Chittorgarh News - Sach Kahoon Hindi

एमडीएमए तस्करों की महिलाओं ने आत्मदाह की पुलिस को दी धमकी
चित्तौड़गढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chittorgarh News: राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना क्षेत्र में नशीला पदार्थ एमडीएमए फैक्ट्री तोड़ने पहुंची पुलिस एवं प्रशासन के सामने फरार एवं गिरफ्तार तस्करों की महिलाओं ने खुद पर डीजल, पेट्रोल उड़ेलने के ााथ घर में आग लगा दी और कार्रवाई नहीं होने दी। वृत्ताधिकारी शिवन्या सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गत जनवरी में पुलिस ने जीवानायकों का खेड़ा में जगदीश बंजारा के मकान पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में एमडीएमए रसायन, ड्रोन एवं अन्य उपकरण के अलावा 14 लाख रुपये नगद पकड़कर मादक पदार्थ फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था, तब मौके से जगदीश एवं उसके दोनों पुत्र फरार हो गये थे। इनमें जगदीश को हाल ही में पकड़ लिया गया।

उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थ के तस्करों के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस ने गंगरार तहसील से उक्त फैक्ट्री स्थल के कागजात मांगे, तो वहां पर इस सम्पत्ति के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। इस पर न्यायालय तहसीलदार से इस सम्पत्ति को ध्वस्त करने के आदेश लेकर वह खुद, थानाधिकारी, तहसीलदार, पटवारी के साथ भारी मात्रा में पुलिस दल लेकर पहुंचे, तो मौके पर ग्रामीण एकत्र होकर विरोध करने लगे। सिंह ने बताया कि इसी बीच घर के अंदर मौजूद तस्करों के परिवार की महिलाओं ने खुद पर डीजल-पेट्रोल डालकर कार्रवाई करने पर आत्मदाह की धमकी देते हुए घर में ही कुछ जगह आग लगा दी। मौके पर हालात देखकर पुलिस और तहसीलदार लौट आये। उन्होंने बताया कि उक्त महिलाओं सहित ग्रामीणों के विरुद्ध राजकार्य में बाधा डालने का एक मामला तहसीलदार ने गंगरार थाने में दर्ज करवाया है। Chittorgarh News

Chittorgarh Blast: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाके से दहल उठा चित्तौड़गढ़
Chittorgarh Chemical Factory Blast: चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जनपद के कपासन स्थित औद्योगिक परिसर में एक रासायनिक उत्पादन इकाई में अचानक हुए तीव्र विस्फोट से समूचा क्षेत्र हिल उठा। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि लगभग पाँच किलोमीटर की दूरी तक इसकी गूंज सुनाई दी। विस्फोट के उपरांत कारखाने से घना काला धुआँ उठने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्र में भय और अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। Chittorgarh Blast

विस्फोट के तुरंत बाद परिसर में आग भड़क उठी। रासायनिक पदार्थों के कारण वातावरण में तीखी गंध फैल गई, जिससे निकटवर्ती बस्तियों के लोग असहज महसूस करने लगे। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने सक्रियता दिखाते हुए अग्निशमन दल एवं चिकित्सकीय सहायता दल को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस बल तथा उपखंड स्तरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त अग्निशमन वाहन भी चित्तौड़गढ़ मुख्यालय से बुलाए गए। दमकलकर्मियों ने निरंतर प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण प्राप्त किया।

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के नागरिकों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी प्रकार की जनहानि का समाचार प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि विस्फोट के कारणों की विस्तृत जांच प्रारंभ कर दी गई है। साथ ही, समीपवर्ती औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है। घटना के पश्चात पूरे कपासन क्षेत्र में तनावपूर्ण वातावरण बना हुआ है, जबकि प्रशासन स्थिति पर सतत निगरानी बनाए हुए है। Chittorgarh Blast

Chittorgarh Accident: राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में चार की मौत, पूरे इलाके में शोक
चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़–उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। यह हादसा रात लगभग एक बजे नरधारी क्षेत्र के समीप हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल फैल गया। Chittorgarh Accident News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक कार चित्तौड़गढ़ से उदयपुर की दिशा में जा रही थी। इसी दौरान राजमार्ग पर एक मृत बैल सड़क पर पड़ा हुआ था। अंधेरा अधिक होने के कारण चालक उसे समय रहते नहीं देख सका और वाहन उससे टकरा गया। टक्कर के बाद कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन डिवाइडर लांघते हुए विपरीत लेन में जा पहुंचा।

भारी ट्रेलर से कार की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत

इसी दौरान सामने से आ रहे एक भारी ट्रेलर से कार की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार सवार चारों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान रिंकेश नानवानी, सुहानी नानवानी और रजनी नानवानी, निवासी सिंधी कॉलोनी, प्रताप नगर (चित्तौड़गढ़) तथा चौथे व्यक्ति की पहचान इंदौर निवासी हीरानंद नानवानी के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहन को सीधा कर कार में फंसे शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी शवों को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय नागरिकों ने राजमार्ग पर आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या और सुरक्षा इंतजामों पर चिंता जताई है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि विशेषकर रात के समय सावधानी बरतें और नियंत्रित गति से वाहन चलाएं। Chittorgarh Accident News

Chittorgarh: मेवाड यूनिवर्सिटी के छात्र का शव कुएं में मिला
चित्तौड़गढ़ (एजेंसी)। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ स्थित मेवाड़ युनिवर्सिटी (Mewar University) में अध्ययनरत बिहार निवासी एक छात्र का शव रविवार को कुंए में मिलने से सनसनी फैल गई। गंगरार थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार सुबह गंगरार हाइवे स्थित एबीसी होटल के पीछे बिना मुंडेर के कुंए में शव मिलने की सूचना मिली, जिसकी शिनाख्त समीप ही मेवाड़ युनिवर्सिटी में प्रथम वर्ष (फार्मास्युटिकल) अध्ययनरत बिहार के पटना निवासी निर्भय सिंह पोद्दार के रूप में हुई। Chittorgarh News

प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक छात्र रविवार रात अपने कुछ दोस्तों के साथ युनिवर्सिटी कैम्पस से बाहर पार्टी करने होटल पर आया था, जहां से ये सब खाना खाकर निकलें थे। होटल के पीछे से ही रेलवे लाइन के दूसरी ओर मेवाड़ युनिवर्सिटी कैम्पस है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है, जिनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। शव जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया। पुलिस मृतक के दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। Chittorgarh News

Unchahar Express Fire: ऊंचाहार एक्सप्रेस की यात्री बोगी से अचानक निकलने लगा धुँआ, मचा हड़कंप

पति ही निकला कातिल, डंडे से पीट-पीट कर व गला दबाकर की थी हत्या!
चित्तौड़गढ़ (सच कहूँ न्यूज)। कपासन थाना पुलिस ने चतुर्भुजपुरा में हुई महिला की मौत का खुलासा करते हुए हत्या करने वाले आरोपी मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीट कर व गला दबाकर हत्या की थी। वास्तविक घटना को छिपाने के लिए महिला की पेड़ से गिरकर मृत्यु होने की झूठी कहानी बना पुलिस में झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। Chittorgarh News

एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि भटटो का बामणीया थाना कपासन निवासी भैरुलाल भील द्वारा पुलिस में दी रिपोर्ट अनुसार उसकी पुत्री का विवाह चर्तुभुजपुरा कपासन निवासी गोटु लाल भील पुत्र रुपा से करीब 11-12 वर्ष पहले हुई थी। गोटु लाल आये दिन शराब पीकर उसकी बेटी से मारपीट करता था। 06 नवम्बर की रात उसने डंडे से बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

साक्ष्य मिटाने का प्रयास कर फरार हो गया | Chittorgarh News

मृत्यु होने के बावजुद पीहरवालों को कोई सुचना नही दी। वास्तविक घटना को छुपाने के लिए पेड से गिरने से मौत होने की थाना कपासन पर एक झुठी रिपोर्ट दी। मौके से सभी साक्ष्य मिटाने का प्रयास कर फरार हो गया। रिपोर्ट पर हत्या व सबूत मिटाने का प्रकरण थाना कपासन पर दर्ज कर जांच की गई।

मामले का खुलासा करने व फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये जाने पर एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी कपासन बुद्वराज के सुपरविजन में थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह व एसआई लक्ष्मण सिंह, हैड कांस्टेबल तंवर सिंह, तेजमल, कांस्टेबल शेतान सिंह व राजेश द्वारा तकनिकी व गोपनीय रुप से अनुसंधान किया जाकर मृतका के पति गोटुलाल भील को डिटेन किया।

मनौवैज्ञानिक तरीके से गहनता से पुछताछ की तो आरोपी गोटू लाल ने घरेलु झगडा होने के कारण शराब के नशे में पत्नी के साथ लकडी से मारपीट कर हाथों से गला दबाकर हत्या करना और हत्या के जुर्म से बचने के लिये पेड से गिरने की झुठी कहानी बना पुलिस में झुठी रिपोर्ट करना बताया। जिस पर मृतका के पति चर्तुभुजपुरा थाना कपासन निवासी गोटुलाल पुत्र रुपा भील को गिरफ्तार किया गया। जिससे प्रकरण में अनुसंधान जारी हैं। Chittorgarh News

यह भी पढ़ें:– Yuvraj Singh on Team India : ‘‘भारत फाइनल हार जाएगा’’ युवराज सिंह ने क्यों कहीं इतनी बड़ी बात?

80 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित स्विफ्ट कार जब्त, चालक गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Drugs Smuggler Arrested: डीएसटी व डूंगला थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 79.750 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित स्विफ्ट कार जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।एसपी राजन दुष्यन्त ने बताया कि डीएसटी को सूचना मिली कि डूंगला थानांतर्गत अरनेड गांव से सालेडा तरफ से जाने वाली एक स्विफ्ट कार में अवैध डोडा चूरा परिवहन किया जा रहा है। जिला विशेष टीम ने सूचना थानाधिकारी डूंगला देवेंद्र सिंह को दी। एएसपी बुगलाल मीना के निर्देश पर थानाधिकारी ने जाप्ते सहित अरनेड से सालेडा जाने वाले रोड पर पहुंच नाकाबंदी शुरू की। Chittorgarh News

सूचना के मुताबिक अरनेड की तरफ से आती हुई स्विफ्ट कार दिखाई दी। पुलिस टीम को नाकाबंदी करते देखकर चालक कार को घूमाकर कार सहित भागने लगा किन्तु कार रोड़ पर पड़े पत्थर से टकरा कर रुक गयी। चालक ने गाड़ी से उतर कर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम ने बड़ी मुश्किल से घेरा देकर के पकड़ा। गाड़ी के अन्दर 4 कट्टों में 79.750 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा मिला। Chittorgarh News

पुलिस ने अवैध डोडा चूरा व कार जब्त कर चालक मंगलवाड निवासी प्रकाश शर्मा पुत्र नक्तर मल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रकाश का पुर्व का भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। इस कार्यवाही में जिला विशेष टीम के कांस्टेबल दुर्गाराम व दिनेश का विशेष योगदान रहा।

कार्यवाही करने वाली टीम डीएसटी | Chittorgarh News

डीएसटी प्रभारी गोरधन सिंह, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल चंद्रकरण सिंह, मुनेंद्र सिंह, राजदीप सिंह, राधेश्याम,दुर्गाराम व दिनेश एवं थाना डूंगला से एसएचओ देवेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल पन्ना लाल, हरिनारायण मोहम्मद आबिद, कांस्टेबल ओमप्रकाश, विरेंद्र सिंह, जमना लाल व कांस्टेबल चालक जगदीश। Chittorgarh News

यह भी पढ़ें:– Blind murder revealed : महिला ने सिर कुचलकर की थी हत्या, बापर्दा गिरफ्तार

अवैध शराब निर्माण पर चला पुलिस का डंडा!
23 हजार 300 लीटर वाश व कई भट्टियां की नष्ट | Chittorgarh News

116.5 लीटर हथकढ़, 10 पेटी अंग्रेजी शराब व 24 बीयर बोतल जब्त | Chittorgarh News

चित्तौड़गढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जिला पुलिस ने अवैध शराब निर्माण (illegal liquor manufacturing) व परिवहन के खिलाफ मुहिम चला टीमें बनाकर विभिन्न स्थानों पर दबिश और धरपकड़ की सख्त कार्रवाई करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ अवैध शराब के 17 प्रकरण विभिन्न थानों पर दर्ज किए गए हैं। दबिश एवं धरपकड़ की कार्रवाई में पुलिस टीमों ने शराब बनाने के लिए तैयार करीब 23300 लीटर वाश सहित कई भट्ठियों को भी नष्ट किया। कार्यवाही में 116.500 लीटर अवैध हथकढ़ शराब, 10 पेटी अंग्रेजी शराब, 24 बोतल बीयर व एक मोटरसाइकिल को जप्त किया गया है। Chittorgarh News

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि कार्यवाही हेतु एएसपी बुगलाल मीना व सुभाष मिश्रा के सुपरविजन में 20 टीमें गठित की गई। डीएसपी चित्तौड़गढ़ के नेतृत्व में उनके क्षेत्र में भोई खेड़ा में नदी के किनारे व बराड़ा गांव में दबिश देकर 2800 लीटर वाश नष्ट किया व 30 लीटर अवैध शराब सहित एक बाइक जप्त कर तीन प्रकरणों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। Chittorgarh News

डीएसपी चित्तौड़गढ़ ग्रामीण ने बेड़च नदी के किनारे बसे गांव नेगड़िया में पुलिस की टीम में 25 पुलिस कर्मियों के साथ दबिश देकर शराब निर्माण की तीन भट्टियां व 6000 लीटर वाश नष्ट कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी कपासन की पुलिस टीम ने कपासन क्षेत्र के मेवदा कॉलोनी में 30 पुलिस कर्मियों के साथ दबिश देकर दो भट्ठियों व 5000 लीटर वाश को नष्ट किया है। डीएसपी गंगरार ने उनके क्षेत्र राशमी थाने के पाहुनी छापर व जलकी का खेड़ा में 800 लीटर वाश नष्ट कर 18 लीटर शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तीन प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। Chittorgarh News

डीएसपी निम्बाहेड़ा ने कनेरा थाने के मनोहर खेड़ी गांव में दबिश देकर 4000 लीटर वाश नष्ट कर 18 लीटर महुआ की शराब जप्त की है। वहीं कोतवाली निंबाहेड़ा थाना क्षेत्र में कदमाली से एक आरोपी के कब्जे से 10 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त कर दोनों मामलों में दो प्रकरण दर्ज किए हैं। डीएसपी बड़ी सादड़ी के क्षेत्र में चारो थानों ने अलग अलग कार्यवाही में 25.5 लीटर अवैध शराब जब्त कर 400 लीटर वाश नष्ट किया है, जिसमें आबकारी के पांच प्रकरण दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। Chittorgarh News

डीएसपी रावतभाटा के क्षेत्र में रेनखेड़ा गांव में पुलिस ने दबिश देकर 1300 लीटर वास को नष्ट किया है। डीएसपी भदेसर के तीन थानों ने कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 5 लीटर अवैध शराब, 24 बोटल बियर को जब्त व एक हजार लीटर वाश नष्ट कर दो प्रकरणों में दो आरोपियों गिरफ्तार किया है। बेगूं डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए 20 लीटर अवैध हथकढ़ शराब जब्त व दो हजार लीटर वाश को नष्ट कर दो प्रकरणों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। Chittorgarh News

यह भी पढ़ें:– Indian Railways: अहमदाबाद-जम्मूतवी-अहमदाबाद ट्रैन का रुट बदला

एमपी के तीन बदमाश अवैध राईफल व मैग्जीन के साथ गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़,(सच कहूँ न्यूज)। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना (NIMBAHERA Thana) पुलिस ने जलिया चेकपोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले (Jhabua district of Madhya Pradesh) के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार एक राइफल व मैग्जीन सहित तीन जिन्दा कारतूस व घटना मे प्रयुक्त महिन्द्रा जीप थार को जब्त किया है। Chittorgarh News

तीन जिन्दा कारतूस व थार जीप जब्त | Chittorgarh News

एसपी राजन दुष्यन्त ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर अवैध हथियारों की धरपकड़ के तहत एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनी प्रसाद के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर मीणा द्वारा एएसआई सूरज कुमार व कांस्टेबल रामचन्द्र, सुभाष व शकंरलाल द्वारा जलिया चेकपोस्ट पर नाकाबंदी की जा रही थी। Chittorgarh News

नाकाबंदी के दौरान नीमच की तरफ से आ रही सन्दिग्ध थार जीप को रुकवाया गया। जीप में बैठे मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में थाना राणापुर निवासी निकुल प्रसाद नायक पुत्र रमेशचन्द (30), खड़ू बड़ी निवासी विक्रम सिंह पुत्र शंकर सिंह टांक (27) व हेमेन्द्र सिंह पुत्र दिनेश सिंह टांक (23) के पास एक बन्दूक (राईफल), मैग्जीन, तीन जिन्दा कारतुस मिले। इस पर घटना मे प्रयुक्त महिन्द्रा जीप थार व हथियार जप्त कर तीनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से विस्तृत अनुसंधान जारी है। Chittorgarh News

यह भी पढ़ें:– Assembly Election 2023: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में राजस्थान सबसे चर्चित प्रदेश

1.550 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ एक गिरफ्तार, एक कार भी जब्त
चित्तौड़गढ़, (सच कहूँ न्यूज)। कपासन थाना पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार में 1.550 किलोग्राम अवैध अफीम परिवहन करते बाबरिया खेडा थाना कपासन निवासी 21 वर्षीय रमेश चन्द्र उर्फ रामेश्वर पुत्र नारायण लाल जाट को गिरफ्तार किया हैं। Chittorgarh News

एसपी राजन दुष्यन्त ने बताया कि एएसपी बुगलाल मीना व वृताधिकारी कपासन बुद्वराज के सुपरविजन में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब व भारी मात्रा में अवैध नगद रुपये के आदान प्रदान करने के संबंध में धरपकड अभियान के तहत शनिवार को थानाधिकारी कपासन गजेन्द्र सिंह मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गावं बाबरिया खेडा पहुंच नाकाबंदी की गई। Drugs Smuggler

नाकाबंदी के दौरान सन्दिग्ध स्वीफ्ट कार आने पर उसे रोक तलाशी ली गई तो कार में एक प्लास्टिक की थैली में 1 किलो 550 ग्राम अवैध अफीम मिलने पर अफिम व स्वीफ्ट कार जब्त कर आरोपी रमेश चन्द्र उर्फ रामेश्वर जाट को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी रमेश चन्द्र ने पूछताछ में अफीम चितौडिया थाना राषमी निवासी भगवानलाल जाट से लाना बताया। Chittorgarh News

यह भी पढ़ें:– 9 करोड़ की स्मैक बरामदगी मामला: वांछित पूर्व सरपंच पकड़ा

40 लाख की अफीम बरामद, आरोपी गिरफ्तार
घर में गुप्त जगह छुपा रखी थी 7.760 किलो अवैध अफीम | Chittorgarh News

चित्तौड़गढ़ (सच कहूँ न्यूज)। राशमी थाना पुलिस (Rashmi police station) की टीम ने थाना क्षेत्र के चित्तौड़िया गांव के एक मकान में दबिश देकर 7 किलो 760 ग्राम अवैध अफीम (illicit opium) जब्त कर आरोपी भगवान लाल जाट पुत्र भैरूलाल (51) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से मिली 1 लाख रुपये की सन्दिग्ध राशि भी जप्त की गई है। आरोपी ने अपने घर में सीढ़ी के नीचे गड्ढा खोदकर एक ड्रम में अवैध अफीम का स्टॉक कर रखा था। Chittorgarh News

एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि गश्त के दौरान राशमी थानाधिकारी प्रेम सिंह को कपासन एसएचओ गजेंद्र सिंह ने सूचना दी कि उनके द्वारा डेढ़ किलो ग्राम अफीम के साथ 21 वर्षीय आरोपी रमेश चंद्र उर्फ रामेश्वर जाट को पकड़ा गया है, जिसने चित्तौड़िया निवासी भगवान लाल जाट से अफीम लाना बताया है। सूचना पर एडिशनल एसपी बुग लाल मीना व सीओ श्रवण कुमार संत के सुपरविजन में टीम गठित की गई। Chittorgarh News

एसपी दुष्यंत ने बताया कि सूचना के अनुसार एसएचओ प्रेम सिंह मय टीम द्वारा आरोपी के घर पर दबिश देकर तलाशी ली गई तो घर में बनी सीढ़ी के नीचे खाली जगह पर गड्ढा खोदकर ड्रम दबाया हुआ था, जिसने 7 किलो 700 ग्राम अफीम प्लास्टिक की थैलियों में स्टॉक कर रखी थी। इस पर आरोपी भगवान लाल जाट को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपए है। इस कार्रवाई में एसएचओ प्रेम सिंह, एएसआई देवी सिंह, कांस्टेबल मनोज, प्रीतम, पाबूराम, रामकिशन, रामलाल व महिला कांस्टेबल धारणा शामिल थी। Chittorgarh News

यह भी पढ़ें:– 9 करोड़ की स्मैक बरामदगी मामला: वांछित पूर्व सरपंच पकड़ा

45 लाख की ड्रग बरामद : अवैध ब्राउन शुगर सहित आरोपी दो भाई गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़, (सच कहूँ न्यूज)। शनिवार को मंगलवाड थाना पुलिस (Mangalwad police station) ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों (Drugs Smuggler) के विरूद्ध कार्रवाई करते हुये 223.62 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त ब्राउन शुगर की कीमत 45 लाख आंकी गई है। तस्करी में शामिल दोनो भाई सिरोही जिले के रहने वाले है। Chittorgarh News

एसपी राजन दुष्यन्त के अनुसार मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध कार्रवाई के तहत एएसपी बुगलाल मीना के निर्देशन व सीओ बडीसादडी डॉ कृष्णा सामरिया के सुपरविजन में शनिवार को थानाधिकारी मंगलवाड़ रविन्द्र चारण, एएसआई संतोष कुमार, कांस्टेबल करनल सिंह, छोगालाल, मनोज व दिलीपसिंह के साथ गश्त पर थे। Chittorgarh News

गश्त के दौरान चित्तौडगढ उदयपुर सिक्स लेन हाईवे रोड पर राधेकृष्णा गेस्ट हाउस के सामने संदिग्ध दो व्यक्तियों को रुकवा कर तलाशी ली गई तो उनके पास 223.62 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर मिली। जिसकी अनुमानित कीमत 45 लाख है। इस पर सिरोही जिले के तेलपुर थाना पिण्डवाडा निवासी आरोपी भाइयों सोमाराम भील पुत्र गोपाराम (20) व कालू राम भील (22) को गिरफ्तार किया गया है। Chittorgarh News

यह भी पढ़ें:– 9 करोड़ की स्मैक बरामदगी मामला: वांछित पूर्व सरपंच पकड़ा

Ashok Gehlot: हमारे संतों ने विश्व को शांति, सद्भाव और एकता का संदेश दिया
विभिन्न जिलों में 108 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

सांवलिया सेठ मंदिर परिसर में 35 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

चित्तौड़गढ़ दौरे के दौरान सावा को उपतहसील बनाने की घोषणा | Chittorgarh News

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारे संत समाज ने सदियों से विश्व को शांति, सद्भाव और एकता का संदेश दिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी इन्ही आदर्शों पर चलते हुए अहिंसा का मार्ग अपनाया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भी इसी भाव के साथ कार्य कर रही है। अनगढ़ धाम पर बन रहे श्री अमरा भगत जी के पैनोरमा के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को भी हमारे संतों के उच्च सिद्धांतों और अहिंसा के मौलिक धर्म की सीख मिलेगी।

श्री गहलोत गुरूवार को चित्तौड़गढ के नरबदिया में सर्व समाज सनातन चातुर्मास विकास समिति और अमरा भगत सेवा संस्थान द्वारा आयोजित श्री अमरा भगतजी के 181वें जन्मोत्सव तथा चातुर्मास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 143 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण भी किया।

गौवंश को संरक्षण दे रही राज्य सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गौशालाओं को 3 हजार करोड़ रुपए का अनुदान दिया गया है जबकि पूर्ववर्ती राज्य सरकार द्वारा सिर्फ 500 करोड़ रुपए का अनुदान दिया गया था। उन्होंने कहा कि नंदीशालाओं को 12 महीने का अनुदान भी हमारी सरकार द्वारा दिया जा रहा है। लंपी रोग के कारण मृत गायों के लिए पशुपालकों को प्रति गाय 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई। अब मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत प्रति परिवार दो दुधारू पशुओं का 40-40 हजार रुपए का निःशुल्क बीमा भी राज्य सरकार द्वारा करवाया जा रहा है। पशुपालकों को दूध पर 5 रुपए प्रति लीटर अनुदान दिया जा रहा है। ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं के परिणामस्वरूप पशुपालकों को प्रोत्साहन मिला है और इसी के चलते राजस्थान दुग्ध उत्पादन में पूरे देश में प्रथम स्थान पर आ गया है।

शिक्षा एवं स्वास्थ्य में राजस्थान अग्रणी

गहलोत ने कहा कि राजस्थान शिक्षा एवं स्वास्थ्य में अग्रणी बनकर उभरा है। राज्य में 303 नए कॉलेज खोले गए हैं, जिनमें 130 कन्या महाविद्यालय हैं। 500 से अधिक बालिकाओं की संख्या होने पर विद्यालय को महाविद्यालय में क्रमोन्नत करने का प्रावधान भी राज्य सरकार द्वारा किया गया है। उन्हांेने कहा कि आरटीएच के माध्यम से प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य का अधिकार दिया गया है। 25 लाख रुपए तक का निःशुल्क उपचार तथा 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा भी राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा है। आज प्रदेश में ऑर्गन ट्रांसप्लांट जैसे महंगे उपचार भी चिरंजीवी योजना के माध्यम से निःशुल्क हो रहे हैं। इससे आमजन को बड़ी राहत मिली है।

जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग लाभान्वित | Chittorgarh News

गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की योजनओं से हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के तहत 500 रुपए में गैस सिलेण्डर, घरेलू उपभोक्ताओं को निःशुल्क 100 यूनिट तथा कृषि उपभोक्ताओं को निःशुल्क 2000 यूनिट, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना में 125 दिवस तथा महात्मा गांधी नरेगा में 25 अतिरिक्त दिवस का रोजगार, लगभग 1 करोड़ लोगों को न्यूनतम 1 हजार रुपए प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए अलग से कृषि बजट पेश करने वाला राजस्थान अग्रणी राज्य है। राज्य सरकार मिशन मोड पर कार्य कर प्रत्येक प्रदेशवासी को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजस्थान मिशन-2030 के तहत प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं | Chittorgarh News

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पटवार मंडल सावा को उप तहसील बनाने, अनगढ़ बावजी मंदिर क्षेत्र परिसर में 25000 वर्ग फीट का डोम बनाने तथा मंदिर तक पहुंचने के लिए सड़क का चौड़ाईकरण और लाइटिंग के कार्य सांवलिया सेठ मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से कराए जाने की घोषणा की। साथ ही, अन्य मांगों पर जिला प्रशासन को परीक्षण करवाने के निर्देश दिए।

सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य कर रही राज्य सरकार

शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा की राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ आज प्रदेश के हर गरीब, किसान और मजदूर तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में गौवंश के संवर्धन और संरक्षण के अलावा यहां की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य भी कर रही है। आज प्रदेश भर में महान विभूतियों के पैनोरमा बनाने के साथ-साथ करोड़ों रुपए की लागत से मंदिरों का जीर्णाेद्धार भी करवाया जा रहा है। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने महंगाई राहत कैंपों के माध्यम से प्रदेश की जनता को महंगाई और बेरोजगारी की दोहरी मार से राहत देने का कार्य किया है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। Chittorgarh News

इस दौरान राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत, विधायक राजेन्द्र सिंह बिधूड़ी, समाजसेवी दिनेश खोड़निया, सांवलिया मंदिर मण्डल अध्यक्ष भैरू लाल गुर्जर सहित वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– G20 Summit In Delhi: उद्योगपतियों को जी-20 रात्रि भोज में आमंत्रित करने वाली खबरों पर सरकार का बड़ा ब…