Giaspura Gas Leak - Sach Kahoon Hindi

Giaspura Gas Leak: लुधियाना गैस लीक हादसा मामला: घटनास्थल पर पहुंची एनजीटी टीम
टीम ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए इलाके के लोगों से की बातचीत

हादसे संबंधी किसी भी तरह का सबूत मिलने पर जांच टीम के साथ सम्पर्क करने के लिए कहा

लुधियाना। (सच कहूँ/जसवीर गहल/वणरिंद्र मणकू) महानगर के ग्यासपुरा में सोमवार को एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) की टीम पहुंची। (Ludhiana Gas Leak) टीम के सदस्यों ने 8 दिन पहले रविवार सुबह हुए गैस लीक कांड मामले में पड़ताल की। इलाके में चल रही अवैध केमिकल इंडस्ट्रीज को लेकर अधिकारियों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) और निगम अधिकारियों की क्लास भी लगाई। एनजीटी ने इस मामले में 8 मेंबरी फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित की हुई है। जो 30 जून तक रिपोर्ट सौंपेगी। टीम की अगुआई पंजाब पॉल्यूशन बोर्ड के चेयरमैन करेंगे।

यह भी पढ़ें:– अब Mobile App से डाल सकेंगे चुनाव में वोट | Eection

कमेटी में केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के नॉर्थ रीजनल डायरेक्टर, इंडस्ट्रियल टॉक्सिकोलॉजी रिसर्च सेंटर, पीजीआई चंडीगढ़ के डायरेक्टर, एनडीआरएफ पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक लुधियाना व नगर निगम कमिश्नर डॉ. सेना अग्रवाल लुधियाना शामिल हैं। (Ludhiana Gas Leak) टीम के सदस्यों ने जिस जगह से गैस लीक हुई उस सीवरेज की भी पड़ताल की। इलाके के लोगों से भी टीम के सदस्यों ने बातचीत कर एरिया में चल रही अवैध केमिकल इंडस्ट्रीज के बारे में जानकारी हासिल की। लोगों ने भी खुल कर अपनी समस्याएं उन्हें बताई। मृतकों के परिवारों से टीम ने काफी देर पूछताछ की ताकि हादसे के दिन की जानकारी जुटाई जा सके।

जिस जगह पर सीवरेज से एच2एस गैस रिसाव हुआ उस एरिया के में कई ऐसे इंडस्ट्रीज चल रही हैं जिसके पास ट्रीटमेंट प्लांट तक नहीं लगा है। वह लोग रात के समय या बरसात होने पर केमिकल युक्त पानी सीवरेज में बहा देते हैं। बताया जा रहा है कि फिलहाल अभी 3 ऐसी इंडस्ट्रीज को पीसीबी ने सील किया है, जिनमें अवैध गतिविधियां चल रही थी। तीनों इंडस्ट्रीज घटना स्थल वाली जगह से 400 से 500 मीटर दायरे में है। बता दें कि लुधियाना के गैस लीक कांड में 11 लोगों की मौत हो गई थी।

सबूत मिले तो जमा करवाओ: विग

पैनल के प्रमुख डॉ. आदर्श पाल विग ने मौजूद लोगों से अपील की कि वह गैस लीक हादसे संबंधी किसी भी तरह के सुबूत जो उनके पास मौजूद हैं, कमेटी में जमा करवाएं, जिससे जांच में सहयोग होगा। डॉ. विग ने कहा कि पैनल एक विस्तरित व तथ्यों पर आधारित रिपोर्ट तैयार करेगा ताकि भविष्य में ऐसा कोई दु:खद हादसा घटित न हो।

आरोप सरासर गलत: उद्योगपति

एनजीटी टीम को मिलने पहुंचे कारोबारियों ने कहा कि बिना किसी कारण ही उद्योग पर आरोप लगाए जा रहे हैं, जो कि सरासर गलत है। (Ludhiana Gas Leak) उन्होंने कहा कि उनको जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही जा रही है, लेकिन जिस तरह फैक्ट्रियों पर छापेमारी किए जाने की बात कही जा रही है, इससे फैक्ट्रियों में काम करते मजदूर घबरा जाएंगे, जिससे उनका काम भी प्रभावित होगा। कारोबारियों ने कहा कि वह यहां अपना पक्ष रखने के लिए आए हैैं लेकिन उनको अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया जा रहा।

लुधियाना में गैस रिसाव से एक परिवार के पांच लोगों सहित 11 की मौत
लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में लुधियाना के गियासपुरा इलाके में (Ludhiana Gas Leak) रविवार को एक फैक्ट्री में गैस रिसाव की घटना के कारण 11 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर अवस्था में उपचाराधीन है। मरने वालों में एक ही परिवार के पांच सदस्य, दो बच्चे और छह महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में से छह लोगों की पहचान सौरव (35), वर्षा (महिला 35), आर्यन (10), अभय (13), कपलेश (40) और चुलु ( 16 महिला) के तौर पर हुई है जबकि घायलों की पहचान नितिन (40) और गौरव (50 ) के तौर पर हुई है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। गैस लीक होने की वजह का पता नहीं चला है। बचाव अभियान के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम मौके पर पहुंच गयी है।

कैसे हुआ हादसा | Giaspura Gas Leak

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना का पता सुबह लगभग पौने आठ बजे तब लगा जब इलाके में गश्त कर रही पीसीआर टीम को कुछ लोग सड़क पर बेहोश पड़े मिले। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लोगों का बचाव करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। गैस की गंध इतनी तीखी है कि वहां खड़ा हो पाना मुश्किल है। इस दौरान एक पुलिस कर्मचारी भी गैस के प्रभाव से बेसुध हो गया था, जिसका इलाज चल रहा है। लुधियाना नगर निगम में विपक्ष नेता जसपाल सिंह ग्यासपुरा ने बताया कि ग्यासपुर इलाके में 30 फुट रोड़ स्थित एक घर में दूध से संबंधित उत्पादों का काम करने वाली एक इकाई से गैस का रिसाव हुआ है।

उन्होंने कहा कि यहां लगे हुए बड़े बड़े फ्रिजों से गैस का रिसाव हुआ हो सकता है क्योंकि घटना वाले घर में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि मृतकों की संख्या 11 या 12 से अधिक हो सकती है। लुधियाना पश्चिम की एसडीएम स्वाति ने कहा कि निश्चित रूप से, यह एक गैस रिसाव का मामला है। एनडीआरएफ की टीम लोगों को निकालने के लिए मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान चलाएगी। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गैस रिसाव की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, ‘लुधियाना के गियासपुरा इलाके में फैक्टरी में गैस लीक घटना बेहद दुखदायी है, पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं, हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। सहायक पुलिस उपायुक्त समीर वर्मा, एनडीआरएफ और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और 300 मीटर तक के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। प्रभावित इलाके में लोगों को आने-जाने से रोक दिया गया है। गैस रिसाव के 300 मीटर के क्षेत्र में जो भी व्यक्ति जा रहा है, उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची हैं और बेहोश हुए लोगों को वहां से ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।

#WATCH | Punjab: An incident of gas leak reported in Giaspura area of Ludhiana.

Police say, "At least 5 casualties reported. 5-6 people fell unconscious and they have been admitted to a hospital. A rescue team has been called to the spot. A team of doctors & ambulances have… pic.twitter.com/e3NTMKBu3z

— ANI (@ANI) April 30, 2023

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।