Rajgarh News - Sach Kahoon Hindi

श्रद्धांजलि ऐसी, जो सबको छाया दे
मृत्यु भोज की पारंपरिक रस्म के स्थान पर वृक्षारोपण; औड़पुर के प्रेमी परिवार ने पेश की मानवता की मिसाल

राजगढ़/रेणी (सच कहूँ न्यूज़)। Rajgarh News: समाज में फिजूलखर्ची को रोककर परोपकार के कार्यों को बढ़ावा देने की दिशा में तहसील राजगढ़ के गाँव औड़पुर में एक बेहद प्रशंसनीय कार्य किया गया। यहाँ के निवासी सचखण्डवासी हीरा लाल मीणा के परिवार ने अपने पिता की स्मृति में भोजन के पारंपरिक आयोजन के स्थान पर वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का मार्ग चुनकर समाज को नई दिशा दिखाई।

गुरु वचनों पर चलते हुए लिया निर्णय | Rajgarh News

सचखण्डवासी हीरा लाल मीणा के सुपुत्रों—मंगल राम व सुखराम और सुपुत्रियों—मनफूली व मकोल ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए यह निर्णय लिया। परिवार का मानना है कि आडंबरों के बजाय परोपकार और पर्यावरण की सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर गाँव में एक ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें साध-संगत और स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हरियाली और स्वच्छता का संकल्प:

परिजनों ने इस उपलक्ष्य में एक छायादार आम का पौधा लगाया और समाज में स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पौधा आने वाले समय में सबको फल और छाया प्रदान करेगा, जो कि आत्मिक शांति और प्रकृति की सेवा का उत्तम माध्यम है।

प्रेरणादायक विरासत | Rajgarh News

विदित रहे कि इससे पूर्व भी इस गाँव में डेरा प्रेमी आन्या राम मीणा जी के परिवार द्वारा इसी प्रकार पौधरोपण कर एक नेक शुरुआत की गई थी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रेमी सेवक संजय सैनी इन्सां, घासीराम इन्सां और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस बेमिसाल कार्य के लिए नारा लगाकर पूज्य गुरुजी का आभार व्यक्त किया। यह नेक कार्य आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण और सादगीपूर्ण जीवन जीने का संदेश देगा।

यह भी पढ़ें:– India Davis Cup Team: भारतीय डेविस कप टीम घोषित

Rajgarh Accident: राजगढ़ में भीषण सड़क दुर्घटना, डिवाइडर से टकराई कार, दो बच्चों सहित चार की मौत
राजगढ़ (मध्य प्रदेश)। राजगढ़ ज़िले के पचोर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि पाँच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सुबह लगभग 8 से 9 बजे के बीच नेशनल हाईवे पर हुआ, जब एक XUV 500 कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मृतकों में दो बच्चे और दो वयस्क शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ड्राइवर को नींद की झपकी आना दुर्घटना का मुख्य कारण माना गया है। Rajgarh Accident News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी यात्री उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के दुबेपुरवा भवानीपुर मोजा के निवासी थे, जो अयोध्या होते हुए सूरत की ओर जा रहे थे। कुल नौ लोग कार में सवार थे। पचोर पहुंचने से पूर्व, ड्राइवर को झपकी आने से वाहन असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों ने इलाज के दौरान शाजापुर जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। अन्य पाँच घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

कार का दरवाज़ा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला

हादसे के समय अहमदाबाद की ओर जा रहे एक एम्बुलेंस चालक यग्नेश भाई रावल ने स्थिति को गंभीरता से लिया और तत्परता दिखाते हुए पास के ट्रक चालकों की सहायता से कार का दरवाज़ा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। उसी समय पचोर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत पचोर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ से उन्हें राजगढ़, शाजापुर व सारंगपुर के ज़िला अस्पतालों में भेजा गया।

घटनास्थल पर मौजूद एक परिजन आयुष दुबे ने बताया कि उनका परिवार बुधवार की शाम दो कारों में सूरत के लिए रवाना हुआ था। उन्होंने बताया कि हादसे से एक घंटे पहले ड्राइवर ने थकान और नींद की शिकायत की थी। सभी ने एक ढाबे पर रुककर चाय पी और थोड़ी देर विश्राम भी किया। लेकिन पचोर के पास फिर से ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई। आयुष ने यह भी बताया कि उनके पिता भोलेनाथ दुबे दूसरी कार में थे और वे सुरक्षित हैं। पचोर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस तकनीकी निरीक्षण और चश्मदीदों के बयान एकत्र कर रही है। घायलों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। Rajgarh Accident News

Air India News Update: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया की बड़ी घोषणा!

जयपुर-लोहारू पैसेन्जर ट्रेन के भठिण्डा तक विस्तार होने पर सांसद राहुल कस्वां ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
राजगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सांसद राहुल कस्वां ने जयपुर-लोहारू पैसेन्जर ट्रेन (Train) के भठिण्डा तक विस्तार होने पर शाम 5 बजे सिद्धमुख स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। वहीं इसी दौरान ग्रामीणों ने सिद्धमुख रेलवे स्टेशन पर काफी संख्या में पहुँचकर जयपुर से बठिंडा चलने वाली ट्रेन के ड्राइवर व गार्ड का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इसी दौरान चूरू सांसद राहुल कस्वां ने सादुलपुर से ट्रेन में सफर किया। जिस पर सिद्धमुख पहुंचने पर सांसद राहुल कस्वा का ग्रामीणों ने माला पहनाकर स्वागत किया। सांसद कस्वां ने बताया कि रेल मंत्री से कई बार मुलाकात करने के बाद ग्रामीणों की माँग पर ट्रेन का स्टॉपेज सिद्धमुख में करवाया दिया गया है।

यह भी पढ़ें:– Old Age Pension Haryana: हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन धारकों के लिए खुशखबरी

वहीं ट्रेन के सिद्धमुख (Sidhmukh) में ठहराव को लेकर ग्रामीणों ने सांसद राहुल कस्वा का आभार प्रकट करते हुए कहा “्रामीणों को जीत हुई। सांसद कस्वा ने कहा कि हमारी जब तक सरकार रहेगी, हम ग्रामीणों की आवाज को बुलंद करते रहेंगे। इस मौके पर सांसद राहुल कस्वा ने सादुलपुर से तहसील भादरा तक ट्रेन में सफर किया। इस अवसर पर हरलाल ज्याणी, हरि सिंह रणवा, युवा नेता सरपंच सुनील कुमार इंदौरिया, भरत सिंह झाझडिया, विक्रम भाटी, नरेश महला, अशोक जांगिड़, राकेश इंदौरिया, सुरजा राम पूनिया, प्रभु राम, दारा सिंह, रण सिंह मुंडभ्भीमसाना सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

नान्देड़-श्रीगंगानगर-नान्देड़ रेलसेवा का सुपरफास्ट के रूप में होगा से संचालन

रेलवे द्वारा नान्देड़-श्रीगंगानगर-नान्देड़ रेलसेवा को एक्सप्रेस के स्थान पर सुपरफास्ट रेलसेवा के रूप में संचालन किया जा रहा है। साथ ही इस रेलसेवा के नम्बरों में परिवर्तन किया जा रहा है तथा नान्देड़ एवं पूर्णा स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन भी किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे (Railway) के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 17623, नान्देड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 20.07.23 से नये नम्बर 22723 व गाडी संख्या 17624, श्रीगंगानगर-नान्देड़ एक्सप्रेस 22.07.23 से नये नम्बर 22724 से संचालित की जायेगी।

गाडी संख्या 22723, नान्देड़-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट 20.07.23 से नान्देड़ से प्रत्येक गुरूवार 07.00 बजे रवाना होकर पूर्णा स्टेशन पर 07.35 बजे आगमन, 07.55 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22724, श्रीगंगानगर-नान्देड़ सुपरफास्ट 22.07.23 से श्रीगंगानगर से प्रत्येक शनिवार को 14.10 बजे रवाना होकर सोमवार को 02.25 बजे नान्देड़ स्टेशन पर आगमन करेगी। अन्य स्टेशनों पर संचालन समय यथावत् रहेगा।

ऋषिकेश-बाडमेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस रेलसेवा का मानकसर स्टेशन पर ठहराव

रेलवे (Railway) प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु ऋषिकेश-बाडमेर-ऋषिकेश रेलसेवा का मानकसर स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो 13.05.23 से ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह मानकसर स्टेशन पर 05.54 बजे आगमन एवं 05.56 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 14888, बाडमेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस (Barmer Rishikesh Express) रेलसेवा जो 14.05.23 से बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह मानकसर स्टेषन पर 21.22 बजे आगमन एवं 21.24 बजे प्रस्थान करेगी। उपरोक्त रेलसेवा का ठहराव छ: माह के लिए दिया जा रहा है, जिसे समीक्षा पश्चात बढ़ाया भी जा सकता है।