Rajasthan Recruitment - Sach Kahoon Hindi

Rajasthan Recruitment: राजस्थान में निकलेंगी एक लाख सरकारी नौकरियां, सरकार ने जारी किया वार्षिक भर्ती कैलेंडर
Rajasthan Bharti Calendar 2026 Released: जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश में सरकारी सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पूरे वर्ष के लिए विस्तृत भर्ती कार्यक्रम जारी किया है। इस कैलेंडर के अंतर्गत लगभग एक लाख पदों पर नियुक्ति की रूपरेखा तय की गई है। इसमें विभागवार रिक्त पदों की संख्या, संबंधित परीक्षाओं के संभावित महीने और चयन प्रक्रिया का क्रम स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को लंबे समय से अपेक्षित पारदर्शिता प्राप्त हुई है। Rajasthan Recruitment

भर्ती कैलेंडर का विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह पहल युवाओं को समयबद्ध और सुनियोजित ढंग से अपनी तैयारी करने का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से पूरे वर्ष की भर्ती योजना को एक ही ढांचे में प्रस्तुत किया है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, इस कैलेंडर से अभ्यर्थियों को विज्ञप्ति जारी होने की संभावित तिथियों, आवेदन की अवधि, परीक्षा आयोजन, परिणाम घोषणा और नियुक्ति पत्र जारी होने की प्रक्रिया के बारे में पहले से जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने दोहराया कि सरकार सभी परीक्षाएं निर्धारित समयसीमा में कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा चयन प्रक्रिया के हर चरण में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। Rajasthan Recruitment

जारी कार्यक्रम के तहत शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग, कृषि, ऊर्जा, जल संसाधन, सूचना प्रौद्योगिकी, सांख्यिकी और सामान्य प्रशासन सहित अनेक विभागों में वर्ष भर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इससे अलग-अलग क्षेत्रों में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को स्पष्ट दिशा मिलेगी।

कैलेंडर में जनवरी से दिसंबर तक परीक्षा संभावित महीनों का उल्लेख

प्रस्तावित भर्तियों में अध्यापक वर्ग के विभिन्न पद, पुलिस कांस्टेबल और उप निरीक्षक, कनिष्ठ एवं सहायक अभियंता, चिकित्सक, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ, लिपिकीय सेवाएं, प्रयोगशाला सहायक, तकनीकी कार्मिक, कृषि पर्यवेक्षक, विकास अधिकारी तथा जल, ऊर्जा और सांख्यिकी विभागों से जुड़े पद शामिल हैं। कैलेंडर में जनवरी से दिसंबर तक परीक्षा संभावित महीनों का उल्लेख किया गया है, जिससे उम्मीदवार बिना किसी भ्रम के दीर्घकालिक तैयारी कर सकें।

इसी अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजस्थान युवा नीति–2026 का भी लोकार्पण किया, जिसका लक्ष्य शिक्षा, कौशल उन्नयन और प्रशासनिक सहभागिता के माध्यम से युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना है। इसके साथ ही राजस्थान रोजगार नीति–2026 के अंतर्गत मार्च 2029 तक लगभग 15 लाख रोजगार अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। Rajasthan Recruitment

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की भी शुरुआत की गई, जिसके तहत राज्य के एक लाख युवाओं को सूक्ष्म एवं लघु उद्यम स्थापित करने के लिए ब्याज-मुक्त ऋण सुविधा प्रदान की जाएगी। सरकार का मानना है कि इन पहलों से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी ठोस समर्थन मिलेगा।

Rajasthan Police Constable Recruitment: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2025 के अगले चरण की तैयारी पूरी, चयन सूची की जारी
Rajasthan Police Constable Recruitment: जयपुर (सच कहूँ ब्यूरो)। कार्यालय कमाण्डेंट पांचवीं बटालियन आरएसी जयपुर ने कालीबाई बटालियन आरएसी अलवर के लिए आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2025 के अगले चरण की तैयारी पूरी कर ली है। विभाग द्वारा लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता और शारीरिक माप-तौल में सफल रहे 536 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी कर दी गई है। Rajasthan News

इस भर्ती के माध्यम से कांस्टेबल सामान्य, चालक और बैंड के रिक्त पदों को भरा जा रहा है। कमांडेंट चुनाराम जाट ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन, चरित्र सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण का कार्यक्रम कार्यालय कमाण्डेन्ट, पांचवीं बटालियन आरएसी, जयपुर में प्रात: 9 बजे से आयोजित किया जाएगा।

निम्नलिखित तिथियों पर उपस्थित होंगे अभ्यथी | Rajasthan News

1. 31 दिसंबर 2025: क्र. सं. 1 से 200 तक (कांस्टेबल सामान्य)।

2. 1 जनवरी 2026: क्र. सं. 201 से 400 तक (कांस्टेबल सामान्य)।

3. 02 जनवरी 2026: क्र. सं. 401 से 499 (कांस्टेबल सामान्य), कांस्टेबल चालक (क्र. सं. 1 से 26) और कांस्टेबल बैंड (क्र. सं. 1 से 11)।

साथ लाने होंगे ये महत्वपूर्ण दस्तावेज

अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल दस्तावेज और उनकी स्वयं द्वारा प्रमाणित एक-एक छायाप्रति लाना अनिवार्य है। आवश्यक दस्तावेजों में शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, आयु प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र व चरित्र प्रमाण-पत्र शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों को विवाह पंजीयन, दहेज नहीं लेने संबंधी घोषणा पत्र, संतान संबंधी शपथ पत्र और 10 पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखने होंगे। दस्तावेज सत्यापन व स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया में 2 से 3 दिन का समय लग सकता है। Rajasthan News

नौकरियां ही नौकरियां, सैलरी 1.51 लाख तक
12 विभागों में 25,000 से ज्यादा नौकरियाँ,10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट कर सकेंगे अप्लाई

जयपुर। (सच कहूँ न्यूज) सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए केंद्र और राज्य के 12 विभागों में 25,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है, (Government Job) जिसका लाभ 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार उठा सकेंगे।

इन भर्तियों में उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू, रिटन टेस्ट, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा जिसमें चयन होने पर उन्हें हर महीने 21,000 से लेकर 1 लाख 51 हजार तक वेतनमान दिया जाएगा, जिनमें भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में 4374, राजस्थान आयुर्वेद डिपार्टमेंट में 639, इंडियन नेवी में 242, राजस्थान हेल्थ डिपार्टमेंट में 2859, कर्मचारी चयन आयोग में 7500, शिक्षा विभाग में 255, नर्सिंग आॅफिसर के 3055, रेलवे लोको पायलट के 238, हाईकोर्ट में 57, दूरदर्शन में 41, कॉन्स्टेबल के 9212 और हिमाचल लोक सेवा आयोग में 350 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

प्रसार भारती ने डीडी न्यूज में वीडियोग्राफर के 41 पदों पर भर्तियां जारी की हैं। इसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार प्रसार भारती की आॅफिशियल वेबसाइट application.prasarbharat.org पर जाकर 3 मई तक आॅनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। चयन होने पर उम्मीदवार को हर महीने 40 हजार तक वेतनमान दिया जाएगा।

योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा के साथ-साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिनेमेटोग्राफी या वीडियोग्राफी में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए। (Government Job) साथ ही एमओजेओ में अनुभव और लघु फिल्म-निर्माण कोर्स में हिस्सा लिया होना जरूरी है। वीडियोग्राफी या सिनेमेटोग्राफी या किसी अन्य प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष वर्क एक्सपीरियंस भी होना चाहिए।

वेतनमान

भर्ती परीक्षा में चयन होने वाले उम्मीदवार को वेतन के रूप में हर महीने 40,000 रुपए दिए जाएंगे।

आयु सीमा

कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु सीमा नोटिफिकेशन की तारीख को 40 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन कैसे करें

इस भर्ती के लिए फॉर्म जमा करने में किसी भी कठिनाई आने पर उम्मीदवार स्क्रीनशॉट के साथ hrcell4l3@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) ने 4374 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत स्ट्राइपेंडरी ट्रेनी, टेक्निकल आॅफिसर, साइंटिफिक असिस्टेंट और टेक्निशियन के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। (Government Job) इसके लिए 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र की आॅफिशियल वेबसाइट, barc.gov.in पर जाकर 22 मई तक आॅनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन रिटन टेस्ट के बाद फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

वेतनमान

उम्मीदवारों का चयन होने पर हर महीने वेतनमान के तौर पर 21 हजार 700 रुपए से लेकर 56 हजार 100 रुपए तक दिया जाएगा।

योग्यता

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ पास होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में ट्रेड सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की उम्र आवेदन की आखिरी तारीख को 18/19 वर्ष से कम और 22/24 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में भारत सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन के दौरान 500 रुपए या 150 रुपए या 100 रुपए (पदों के अनुसार अलग-अलग) फीस का भुगतान आॅनलाइन माध्यमों से करना होगा। (Government Recruitment) हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्गों के उम्मीदवारों के साथ-साथ सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों को फीस नहीं देनी है।

आवेदन कैसे करें? | (Government Job)

सबसे पहले आॅफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

भाभा भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

यूजर आईडी सहित अन्य डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।

भाभा भर्ती का फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

इसके बाद फॉर्म की फीस भरें और फाइनल सबमिट पर क्लिक करें।

फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

राजस्थान आयुर्वेद डिपार्टमेंट में असिस्टेंट मेडिकल आॅफिसर के 639 पदों पर वैकेंसी निकली है। इसमें 45 साल तक की उम्र के उम्मीदवार राजस्थान आयुर्वेद डिपार्टमेंट dsrrau.info की आॅफिशियल वेबसाइट पर जाकर 31 मई तक आॅनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

इंडियन नेवी में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। शॉर्ट सर्विस कमीशन ने इंडियन नेवी में आॅफिसर्स के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत एयर ट्रैफिक कंट्रोल, जनरल सर्विस, नवल एयर आॅपरेशन आॅफिसर, पायलट और लॉजिस्टिक्स जैसे 242 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए उम्मीदवार इंडियन नेवी की https://www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर 14 मई तक आॅनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

राजस्थान के हेल्थ डिपार्टमेंट ने फार्मासिस्ट के पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिसके तहत प्रदेशभर में 2859 पदों पर फार्मासिस्ट की भर्ती की जाएगी। (Government Job) इसके लिए 18 से 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार हेल्थ डिपार्टमेंट की आॅफिशियल वेबसाइट पर जाकर 4 जून तक आॅनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा देशभर में ग्रुप ह्यबीह्ण और ग्रुप ह्यसीह्ण के 7500 पदों पर भर्तियां की जाएगी। इसके लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की आॅफिशियल वेबसाइट २२ू.ल्ल्रू.्रल्ल पर जाकर 3 मई तक आॅनलाइन अप्लाई कर सकते है। (Government Job) इसके बाद उम्मीदवार अपने आॅनलाइन आवेदन में 7 से 8 मई तक करेक्शन भी कर सकते हैं। वहीं, टियर 1 सीबीटी परीक्षा इसी साल जुलाई में प्रस्तावित है।

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग में लाइब्रेरियन के पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आॅफिशल वेबसाइट पर जाकर mppsc.mp.gov.in 19 मई तक आॅनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सेलेक्ट होने पर उन्हें हर महीने 57 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एम्स) ने नर्सिंग आॅफिसर के 3055 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए नर्सिंग यह बीएससी कर चुके उम्मीदवार 5 मई तक एम्स की आॅफिशल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। उम्मीदवारों का सिलेक्शन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। (Government Job) जिसमें सेलेक्ट होने पर उन्हें हर महीने 1 लाख 42 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

भारतीय रेलवे में सहायक लोको पायलट के 238 पदों पर वैकेंसी निकली है। (Government Job) इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार रेलवे की आॅफिशियल वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर 6 मई तक आॅनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। उम्मीदवारों का सिलेक्शन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (उइळ) के आधार पर किया जाएगा।

गुजरात हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जज के पद पर वैकेंसी निकली है। जिसके लिए 47 साल तक की उम्र के उम्मीदवार 5 मई तक हाईकोर्ट की आॅफिशियल वेबसाइट hc-ojas.gujarat.gov.in पर जाकर आॅनलाइन अप्लाई कर सकते है। इसके बाद सिलेक्शन के लिए प्रीलिम्स एग्जाम 11 जून को करवाया जाएगा। जबकि मेन्स रिटन एग्जाम और वाइवा टेस्ट 16 जुलाई और सितंबर 2023 में होगा। इस भर्ती अभियान के तहत डिस्ट्रिक्ट जज के 57 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने कॉन्स्टेबल के 9212 पदों पर निकली वैकेंसी के आवेदन की तारीख को 7 दिन के लिए आगे बढ़ा दिया है। ऐसे में अब भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 10वीं पास उम्मीदवार सीआरपीएफ की आॅफिशल वेबसाइट पर जाकर 2 मई तक आॅनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। (Government Job) उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के साथ फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 350 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है। (Government Job) इसके तहत हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉपोर्रेशन में कंडक्टर के 360 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। 45 साल तक की उम्र के 12वीं पास उम्मीदवार हिमाचल लोक सेवा आयोग की आॅफिशल वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर 1 मई तक आॅनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।