Haryana Roadways - Sach Kahoon Hindi

Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज में अब सामान ले जाने के भी लगेंगे अलग टिकट, जानिए नए नियम
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज, जिसे प्रदेश की लाइफलाइन कहा जाता है, अब यात्रियों के सामान को लेकर सख्त नियम लागू करने जा रही है। अक्सर बसों में यात्री भारी घरेलू सामान और व्यापारिक वस्तुएं लेकर सफर करते हैं, जिससे अन्य यात्रियों को परेशानी होती है। इसी समस्या को देखते हुए हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने सामान ढोने को लेकर नई किराया सूची जारी की है। नए नियमों के अनुसार अब बस में भारी सामान ले जाने पर यात्रियों को अतिरिक्त टिकट खरीदनी होगी। कुछ मामलों में तो 5 से 6 टिकट तक का भुगतान करना पड़ सकता है।

सोफा, अलमारी और डबल बेड पर ज्यादा किराया

रोडवेज विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार यदि कोई यात्री बस में सोफा सेट, बड़ी अलमारी, डबल बेड या चक्की जैसा भारी सामान लेकर सफर करता है, तो उसे 2 से 3 अतिरिक्त टिकटें लेनी होंगी।
वहीं बड़े आकार के सामान या ज्यादा जगह घेरने वाली वस्तुओं पर 5 से 6 टिकट तक का किराया लगाया जा सकता है। विभाग का कहना है कि इसका उद्देश्य बसों में भीड़ कम करना और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करना है।

साइकिल, टीवी और कंप्यूटर पर भी लगेगा शुल्क

नई सूची में रोजमर्रा के कई सामानों के लिए भी अलग किराया तय किया गया है।

साइकिल ले जाने पर आधी टिकट
LCD ले जाने पर आधी टिकट
टीवी या कंप्यूटर पर एक पूरी टिकट
व्यापारी के एक बैग पर आधी टिकट

इतना ही नहीं, पिंजरे में बंद दो पैरों वाले पक्षी के लिए भी एक पूरी टिकट देनी होगी, जबकि चार पैरों वाले जानवर के लिए दो टिकटों का प्रावधान रखा गया है।

सामान के वजन के हिसाब से लगेगा किराया

रोडवेज ने सामान के वजन को लेकर भी स्पष्ट नियम बनाए हैं।

20 किलो तक सामान — मुफ्त
20 से 40 किलो — एक अतिरिक्त टिकट
40 से 80 किलो — दो टिकट
80 किलो से अधिक — तीन टिकट

इससे ज्यादा वजन या अधिक जगह घेरने वाले सामान पर अलग से अतिरिक्त शुल्क लगाया जा सकता है।

व्यापारियों के लिए भी सख्त हुए नियम

नए नियमों में व्यापारिक सामान पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। व्यापारियों द्वारा बसों में लाए जाने वाले बैग और गांठों (Bundles) के आकार के अनुसार किराया तय किया गया है।

विभाग का मानना है कि इससे बसों में अनावश्यक भीड़ कम होगी और आम यात्रियों को सीट और सफर में सुविधा मिलेगी।

इन लोगों को मिलेगी राहत

हालांकि सरकार ने कुछ वर्गों के लिए राहत भी बरकरार रखी है।
कैंसर रोगियों के लिए मुफ्त यात्रा
थैलेसीमिया मरीजों को फ्री सफर
100 प्रतिशत दिव्यांग यात्रियों को मुफ्त सुविधा
सहायकों और स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को भी लाभ
वरिष्ठ नागरिकों को आधा किराया
इसके अलावा सेना के जवानों के व्यक्तिगत सामान को इस किराया सूची से बाहर रखा गया है।

यात्रियों की सुविधा के लिए उठाया कदम

परिवहन विभाग का कहना है कि यह फैसला बसों में व्यवस्था बनाए रखने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से लिया गया है। विभाग को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग बसों को मालवाहक वाहन की तरह इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे आम यात्रियों को परेशानी होती थी। अब नए नियम लागू होने के बाद यात्रियों को सफर से पहले अपने सामान के अनुसार किराये की जानकारी लेना जरूरी होगा।

हरियाणा रोडवेज की समय सारिणी में बदलाव को लेकर आंदोलन की चेतावनी
Hisar-Delhi Route Time Table: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा, सरसा डिपो के पदाधिकारियों ने हिसार-दिल्ली की पुरानी चल रही समय सारिणी में बिना अनुमति बदलाव करने के विरोध में रोडवेज महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने आए सुरेंद्र बैरागी सचिव, लादू राम लूणा, शेरसिंह खोड रोडवेज कर्मचारी यूनियन, पृथ्वी चाहर प्रधान एसकेएस, सुरेंद्र निरानिया प्रधान बीएमएस, प्रवीन बालसमंद सचिव रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ, अमरजीत प्रधान जागृति मंच आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि हिसार आरटीओ ने पुरानी चल रही हिसार-दिल्ली की समय सारिणी में मनमाने तरीके से बदलाव कर दिया है, जोकि प्राइवेट गाड़ियों को फायदा देने की मंशा से किया गया है। Haryana Roadways News

यह फैसला यात्रियों के साथ-साथ रोडवेज विभाग के लिए भी नुकसानदायक है। पदाधिकारियों ने रोडवेज महाप्रबंधक से समय सारिणी में किए गए बदलाव को रूकवाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर इस बदलाव सारिणी को नहीं रोका गया तो सांझा मोर्चा रोडवेज विभाग व जनहित में प्रदेश कार्यकारिणी से विचार-विमर्श कर डिपो के गेट बंद करने व आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने के लिए मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेदारी डिपो प्रशासन की होगी। Haryana Roadways News

बस ड्राइवर व पुलिस कर्मी के बीच हुआ विवाद, रोडवेज कर्मचारियों ने किया चक्का जाम
पुलिस द्वारा एक तरफा कारवाई करने को लेकर जताया विरोध, रोडवेज के चक्का जाम से लोग परेशान, बस स्टैंड पर आवागमन पूरी तरह से प्रभावित

रोहतक (सच कहूँ न्यूज़)। Rohtak News: दिल्ली बस डिपो की बस के ड्राइवर व पुलिसकर्मी के बीच साइड को लेकर हुई आपस में हाथापाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस द्वारा एक बस चालक के खिलाफ एक तरफा कारवाई करने के विरोध में बुधवार को रोडवेज कर्मचारियों ने चक्का जाम कर दिया। इस दौरान बस स्टैड पर पूरी तरह से आवागमन प्रभावित रहा, वहीं लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूरा दिन बस स्टैंड पर जाम लगा रहा। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा, लेकिन रोडवेज कर्मचारियों ने जाम खोलने से मना कर दिया। Rohtak News

रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि जब बस चालक व पुलिस कर्मी के बीच विवाद हुआ है तो पुलिस ने बस चालक के खिलाफ एक तरफा कारवाई क्यो की। पुलिस कर्मी के खिलाफ भी मामला दर्ज होना चाहिए। दरअसल मंगलवार दोपहर को दिल्ली बस डिपो की बस रोहतक बस स्टैंड के बाहर पहुंची तो वहां एक गाडी मौजूद थी, जिसने बस ड्राइवर यशपाल के साथ साइड को लेकर झगडा शुरू कर दिया। गाडी में सवार युवक जिसका नाम सतीश जो अपने आप को एसपी का रीडर बताकर धौंस दिखाने लगा। सतीश ने यशपाल के साथ मारपीट की और उसके खिलाफ शिकायत भी दे दी। पुलिस ने ड्राइवर यशपाल के खिलाफ तो गैर जमानती केस दर्ज कर लिया, लेकिन सतीश के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके विरोध स्वरूप बुधवार सुबह रोडवेज कर्मचारियों ने नए बस स्टैंड पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चक्का जाम कर दिया। Rohtak News

इस दौरान ना तो कोई बस स्टैंड में घुसने दी और ना ही कोई बस को बाहर जाने दिया गया। रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सतीश के खिलाफ भी कारवाई नहीं होती है तब वह वह जाम को नहीं खोलेगे। समाचार लिखे जाने तक रोडवेज कर्मचारियों का जाम जारी रहा। रोडवेज कर्मचारियों के जाम के चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं प्राइवेट बस चालकों ने जमकर चांदी कूटी। रोडवेज कर्मचारियों ने चेताया कि अगर आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में रोडवेज का चक्का जाम कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– मिशन शक्ति 5.0 के तहत मेधावी छात्रा बनी एक दिन की कार्यवाहक प्रभारी

Haryana Roadways: विद्यार्थियों के लिए रोडवेज की विशेष बस सेवा शुरू, अब बिना किसी चिंता के दे सकेंगे परीक्षाएँ
पंचकूला(सच कहूँ/मैनपाल)। पहाड़ी क्षेत्र के विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मोरनी क्षेत्र से 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए विशेष रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। इस पहल से छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुँचने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी और वे बिना किसी चिंता के अपनी परीक्षाएँ दे सकेंगे। कालका विधायक शक्तिरानी शर्मा ने बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुँचने और वापस घर लौटने में हो रही दिक्कतों को गंभीरता से लेते हुए रोडवेज विभाग को विशेष बस सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। Haryana Roadways

विभाग ने भी निदेर्शों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से यह सुविधा शुरू कर दी, जिससे विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है।  विभाग द्वारा विशेष समय-सारणी भी तय की गई है। इसके अनुसार बस सुबह 7:45 बजे मोरनी बस स्टैंड पर पहुँचेगी, जिसके बाद ठीक 8 बजे अमरावती स्थित परीक्षा केंद्र के लिए रवाना होगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोपहर 1:30 बजे बस अमरावती स्कूल के बाहर पहुँचेगी और 1:45 बजे मोरनी के लिए प्रस्थान करेगी, ताकि सभी विद्यार्थी सुरक्षित और समय पर अपने घर लौट सकें। Haryana Roadways

Haryana Roadways: घरौंडा में नहीं रुकी रोडवेज बस, पानीपत टोल पर उतारे कॉलेज स्टुडेंट
बस के अंदर बनाया वीडियो हुआ वायरल, परिजनों में रोष, मंत्री अनिल विज से शिकायत की तैयारी

घरौंडा/करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: घरौंडा बस स्टैंड पर हरियाणा रोडवेज की बस नहीं रोकने और कॉलेज स्टुडेंट को पानीपत टोल पर उतारने का मामला सामने आया है। जम्मू से दिल्ली जा रही रोडवेज बस में सवार छात्र ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। छात्र को घरौंडा में नहीं उतारे जाने से परिवार में गुस्सा है। परिजनों का कहना है कि कंडक्टर ने गलत व्यवहार किया। मामले को लेकर घरौंडा बस स्टैंड इंचार्ज और केबिनेट मंत्री अनिल विज को शिकायत देने की तैयारी की जा रही है। Gharaunda News

शेखपुरा खालसा गांव का अतुल करनाल के सरकारी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। बुधवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह हरियाणा रोडवेज की जम्मू-दिल्ली बस में करनाल से सवार हुआ। उसके साथ घरौंडा का एक अन्य युवक भी था। अतुल के पास हरियाणा रोडवेज का बस पास था। करीब एक बजे बस घरौंडा पहुंची और बस स्टैंड की बजाय फ्लाईओवर पर चढ़ने लगी। इस पर छात्र ने बस रोकने की बात कही, लेकिन कंडक्टर ने मना कर दिया और बहस शुरू हो गई।

स्टुडेंट नीलोखेड़ी में बस रोकने और वहां सवारियां बैठाने पर भी सवाल उठाता है, जिस पर कंडक्टर ब्रेकडाउन की सवारियां होने की बात कहता है। अतुल के पिता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रोडवेज का पास होने के बावजूद बच्चे को परेशान किया गया। अतुल ने कंडक्टर से फ्लाईओवर पर ही उतारने की गुजारिश की थी, लेकिन वहां भी बस नहीं रोकी गई। आरोप है कि टोल पर अचानक बस चलने से अतुल का मोबाइल दरवाजे से टकरा गया, जिससे स्क्रीन टूट गई। वे इस मामले की शिकायत मंत्री अनिल विज और घरौंडा बस स्टैंड इंचार्ज से करेंगे।

अधिकारियों का पक्ष | Gharaunda News

घरौंडा बस स्टैंड इंचार्ज रविशंकर धीमान ने कहा कि वीडियो उनके पास आया है, लेकिन अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली। शिकायत आने पर जांच की जाएगी। वहीं करनाल के जीएम कुलदीप ने बताया कि बस दिल्ली डिपो की थी और उसका घरौंडा में स्टॉप नहीं था। हालांकि अगर सवारी चढ़ चुकी थी तो कंडक्टर को उतारना चाहिए था।

यह भी पढ़ें:– भाकियू जल्द करेगी वेव बिल्डर का मुकम्मल इलाज: जयकुमार मलिक

हरियाणा रोड़वेज बसों में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, विज ने किया ऐलान
सिरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में रोडवेज के बेड़े में जल्द ही नई बसों को शामिल किया जाएगा और बसों में ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। विज ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ट्रैकिंग सिस्टम लागू होने से बसों की सटीक लोकेशन यात्रियों को मिलती रहेगी। आम आदमी एप के जरिए भी बसों की लोकेशन का पता लगा सकेंगे। इसके अलावा एयरपोर्ट की तर्ज पर बस अड्डों पर स्क्रीन भी लगाई जाएगी, जिससे यात्रियों को बस के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि रोडवेज बेड़े में विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने शहरी क्षेत्र में नीचे लटकती बिजली की तारें और मीटर के संबंध में बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस समस्या का जल्द से जल्द स्थाई समाधान किया जाए और लटकती बिजली की तारों को दुरुस्त किया जाए। विज ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को सिरसा शहर में क्षतिग्रस्त सडकों की रिपेयर करवाने के निर्देश दिए। आयोजित बैठक में उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सिरसा दीपक सहारण, पुलिस अधीक्षक डबवाली निकिता खट्टर, अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत, नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरुप, सिरसा भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट, डबवाली भाजपा जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा, एसडीएम डबवाली अर्पित संगल, एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी उपस्थित रहे।

Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगीं 125 नई बसें, एचआरईसी को मिला ऑर्डर
बीएस-6 तकनीक आधारित होंगें ये सभी बसें

डीजल इंजन के साथ नॉन एसी होंगें ये बसें

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Haryana Roadways New Bus: हरियाणा रोडवेज केबेड़े में निकट भविष्य में 125 नई बसें शामिल होंगीं। इन बसों की चेसिस के लिए टाटा मोटर्स और बसों के निर्माण के लिए हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कारपोरेशन (एचआरईसी) गुरुग्राम को ऑर्डर दे दिए गए हैं। ये सभी बसें डीजल इंजन नॉन एसी होंगें। इनमें बीएस-6 तकनीक का इस्तेमाल होगा। Gurugram News

बता दें कि हरियाणा की हाई पावर परचेज कमेटी की छह दिसंबर 2024 को बैठक हुई थी। जिसमें डीजल इंजन स्टैंडर्ड नॉन एसी बीएस-6 तकनीक की बसें खरीदने का निर्णय हुआ था। राज्य परिवहन निदेशालय की ओर से हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचआरईसी) को 125 बसों को बनाने का आॅर्डर दिया गया है। हाई पावर परचेज कमेटी ने विभाग को नवीनतम बीएस-वीआई उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने वाले 500 मानक नॉन-एसी बस चेसिस के निर्माण कार्य की अनुमति दी है। विभाग की ओर से दिए गए आॅर्डर में तय नियमों के अनुसार ही बसों के निर्माण की बात कही गई है। ये 125 डीजल बस चेसिस आपूर्ति आदेश की वैधता अवधि के भीतर आपसी सहमति से तय किए गए डिलीवरी शेड्यूल के अनुसार ही आपूर्ति की जाएंगीं।

15 दिनों के भीतर करनी होगी एक चेसिस की आपूर्ति | Gurugram News

डीएनआईटी के अनुसार टाटा एलपीओ 1618/57 चेसिस आॅर्डर किए गए बस चेसिस की डिलीवरी शेड्यूल के अनुसार डिलीवरी की तारीख से 30 दिनों के भीतर शत-प्रतिशत भुगतान करना होगा। बस चेसिस आपूर्तिकर्ता मेसर्स टाटा मोटर्स लिमिटेड द्वारा आपूर्ति आदेश की तिथि से 15 दिनों के भीतर एक चेसिस की आपूर्ति की जानी है। आॅर्डर देने के 60 दिनों के भीतर किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त एजेंसी से प्रोटोटाइप बस का अनुमोदन कराना अनिवार्य है।

शेष बसें प्रोटोटाइप बस के अनुमोदन की तिथि से अगले तीन महीने के भीतर आपूर्ति की जानी हैं। विभाग अपनी आवश्यकतानुसार प्रति माह आपूर्ति की मात्रा में परिवर्तन करवा सकता है। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद, राज्य संगठन सचिव नरेंद्र सांगा व प्रेस सचिव विनोद पिलानिया ने कहा कि यह खुशी की बात है कि हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 125 नई बसें शामिल होंंगें। उनके निर्माण के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जाएगा।

कंपनी को इन शर्तों का करना होगा पालन

चेसिस निर्माण कंपनी टाटा मोटर्स द्वारा हरियाणा रोडवेज के तकनीशियनों, पर्यवेक्षकों और कार्यशाला कर्मचारियों को बस के जीवनकाल के दौरान निमार्ता के सेवा प्रशिक्षण केंद्रों पर नि:शुल्क सेवा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक डिपो के लिए जहां फर्म ने बसों की आपूर्ति की है, वहां बसों के कम से कम पांच नि:शुल्क सेवा मैनुअल और स्पेयर पार्ट्स कैटलॉग उपलब्ध कराए जाएं। आपूर्ति की गई सभी बसों में एक ही ब्रांड के सभी उपकरण लगाए जाने चाहिए। हरियाणा रोडवेज के डिपो में आवश्यक प्रशिक्षण सेवा शिविरों का आयोजन करना, जहां फर्म ने बस के जीवनकाल के दौरान अपनी बसें आपूर्ति की हैं। Gurugram News

हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन को 125 बसें बनाने का पत्र 22 जनवरी 2026 को मिल गया है। अब इनके लिए टेंडर प्रकिया की जाएगी। जब टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो उसके छह महीने बाद बसों की डिलीवरी शुरू हो जाएगी।

-रितु शर्मा, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कारपोरेशन (एचआरईसी) गुरुग्राम

यह भी पढ़ें:– Noida Bomb Threat: नोएडा के आधा दर्जन स्कूलों को बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Haryana Roadways: रोडवेज बस ड्राइवरों के लिए हरियाणा सरकार का नया फरमान जारी! नहीं माना तो होगा इतने हजार जुर्माना!
Haryana Government Order: चंडीगढ़ (सच कहूँ/देवी लाल बारना)। हरियाणा सरकार ने राज्य में हरियाणा रोडवेज की बसें चलाने वाले सभी चालकों के लिए सीट बेल्ट लगाना अब अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से आदेश जारी किए गए। आदेश के मुताबिक, सीट बेल्ट न लगाने पर चालक पर 1000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा, चालक के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है। यदि किसी बस में सीट बेल्ट की सुविधा ही उपलब्ध नहीं है, तो इसके लिए चालक को दोषी नहीं ठहराया जाएगा। ऐसी स्थिति में जुर्माने की जिम्मेदारी संबंधित रोडवेज वर्कशॉप प्रबंधक की होगी। वर्तमान में हरियाणा रोडवेज के पास लगभग 4000 से 4500 बसें हैं, जो 24 डिपो के माध्यम से प्रदेश और पड़ोसी राज्यों में संचालित की जा रही हैं। Haryana Roadways

Haryana Roadways: हरियाणा रोड़वेज ने एनसीआर में प्रदूषण को कम करने के लिए तकनीक का लिया सहारा
एनसीआर में चलने वाली बसों में यूरो-6 तकनीक को किया इंस्टॉल

भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। Haryana Roadways News: हरियाणा प्रदेश के एनसीआर में आने वाले सभी जिलों में हरियाणा रोड़वेज ने प्रदूषण को कम करने के लिए यूरो-6 मापदंड की गाड़ियों के तैनाती कर दी है। इसके बाद अब यूरो-6 तकनीक आधारित बसों से अब धुआं नहीं, बल्कि डैफ तकनीक के माध्यम से धुएं की जगह पानी निकलेगा तथा प्रदूषण ना के बराबर होगा। इस नई तकनीक के तहत डीजल एगजस्ट फ्लू यूरा-6 गाडि?ों में होता है, जो नाईट्रोजन आॅक्साईड को पानी में बदल देता है तथा धुआं खत्म हो जाता है। Bhiwani News

भिवानी डिपो की सभी 235 गाड़ियों में यूरो-6 तनकीक अपनाई गई है। यह बात भिवानी रोड़वेज प्रबंधक दीपक कुंडू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। रोड़वेज महाप्रबंधक ने बताया कि जहां एक तरफ प्रदूषण मुक्त गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। वही दूसरी तरफ अत्याधिक सर्दी के चलते कोई धुंध में ड्राईवरों को निर्देश दिए गए है कि वे अधिक धुंध होने पर गाड़ियों को 40 से कम स्पीड में चलाए। इसके अलावा गाड़ियों में रिफलैक्टर लगाने के साथ ही लंबी दूरी तय करने वाली रोड़वेज बसों में फोग लैप भी इंस्टाल किए गए है। इसके साथ ही यैलो ट्यूब लाईट भी बसों में लगाई गई है, ताकि धुंध में अन्य वाहनों से टक्कर होने से बच सकें तथा दृश्यता में बढ़ोत्तरी हो सकें।

उन्होंने बताया कि विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जिला स्तर पर तैनात रोड़वेज महाप्रबंधकों को यह भी निर्देश दिए गए है कि वे अपने विवेक का प्रयोग कर धुंध के समय में कुछ रूटों को बंद भी कर सकते है। जिसके चलते भिवानी के 152डी पर चलने वाली बस को भी बंद किया गया है, जो चंडीगढ़ तक जाती है। जैसे ही धुंध कम होगी 152डी पर चलने वाली सुबह 4 बजे की बस को पुन: चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि धुंध में कोई भी रोड़वेज ड्राईवर तेज गाड़ी चलाता है तो उसकी शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– लखनपाल हत्याकांड के सभी आरोपियों पर ऐट्रोसिटी एक्ट के तहत साजिशन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए: सीटू

Haryana Roadways: रोडवेज की लेट-लतीफी विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रही भारी, परीक्षाओं के चलते छात्राओं का शहर पहुंचना हो रहा मुश्किल
रूट को अनदेखा करने का आरोप

Haryana Roadways: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश सरकार द्वारा गांवों को शहरों से जोड़ने के लिए चलाई गई परिवहन सेवाएं रोडवेज विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ गई हैं। कुसुंबी गांव में रोडवेज चालक की मनमर्जी के चलते सरसा के कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भारी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इस बाबत ग्राम पंचायत द्वारा रोडवेज प्रबंधक को लिखित में शिकायत करने के बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। Sirsa News

इस बारे में जानकारी देते हुए कुसुंबी गांव की छात्राओं सोनिया, मुस्कान, ज्योति, मंजू, सिरोज ने बताया कि इन दिनों परीक्षाओं का दौर चल रहा है। जिसके चलते कॉलेज में समय पर पहुंचना अनिवार्य है। लेकिन रोडवेज बस की सुविधा होने के बावजूद चालक-परिचालक जानबूझकर इस रूट पर कुसुंबी गांव को अनदेखा कर निकल जाते हैं। जिससे उनको कालेज पहुंचना बड़ा मुश्किल हो जाता है। इन छात्राओं ने बताया कि गांव दो दर्जन के करीब विद्यार्थी शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रतिदिन सरसा शहर पहुंचते हैं, लेकिन रोडवेज बस की टाइमिंग सही न होने के चलते बहुत बार उन्हें कॉलेज मिस करना पड़ रहा है, जिसे पढ़ाई बाधित हो रही है।

रोडवेज की सुविधा होने के बावजूद चालक-परिचालक जानबूझकर दूसरे रूट पर

सुमित ने बताया कि रोडवेज विभाग द्वारा फूलकां, कंवरपुरा, कुसुंबी, ताजिया, शेरपुरा व जोधकां रूट पर 5 बसें अलग-अलग समय में चलाई जा रही हैं, लेकिन सुबह 9 बजे आने वाली बस की टाइमिंग अक्सर सही नहीं होती, जिसके चलते विद्यार्थियों को कालेज पहुंचने में बड़ी मुश्किल हो रही है। वहीं दोपहर अढ़ाई बजे वापसी के दौरान रोडवेज चालक बस को कंवरपुरा गांव से सीधा ताजिया से होते हुए निकाल लेते हैं, जिस कारण कॉलेज से वापसी के दौरान कुसुंबी गांव के बच्चों को 5 बजे वाले टाइम तक इंतजार करना पड़ता है। उधर ग्रामीणों ने भी रोडवेज बस की लेटलतीफी पर नाराजगी जताई हुए कहा कि विभागीय कार्य के तहत अक्सर लोगों को शहर पहुंचना होता है, किंतु बसों के सही परिचालन न होने के कारण उनका पूरा दिन बर्बाद हो जाता है। ग्रामीणों ने रोडवेज विभाग से इस विषय में तत्काल सुधार करने की मांग उठाई गई है।

मेरे गांव से सिरसा शहर पहुंचने के लिए ग्रामीणों के पास रोडवेज बस की एक सुगम माध्यम है, लेकिन पिछले कुछ समय से रोडवेज विभाग के कुछ चालक जानबूझ कर गांव की अनदेखी कर रहे हैं। खासकर सुबह 9 बजे के रूट के दौरान गांव की लड़कियों व लड़कों को स्कूल व कॉलेज पहुंचना होता है, लेकिन रूट के पर्याप्त संचालन की कमी के चलते उनको भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस विषय को लेकर लिखित में अनुरोध भी किया गया था, लेकिन अभी तक इस व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। रोडवेज विभाग के जी.एम. से आग्रह है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए। – वेद प्रकाश, सरपंच कुसंबी गांव। Sirsa News

Haryana Roadways: रोडवेज मुख्यालय हुआ सख्त: जिले से मांगी हादसों की लोकेशन, जल्द लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
हादसों के कारणों की होगी जांच, 17 डेंजर प्वाइंट भेजे गए मुख्यालय को

सरसा  (सच कहूँ न्यूज)। रोडवेज बसों से हो रहे हादसों को लेकर विभागीय मुख्यालय अब पूरी तरह गंभीर हो गया है। मुख्यालय ने सरसा रोडवेज प्रबंधन से जिले के उन डेंजर प्वाइंट्स की रिपोर्ट मांगी है, जहां लगातार हादसे हो रहे हैं। निर्देश मिलने के बाद सरसा व डबवाली डिपो की ओर से 17 लोकेशन चिन्हित कर मुख्यालय को भेजी गई हैं, जिन पर जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों के जरिए हादसों की वास्तविक स्थिति और उनकी वजहों का पता लगाया जाएगा, ताकि यह समझा जा सके कि गलती चालक की है या सड़क स्थितियों की। Haryana Roadways News

इसके आधार पर भविष्य में सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे और हादसों को कम किया जा सकेगा। सूत्रों के अनुसार बस स्टैंड रानियां, ऐलनाबाद, कालांवाली, ओढ़ा और मल्लेकां से भी लोकेशन मांगी गई थी, लेकिन चोपटा, मल्लेकां और ओढ़ा में कोई हादसा प्वाइंट नहीं मिला। जबकि सरसा शहर, डबवाली और मुख्य मार्गों पर कई संवेदनशील स्थान चिन्हित हुए हैं।

रोडवेज कर्मचारियों पर बढ़ते मामलों पर भी रहेगी निगाह

पिछले कुछ समय में रोडवेज कर्मचारियों पर हादसों के बाद कार्रवाई और मारपीट की घटनाएं बढ़ी हैं। कई मामलों में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए, जिनमें रोडवेज कर्मियों पर आरोप लगाए गए। विभाग इन घटनाओं की सच्चाई जानना चाहता है। सीसीटीवी फुटेज के सहारे यह स्पष्ट होगा कि वास्तव में गलती किसकी है। इससे जहां रोडवेज चालकों पर अनावश्यक कार्रवाई रोकी जा सकेगी, वहीं दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी आसान होगी। मुख्यालय का मानना है कि यदि हर डेंजर प्वाइंट पर विस्तृत निगरानी हो, तो हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है। विभाग जल्द ही इन सभी लोकेशन पर कैमरे स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। Haryana Roadways News

जिले में इन प्वाइंटों को किया शामिल

सरसा

बीआर आंडेकर चौक

सांगवान चौक

सरसा क्लब कट

नागरिक अस्पताल प्वाइंट

आईटीआई रानियां चुंगी

महाराणा प्रताप चौक

गोल डिग्गी चौक से शाह सतनाम सिंह चौक

डबवाली में

गोल चौक

सरकारी अस्पताल कट

रानियां

सोसायटी चौक

कालांवाली

कैंची चौक

ऐलनाबाद

डा बीआर आंबेडकर चौक

पंचमुखी चौक

मुख्यालय की ओर से पत्राचार हुआ था, जिसके अनुसार सरसा व डबवाली डिपो प्रबंधन की ओर से मुख्य हादसों के प्वाइंटों की लोकेशन व नाम सहित डिटेल मांगी गई है। लोकेशन व अन्य जानकारी मुख्यालय भेज दी गई है। इन प्वाइंटों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे।

– अनित कुमार, जीएम रोडवेज विभाग सरसा।

Haryana Roadways: हरियाणा में महंगी हुई बस सेवा, इस रूट का बढ़ा किराया, जल्दी चेक करें नई लिस्ट
हरियाणा में बसों का किराया बढ़ा — मोहाना टोल प्लाजा शुरू, सोनीपत-गोहाना रूट के यात्रियों पर असर

सोनीपत/गोहाना (सच कहूँ/अनु सैनी)। Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज से सफर करने वालों के लिए अहम खबर है। अब सोनीपत से गोहाना के बीच यात्रा करना महंगा हो गया है। दरअसल, मोहाना के पास एनएच-352ए (Greenfield Highway) पर नया टोल प्लाजा चालू हो गया है। इसके चलते रोडवेज प्रशासन ने इस रूट पर प्रति स्टॉप 5 रुपये तक किराया बढ़ा दिया है। नई किराया सूची लागू हो चुकी है।

अब इतना देना होगा किराया — सोनीपत से गोहाना तक

सोनीपत से गोहाना रूट पर रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं। अब इस रूट पर हर स्टॉप का किराया बढ़ गया है। नई सूची के अनुसार अब सोनीपत से गोहाना जाने के लिए यात्रियों को ₹45 रुपये का टिकट लेना होगा, जबकि पहले यही किराया ₹40 था।

नई किराया सूची (सोनीपत → गोहाना) | Haryana Roadways

स्टॉप पहले का किराया (₹) अब का किराया (₹)

सोनीपत → बड़वासनी 5 10

रतनगढ़ 10 15

बादशाहपुर माछ्छरी 15 20

मोहाना 20 25

तिहाड़ मोड़ 20 25

बिशन / पिनाना 25 30

जोली / लाठ 25 35

खेड़ी दमकन 30 40

बड़ौता 35 40

गोहाना 40 45

वापसी मार्ग (गोहाना → सोनीपत) का नया किराया

रोडवेज ने वापसी रूट पर भी समान रूप से किराया संशोधित किया है। अब गोहाना से सोनीपत लौटने वाले यात्रियों को भी पहले से अधिक किराया देना होगा।

नई किराया सूची (गोहाना → सोनीपत):-

स्टॉप पहले का किराया (₹) अब का किराया (₹)

गोहाना → बड़ौता 5 10

खेड़ी दमकन 5 10

लाठ / जोली 10 15

बिशन / पिनाना 15 15

तिहाड़ मोड़ 20 20

मोहाना 20 25

बादशाहपुर माछ्छरी 25 30

रतनगढ़ 25 35

बड़वासनी 30 40

सोनीपत 40 45

रोडवेज का बयान

स्टेशन सुपरवाइजर सुरेंद्र दुग्गल ने बताया कि मोहाना के पास टोल प्लाजा चालू होने के चलते यह बढ़ोतरी की गई है। “टोल शुल्क के चलते बस संचालन की लागत बढ़ी है, इसलिए किराया समायोजित करना पड़ा। सोनीपत-गोहाना रूट पर हर बस स्टॉप का किराया 5 रुपये तक बढ़ाया गया है।”

उन्होंने कहा कि यह वृद्धि यात्रियों पर अधिक बोझ न डालते हुए की गई है और सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

यात्रियों पर असर | Haryana Roadways

इस रूट पर रोजाना हजारों लोग — खासकर छात्र, नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग — यात्रा करते हैं। बस सेवा हर 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहती है। नए किराए के कारण रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों का खर्च बढ़ जाएगा।

मोहाना टोल प्लाजा चालू होने से सोनीपत-गोहाना मार्ग का किराया अब बढ़ चुका है। रोडवेज प्रशासन के अनुसार यह बढ़ोतरी टोल शुल्क के अनुसार की गई है। हालांकि, यात्रियों का कहना है कि सरकार को आवागमन वाले रूटों पर विशेष छूट देनी चाहिए ताकि आमजन पर अतिरिक्त बोझ न पड़े।

यह भी पढ़ें:– Haryana: हरियाणा के इन गांवों और शहरों में जमीन कीमतों में आएगा भारी उछाल, जानें इसके पीछे का कारण