाथापाई

पुलिस द्वारा महिला को पकड़ने के बाद महिला के परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस का रास्ता रोकते हुए महिला को ले जाने से रोक दिया, जिससे दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। इससे वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस ने की डंडे दिखाकर लोगों को भगाने की कोशिश (Rohtak News)

मामला तनावपूर्ण होने के बाद पुलिस ने डंडे दिखाकर लोगों को भगाने की कोशिश की तो इसके विपरीत उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। यह देखकर पुलिस पार्टी को वहां से जान बचाने के लिए भागना पड़ा। इसके बाद पुलिस वाले इंदिरा कॉलोनी पुलिस चौकी आ गए। भीड़ भी उनके पीछे आ गई और पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया।

क्षेत्र वासियों का हवाला

क्षेत्र निवासी विजयपाल ने बताया कि पुलिस ने जिस महिला को पकड़ा, पुलिस ने उससे भी पैसे लिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि यहां नशे का कारोबार चलता है। पुलिस ही यह काम करवाती है। अगर पुलिस चाहे तो नशे का कारोबार रोक सकती है, मगर पुलिस ही यह नहीं चाहती क्योंकि पुलिस ही खुद पैसे लेकर नशा करवाती है। अगर कोई पैसे नहीं देता है तो पुलिस मारपीट करती है।

विजयपाल ने बताया कि पैसे देने से मना करने पर पुलिस ने मारपीट की। इसी एवज में पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया। बच्चों पर लगातार केस दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने इसे पैसे कमाने का धंधा बनाया हुआ है। जिस महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे भी पुलिस ने तीन-चार बार पैसे लिए हुए हैं।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज ने कहा-नशे का धंधा करती है महिला

इस मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज एसआई परविंद्र ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कैलाशो नाम की महिला नशीला पदार्थ बेचने का धंधा कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला का पीछा किया तो महिला ने पुलिस को देखकर अपना रास्ता बदल लिया, लेकिन दूसरी तरफ से भी टीम आ रही थी। टीम में महिला स्टाफ भी था। उन्होंने महिला को रोक लिया। महिला के हाथ में सामान था।

पुलिस टीम महिला को लेकर चौकी की तरफ आ रही थी। वहां पर उनके परिवार के दो-तीन घर हैं। उस समय तो परिवार वाले कुछ बोले नहीं। लेकिन बाद में जब वे पुलिस चौकी से करीब पहुंचे तो चौकी से 20 मीटर दूरी पर एक व्यक्ति ने पीछे से पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। एक पत्थर पुलिसकर्मी के सिर में लगा, जिसका पता नहीं लगा, लेकिन वे महिला को लेकर चलते रहे। जब वे चौकी तक पहुंचे तो वहां पर भी आरोपी आ गए। जहां पुलिस पर हमला किया।

जब लोग टीम पर हावी होने लगे तो पुलिस ने लोगों को हटाने का प्रयास किया, इस दौरान लाठी किसी ने नहीं चलाई। महिला का लड़का भी अपनी मां को लेकर भागना चाहता था, लेकिन टीम ने उन्हें भागने नहीं दिया गया। इसके लिए पुलिस वालों ने चोटें भी खाई। जिसके बाद वे आरोपियों को थाने ले आए।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज ने आरोपों को नकारा

पैसे लेने के आरोपों को नकारते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज एसआई परविंद्र ने कहा कि उन्होंने इंचार्ज रहते हुए नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की है और मामले भी दर्ज किए हैं। पहले भी उन पर आरोप लगाए हैं। मेरे आने के बाद इन लोगों का धंधा बंद हो गया। ये लोग चाहते हैं कि उनकी यहां से बदली हो जाए, ताकि उनका नशे का कारोबार फिर से चलने लगे।

क्या कहते हैं डीएसपी

डीएसपी मुख्यालय डॉ. रविन्द्र ने बताया कि एएनसी की टीम ने सूचना के आधार पर करतारपुर गली में खड़ी महिला कैलाशों को शक के आधार पर काबू किया। उसकी तलाशी ली तो उसके पास 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। महिला के खिलाफ सिटी थाना में मामला दर्ज किया है। जैसे ही आरोपी महिला को पुलिस टीम ने पकड़ा तो महिला के परिवार वालों ने उसे छुड़ाने के लिए पत्थरों से पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इस दौरान कई पुलिस जवानों को चोटें आईं व एक पुलिस जवान की जेब से पैसे भी छीने गए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।